274001
देवरिया- शादी समारोह से लौटते समय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया-बघौचघाट थाना क्षेत्र के तिरमन साहू गांव के पास बाइक सवार युवक का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गया । आपको बता दे शादी समारोह से घर लौट रहा था मृतक युवक श्रवण कुमार कुशवाहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा । बताया जाता है कि युवक को कोई अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया है और चालक वाहन लेकर फरार हो गया । पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलगांव के किंनगांव में पत्थरबाजी, 50-60 लोग केस दर्ज; 18-20 हिरासत
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव के किंनगांव में पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने 18 से 20 लोगों को हिरासत में लिया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं पत्थरबाजी की घटना के बाद किंनगांव गांव में आज जनजीवन सामान्य है.. किंनगांव में तनावपूर्ण शांति देखी जा रही है किंनगांव में SRPF, RCB प्लाटून और लोकल पुलिस ऐसे 500 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं.. स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने रात में किंगांव का दौरा किया और उसका इंस्पेक्शन किया। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जा रहा था, तो एक ग्रुप के विरोध के कारण बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में सात से आठ पुलिसवाले घायल हो गए और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है RSS की और से कोई भी कंप्लेंट या निवेदन नही दिया जाएगा, ऐसी जाणकारी सामने आयी है... पत्थरबाजी की घटना से गाव मे लोगो मे डर का माहोल देखणे को मिल रहा है..0
0
Report
जलगांव की खबर: दस्तावेज़ और विवरण नहीं मिले
Jalgaon, Maharashtra:0
0
Report
जलगांव: रिपोर्टर वल्मिक जोशी से FEED अपडेट
Jalgaon, Maharashtra:0
0
Report
Advertisement
जलगांव से अभी ताजा खबर उपलब्ध नहीं है
Jalgaon, Maharashtra:0
0
Report
होटल बिलास इन के लीज विवाद के चलते गोलीकांड, 5 की मौत
Guwahati, Assam:पुलिस आयुक्त पार्थो सारथी महंत के बयान के अनुसार इस हत्याकांड की पूरी और सटीक जानकारी नीचे दी गई है: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार • आरोपी की पहचान: गिरफ्तार मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई है (पलटन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है)। • लाइसेंसी पिस्तौल: आरोपी ने अपनी .32-बोर लाइसेंसी पिस्तौल से वारदात अंजाम दी थी; हथियार जब्त किया गया। हताहतों की सटीक संख्या 5 मौत: इस गोलीबारी में कुल 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें होटल मालिक के परिवार के 4 सदस्य और गांव का एक व्यक्ति शामिल है। मृतक में होटल मालकिन हेलेना भाराली और उनका बेटा देवर्षि कश्यप शामिल हैं। 1 घायल: सत्येन पाठक (42) गंभीर रूप से घायल हैं, कंधे पर गोली लगी; GMCH में उपचार चल रहा है। हत्याकांड की मुख्य वजह लीज (Lease) विवाद: पुलिस आयुक्त के अनुसार यह होटल बिलास इन के लीज समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद का परिणाम है।0
0
Report
परतावल में आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स की खुली नई दुकान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन बिना पेट्रोल चलने वाली स्कूटी की खरीदारी के लिए मिलेगा विकल्प नगर पंचायत परतावल के कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार को आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स का शुभारंभ किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महराजगंज जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इलेक्ट्रिक स्कूटी के उपयोग से लोगों को पेट्रोल पर होने वाले खर्च से राहत मिल सकती है। दैनिक आवागमन के लिए यह एक किफायती विकल्प है। नियमानुसार पंजीकरण से छूट प्राप्त इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए आरटीओ में पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होती है। आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। इस मौके पर प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, सतीश मद्देशिया, रघुनाथ गुप्त, राजकुमार शर्मा, गंगाधर जायसवाल, नागेश कसौधन, सोनू कसौधन, कमालुद्दीन, सुनील चतुर्वेदी और भीम मद्देशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कोच बस स्टैंड पर टायर की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप,
Noida, Uttar Pradesh:कोच बस स्टैंड पर टायर की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप उरई, जालौन। नगर के कोच बस स्टैंड पर उमंग मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित टायर की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। दुकान में आग लगने की घटना से मौके पर हलचल मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आग से हुए नुकसान और आग पर काबू पाने को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
EC का हलफनामा: CEC अकेले फैसले नहीं लेते; फॉर्म-6 में बदलाव नहीं
Noida, Uttar Pradesh:'अकेले फैसले नहीं लेते CEC': सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा, फॉर्म-6 पर भी दी सफाई चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इस आरोप को खारिज किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले ही फैसले ले रहे हैं। आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े तीनों आदेश जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में आयोग के सभी सदस्यों की सहमति से जारी किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किए थे। अब मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने अलग-अलग हलफनामा दाखिल करने के बजाय संयुक्त हलफनामा दाखिल किया है। *फाइल पर दिया गया सुझाव आयोग का आधिकारिक फैसला नहीं* चुनाव आयोग ने हलफनामे में कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त या अन्य चुनाव आयुक्तों की ओर से दूसरे आयुक्तों अथवा आयोग के किसी अधिकारी को दिया गया सुझाव, विचार या सवाल अपने-आप में आयोग का आधिकारिक निर्णय नहीं माना जा सकता। आधिकारिक निर्णय वही होगा, जो कानून में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयोग द्वारा लिया गया हो। आयोग ने आगे कहा कि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अधिकारियों और चुनाव आयुक्तों के सुझावों, विचारों तथा सवालों पर विचार किया जाता है। सभी संबंधित पहलुओं पर विचार करने के बाद आयोग के सक्षम सदस्य निर्णय लेते हैं और उसके अनुसार आदेश जारी किए जाते हैं। *ऐसे आगे बढ़ती है आयोग की फाइल* हलफनामे के मुताबिक, चुनाव आयोग की फाइल पहले एक निर्वाचन आयुक्त, फिर दूसरे निर्वाचन आयुक्त और अंत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पास भेजी जाती है। मंजूरी मिलने के बाद निर्णय को आयोग की फाइल में दर्ज किया जाता है और संबंधित आयुक्तों के हस्ताक्षर लिए जाते हैं। इसके बाद चुनाव आयोग का सचिवालय निर्णय की सूचना जारी करता है और उसे लागू करता है। *चुनाव आयुक्तों और कैबिनेट सचिव के बीच पत्राचार पर सफाई* चुनाव आयोग ने चुनाव आयुक्तों और कैबिनेट सचिव के बीच हुए पत्राचार को लेकर लगाए गए आरोपों को गलतफहमी पर आधारित बताया है। हलफनामे में कहा गया है कि आयोग में आंतरिक कार्य-विभाजन 23 सितंबर 2025 के पुराने ऑफिस आर्डर के मुताबिक जारी था। 28 जुलाई 2026 को चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अतिरिक्त सचिव स्तर के एक IAS अधिकारी ने आंतरिक कार्य-विभाजन से संबंधित ऑफिस आर्डर जारी किया। इसके अगले दिन, 29 जुलाई 2026 को दोनों चुनाव आयुक्तों ने इस आदेश और संबंधित अधिकारी के आचरण के संबंध में कैबिनेट सचिव को अलग-अलग पत्र लिखे। इसके बाद, दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से 30 जुलाई 2026 को संयुक्त निर्देश जारी किए गए। आयोग के अनुसार, इस वजह से 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश कभी लागू नहीं हुआ। *फॉर्म-6 में बदलाव नहीं,डिक्लरेशन फॉर्म अलग दस्तावेज* चुनाव आयोग ने इस आरोप को खारिज किया है कि SIR से संबंधित आदेशों के जरिए फॉर्म-6 में संशोधन किया गया था। आयोग ने कहा कि फॉर्म-6 में बदलाव करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।डिक्लेरेशन फॉर्म एक अलग दस्तावेज है। हालांकि, आयोग ने स्वीकार किया कि ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म-6 और डिक्लेरेशन फॉर्मको इस तरह प्रदर्शित किया गया था कि ऐसा लग सकता था कि फॉर्म-6 में बदलाव किया गया है। इस स्थिति को स्पष्ट करने के लिए 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने की बात कही गई है। इनमें पहला फॉर्म-6 और दूसरा घोषणा-पत्र होगा। *डिक्लेरेशन फॉर्ममें बदलाव से शुरू हुई मैपिंग की व्यवस्था* आयोग के अनुसार डिक्लेरेशन फॉर्म में बदलाव करके मैपिंग की व्यवस्था शुरू की गई, ताकि आवेदक अपनी या अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी की वर्ष 2002–2003 की पुरानी मतदाता सूची में दर्ज जानकारी दे सकें। इस व्यवस्था का उद्देश्य पुराने मतदाता रिकॉर्ड से जानकारी का मिलान करना और अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत को कम करना था, ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके। *CEC के कामकाज पर रोक लगाने की मांग बेमानी* चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुनवाई योग्य नहीं बताया है। हलफनामे में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी प्रक्रिया से हटाया जा सकता है, जैसा सुप्रीम कोर्ट के जजों को हटाने के लिए किया जाता है। आयोग ने कहा कि तीन सदस्यीय व्यवस्था का मकसद है कि मतभेद होने की स्थिति में बहुमत के आधार पर निर्णय हो। आयोग सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर ही फैसला ले सकता है। इसलिए, मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर रोक लगाने से आयोग की निर्णय लेने की प्रक्रिया बाधित होगी और यह कानून में निर्धारित व्यवस्था के विपरीत होगा।0
0
Report
हापुड - लोन एजेंट की प्रताड़ना से परेशान होकर, व्यक्ति ने ज़हर खाकर की खुदकुशी।
Masuri, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली से एक दर्दनाक खबर है, जहां लोन एजेंट की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किस्त एक-दो दिन लेट होने पर एजेंट घर आकर गाली-गलौज और धमकाता था। मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी जयप्रकाश ने किसी कंपनी से ऋण लिया था। किस्त समय पर जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी का एजेंट उसके घर आया और कथित तौर पर उसे डराया-धमकाया। बेटे का कहना है कि पिछले 15 दिनों से पिता मानसिक रूप से परेशान थे। इसी तनाव में उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 10 घायल
Raipur, Chhattisgarh:बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 से 10 यात्री घायल हो गए। गैस कटर की मदद से बस काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिमगा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति घोषित: ब्रिजभूषण सिंह के बेटे शामिल नहीं, कई नेता चयनित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- भारतीय जनता पार्टी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा आज सोमवार देर रात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। जहां गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूपी बीजेपी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जबकि गोंडा से बीजेपी सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को यूपी भाजपा द्वारा स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही साथ गोंडा जिले के मनकापुर विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, गोंडा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, इसके साथ ही साथ भाजपा नेता राम उदार वर्मा,डॉक्टर रंजन शर्मा और राजकुमार दुबे को भी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा बृजभूषण के सांसद बेटे करण भूषण सिंह और विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को कोई भी सदस्य नहीं बनाया गया है। गोंडा के भाजपा नेताओं को यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने टीम में शामिल किए जाने पर अब सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दी जा रही है।0
0
Report
भाजपा विधायक ने आपत्तिजनक शब्दों पर माफी जरूरी कहा; फोटो पर हमला, पोस्टर जलाए
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदर्शन के दौरान भाजपा लखनऊ से विधायक नीरज बोरा ने कहा कि हमारे पूर्वजों को जो भी आपत्तिजनक शब्द कहेगा उसको माफी मांगनी पड़ेगी । जनता उसको कभी माफ नहीं करेगी । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मल्लिकाअर्जुन खड़गे की फोटो को जूते चप्पलों से मारते हुए नजर आए साथ ही साथ पोस्टर में आग भी लगाया, और अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: नाबालिग बहन से दुष्कर्म, सगा भाई गिरफ्तार; DNA से खुला राज
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करीब 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजन नाबालिग को अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके करीब तीन महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को नाबालिग के साथ हुए कथित दुष्कर्म का पता चला। पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर अगस्त 2026 में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने परिवार के सदस्यों सहित संदिग्ध लोगों के DNA सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट में नाबालिग के सगे भाई का DNA मैच होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग.... पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे। करीब दो महीने पहले पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। जांच के दौरान नाबालिग के लगभग तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। इस जानकारी के सामने आने के बाद परिवार को उसके साथ कथित तौर पर हुए दुष्कर्म की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने अगस्त 2026 में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग के मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आई DNA जांच की अहम कड़ी.. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नाबालिग दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने मामले से जुड़े संभावित लोगों के बारे में पड़ताल शुरू की। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों सहित संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान कुछ लोगों पर संदेह होने के बाद उनके DNA सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। पुलिस के अनुसार, DNA जांच रिपोर्ट में नाबालिग के सगे भाई का सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच की दिशा स्पष्ट हुई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच में DNA साक्ष्य की अहम भूमिका इस मामले में नाबालिग के गर्भवती होने के बाद शिकायत दर्ज हुई और जांच के दौरान DNA सैंपल की रिपोर्ट अहम कड़ी बनी। पुलिस ने संभावित संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच करवाई, जिसके बाद आरोपी की पहचान तक पहुंचने में मदद मिली।0
0
Report
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के पिता के अपमान के विरोध में फूंका गया खड़गे का पुतला
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज (उन्नाव)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्लागंज के पोनी रोड क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों में जिला कार्यसमिति सदस्य कुशाग्र कौशल, नामित सभासद सुरेंद्र गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बदरका विवेक मिश्रा, बदरका मंडल मंत्री अंकित पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। किसी के परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना भारतीय राजनीतिक संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि राजनीति में विरोध के लिए लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जाने चाहिए और भाषा की मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में मोहन कश्यप, शुभम दुबे, आनंद वर्मा, मुकेश शर्मा, हरिश्चंद्र दीक्षित, स्वदेश शुक्ला अमन राजपूत एवं अन्य समस्त बूथ अध्यक्ष और भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।0
0
Report
ASHA सहयोगिनियों के मानदेय में 10% बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर 2026 से लागू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। आशा सहयोगिनियों को दिवाली से पहले सरकार की सौगात। राज्य सरकार ने आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाया। आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी। अब हर महीने 4959 की जगह मिलेंगे 5455 रुपए। आशा सहयोगिनियों को हर महीने 496 रुपए का फायदा। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2026 से होगा लागू। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए वित्तीय स्वीकृति आदेश। बजट घोषणा 2026-27 की अनुपालना में लिया फैसला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आशा सहयोगिनियों को लाभ। सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बढ़ी हुई दर से भुगतान के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
