icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274202
ASAmit SinghFollow26 Nov 2024, 11:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बाद जेल भेजा गया आदतन बदमाश राजकुमार उर्फ भोलू,जिला बदर प्रतिवेदन प्रस्तुत,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollowJust now
Kamrid, Chhattisgarh:क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्ती पुलिस ने आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना सक्ती क्षेत्र के गुंडा बदमाश राजकुमार उर्फ गोलू के विरुद्ध उपलब्ध आपराधिक अभिलेख एवं उसके आपराधिक आचरण को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नियमानुसार कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना सक्ती पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने उक्त बदमाश के आपराधिक अभिलेख एवं वर्तमान परिस्थितियों का परीक्षण करने के बाद जिला बदर की कार्रवाई हेतु पृथक प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी, सक्ती के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिला बदर संबंधी प्रकरण में सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस द्वारा क्षेत्र के आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर उठा सवालCRPF जवान ने SP से कीCOस्तर से जांच कराने की मांग

RavindraRavindraFollow8m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर सुमेरपुर पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर उठा सवाल, CRPF जवान ने SP से की CO स्तर से जांच कराने की मांग, 13 माह पहले देवगांव में पीड़ित परिवार के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट और 20 हजार नकदी तथा आभूषण लूटने की वारदात को दिया था अंजाम, पीड़ित जवान का आरोप है कि पुलिस के स्थानीय विवेचक ने आरोपियों से सांठ-गांठ कर तथ्यों को छुपाया और 1 अगस्त 2026 को आनन-फानन में अदालत में दाखिल की फाइनल रिपोर्ट (FR), मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), रेंज लखनऊ की ओर से 22 सितंबर 2026 को SP हमीरपुर को पत्र भेजकर CO स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया जा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमान चालीसा से आत्मविश्वास बना कैप्टन स्मिथ ने 100 से लोगों की जान बचाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर के गढ़ा में दिव्य दरबार के दौरान हनुमान चालीसा की महिमा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज हमें गर्व है कि हम हनुमान जी के भक्त हैं और हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। कैप्टन स्मिथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई वीडियो कॉल पर बातचीत का जिक्र करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि कैप्टन स्मिथ ने हनुमान चालीसा पाठ को लेकर जो बात कही, उस पर हमें बहुत गौरव है, बाबा बागेश्वर ने बताया कि जब जहाज क्रैश होने की स्थिति में था और उसमें 100 से ज्यादा लोग सवार थे, तब दोनों कैप्टन आपस में घबरा गए थे। लेकिन कैप्टन स्मिथ ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर उन 100 से अधिक लोगों की जान बचाई। प्रधानमंत्री जी ने जब वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मिथ से पूछा कि यह आत्मविश्वास कैसे आया और हवाई जहाज को कैसे कंट्रोल किया, तो उन्होंने बताया कि जब जहाज नीचे गिरने लगा तो हमने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। हनुमान चालीसा के प्रभाव से हमें आत्मविश्वास मिला और आज हम इतने लोगों की जान बचा पाए। जो हनुमान जी की भक्ति करता है, उसके अंदर आत्मविश्वास की एक शक्ति प्रकट होती है।
0
0
Report

धमधा के डंगनिया गांव तालाब में युवती की लाश, मौत कारणों की जांच शुरू

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के धमधा के डंगनिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक युवती की लाश तैरती हुई मिली। तालाब में शव नजर आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. तालाब में शव देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. शव का परीक्षण करने पर मृतिका की पहचान तनू के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है, वही आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है, तो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है, फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.
0
0
Report
Advertisement

ANMMCH इमरजेंसी में 102 कर्मियों से मारपीट, निजी अस्पताल ले जाने के प्रयास पर सवाल

Gaya, Bihar:ANMMCH की इमरजेंसी में इलाज या रेफर का खेल? 102 कर्मी से मारपीट के बाद उठे गंभीर सवाल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस से जुड़े लोगों की कथित सक्रियता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जेपीएन अस्पताल से रेफर होकर ANMMCH पहुंची एक महिला मरीज को कथित तौर पर निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश का विरोध करना 102 एम्बुलेंस कर्मी को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद 102 एम्बुलेंस कर्मियों में आक्रोश है और उन्होंने एसएसपी से मिलकर शिकायत रखने की बात कही है। कर्मियों ने दोपहर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। जानकारी के मुताबिक मुन्नी देवी को जेपीएन अस्पताल से 102 एम्बुलेंс के जरिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद निजी एम्बुलेंस से जुड़े कुछ लोग और कथित दलाल मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे। 102 एम्बुलेंस कर्मी अरुण कुमार ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है। इस घटना ने अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के आसपास मौजूद रहने वाले अनधिकृत लोगों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी तक ऐसे लोग कैसे पहुंचते हैं और मरीजों से बातचीत कर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की कोशिश कैसे होती है? अगर मरीज या उसके परिजन अपनी इच्छा से किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने का फैसला करते हैं तो वह अलग विषय है। लेकिन यदि किसी मरीज को किसी तरह प्रभावित कर या दबाव बनाकर निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तो इसकी जांच जरूरी हो जाती है। इस पूरे मामले में अस्पताल की CCTV फुटेज अहम साबित हो सकती है। मरीज के ANMMCH पहुंचने से लेकर उसके आसपास मौजूद लोगों, बातचीत और कथित मारपीट तक की फुटेज की जांच की जाए तो घटनाक्रम की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।जांच का दायरा सिर्फ मारपीट तक सीमित न रहकर इस बात तक भी होना चाहिए कि मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश किसने की और अस्पताल परिसर में उनकी मौजूदगी का आधार क्या था। घटना के बाद 102 एम्बुलेंस कर्मियों में नाराजगी है। कर्मियों ने गया के एसएसपी सुशील कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्या रखने की बात कही है। एसएसपी ने उन्हें दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। कर्मियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान यदि उनके साथ अस्पताल परिसर में ही मारपीट होती है तो उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठता है। वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने दोपहर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर मरीजों की आवाजाही पर पड़ सकता है। खासकर गंभीर मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं पितृपक्ष मेले के कारण इन दिनों गया में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों पर पहले से ही अतिरिक्त दबाव है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों तक पहुंचने वाले ये लोग कौन हैं? क्या अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस की गतिविधियों की नियमित निगरानी होती है? और अगर कोई मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश करता है तो उसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है? 102 कर्मी अरुण कुमार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, CCTV फुटेज खंगाली जानी चाहिए और निजी एम्बुलेंस से जुड़े लोगों तथा कथित दलालों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाला मरीज सबसे पहले मरीज है, ग्राहक नहीं। उसके इलाज और सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाइट- अरुण कुमार, पीड़ित, 102 एम्बुलेंस कर्मी, गया जी।
0
0
Report

Kasganj में पिता बोले— बेटा मयंक चौहान मिल गया, मीडिया से संपर्क

Noida, Uttar Pradesh:Kasganj - चंद्रपाल सिंह चौहान, मयंक के पिता- वो मामला यह था कि मेरा बड़ा बेटा जो है मयंक सिंह चौहन उर्फ मन्नू, जो 7 अगस्त को घर से बिना बताए, बिना मोबाइल लिए हुए निकल गया था। उसकी मुझे... मैं छानबीन करता रहा। दो महीने के बाद भी वो मुझे नहीं मिल पाया, तो मैं कल जाकर मीडिया के माध्यम से मैंने जैसे ही यह सुना था मैंने कि इस तरह से घटना हो गई है वहां वृंदावन में, तो मैं भी गया था। मैंने अपनी सारी समस्या को मैंने बताया, तो सोशल मीडिया के माध्यम से जितने भी वहां पर चैनल थे, मैंने सब को उनको अवगत कराया। लेकिन मैं बार-बार धन्यवाद देता हूं कि मुझे मीडिया के माध्यम से मेरा बेटा... मुझे कॉलिंग से बात हो गई है। लेकिन अभी अपने ननिहाल में है और मैं उसे लेने जा रहा हूं। जो भी डिटेल रहेगी, वो मैं आपको सारी बता दूंगा。
0
0
Report

सतीश पूनिया ने अलवर में नशा मुक्ति रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Alwar, Rajasthan:अलवर पहुंचे राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, नशा मुक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी; पंचायत चुनाव में BJP की जीत का किया दावा अलवर। राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया रविवार को अलवर पहुंचे, जहां महल चौक पर माय भारत की ओर से आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान पूनिया ने नशे के खिलाफ जागरूकता वॉकथोन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया और नशा मुक्ति पर शपथ भी दिलाई । मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में नशे की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशे की रोकथाम के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशे को रोकने के लिए देश भर में मुहिम चला रहे है ,पूनियां ने कहा युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत चुनाव में BJP की जीत का दावा पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पूनिया ने दावा किया कि जिस तरह हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तंज कसते हुए पूनिया ने कहा, “सो चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।” उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। वहीं कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह के भाजपा में आने की अटकलों पर पूनिया ने कहा सोशल मीडिया पर ऐसी बाते सामने आ रही है हालांकि अभी उनसे बात नहीं हुई है । प्रदेश में बढ़ते अपराध के सवाल पर सतीश पूनिया ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर पूछे गए सवाल पर पूनिया ने कहा कि “वसुंधरा राजे हमारी राजमाता हैं।” उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और राजस्थान के लिए अच्छा काम किया। बाइट— सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद
0
0
Report
Advertisement

सुपौल के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से डिटेर्जेंट पावडर उद्योग में रोजगार

Bihar:स्लग - डिटेर्जेन्ट पावडर उद्योग लगाकर लाखों का रोजगार कर रहे युवा, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने बदली किस्मत. ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवा खुशहाल हो रहे हैं, दरअसल यह तश्वीर सुपौल जिले के तुलापट्टी गांव का है जहां बिपिन कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से ऋण लेकर गांव में ही डिटेर्जेन्ट पावडर बनाने का उद्योग लगाया, आलम ये है की बिपिन कुमार आज लाखों का कारोबार कर रहा है, उनके द्वारा उत्पाद किया गया डिटेर्जेन्ट पावडर की दूर दूर तक सप्लाई की जा रही है, बिपिन कुमार ने कहा की इसमें अच्छी आमदनी भी हो रही है और घर के ही चार लोगों को इस उद्योग में रोजगार भी मिल गया है, परिवार के लोग काफी खुश हैं. मालूम हो कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बेरोजगार युवा युवतियों को स्वरोजगार के साथ उनके आर्थिक स्थिति का उत्थान के लिए उद्योग विभाग द्वारा ऋण मुहैया कराया जा रहा है, जिससे जिले के कई युवाओ को इसका फायदा मिल रहा है. इस योजना के तहत बेरोजगार युवा छोटे-छोटे उद्योग और संस्थान स्थापित कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं, साथ ही उद्यमी के परिवार के अन्य सदस्यों को भी रोजगार मिल रहा है. दरअसल सुपौल जिले में हर वर्ष मुख्यमंत्री उद्यमी रोजगार योजना के तहत उद्यमियों کا चयन किया जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा छोटे छोटे उद्योग लगाने के लिए आसान तरीके से समुचित ऋण दी जाती है. बताया गया की उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवा और युवतियाँ आज व्यापक पैमाने पर विभिन्न तरह के उत्पादों का उत्पाद कर रहे हैं और अच्छा खासा आमदनी भी प्राप्त कर रहे है. जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी बताते हैं कि अब तक जिले भर के करीब एक हजार युवाओं को इस योजना का लाभ मिल चूका है. बाइट - बिपिन कुमार, उद्यमी.
0
0
Report

झरिया अमलाबाद में जिउतिया पर्व के दौरान सोनाक्षी डूबकर亡, तलाश समाप्त

Dhanbad, Jharkhand:झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद में जिउतिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी की तलाश रविवार सुबह समाप्त हो गई। कई घंटों की खोजबीन के बाद उसका शव सिंदरी बस्ती के समीप दामोदर नदी में तैरता हुआ मिला। शव बरामद होने की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बतादे की सोनाक्षी शुक्रवार को जिउतिया पर्व के अवसर पर अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और बहकर लापता हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों, भटिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के कुछ ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झरिया अंचল अधिकारी की देखरेख में शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान सोनाक्षी के रूप में की। बेटी का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी गमगीन नजर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद सोनाक्षी के परिवार में मातम पसरा हुआ है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top