देवरियाः आपसी कहासुनी की मारपीट में युवक घायल, इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी में से एक पुलिस हिरासत में
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में बीती रात आपसी कहासुनी में कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों के नाम से थाने में तहरीर दिया। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि अभी दो आरोपी फरार हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल जुंडला मंडी: 17% नमी के नाम पर धान कटौती, किसान आगाह
Karnal, Haryana:करनाल की जुंडला मंडी में चढ़ूनी बोले- 17% नमी पर कट लगाकर धान न बेचें किसान बारिश से भीगी फसल पर सरकार नुकसान देखे, मंडियों में उठान धीमा; किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई, सचिव ने बताया 1.73 लाख क्विंटल धान पहुंचा करनाल। दो दिन पहले हुई बेमौसमी बारिश से हरियाणा और पंजाब की मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी धान की फसल को नुकसान हुआ है। मंगलवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल की जुंडला अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने भीगी फसल और धीमी उठान पर चिंता जताते हुए कहा कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उसकी जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार को देखना चाहिए कि मंडी में आने के बाद किसानों की फसल को कितना नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी में किसानों ने खरीद में देरी और अधिकारियों के नहीं आने की शिकायत की। मार्केट कमेटी सचिव ने मंडी में आवक और उठान की जानकारी दी। मंडी में उठान धीमा, नमी पर कटौती का आरोप चढ़ूनी ने कहा कि मंडियों में हालात खराब हैं। धान का उठान नहीं हो रहा और 17 प्रतिशत नमी बताकर किसानों की फसल पर कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने अब मंडियों में जागरूकता के लिए बोर्ड लगवाने का फैसला किया है, ताकि किसान नमी के नाम पर कटौती के साथ धान बेचने से बचें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पहले ही कटौती के साथ धान बेच दिया है, वे इसका लिखित ब्योरा दें। संगठन उन किसानों के पैसे वापस दिलाने का प्रयास करेगा। 400 राइस मिलरों को नहीं किया आवंटित चढ़ूनी ने कहा कि बारिश से किसानों की फसल भीगी है और नुकसान बढ़ा है। मंडियों में उठान की स्थिति भी खराब है। उन्होंने बताया कि अब 400 राइस मिलर हैं, जिन्हें आवंटित नहीं किया गया। उनके अनुसार, इन मिलरों का 25 प्रतिशत भुगतान बकाया है। कुछ मिलरों का 25 प्रतिशत से संबंधित काम भी था। उन्होंने कहा कि मिलरों की उपलब्धता और उठान की व्यवस्था का असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर चढ़ूनी ने कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन सरकार लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले ही लोगों को गिरफ्तार कर लेना गलत है। चढ़ूनी ने कहा कि वे भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली में धरना स्थल बदलने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार के दरवाजे पर प्रदर्शन करना ठीक है, लेकिन धरना स्थल बदलना गलत है। उन्होंने रामलीला मैदान का किराया रोजाना 50 हजार रुपए बताया। एसआरआई के विरोध में जिला स्तर पर प्रदर्शन का समर्थन किसान संगठनों की ओर से एसआरआई को रद्द करने की मांग को लेकर आने वाले दिनों में जिला स्तर पर प्रदर्शन और बड़ी पंचायत करने की तैयारी है। इस पर चढ़ूनी ने कहा कि यह संगठनों का फैसला है और प्रदर्शन करना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि वे भी इस प्रदर्शन के समर्थन में हैं और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई मंडी में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि मंत्री मंडी में केवल फोटो खिंचवाने आते हैं। एक किसान ने बताया कि उसकी धान की ढेरी लिखी जा चुकी है, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई। उसकी फसल में नमी 13 प्रतिशत तक आ चुकी है, फिर भी धान खुले में पड़ा है। किसान ने कहा कि वह 10 दिन से मंडी में बैठा है। न तो सचिव आते हैं और न ही चेयरमैन। नेताओं के आने पर फोटो खिंचवाकर चले जाने का आरोप भी लगाया। सचिव बोले- 40 प्रतिशत उठान पूरा मार्केट कमेटी सचिव नरेश मान ने बताया कि सोमवार शाम तक मंडी में धान की कुल आवक 1.73 लाख क्विंटल हो चुकी थी। इसमें से 40 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उठान के मामले में जुंडला मंडी सभी मंडियों में दूसरे स्थान पर है। उनके अनुसार, मंडी में 13 राइस मिल आ चुके हैं और मंगलवार या बुधवार तक पांच और मिल आने की उम्मीद है。शिवहर में भारी विदेशी शराब पकड़ी, एफआईआर दर्ज
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब पिकअप वान से बरामद किया है। त्योहार के मद्देनजर एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान तरियानी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जाने वाली है। तरियानी थाना पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वान से तकरीबन एक हजार लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त वाहन और शराब कारोबार में जुड़े लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी गई।नरसिंहपुर स्टेशन गंज में संदिग्ध युवक से हथियार बरामद, गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के स्टेशन गंज थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय होटल के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और एक एयरगन नुमा हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह 30 वर्षिय युवक बुंगवानी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये हथियार कहाँ से और कैसे प्राप्त किए।NDA बनाम विपक्ष: राहुल गांधी पर आरोप-प्रत्यारोप, वोट नाम हटाने को लेकर तनाव
Patna, Bihar:बिहार में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर NDA और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। बाइट -- सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने राहुल गांधी पर संवैधानिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करने और असामाजिक तत्वों के सहयोग से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। बाइट -- एजाज़ अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता दूसरी ओर, राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने NDA नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' और 'सेव डेमोक्रेसी' आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार को कमजोर किया गया है और करीब साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। बाइट -- स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खिलाफ देश में जागरूकता लाए जाने से सत्तारूढ़ दल और उसके सहयोगी बौखलाए हुए हैं, जिसके कारण अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का किया वार्षिक निरीक्षण
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीवी और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और आमजन से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।गाजियाबाद साहिबाबाद पुलिस ने 85 लाख की कोडिन कफ सिरप बरामद की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने कोडिन कफ सिरप का एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कोडिन कफ सिरप बिहार के समस्तीपुर में लेजानी थी लेकिन उससे पहले मुखबिर की सटीक जानकारी पर साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर से लगभग 85 लाख रूपयो की कीमत की कोडिन कफ सिरप बरामद की गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर से हुई पूछताछ में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उनसे हुई पूछताछ में पता चला कि यह कफ सिरप हिमाचल से चलकर बिहार के समस्तीपुर ले जानी थी। लेकिन कागजातों में हेरा फेरी कर इन कफ सिरप को बिहार के समस्तीपुर ले जाना था, जबकि इन कफ सिरप की कागजातों में डिलीवरी की बात पटना में की गई थी। यह वही कफ सिरप है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। बिहार में शराब बंदी के बाद से कफ सिरप के द्वारा नशा किया जाता है और यही वजह है कि एक बड़ी खेप बिहार के समस्तीपुर लेकर यह तीनों निकले थे। लेकिन गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। फिलहाल तीनों को जेल भेजा जा रहा है और इनसे बरामद माल को पुलिस ने जप्त कर लिया है。सेंटर फॉर साइट ने अहमदाबाद के सीजी रोड सेंटर में शुरू की प्लैनेट लेसिक सुविधा
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद: सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने आज अहमदाबाद स्थित अपने मौजूदा सी.जी. रोड सेंटर में एक अलग और समर्पित फ्लोर पर प्लैनेट लेसिक सुविधा शुरू की। प्लैनेट लेसिक, सेंटर फॉर साइट का विशेष रिफ्रैक्टिव सर्जरी ब्रांड है, जिसका उद्देश्य एडवांस्ड जांच, व्यक्तिगत मूल्यांकन और दृष्टि सुधार की विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से उपयुक्त मरीजों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता कम करने में मदद करना है। इस अवसर पर डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा; डॉ. परेश एम. वैद्य, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, सूरत; डॉ. निखिल प्रजापति, हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, अहमदाबाद; और डॉ. विनोद गुरनानी, मेडिकल डायरेक्टर, अहमदाबाद उपस्थित रहे। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत से गुजरात में सेंटर फॉर साइट की मौजूदगी और मजबूत होगी। गुजरात में इसके वडोदरा में एक, सूरत में दो तथा सी.जी. रोड-नवरंगपुरा, नरोदा और गांधीनगर में सेंटर हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, उपचार की योजना और इलाज के बाद फॉलो-अप की सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी। गुजरात में सेंटर फॉर साइट की रिफ्रैक्टिव सर्जरी सेवाओं में सिल्क (SILK), स्माइल (SMILE), कॉन्टूरा विजन, आईसीएल (ICL), फेम्टो लेसिक और लेसिक शामिल हैं। इससे मरीजों को लेजर आधारित प्रक्रियाओं के साथ-साथ आंखों में प्रत्यारोपित किए जाने वाले विशेष लेंस के विकल्प भी एक ही विशेषज्ञ नेटवर्क के अंतर्गत उपलब्ध होते हैं। प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स, ने कहा, “सेंटर फॉर साइट में हमारा उद्देश्य एडवांस्ड नेत्र देखभाल सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाना और ऐसी तकनीकों के विकास में योगदान देना है, जो भविष्य में आंखों के उपचार को नई दिशा देंगी। स्माइल और सिल्क तकनीकों के विकास एवं उनके क्लिनिकल मूल्यांकन में हमारे डॉक्टरों की भागीदारी इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्लैनेट लेसिक के माध्यम से हम विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और व्यक्तिगत मूल्यांकन को एक साथ ला रहे हैं, ताकि लोग चश्मे पर अपनी निर्भरता कम करने और अपनी पसंद की गतिविधियों का अधिक सहजता से आनंद लेने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, ने कहा, “अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत गुजरात में विशेषीकृत नेत्र देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार की योजना की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। हमारा ध्यान अनुभवी क्लिनिकल टीम, आधुनिक तकनीक और देखभाल के एकसमान मानकों को साथ लाकर मरीजों को उनकी जरूरतों के अनुरूप दृष्टि सुधार के विकल्प उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने पर है।” डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा, ने कहा, “दृष्टि सुधार के लिए सबसे उपयुक्त प्रक्रिया का चुनाव हर मरीज की आंखों की स्थिति के आधार पर किया जाता है। विस्तृत जांच से यह तय करने में मदद मिलती है कि कौन-से विकल्प उपयुक्त हैं, उनसे किस तरह के परिणामों की उम्मीद की जा सकती है और उनकी क्या सीमाएं हैं। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक के लिए समर्पित फ्लोर शुरू होने से मरीजों को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार रिफ्रैक्टिव केयर की सुविधा और करीब मिलेगी।”
देवरिया: संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी, डीएम का एक्शन
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।लखीमपुर-खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी: नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव खुदनियां पहुंचे। उनके आगमन पर कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक अंतर्गत पिपलझला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी अमन वर्मा सहित क्षेत्रीय लोग नवनीत शुक्ला, अभय शुक्ला मोनू,दीप कमल अवस्थी, नवाब शुक्ला, विकास वर्मा, जगत सुरेश वर्मा डायरेक्टर गन्ना समिति हरगांव, बाल गोविंद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला संजय रस्तोगी, मनोज सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। अरविंद गुप्ता के गांव पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
