icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow16 Apr 2025, 11:43 am

डॉ. राजेश बरनवाल की शर्मनाक करतूत: मूर्तियों का अपमान!

Deoria, Uttar Pradesh:

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.राजेश बरनवाल की शर्मनाक करतूत आयी सामने ,मेडिकल कॉलेज कैम्पस स्थापित हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों का किया अपमान ,मेडिकल कॉलेज परिसर में जमीन पर फेंकी गई है हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां, हनुमान जी,काली जी की मूर्तिया फेंकी गयी मूर्तियों का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, सामाजिक संगठनों,सपा कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल पर FIR दर्ज कर कारवाई और हटाने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का बयान मूर्तियां खंडित थी इसलिए हटाया गया महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज का मामला,

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ANTF ने जोधपुर में टॉप माफिया श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया को दबोचा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के टॉपमोस्ट वांछित और एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात तस्कर श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया को एएनटीएफ ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। नार्को-25 में सूचीबद्ध सांवरिया करीब 15 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था और राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एएनटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन वंशीधर 2.0 चलाया और करीब 10 महीने की लगातार मेहनत के बाद सफलता हासिल की। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सांवरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात तस्करों से सीखे तस्करी के गुर पुलिस के अनुसार सांवरिया लंबे समय तक कुख्यात तस्कर बिरदाराम और गोवर्धन के संपर्क में रहा। उनके साथ रहकर उसने मादक पदार्थों की खरीद, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तौर-तरीके सीखे। बाद में उसने अपना अलग नेटवर्क खड़ा कर लिया। वर्ष 2024 में वह जोधपुर रेंज की साइक्लोनर सेल के हत्थे भी चढ़ा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर तस्करी में सक्रिय हो गया。 मणिपुर से राजस्थान तक फैलाया नेटवर्क सांवरिया ने राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र से तस्करी शुरू की। वर्ष 2026 में जैसलमेर के एक तस्कर के जरिए उसका संपर्क मणिपुर के तस्करों से हुआ। इसके बाद वह मणिपुर और मिजोरम के आइजोल क्षेत्र से अफीम की बड़ी खेप लाकर मारवाड़ में सप्लाई करने लगा। पुलिस के मुताबिक वह सेकंड हैंड वाहनों का इस्तेमाल कर 30 से 60 किलो तक की खेप राजस्थान लाता था。 तीन बार बच निकला, चौथी बार दबोचा एएनटीएफ ने पिछले 10 महीनों में उसे पकड़ने के तीन प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच निकला। रिश्तेदार की बारात, सांचौर में तस्कर साथियों के ठिकाने और बारां के पास कार्रवाई के दौरान वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया। चौथी बार सूचना मिली कि सांवरिया बाड़मेर से कार में जोधपुर आ रहा है। एएनटीएफ टीम ने धवा और बोरानाडा क्षेत्र में घेराबंदी की। करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसने नारनाडी गांव के कच्चे रास्ते में कार दौड़ाई। टीम की कार से टक्कर के बाद वह पैदल झाड़ियों की ओर भागा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में मणिपुर से मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले तस्करी नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है。 बाईट विकास कुमार महानिरीक्षक ANTF
0
0
Report

रावतभाटा में चिंकारा मादा की मौत, आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में ईदगाह के पास एक आवासीय कॉलोनी में करीब डेढ़ साल की मादा चिंकारा मृत मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चिंकारा को कब्जे में लिया। नाका प्रभारी मुकेश पालीवाल के अनुसार चिंकारा वन क्षेत्र से भटककर आबादी में पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात के समय आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चिंकारा के शरीर का पिछला हिस्सा कुत्तों द्वारा खाया हुआ मिला। रेंज अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। मृत चिंकारा का पशु चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार दाह संस्कार किया जाएगा।
0
0
Report

आगर-मालवा के बाबा बैजनाथ महादेव को राखी, नगर की रक्षा हेतु भक्तों की आस्था

Agar, Madhya Pradesh:एंकर - रक्षाबन्धन पूर्णिमा के अवसर पर आगर-मालवा में प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव को विशेष राखी अर्पित की गई। नगर रक्षा और शांति की कामना के साथ बाबा को पंच रत्न, रोली, मौली, कमल गट्टा और रुद्राक्ष सहित विभिन्न पूजन सामग्री से निर्मित राखी बांधी गई। नगर की कुछ बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ इस विशेष राखी का श्रृंगार किया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा बैजनाथ महादेव को राखी अर्पित कर नगर की सुख-शांति, समृद्धि और रक्षा की कामना की गई। बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। रक्षाबन्धन पूर्णिमा पर हुए इस विशेष श्रृंगार और राखी अर्पण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

बारां में राखी पर पुलिस ने बच्चों के साथ अपनापा दिखाकर खुशियां बांटी

Baran, Rajasthan:बारां में रक्षाबंधन पर पुलिस का अनोखा अंदाज, झुग्गी-बस्ती के बच्चों के साथ मनाया त्योहार बारां रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहा था, वहीं बारां पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ स्नेह और संवेदना का रिश्ता भी निभाया। बारां में महिला थानाधिकारी आशा सिंह बारहठ ने अपनी टीम के साथ शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पहुंचकर वहां रहने वाले मासूम बच्चों के बीच खुशियां बांटी। इस दौरान बस्ती के बच्चों ने महिला थानाधिकारी आशा सिंह बारहठ को राखी बांधी। इस भावुक पल ने रक्षाबंधन के असली मायने को साकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को रक्षा और सहयोग का वचन दिया। राखी बंधवाने के बाद पुलिस की ओर से सभी बच्चों को शिक्षा का उपहार दिया गया। बच्चों को पेंसिल, कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पुलिस ने बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस के इस कदम की locals ने सराहना की है। बस्ती के लोगों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है और पुलिस-आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करता है。
0
0
Report

किशनगढ़ की गुंदोलाव झील में युवक डूबा, रेस्क्यू सफल, शव अस्पताल में

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के गुंदोलाव झील में युवक के डूबने की सूचना के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल हुआ। NDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। युवक के झील में गिरने की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी नरपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। युवक के डूबने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को काफी मशक्त करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिर्जा बावड़ी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आर्यन खान के रूप में हुई है। आर्यन की मौत की खबर सुन मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही शव को राजकीय वाई.एन. हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टم के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबन्धन पर सरोज पांडे ने भूपेश बघेल को राखी भेजकर दोस्ती का संदेश दिया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर बीजेपी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राखी भिजवाई है आपको बता दे की सरोज पांडे हर साल भूपेश बघेल को राखी भेजती हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा नेत्री सरोज पांडे को धन्यवाद दिया है भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा है कि हर वर्ष की तरह मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाभंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है.बहन सरोज को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं इस स्नेह के लिए हृदय से आभार भाई के रूप में यह रिश्ता सदैव निभाऊंगा.
0
0
Report
Advertisement

रक्षा बंधन पर शहीद भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधती बहन की भावुक कहानी

Sukma, Chhattisgarh:रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, तो यह त्योहार खुशियों और अपनत्व से भर जाता है। लेकिन सुकमा के एर्राबोर में एक बहन इस दिन अपने शहीद भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि देती है। उसके लिए यह रस्म सिर्फ त्योहार का हिस्सा नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का भावुक अवसर है, जिन्होंने नक्सली हिंसा के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह कहानी है शंकुरी की, जिसने चार दशक तक चली माओवादी हिंसा के दौरान अपने चार भाइयों को खो दिया। इनमें तीन भाई एक नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे, जबकि एक भाई एर्राबोर हत्याकांड में नक्सली हमले का शिकार हुआ था। शहीदों के सम्मान में एर्राबोर में 10 शहीदों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, जिनमें शंकुरी के तीनों भाइयों की प्रतिमाएं भी शामिल हैं। तब से शंकुरी हर साल रक्षाबंधन पर तीनों भाइयों की प्रतिमाओं की कलाइयों पर राखी बांधती है। इसके साथ ही वह अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर भी राखी बांधती है। शहीद जवान वेंकटेश शंकुरी का सगा भाई था, जबकि मुकेश और मनोज उसके चचेरे भाई थे। शंकुरी कहती है कि उसके भाई भले ही शहीद हो गए हों, लेकिन आज भी वे उसके दिल में जिंदा हैं। राखी बांधने के बाद वह ईश्वर से यही दुआ करती है कि उसके भाई जहां भी हों, बस खुश रहें। शंकुरी के परिवार ने चार दशक तक चली माओवादी हिंसा में अपने चार भाइयों को खोया है। इनमें तीन भाई एक ही मुठभेड़ में शहीद हुए। इसके अलावा नक्सलियों ने एर्राबोर हत्याकांड के दौरान एक भाई की हत्या कर दी थी। वह फोर्स में नहीं था। आज इलाका नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है। जी मीडिया से बातचीत में शंकुरी ने कहा कि अब किसी बहन को अपना भाई नहीं खोना पड़ेगा। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर वह अपने भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधकर उन्हें याद करती है। उसके लिए यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि उन रिश्तों को जीवित रखने का संकल्प है, जिन्हें नक्सली हिंसा भी उससे छीन नहीं सकी। यह सिर्फ एक बहन के अपने शहीद भाइयों को याद करने की कहानी नहीं है… यह उस अटूट रिश्ते की कहानी भी है, जिसमें मौत के बाद भी भाई-बहन का प्यार जिंदा रहता है और हर साल राखी की डोर उस प्रेम को फिर से बांध देती है।
0
0
Report

बिहार में 6 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग, कई विभागों में बदलाव

Patna, Bihar:बिहार में 6 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग उज्जवल कुमार सिंह को निदेशक पशुपालन के पद से हटाकर विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया। श्रीकान्त शास्त्री को निदेशक, पशुपालन, बिहार के पद पर नई पोस्टिंग दी गई। विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली। नितिन कुमार सिंह को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया। नीलिमा साहू को DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नवादा से हटाकर संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाया गया। दिव्या शक्ति को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश के बाद आयुक्त, उत्पाद के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के मंत्री ने नेपाल को मदद पहुँचाने की घोषणा की

Dumka, Jharkhand:दुमका नेपाल में आई बाढ़ को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन बिभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखण्ड नेपाल देश को मदद पहुचायेगा और खुद नेपाल जायेंगे। वही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेपाल हादसे पर कहा नेपाल ओर भारत का बहुत अच्छा संबंध है और स्थायी जिस प्रकार से उसका समाधान हो नेपाल और भारत सरकार को और चाइना सरकार से मिलकर बात करनी चाहिए। दुमका के व्यवहार न्यायालय में पेसी के बाद मीडिया से बात करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन बिभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वो खुद नेपाल जाना चाहते है। नेपाल की घटना दिल दहलाने वाली घटना है और काफी मर्माहत करनेवाली है। मैं नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में हूं और रांची में मुख्यमंत्री से मिलकर नेपाल को आर्थिक मदद पहुंचाने के विषय पर बात करेंगे। दवाइंया के साथ और भी जो मदद पहुंचाने की पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल के दूतावास से भी हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे है और वो खुद वहां जाना चाहते है। वहाँ की हालात का जायजा लेना चाहते है। झारखंड नेपाल के साथ खड़ा है।
0
0
Report

बैतूल जेल में राखी के मौके पर 800 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बैतूल जिला जेल में भावनाओं का ऐसा दृश्य देखने को मिला,जिसने जेल की कठोर दीवारों को भी मानो पिघला दिया। एक ओर करीब 800 बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तो दूसरी ओर उम्रकैद की सजा काट रहे बंदियों को पहली बार अपने बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने का अवसर मिला। वर्षों बाद बच्चों को सामने देखकर कई कैदी खुद को रोक नहीं सके और उनकी आंखें नम हो गईं। रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही जिला जेल में बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक करीब 800 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की कामना की। जेल परिसर में भाई-बहन के इस मिलन ने भावुक माहौल बना दिया। इस बार जेल प्रशासन ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों के लिए विशेष पहल करते हुए उनके बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की। करीब 50 बच्चों ने पहली बार जेल के भीतर अपने पिता के साथ खाना खाया। वर्षों बाद बच्चों को गले लगाकर कई बंदियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। आजीवन कारावास का बंदीयो ने बताया कि चार साल में पहली बार बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा मौका पहले कभी नहीं मिला था। बहनों और बच्चों के साथ यह दिन मेरे लिए यादगार रहेगा。 जेल अधीक्षक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के महानिदेशक जेल के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्यक्ष मुलाकात की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि परिवार से जुड़ाव बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने से उनमें बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। बैतूल जिला जेल में इस समय कुल 527 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 504 पुरुष और 23 महिला बंदी शामिल हैं। दोपहर तीन बजे तक लगभग 300 बंदियों को 800 बहनों ने राखी बांधी और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। रक्षाबंधन पर बैतूल जिला जेल का यह भावुक दृश्य यह संदेश देता है कि रिश्तों की डोर सबसे मजबूत होती है। जेल की ऊँची दीवारों के पीछे भी भाई-बहन का प्यार और पिता-बच्चों का अपनापन हर किसी की आंखें नम कर गया। बाइट -1- सोम विश्वकर्मा,बंदी जिला जेल बाइट -2- मनीष यादव,आजीवन कारावास का बंदी बाइट -3- योगेंद्र तिवारी,जेल अधीक्षक जिला जेल बैतूल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top