274807
Deoria - संभावित मंकीपॉक्स मरीज़ मिलने से मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
Deoria, Uttar Pradesh:संभावित मंकी पॉक्स का मरीज मिलने से मचा हड़कंप मरीज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, बीते 26 अप्रैल को दुबई से लौटा था युवक, संभावित लक्षण दिखने पर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये किया गया भर्ती जांच पड़ताल के बाद विशेष निगरानी में एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया मरीज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिवारजनों को किया आइसोलेट, भाटपाररानी तहसील के पचरुखिया गांव रहने वाला है मरीज ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में दबंगों का VIDEO: होटल पर हमला, CCTV में पूरी रिकॉर्डिंग
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दबंगई का LIVE VIDEO! बहुराष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर पुरानी रंजिश के चलते तीन दबंग भाइयों ने होटल पर बैठकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल इंजीनियर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हमलावर खुलेआम जान-माल की धमकियां दे रहे हैं。 मामला: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र, फर्रुखाबाद क्या CCTV में कैद हुई दबंगई के बाद पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई?0
0
Report
सीतामढ़ी में इंटर की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला; पुलिस जांच शुरू
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के रामपदार्थ नगर मोहल्ले में इंटर की छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है, जिसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका मुजफ्फरपुर जिले के ओराई थाना क्षेत्र की रहने वाली है. परिजनों के मुताबिक वह सीतामढ़ी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह माधुरी यादव कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में अकेली रह रही थी. इसी दौरान उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन भी सीतामढ़ी पहुंचे. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस मामले की जांच में जुटी हे0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पर पुलिस का सख्त अभियान, 37 गिरफ्तारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- खुले में और सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पीना पड़ा भारी ,शराबियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान ,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों की हुई धरपकड़,37 लोगों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई,आगे से खुले में शराब न पीने की दी कि हिदायत,जेवर थाना पुलिस ने की कार्रवाई。0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़-बायपास पर बस-कार टक्कर, चालक की मौत, दो घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में बस और कार की आमने सामने की भीषण टक्कर में कार सवार ड्राइवर की मौके पर हुई मौत, वही 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, यह दुर्घटना टीकमगढ़ शहर के टीकमगढ़ सागर बायपास मार्ग की है, जहां सागर से आ रही तेज रफ्तार बस सामने से आ रही कार से टकरा गई, बस और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बस से टकराने के बाद 50 फिट दूर उछल कर खाली मैदान में जा गिरी, इस भीषण दुर्घटना में कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, मृत ड्राइवर का शव कार की स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे कटर की मदद से काटकर निकाला जा सका, वही कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, वही कार सवार लोगों उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बताए जा रहे हैं निवासी, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।0
0
Report
गर्मी के कारण आज से स्कूल खुले; कृष्णগঞ্জ ब्लॉक के মাজदिया में खुशी
Krishnanagar, West Bengal:চরম গরমের জন্য রাজ্য সরকারের নির্দেশ মত আজ থেকে বিদ্যালয় গুলো সকলে স্কুল শুরু হলো। তাতে খুশি ছাত্রছাত্রী সহ অভিভাবক সহ প্রধান শিক্ষক,সেই চিত্র দেখা গেল সকালে নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের মাজদিয়ার বিভিন্ন স্কুলে।0
0
Report
भोपाल में आवारा कुत्तों के चाटने पर बर्फ बेचने पर जुर्माना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में आवारा कुत्तों के चाटने के बाद बिक रही थी बर्फ वीडियो वायरल होते ही निगम ने लगाया जुर्माना भोपाल के काजी कैंप में बेचा जा रहा था बर्फ बर्फ की सिलियों को आवारा कुत्तों ने सरेआम चाटा निगम की टीम ने मौके से बर्फ फिंकवाई और दुकानदार पर 2,000 जुर्माना लगाया कुत्तों का चाटा गया बर्फ जूस और दुकानों पर बिकता था ऐसी बर्फ का सेवन करने से पेट में संक्रमण का खतरा0
0
Report
Advertisement
दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडेय: छह सदस्यीय डीप ड्राइव टीम खोज में
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लापता बबीता की खोजबीन जारी डीएम ने 6 सदस्य डीप ड्राइव टीम का किया गठन उत्तरकाशी उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल से लापता बबीता पाण्डेय का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है आज पांचवे दिन भी SDRF, NDRF, पुलिस ,वन विभाग ,राजस्व और ITBP के जवानों के द्वारा सर्च अभियान जारी है। वही लापता बबीता पाण्डेय की खोजबीन और तेजी देने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 6 सदस्यीय डीप ड्राइव (विशेष खोज) टीम का गठन किया है और टीम को दयारा बुग्याल के लिए रवाना किया है डीप ड्राइव टीम दयारा बुग्याल में संभावित झील पानी वाले स्थान एवं गहरी खाइयों में लापता बबीता पाण्डेय की तलाश करेगी।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से लापता युवती की तलाश में तेजी और जल्द ढूंढने की मांग की है।लेकिन अभी भी रहस्य बना हुआ है कि आखिर बबीता पाण्डेय कहां गई?0
0
Report
भाजपा का दावा: ढाई साल में सुशासन, कांग्रेस की अस्थिरता खत्म
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा शासन के ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी का कहना है कि जहां कांग्रेस के ढाई वर्षो में राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता की खींचतान चरम पर थी, विष्णु के सुशासन में जनता के काम हो रहे हैं।0
0
Report
चिरूला में दबंगों का तांडव: खेत पर मारपीट, अस्पताल में हंगामा, कट्टा बरामद
Datia, Madhya Pradesh:चिरूला में दबंगों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि खेत पर मारपीट करने के बाद आरोपी जिला अस्पताल तक पहुंच गए और ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्राम हिडोरा निवासी 48 वर्षीय बल्लू गुर्जर अपने खेत पर मौजूद था, तभी दिनेश गिरी, संतोष गिरी और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना दतिया बायपास रोड स्थित मौजा डगरई में महेंद्र यादव के खेत के पास हुई। मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को थाना चिरूला पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में पहुंचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। कट्टा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल थाना चिरूला पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
टंडवा में NTPC ट्रांसपोर्टिंग रोड का भारी विरोध, 5 जून चक्का जाम की धमकी
Ansar Nagar, Jharkhand:टंडवा में एनटीपीसी ट्रांसपोर्टिंग रोड का भारी विरोध; ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून को चक्का जाम की चेतावनी Chatra : चतरा के टंडवा में एनटीपीसी चट्टी बरियातू परियोजना से कोयला परिवहन के लिए जेएआरएल (JARL) कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ट्रांसपोर्टिंग रोड के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। वृंदा मोड़ स्थित देवी मंडप के पास ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनय बिहारी शरण और जिला परिषद सदस्य देवंती देवी के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में ग्रामीणों ने प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की सहमति और बिना सरकारी स्वीकृति के इस ट्रांसपोर्टिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अंचल कार्यालय द्वारा इस पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य तत्काल बंद कर मामले की जांच की जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर 5 जून से टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। दूसरी ओर, कंपनी का पक्ष है कि केरेडारी माइंस से गोपदा तक करीब 6 किलोमीटर लंबी निजी सड़क के लिए किसानों से 11 साल के लीज पर जमीन ली गई है, जिसके बदले किसानों को 1 लाख रुपये प्रति एकड़ मासिक भुगतान किया जा रहा है। बाइट 1: कुमार अभिषेक, आंदोलकारी。 बाइट 2 : मिस्रौल मुखिया सुबेश राम0
0
Report
शहापूर अस्पताल के खुले विद्युत डीपी से खतरा, महावितरण पर चुप्पी आरोप
Thane, Maharashtra:शहापूर उप जिल्हा रुग्णालयाच्या आवारात मागील बाजुला शवगृह आहे, त्या ठिकाणी महावितरणचं विद्युत ट्रांसफार्मर व मुख्य विद्युत वाहिनीची विद्युत डीपी आहे. सदरची विद्युत डीपी ही अतिशय नादूरुस्त व उघड्या अवस्थेत पडली आहे. याठिकाणी सतत रुग्णांचा व रुग्णालयातील कर्मचारी यांचा मोठ्या प्रमाणात वावर असतो. यामुळे या उघड्या विद्युत डीपीमुळे एखादी मोठी दुर्घटना घडण्याची शक्यता नाकारता येत नाही. परंतु याकडे संबंधी विज महावितरण कंपनी व रुग्णालय प्रशासना कडून कानाडोळा केला जात आहे. एखादी मोठी दुर्घटना घडण्याची प्रशासन वाट पाहत आहे का? अशा प्रकारचा सूर येथून निघत आहे. लवकरात लवकर सदरची विद्युत डीपी दुरुस्त करून बंदीस्त करावी अशी मागणी येथून होत आहे.0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने कपड़ा व्यवसायी की मौत, सड़क पर उग्र प्रदर्शन
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कपड़ा व्यवसायी को कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान कुरहा गांव निवासी धनराज कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि धनराज कुमार रोज की तरह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। व्यवसायी की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मृतक के परिवार में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। कपड़ा व्यवसायी धनराज कुमार की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के उपराज्यपाल की बैठक: अवैध निर्माण रोकथाम और सीएसआर सहयोग पर फोकस
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल LtGovDelhi ने MCD Delhi की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें राजधानी भर में सुदृढ़ शहरी शासन, बेहतर नागरिक अवसंरचना और बढ़ी हुई संरचनात्मक सुरक्षा के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने अवैध निर्माण विस्तारों पर अंकुश लगाने के लिए भवन उपनियमों के कड़े प्रवर्तन पर जोर दिया और MCD को अनधिकृत निर्माणों से निर्णायक रूप से निपटने के लिए समयबद्ध रणनीति लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने मानसून से पहले वर्षा जल निकासी नालियों की गाद सफाई, धूल कम करने के लिए सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत और स्वच्छता मानकों को मजबूत करने के लिए कचरा निपटान को तेज करने सहित प्रमुख नागरिक प्राथमिकताओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के लिए पीएम-उदय योजना को शीघ्रता से लागू करने और सार्वजनिक पार्कों के पुनरुद्धार के लिए एक सहभागी CSR ढांचे को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन कल्याणकारी पहलों की समीक्षा की। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendramodi जी के समावेशी विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, हम दिल्ली के प्रत्येक निवासी को एक सुरक्षित, सुनियोजित, स्वच्छ और गरिमापूर्ण जीवन वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।0
0
Report
हाथरस में डीएम के स्टेनो की कार में निकला सांप, मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान स्थित जिलाधिकारी आवास के निकट खड़ी जिलाधिकारी के स्टेनो जितेंद्र वर्मा की कार में मंगलवार की शाम को अचानक सांप निकल आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार में सांप होने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि कार खड़ी होने के दौरान उसमें सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सावधानी बरतते हुए कार को कलेक्ट्रेट के निकट कोटा मार्ग स्थित एक कार मिस्त्री की दुकान तक पहुंचवाया, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाया जा सके। रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक कार के विभिन्न हिस्सों की जांच की। खोजबीन के दौरान सांप कार के अंदर छिपा मिला, जिसे टीम ने विशेष उपकरणों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सांप को पकड़ने के बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। लेकिन कार में सांप निकलने की खबर से कलेक्ट्रेट परिसर और जिलाधिकारी आवास के आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
जहानाबाद में शराब माफिया के ठिकाने से 322 लीटर विदेशी शराब और नकली रैपर बरामद
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और नकली रैपर बरामद किए हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित शिक्षक कॉलोनी का है। वही इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शिक्षक कॉलोनी स्थित देवकृष्ण शर्मा के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है और यहीं से तस्करी का खेल चल रहा है। सूचना की क्रेडिबिलिटी को देखते हुए उत्पाद सब-इंस्पेक्टर रंजीता सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उक्त मकान पर अचानक छापेमारी की गई।जब टीम ने कमरे की तलाशी ली, तो वहां मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए।कमरे से विभिन्न ब्रांडों की 400 से अधिक बोतलों में बंद लगभग 322 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।जांच में जो बात सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है।पुलिस को मौके से भारी मात्रा में विभिन्न नामचीन शराब कंपनियों के नकली रैपर भी मिले हैं।शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस ठिकाने पर न सिर्फ शराब छिपाई जाती थी, बल्कि स्थानीय स्तर पर मिलावटी या नकली शराब तैयार कर उन पर नामचीन ब्रांडों के रैपर चिपकाए जाते थे, ताकि उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में असली बताकर खपाया जा सके।पूछताछ में पता चला है कि इस मकान में गौरव कुमार और सौरभ कुमार नाम के दो युवक किराएदार बनकर रह रहे थे। उन्होंने पढ़ाई या किसी अन्य बहाने से यह कमरा लिया और इसे शराब की तस्करी का सेफ हाउस बना दिया।इस मामले में उत्पाद विभाग ने मकान मालिक देवकृष्ण शर्मा और दोनों फरार किराएदारों गौरव और सौरभ के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।विभाग अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रहा है कि नकली शराब बनाने का यह कच्चा माल कहां से आता था और इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी रसूखदार या माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह है कि विशेष टीम की रडार पर आए ये दोनों शातिर किराएदार कब तक पुलिस की गिरफ्त में होते हैं।0
0
Report
Advertisement
