274001
देवरियाः मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 61 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार से बिहार ले जा रहे थे शराब
Deoria, Uttar Pradesh:श्रीरामपुर थाना के पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि मैदनिया पुल से एक कार से अंग्रेजी शराब बिहार जा रही है। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया और चेकिंग के दौरान एक टोयोटा का अर्बन क्रूज़र कार को पकड़ लिया। कार से चेकिंग के दौरान 61 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने 2 बाइक को पकड़ा जो कार के साथ चल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड़गे के अपमान पर सिरसा में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, मोदी से माफी मांग
Sirsa, Haryana:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीजेपी द्वारा अपमान करने के विरोध में सिरसा में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। सिरसा के आंबेडकर चौक पर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता। धरने में शामिल हुई सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा। बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीएम नरेंद्र मोदी को माफ़ी मांगनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बड़े संख्या में धरने पर बैठे। कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ नेता और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े व्यक्ति का अपमान उचित नहीं है। आंबेडकर चौक पर धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की। देश की राजनीति में मर्यादा और सम्मान की परंपरा बनी रहनी चाहिए। विपक्षी नेताओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार का पालन करे। पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। प्रमुख वक्ताओं में कुमारी शैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा शामिल थीं।0
0
Report
चमोली: सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बचे; बोल्डर गिरा गाड़ी पर
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग चमोली दुर्घटना में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बाल बाल बचे अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के तोताघाटी क्षेत्र में हुआ था हादसा चमोली के पीपलकोटी टनल जा रहे थे अनिल बलूनी दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं थोड़ी देर में टनल क्षेत्र पहुचेंगे बलूनी0
0
Report
पश्चिमी जिले में झमाझम बरसात, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला में झमाझम बरसात लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत मौसम हुआ सुहावना वेस्ट दिल्ली के अलग-अलग जगह पर तेज बरसात की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी में भारी बारिश होने की संभावना है इस बरसात के शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन अगर यही बरसात कुछ देर तक होती है तो यह बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है। हालाँकि पश्चिमी जिला के कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
हेयर ड्रेसर के बारे में ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चमोली हादसे में सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बचे, बोल्डर गिरने से बच निकलें
Noida, Uttar Pradesh:चमोली दुर्घटना में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बाल बाल बचे अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के तोताघाटी क्षेत्र में हुआ था हादसा चमोली के पीपलकोटी टनल जा रहे थे अनिल बलूनी दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं थोड़ी देर में टनल क्षेत्र पहुचेंगे बलूनी0
0
Report
नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना पर तेज़ जांच
Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहारशरीफ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार इलाके में तीन मंजिला मकान की छत से गिरने के बाद विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छत की रेलिंग से धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई रवि कुमार के मुताबिक, सिंपी कुमारी की शादी 26 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के समय दहेज की मांग पूरी की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग चार लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर सिंपी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसे छत की रेलिंग से धक्का दे दिया गया, जिससे तीन मंजिला मकान से गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के करीब चार घंटे बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर्व मानने को लोग उत्साहित
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर राजधानी मार्ग पर सजी तिरंगा झंडा की दुकाने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तरह-तरह के स्टीकर रिबन पट्टियां दुकानों पर बिकने लगी लोग स्वतंत्रता दिवस पर्व को हर्षोल्लाह के साथ मनाने के लिए तिरंगा झंडा सहित तरह तरह के स्टिकर खरीद रहे है।0
0
Report
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया बोले—विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्रहित को रखें सर्वोपरि
Uttar Pradesh:सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया बोले—विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्रहित को रखें सर्वोपरि महराजगंज- भाजपा की ओर से जिला पंचायत सभागार में विभाजन की विभीषिका पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विभाजन की घटनाओं, विस्थापन और पीड़ितों के संघर्ष को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानवता के इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है। लाखों लोगों ने विस्थापन और हिंसा का दंश झेला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत और इतिहास को सम्मान देने के साथ मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधायक ने युवाओं से इतिहास को समझने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि विभाजन केवल भू-भाग का बंटवारा नहीं, बल्कि लाखों लोगों के जीवन और परिवारों को प्रभावित करने वाली त्रासदी थी। कार्यक्रम के बाद नगर तिराहे तक मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे के दो वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो रेल कार्मिक गिरफ्तार. 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और राकेश पकड़े गए. गोर्काता/कलाता की MRT कंपनी के बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत. लगभग 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने को लेकर थी घूस की डिमांड. CBI ने ट्रैप कार्रवाई कर दोनों रेल कार्मिकों को पकड़ा. कंपनी की ओर से रिश्वत देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से भी पूछताछ जारी. बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर CBI ने जाल बिछाया. कार्रवाई के बाद रेल विभाग में मचा हड़कंप, CBI जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
किलाऊआ ज्वालामुखी फटने की आशंका: आगे क्या होगी स्थिति?
Noida, Uttar Pradesh:किलाउआ ज्वालामुखी0
0
Report
सेंट मार्टन के बीच पर नई खबर
Noida, Uttar Pradesh:सेंट मार्टन का बीच0
0
Report
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कमियों पर तत्काल सुधार के निर्देश
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं में सामने आ रही कमियों को लेकर संभागीय कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने आज अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। और वार्डों में मरीजों के साथ बड़ी संख्या में परिजनों की मौजूदगी देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि मरीज के साथ केवल एक-दो परिजनों को ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जिम्मेदार सुरक्षा अधिकारी के एक माह के वेतन की कटौती की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मरीजों और परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। एक मरीज ने ड्यूटी डॉक्टर के नियमित राउंड पर नहीं आने की शिकायत की, जिस पर संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एमआरआई जांच में देरी की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ओपीडी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो विभाग, कैथलैब और दवा स्टोर का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, वार्ड व्यवस्था और साफ-सफाई की भी जानकारी ली। सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित एजेंसी को नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से मिलने का समय निर्धारित कर अनावश्यक आवाजाही रोकने को कहा। अस्पताल के विस्तार के लिए चल रहे निर्माण कार्य की भी जानकारी लेते हुए कमिश्नर ने इसे समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए भवन के शुरू होने से पहले पर्याप्त बेड, चिकित्सा उपकरण और अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए और डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मी व सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।0
0
Report
Advertisement
क्षेत्र में बाढ़ आने सम्भावना को लेकर उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्रों का निरिक्षण
Bbrasi, Uttar Pradesh:बाढ़ क्षेत्रो का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण चहनियां,उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । इस दौरान अधिकारीयो और कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया । उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह बाढ़ क्षेत्र टाण्डा,सरौली,मोहम्मदपुर,जमालपुर,शेरपुर सरैया आदि बाढ़ गांवो का निरीक्षण किया । गंगा किनारे लोगो को सचेत रहने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारीयो को बाढ़ से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया । हालांकि अभी जलस्तर ज्यादा नही बढ़ा है फिर भी अधिकारीयो को ग्रामीणो से वार्ता करने के साथ ही खुद लगातार निरीक्षण और अलर्ट रहने का हिदायत दिया । इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,दिनेश चंद्र शुक्ला,लेखपाल प्रवीण सिंह,बृजेश मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,चंदन यादव आदि उपस्थित रहे ।0
0
Report
क्रॉसिंग पर नया सुरक्षा नियम लागू: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग0
0
Report
मंदिर के बाहर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Jalandhar, Punjab:मंदिर के बाहर महिला की चप्पलों से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल कपूरथला से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला की चप्पलों से बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में व्यक्ति महिला के मुंह पर लगातार चप्पलें मारता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान और शर्मसार हैं。 मंदिर के बाहर भीख मांगने आती है महिला सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो कपूरथला के एक मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है, जहां उक्त महिला भीख मांगती है। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने एक दुकान है और घटना से पहले महिला की दुकानदार की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी。 पत्नी से बात करने के बाद दुकानदार ने की पिटाई बताया जा रहा है कि दुकानदार जब वापस अपनी दुकान पर आया तो उसने अपनी पत्नी से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसने महिला को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में वह महिला के साथ काफी बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है。 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला और दुकानदार पक्ष की ओर से क्या शिकायत दी गयी है और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गयी है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
