Deoria: 6 करोड़ का घोटाला, समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज देवरिया बाईपास पर देवरिया पीडब्ल्यूडी विभाग में 6 करोड रुपए के हुए घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया और पीडब्ल्यूडी के दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। सपा के जिला उपाध्यक्ष एन पी यादव एवं सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों के शह पर अधिकारी फल फूल रहे हैं इसी का नतीजा है कि देवरिया पीडब्ल्यूडी विभाग में 6 करोड़ रुपए के गबन का खेल हुआ है। हालांकि मामला उजागर होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने धन शासन को वापस कर दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
