274001
देवरियाः उत्तर प्रदेश के उप चुनाव के परिणाम पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बयान
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का देवरिया में बयान, महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बन रही है, उपचुनाव में बीजेपी के पक्ष में जनता ने मतदान किया है, जनता ने सपा को धक्का देने का काम किया है, सभी जनपदों में खाद पहुंचने की अच्छी व्यवस्था की गई है, किसी भी जनपद में खाद की किल्लत नहीं है, जैविक संपदा को बचाने के लिए एक लाख मछली के बच्चों को नदी में छोड़ा गया,0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में पीले पानी को लेकर सवाल, जीसीकेसी और इंजीनियर्स पर कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पिंकसिटी में आज भी पीले पानी की सप्लाई हुई. शहर के कई इलाकों में पीला पानी आया. झालाना डूंगरी समेत कई हिस्सों में पीला पानी देखने को मिला. जलदाय विभाग अब 100 से ज्यादा सैंपल ले चुका. बीसलपुर बांध से ही पीले पानी के सप्लाई का अंदेशा है. विभाग का दावा है कि पीला पानी पीने योग्य, लैब में टेस्टेड है. केमिस्ट, इंजीनियर्स क्लोरीन डोल की जांच कर रहे है. लेकिन बडा सवाल ये है कि रखरखाव के लिए सरकार सालाना जिम्मेदार फर्म जीसीकेसी 6 करोड दे रही. फिर भी पीले पानी की शिकायत के बाद सवाल खडे हो रहे. अब सवाल ये है कि फर्म जीसीकेसी और जिम्मेदार इंजीनियर्स के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा?0
0
Report
सिद्धार्थनगर पानी टंकी हादसे: सीढ़ी टूटने से एक युवक की मौत, जांच जारी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर चढ़े युवक हादसे का शिकार हो गए। टंकी की सीढ़ी टूटने से तीन युवक नीचे गिर पड़े, जिनमें से एक की मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टंकी की सीढ़ी कमजोर कैसे पड़ी और सुरक्षा इंतजामों में चूक कहां हुई।0
0
Report
बाराबंकी मदरसे में बायोमैट्रिक हाजिरी फर्जी, प्लास्टिक कार्ड से अटेंडेंस वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:सहायता प्राप्त मदरसों में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के एक मदरसे से सामने आए मामले में प्लास्टिक कार्ड के जरिए शिक्षकों की फर्जी हाजिरी लगाए जाने का खुलासा हुआ है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल है। फिलहाल मामले का एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि हाल ही में जौनपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया, जहां मदरसा प्रबंधक के परिजनों के अंगूठे के निशान से फर्जी हाजिरी लगाए जाने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच अभी जारी है। यह मामला बदोसरांय क्षेत्र के कस्बा मैलारायगंज स्थित इरम एजूकेशन सोसायटी के मदरसा इस्लामिया स्कूल से जुड़ा है, जहां के एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कई शिक्षकों के नाम प्लास्टिक कार्ड पर लिखे दिखाई दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अंगूठे के निशान की जगह उपस्थिति दर्ज करने के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि अनुपस्थित शिक्षकों की भी हाजिरी इस तरीके से लगाई जा रही, जिससे वेतन निर्गमन में गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है। नियम अनुसार, सभी सहायता प्राप्त मदरसों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है और इसका रिकॉर्ड जिला स्तर पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संकलित किया जाता है। वहीं मदरसा प्रशासन ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि इसमें दिखाई गई प्रक्रिया नियमित उपस्थिति नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक सिस्टम की तकनीकी जांच का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार मशीन में पहले दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें लखनऊ से इंजीनियर बुलाकर ठीक कराया गया। मरम्मत के बाद सिस्टम की कार्यक्षमता जांचने के लिए एक साथ कई कार्ड स्कैन किए गए थे। हालांकe इस मामले में प्रणाली आधार आधारित ऑनलाइन सत्यापन से जुड़ी नहीं है, जिससे दुरुपयोग की पूरी गुंजाइश है। इस मदरसे में करीब दो दर्जन शिक्षक कार्यरत हैं। यहां बायोमेट्रिक मशीन तो मौजूद है, लेकिन रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग न होने के कारण फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही। जानकारों की मानें तो फेस ऑथेंटिकेशन का अभाव, सीमित निरीक्षण और ऑफलाइन रिकॉर्ड प्रणाली इस तरह की अनियमितताओं को बढ़ावा दे रही। कई स्थानों पर उपस्थिति रजिस्टर प्रिंट कर मैन्युअली जमा किए जाते हैं, जिससे सत्यापन पर सवाल उठ रहे। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, जांच की जा रही है। मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में मेगा विधिक सशक्तिकरण समारोह से शिक्षा और पर्यावरण पर बल
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- डालसा और जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से लोहरदगा के किस्को प्रखंड कार्यालय परिसर में मेगा विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह प्रशासनिक न्यायाधीश लोहरदगा न्यायमण्डल ने किया। मौके पर माननीय न्यायमूर्ति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन के सभी सफलताओ की कुंजी है। इसलिए जीवन मे खूब पढ़ें। पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है। हर चीज से ध्यान हटाकर पढ़ाई और फिजिकल फिटनेस, येदोनों अगर आपने हासिल कर लिया तो सक्सेस आपके साथ है। इसमें कोई शक नहीं। यहां के बच्चों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है। न्यायमूर्ति ने उपायुक्त को छात्र-छात्राओं के कॅरियर बनाने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से आम जनता को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है। साथ ही साथ यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां के वन झारखंड राज्य का गौरव है। इसलिए इसको बचाकर रखने की जिम्मेवारी हम सबकी है। यह प्राकृतिक संपदा हमारे विकास का आधार भी है, लेकिन साथ ही साथ यह हमारी जिम्मेवारी है कि हम इसका संतुलित तरीके से उपयोग करें। यदि इस प्राकृतिक संपदा का उपयोग उचित तरीके से नहीं किया जाएगा, तो इससे पर्यावरण को क्षति पहुंचेगी जिसका प्रतिकूल प्रभाव सभी पर पड़ेगा। जल स्तर में गिरावट आएगी, साथ ही साथ कुएं एवं बोरिंग सूख जाएंगे। लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। यह हमारे अस्तित्व को बचाने के लिए बहुत ही जरूरी है।जिला में पेड़ लगाये जाने के कार्यक्रम में सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप इसमें पूरी तरह सहयोग करें।हमारे सभ्यता में कहा गया है कि एक पेड़ 100 पुत्र के बराबर होता है, इसीलिए जब आप एक पेड़ लगाएं तो आप समझें कि आपने 100 पुत्रों को संरक्षण दिया है और आगे यही 100 पुत्र जो है, आपको संरक्षित करते रहेंगे।इन्होने कहा कि यह क्षेत्र एक बॉक्साइट बाहुल्य क्षेत्र है। इसलिए वन विभाग एवं खनन विभाग यह सुनिश्चित करें कि खनन का कार्य पूरा होने के पश्चात उस पर पेड़ इत्यादि लगाए जाए एवं भूमि को पुराने स्वरूप में लाए जाए, जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे एवं हमारा झारखंड राज्य हरा भरा भी रहे।0
0
Report
सीमांकन टीम पर हमला: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो हड़ताल की चेतावनी
Gumla, Jharkhand:सीमांकन करने पहुँची राजस्व टीम पर हमला, महिला ने चप्पलों से की मारपीट; 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो हड़ताल की चेतावनी गुमला - चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव भूमि सीमांकन के लिए पहुँची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने से इलाके में तनाव का माहौल है। राजस्व कर्मियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। आरोप है कि एक महिला ने राजस्व उपनिरीक्षक के साथ चप्पलों से मारपीट और बदसलूकी की。 ऑनलाइन आवेदन के आधार पर गठित टीम जब मापी कार्य शुरू कर रही थी, तभी 8–10 ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर हमला बोल दिया। घटना के बाद कर्मियों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं。 घटना के विरोध में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और राजस्व उपनिरीक्षक संघ की आपात बैठक हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा—काला बिल्ला, कार्य बहिष्कार, धरना और अंततः अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल。 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कांड संख्या 13/26 दर्ज कर छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास जारी है。 फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है, जबकि कर्मचारीओ एवं राजस्व कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।0
0
Report
खूंटी में हत्या के खुलासे: गुफा में शव, नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश—4 गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। खूंटी में दो सनसनीखेज खुलासे: हत्या कर शव गुफा में छिपाया, नाबालिग से दुष्क्रम के बाद हत्या की कोशिश—5 आरोपी गिरफ्तार झारखंड के खूँटी जिले में विगत 26 अप्रैल को हुई हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज और दिल दहला देने वाले मामलों का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, हत्याकांड की घटना सयको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह गाँव में हुई थी। जिसका शव बलंगा नदी के पास चट्टान के गुफा में मिला था। जिसकी पहचान बाड़ेडीह गाँव निवासी बुद्धदेव मुण्डा के रुप में हुई थी। अपराधी मानसिकता के बुद्धदेव मुण्डा उर्फ बुधु मुंडा की हत्या कर दी गई, मृतक पिछले दो दिनों से लापता था. जिसके बाद 26 अप्रैल 2026 को बलंगा नदी के पत्थर गुफा से उसका शव बरामद किया गया था。 जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई और शव को छिपाने के लिए नदी की गुफा में डाल दिया गया。 इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाड़ेडीह गाँव निवासी चौड़े मुंडू, लोदरो मुंडू, कोल्हा मुंडू और नारदे मुंडू के रूप में हुई है, सभी आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं, पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी और पत्थर भी बरामद किए हैं और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट—ऋषभ गर्ग, एसपी खूँटी0
0
Report
Advertisement
प्रेमिका को जिंदा जलाने के मामले में फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित,स्वाट सहित 5 टीमें गठित।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर-अहमदगढ़ क्षेत्र में 25 अप्रैल को प्रेमिका को प्रेमी और उसके भाई के ने ज़िंदा जलाया आठ दिन बाद आज प्रेमिका की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई,पिछले 3 साल से चल रहा था दोनों में प्रेम संबंध। 25 अप्रैल को प्रेमी की शादी तय होने की सूचना पर प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गांव सालवानपुर पहुंची थी उसी दौरान आपस में हुई थी शादी को लेकर कहा सुनी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि प्रेमी और उसके भाई व परिवार की महिलाओं ने मेरी बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है और बहुत जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी सभी आरोपों पर बुलंदशहर एसएसपी के द्वारा 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम, बुलंदशहर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी। बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर का मामला। बाइट::-अंतरिक्ष जैन एसपी देहात बुलंदशहर।0
0
Report
बागोड़ा-जालोर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर टकराव, प्रशासनिक दस्ता लौट गया
Jalore, Rajasthan:बागोड़ा-जालोर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर टकराव, प्रशासनिक दस्ता लौट गया. मौके पर विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा. बताया जा रहा है कि 16 हेक्टेयर सरकारी भूमि में से 8 हेक्टेयर जमीन एक ट्रस्ट को आवंटित की गई है. इसी भूमि के हिस्से पर एक परिवार पिछले करीब 55 वर्षों से निवास कर रहा है, जिसने कब्जा हटाने का विरोध किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित भूमि जलभराव क्षेत्र, तालाब और नाले की श्रेणी में आती है, बावजूद इसके आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई. साथ ही सरकारी नर्सरी और जल निकासी संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं. राजस्व विभाग ने बताया कि पहले पैमाइश कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी. फिलहाल मामला तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती खड़ी हो गई है.0
0
Report
डगरुआ में लाखों की चोरी: 219 स्मार्टफोन और नकद समेत चोर फरार
Purnia, Bihar:भरत मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक में लाखों की चोरी, 219 स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद हुए तीन चोर, दुकानदार ने थाना में लगाई न्याय की गुहार, पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलगच्छी पूर्व चौक स्थित भरत मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, चोरों ने करीब 219 स्मार्टफोन चोरी कर लिए, जिनमें iPhone, Vivo, Oppo, Samsung, Motorola, Infinix, Realme, Poco, Redmi, Itel सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा दुकान के गल्ले से करीब 15,000 रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 38 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि दुकान का CCTV बंद था, लेकिन पास की दुकान में लगे कैमरे में तीन अज्ञात चोरों की गतिविधि कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर दुकान से मोबाइल लेकर पीछे के रास्ते से भागते नजर आ रहे हैं। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार गौतम के नेतृत्व में जांच के दौरान घटनास्थल से तीन बोरी मोबाइल बॉक्स और चार्जर बरामद किए गए हैं। पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित करण कुमार साह ने बताया कि, “मेरी दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी हो गए हैं, मैं प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग करता हूं।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि इस बड़ी चोरी की घटना का खुलासा कब तक हो पाता है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में अनंत सिंह का काफिला पहुंचा, समर्थकों ने भव्य स्वागत किया
Siwan, Bihar:बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह का काफिला सीवान पहुंचा। इस दौरान समर्थकों ने फूल- माला से उनका भव्य स्वागत किया। विधायक अनंत सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से सीवान के रास्ते गोपालगंज जिले के सेमरा गांव जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सीवान जिले की सीमा में प्रवेश किया, वैसे ही उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-माला से भव्य स्वागत किया। सीवान के बसंतपुर, तरवारा और अमलोरी सरसर में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। काफिले के साथ चल रही गाड़ियों की लंबी कतार यह दिखा रही थी कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।0
0
Report
रामगढ़ मॉडल जिला घोषित; आयुष्मान भारत पेपरलेस मिशन और डिजिटल हेल्थ कार्ड प्रगति
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने आज रामगढ़ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य संबंधित सभी कामों को पेपरलेस करना है। इस क्रम में उन्होंने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बीएसएनएल के ऑफिस का उद्घाटन भी किया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पर सचिव ने बताया कि रामगढ़ जिला को हम लोगों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल जिला घोषित किया है इसकी रिपोर्टिंग भारत सरकार को भी की गई है, झारखंड में हम लोगों ने तीन जिलों को मॉडल जिला बनाया है जिसमें रामगढ़ कोडरमा और गुमला है, इसका कॉन्सेप्ट यह है कि यहां की सभी सुविधाएं पेपरलेस काम के तहत होगी, पेपर लेस करना ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का मुख्य उद्देश्य है इसे लेकर रामगढ़ में काफी अच्छा काम हुआ है हम लोग 15 मई तक रामगढ़ जिले को मॉडल जिला घोषित कर देंगे और उसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दिया जाएगा उसकी समीक्षा के लिए मैं आज यहां आया हूं, डिजिटल हेल्थ कार्ड को लेकर रामगढ़ जिले में अच्छी प्रगति है 14 डिजिट का आभा कार्ड नंबर उपलब्ध होगा जिसे हर भारतीय नागरिक को देना है0
0
Report
पिट सियापा विदेश में बसे बच्चों के दर्द को कॉमेडी से उजागर पंजाबी फिल्म रिलीज
Delhi, Delhi:सामाजिक सरोकारों को उजागर करती पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘पिट सियापा’ का भव्य रिलीज़ इवेंट शुक्रवार को दिल्ली के साकेत सिलेक्ट सिटी मॉल PVR में आयोजित किया गया। अभिनेत्री सोनम बाजवा और अभिनेता परमवीर चीमा की यह फिल्म उन परिवारों की संवेदनशील कहानी को दर्शाती है, जिनके बच्चे विदेशों में बस जाते हैं और माता-पिता भारत में अकेले रह जाते हैं। कई बार परिस्थितियाँ ऐसी बनती हैं कि उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार तक सही तरीके से नहीं हो पाता। फिल्म इस गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के कॉमिक अंदाज़ में पेश करती है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी मिलता है। इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें हरमीत सिंह कालका (अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), योगिता सिंह (उपाध्यक्ष, BJP दिल्ली प्रदेश) और फिल्म की प्रोड्यूसर रिम्पल सूर्य गुप्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम में फिल्म की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘पिट सियापा’ जैसे विषयों पर फिल्म बनाना आज के समय की जरूरत है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करती है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई घायल
Kasganj, Uttar Pradesh:मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कासगंज यूपी के कासगंज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग घायल हुए है इस वीडियो में युवक के सर से खून निकल रहा है वीडियो में युवक दोनों हाथों से महिलाओं के बाल पकड़ा हुआ है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्यूनि का है जानकारी के अनुसार छोटे भाई की शादी के बाद दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया0
0
Report
अवैध पशु कटान के गोदाम पर छापेमारी,4 आरोपी गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध मांस के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और मुस्तैदी दिखाते हुए आजाद कॉलोनी स्थित औरंगजेब के गोदाम में चल रहे अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी की, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस की इस घेराबंदी में मौके से 4 शातिर अभियुक्तों—बहार अहमद उर्फ कालू, तमकीन, कासिफ और मोहम्मद तौफीक—को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और छत का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पुलिस ने मौके से करीब 4 कुंतल मांस, 4 कटड़ों की खाल और बड़ी मात्रा में कटान के उपकरण जैसे कुल्हाड़ी, चापड़, रस्सियां और 4 नाजायज छुरियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा गया।0
0
Report
आग ने जलाया गरीब का आशियाना, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।थाना क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव निवासी मनीराम कश्यप के घर शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई।इससे उसके घर में रखे हजारों रूपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।फिलहाल, स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो पलक झपकते ही आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना के बारे में गृहस्वामी का कहना है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है।सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने मौके की जांच की है।प्रधान पुत्र जावेद खान,फखरू आदि ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
