274501
दो बाइको की भिड़ंत में , परिवार के लोग घायल
Khukhundu, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप से 200 मीटर पहले सरया चौराहा के पास देवरिया के तरफ जा रही दो बाइक में हुई भीषण टक्कर जिसमें दोनों बाइक सवार एवं महिला और बच्चे हुए बुरी तरीके से घायल0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा में DCM की टक्कर: चालक की मौत से परिजनों में कोहराम
Etah, Uttar Pradesh:एटा में DCM और अज्ञात वाहन की हुई टक्कर, टक्कर लगने से DCM चालक की हुई दर्दनाक मौत, परिचालक हुआ घायल, उपचार जारी, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, जानकारी के अनुसार DCM धान लेकर बेवर से खैरटप्पल जा रही थी, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के पास का मामला0
0
Report
बोकारो के जारंगडीह में शव मिलने से सनसनी, पहचान मो शमशेर आलम के रूप में
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह में सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर मिला शव。 शव की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर आलम के रूप में किया गया。 बताते चले कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क के किनारे लावारिस हालत में पडा हुआ शव मिला। शव सड़क में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बोकारो थर्मल थाना पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान 50वर्षीय व्यक्ति गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर के रूप में किया गया।जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजनReached।और प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां परिजनों ने बताया कि मृतक का दिमागी हालत ठीक ठाक नहीं था।मृतक का इलाज रांची में चल रहा था।0
0
Report
सीकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोप और इस्तीफे की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी का आरोप, कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई जोर-आजमाइश कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी व कपड़े पहनकर हाथों में संविधान की किताब लेकर निकाली आक्रोश रैली कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया। इसे साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर दिल्ली में हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के डाक बंगले से काले कपड़े पहनकर जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला हाथ में संविधान की किताब लेकर आगे चल रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर SIR के नाम पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनीता गठाला ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। गठाला ने इंडिया गठबंधन के सांसदों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित व्यवहार का भी विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में भी भाजपा सरकार पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, तानाशाही और वोट चोरी से नहीं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति जीवण खां, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ मैटहवा में बाढ़ से हालात बेहाल, स्कूल की दीवार गिर गई
Balrampur, Uttar Pradesh:बाढ़ की मार से रामगढ़ मैटहवा बेहाल, विद्यालय की चहारदीवारी गिरी खरझार नाले में उफान से गांव में घुसा पानी, खेतों में धान-गन्ने की फसल प्रभावित; कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बुधवार शाम खरझार पहाड़ी नाले में अचानक उफान आ गया। रात करीब आठ बजे नाले का पानी रामगढ़ मैटहवा गांव में घुस गया। देखते ही देखते गांव के रास्ते जलमग्न हो गए और खेतों में पानी भर गया। बाढ़ के पानी के दबाव में कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। वहीं विद्यालय के एक कमरे में भी पानी भर गया। बाढ़ और परिसर में फैले कीचड़ के कारण गुरुवार को विद्यालय बंद रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, पहाड़ी नाले में उफान आने के कारण क्षेत्र के गांवों में अक्सर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। बुधवार रात अचानक पानी आने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा। रात का समय होने के कारण कुछ ग्रामीणों के घरों में खाना तक नहीं बन पाया। हालांकि गुरुवार सुबह बाढ़ का पानी गांव से निकल गया, लेकिन रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में कीचड़ जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान और गन्ने की खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिर गई है। लगातार जलभराव से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासक तुलाराम यादव, अवधेश, दीपक कुमार और मोहित तिवारी आदि ने बताया कि रात में अचानक पानी आने से काफी परेशानी हुई। सुबह पानी निकल गया, लेकिन कीचड़ के कारण अभी भी जनजीवन प्रभावित है। क्षेत्रीय लेखपाल अभिनव यादव ने बताया कि बाढ़ से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के कारण धान और गन्ने की फसल गिरने की जानकारी मिली है।0
0
Report
रुद्रपुर में कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:कांग्रेस प्रदर्शन उधम सिंह नगर आज रुद्रपुर में कांग्रेस ने जलूस निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला पुकार और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. रुद्रपुर में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी से जलूस निकला. कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के पास ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. बाद में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की.0
0
Report
खाद संकट से महोबा के किसान रोष: लाइन में लगकर भी नहीं मिली खाद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अन्नदाताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रबी फसल की बुवाई के लिए खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों में किसानो की भीड़ इस तरह है मानो मुफ़्त का राशन बट रहा हो। खाद मिलने के आस में तड़के सुबह से लाइन लगने को मजबूर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन से खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। प्रशासनिक अधिकारी जनपद में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध बताकर किल्लत की बात को नकारते रहे हैं। डीएम के निर्देश पर खाद विक्रय केंद्रों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि प्रशासन किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार से सतर्क रहे। दरअसल खरीफ की फसल बारिश से बुरी तरह प्रभावित रही है। अब अन्नदाताओं को रबी की फसल बोने के लिए खाद चाहिए और खाद सहकारी समितियों में आते ही किसानों की लंबी कतार लग जाती है। बोरियाँ लिमिट में होने के कारण हर किसान को खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन द्वारा वितरण को पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है, पर किसानों को अब भी लाइन लगकर खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद सैकड़ों किसान बैरंग लौट रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, टोकन सिस्टम से वितरण SDM की देखरेख में हो रहा है, ताकि किसानों को खाद मिले। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं पंचायत चुनाव की तैयारी: कलेक्टर-एसपी ने चार पंचायत समितियों की समीक्षा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायत चुनाव से पहले कलेक्टर-एसपी का चार पंचायत समितियों में दौरा कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग की चेतावनी, कानून तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई चुनाव में नवलगढ़ से गुढ़ागौड़जी तक अधिकारियों संग चुनावी तैयारियों की समीक्षा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहेगा तैनात महिला मतदाताओं की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त होंगे पांच दिन चलेगी चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और मतपत्र से मतदान कलेक्टर बोले, निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार झुंझुनूं में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह ने जिले की चार पंचायत समितियों नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ बैठकें लेकर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठकों के दौरान कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चुनाव में कानून तोड़ने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी प्रत्याशी और मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करें, लेकिन कानून की पालना करते हुए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कानून की पालना करने में किसी को परेशानी नहीं हो, लेकिन कानून तोड़ने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने बताया कि बैठकों में संवेदनशील मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डॉ. गर्ग ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया करीब पांच दिन चलेगी। मतदान दल जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए रवाना होंगे। अगले दिन ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम पंचायत मुख्यालय पर जमा होंगी और सुरक्षा के साथ झुंझुनूं जिला मुख्यालय पहुंचाई जाएंगी, जहां उनकी मतगणना होगी। इसके बाद तीसरे दिन पंच-सरपंच के नामांकन होंगे और मतपत्र तैयार किए जाएंगे। चौथे दिन सुबह पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा तथा शाम छह बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। पांचवें दिन उपसरपंच का चुनाव होगा। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की पहचान प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं के साथ पहचान प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले नवलगढ़, इसके बाद उदयपुरवाटी, फिर गोठड़ा और अंत में गुढ़ागौड़जी में बैठक लेकर अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी चुनाव कराना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।0
0
Report
श्याम केमिकल फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दमकलें नियंत्रण पाने को प्रयासरत
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भलाई केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई तुम्हें देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गब्बर भी फैल गया फिलहाल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई है और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी भाई आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है आपको बता दे की हक खोज के इंडस्ट्रियल एरिया में श्याम केमिकल फैक्ट्री है जहां पर केमिकल बनाने का काम होता है जहां अचानक आग लग गई फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.0
0
Report
रीवा अस्पताल हादसे पर 43 दिन में जारी निलंबन, क्या परिवार को मिलेगा न्याय?
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत को आज 43 दिन हो चुके हैं, लेकिन इस मामले में कार्रवाई का सिलसिला अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। 26 अगस्त की रात कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह इलाज के दौरान खुद को बचा लेने की गुहार लगाती नजर आई थीं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था, इलाज में लापरवाही और जिम्मेदार डॉक्टरों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए और मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया。 मामले में शुरुआती कार्रवाई के तौर पर दो डॉक्टरों डॉ. सोनल अग्रवाल और डॉ. निधि पांडे सहित दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया और डॉ. प्रियंक शर्मा को अधीक्षक का प्रभार दिया गया। वहीं श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन डीन डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल को भी पद से हटाकर सतना मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया。 कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। कल्पना मिश्रा की मौत से जुड़े मामले में अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए और रीवा के औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को निलंबित किया गया। इसके अलावा डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं भी अलग मामले में समाप्त कर दी गईं और उन्हें भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित किए जाने की कार्रवाई सामने आई। मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी सात बिंदुओं पर चल रही है, जिसमें अस्पताल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी, ड्यूटी रोस्टर और स्टाफ की भूमिका जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है。 और अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। भोपाल से 24 सितंबर को जारी निर्देशों के अनुपालन में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश कल्पना मिश्रा की प्रसव के दौरान हुई मौत की जांच के संदर्भ में जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उनका कार्यस्थल संयुक्त संचालक-सह-अधीक्षक, गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा के अधीन रहेगा。 यानी 26 अगस्त की उस दर्दनाक घटना के 43 दिन बाद भी कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है और अब एक और वरिष्ठ चिकित्सक पर निलंबन की गाज गिरी है। एक के बाद एक हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जांच पूरी होने के बाद और किन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होती है और परिवार को न्याय कब मिलता है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में प्रमुख संगठन का सचिवालय मार्च, विभिन्न मांगों पर हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): UTTARAKHAND PRADESH PRADHAN SANGATHAN HOLDS PROTEST MARCH TOWARDS STATE SECRETARIAT OVER VARIOUS DEMANDS/ VISUALS0
0
Report
दिल्ली सांसदों के दुर्व्यवहार विरोध में डूंगरपुर में कांग्रेस हल्लाबोल, आयुक्त हटाने की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिला मुख्यालय के साथ-साथ सीमलवाड़ा, सागवाड़ा, बिछीवाड़ा और आसपुर सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया। डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने किया। कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और दिल्ली में सांसदों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व और सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने, लोकतंत्र को प्रभावित करने और 'वोट चोरी' जैसे गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने रोष जताते हुए कहा कि इस शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस के सांसदों और शीर्ष नेताओं के साथ जानबूझकर अभद्रता की और बल प्रयोग किया, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।0
0
Report
रांची में सीएम हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देते हुए0
0
Report
Advertisement
मोहोला में ज्योति कलश यात्रा: पीएम के उद्बोधन के बाद उमड़ा जनसैलाब
मशालों की रोशनी, हाथों में ज्योति कलश और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब... मोहला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद मोहला के दशहरा मैदान से ज्योति कलश यात्रा निकली, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल हुए। मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ हाथों में मशाल लेकर दशहरा मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल चले। यात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में आमजन भी शामिल हुए。0
0
Report
सांगली में हल्दी ने दुष्काळ के बीच किसानों को राहत, क्विंटल 25 हजार रुपये
Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्ह्यात दुष्काळाची सावट असताना शेतकऱ्यांना हल्दीने मोठा दिलासा दिला आहे. सांगलीमध्ये हल्दीला २५ हजार रुपये प्रतिक्विंटल इतका उच्चांकी दर मिळाला आहे. कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या आवारात पार पडलेल्या सौद्यात १४ मध्ये उच्च प्रतीच्या हलदीला हा दर मिळाला आहे, तर हलक्या प्रतीच्या हलदीला १३ हजार ५०० इतका दर मिळाला. एकीकडे दुष्काळाचे सावट असताना, हल्दीला मिळालेल्या सोन्याच्या झळाळीमुळे शेतकरी वर्गात आनंदाचे वातावरण पसरला आहे. घटलेले उत्पादन आणि आवक यामुळे हल्दीच्या दरात तेजी आली असून येणाऱ्या काळात हल्दीच्या दरात आणखी वाढ होण्याचा अंदाज व्यक्त केला जातो.0
0
Report
हरदा में रात के विवाद में 5 घायल, चाकू से हमला, दो हिरासत में
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मिडिल स्कूल के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने पांच लोगों पर हमला किया, जिसमें दो को चाकू लगा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी के कुछ युवक सिद्धवीर हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने वाले से बात कर रहे थे। तभी कार में सवार कुछ युवक वहां से निकले। कार निकालने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो सड़क पर रखे बैरिकेड हटाने को लेकर बढ़ गया। हमलावरों ने कार से उतरकर मारपीट की। इस दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी,0
0
Report
Advertisement
