274001
DEORIA-कोटा के चयन की प्रक्रिया में अधिकारियों पर लगाया धांधली का आरोप
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया सदर ब्लाक के बहोरवा गांव में कोटा दुकान चयन प्रक्रिया को लेकर हंगामा, लखपति दीदी समूह को कोटा चयन प्रक्रिया को किया गया निरस्त, लोगों ने हंगामा काटा,पुलिस प्रशासन मौके पर, लखपति दीदी समूह की महिला ने जाँच करने की कर रहीं हैं मांग, कोटा चयन प्रक्रिया करने वाले अधिकारियों पर धांधली कर दूसरे को कोटा देने का लगा गंभीर आरोप।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंवला में मतदाता सूची से 250 हिंदू नाम काटे जाने के आरोप, DM से कार्रवाई मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:जिले में एक बार फिर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। आंवला तहसील के ग्राम कतरोई ठाकुरान और माजरा रुखारा में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से करीब 250 हिंदू ग्रामीणों के नाम काटे जाने का मामला है। ग्रामीणों ने इसे साजिश बताते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह से शिकायत कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि बीआरसी राजकुमार आंवला के और संबंधित बीएलओ की भूमिका के चलते बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आंवला के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में भी करीब 250 हिंदू ग्रामीणों के नाम अनुचित तरीके से काटे जाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। इसके बावजूद लगभग तीन महीने बीतने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विनोद कुमार ने जांच रिपोर्ट की छायाप्रति डीएम को सौंपते हुए दोषी बीआरसी राजकुमार और बीएलओ के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित ग्रामीणों के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने और कार्रवाई में देरी की जांच कराने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि इससे पहले मीरगंज तहसील के शीशगढ़ में भी 26 मतदाताओं के नाम सूची से कटने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों से मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
सीआईडी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस एनकाउंटर की सच्चाई जानने की कोशिश की
Kolkata, West Bengal:স্কুলছাত্রীকে ধর্ষণ করে খুনের ঘটনায় মূল অভিযুক্ত প্রহ্লাদ দাসের মৃত্যু হয়েছিল পুলিশের এনকাউন্টারে। ঘটনার পুনর্নির্মাণের সময় পুলিশের গুলিতে মৃত্যু হয় অভিযুক্তের। এবার সেই ঘটনায় তদন্তের স্বার্থে ঘটনাস্থল পরিদর্শন করল সিআইডির পাঁচ সদস্যের একটি প্রতিনিধি দল। বৃহস্পতিবার সিআইডির প্রতিনিধিরা ঘটনাস্থলে গিয়ে গোটা এলাকা ঘুরে দেখেন। পাশাপাশি গাইঘাটা থানায় গিয়েও পুলিশ কর্মী ও আধিকারিকদের সঙ্গে কথা বলেন তাঁরা। ঘটনার পুনর্নির্মাণের সময় ঠিক কী পরিস্থিতি তৈরি হয়েছিল এবং কীভাবে অভিযুক্তের মৃত্যু হয়, সেই সংক্রান্ত বিভিন্ন বিষয় খতিয়ে দেখতেই সিআইডির এই তৎপরতা বলে মনে করা হচ্ছে। সিআইডির পাঁচ সদস্যের প্রতিনিধি দলের এই পরিদর্শনকে ঘিরে নতুন করে চর্চা শুরু হয়েছে এলাকায়।0
0
Report
बंदिपोरा में मुफ्त मेडिकल कैंप: स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं
Bandipora Police Organises Free Medical Camp at Ajas, Residents Benefit from Health Services The camp witnessed participation from healthcare professionals, including doctors from the Health Centre Bazipora, who conducted screenings for non-communicable diseases (NCDs), particularly diabetes and hypertension. Speaking on the occasion, Dr Shazia from Health Centre Bazipora said the initiative aimed at making essential healthcare facilities accessible to people within their own community. She said free blood pressure and diabetes screenings were conducted, while medicines were also distributed among patients requiring treatment. The camp also focused on awareness about drug abuse and tobacco consumption under the NMBA and COTPA. Dr Shazia said the initiative emphasised prevention of substance abuse, smoking cessation, drug de-addiction and rehabilitation. Local residents welcomed the initiative, saying the availability of doctors and free medicines had provided considerable relief, particularly to economically weaker families who often face difficulties accessing healthcare services. Mohammad Faisal Rather, a resident of the area, said several people benefited from medical consultations and health check-ups during the camp. He expressed gratitude to the authorities for organising the initiative and urged that similar medical camps be held regularly across Bandipora district to ensure better healthcare access for people in remote and underserved areas. He also thanked SSP Bandipora, the Health Department and the concerned police authorities for facilitating the camp.0
0
Report
Advertisement
रीवा के रतहरा बाईपास पर ड्राइवर यूनियन का प्रदर्शन, सड़कों पर जाम
Rewa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के रीवा में आज ड्राइवर यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रतहरा बाईपास पर जोरदार प्रदर्शन किया। लगातार हो रहे शोषण और अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज ड्राइवरों ने वाहनों का स्टेयरिंग छोड़ दिया और सड़क पर बैठकर विरोध जताया। ड्राइवर यूनियन का कहना है कि ड्राइवर वेलफेयर सोसाइटी, ड्राइवर आयोग के गठन सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सरकार को कई बार पत्र सौंपे गए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी रखी गई हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते आज बड़ी संख्या में चालक सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के कारण रीवा के रतहरा बाईपास पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। यूनियन का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक ड्राइवरों की सुध लेता है और उनकी मांगों पर क्या कदम उठाता है..0
0
Report
देवीलाल हॉस्टल में पटाखे से आग, जूनियर छात्र के प्रोजेक्ट जलकर राख
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देवीलाल हॉस्टल की घटना, कमरे के बाहर पटाखे चलाने से हुआ हादसा; पीड़ित छात्र ने सीनियरों पर पहले भी परेशान करने के लगाए आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित कुरुक्षेत्र::---कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देवीलाल हॉस्टल में सीनियर छात्रों की कथित शरारत एक जूनियर छात्र के लिए भारी पड़ गई। हॉस्टल में जूनियर छात्र के कमरे के बाहर सीनियर छात्रों द्वारा पटाखे चलाए जाने के दौरान कमरे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में छात्र के पैसे, कपड़े, बेड, अलमारी सहित फाइन आर्ट विभाग के सालभर की मेहनत से तैयार किए गए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट जलकर राख हो गए। चीफ़ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह ने बताया कि घटना बीती रात की है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के कमरे के बाहर पटाखे चलाए थे, जिसके कारण कमरे में आग लग गई। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। वार्डन ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चीफ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच किसी प्रकार की आपसी रंजिश सामने नहीं आई है और शुरुआती तौर पर यह मामला शरारत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने फाइन आर्ट विभाग के इंचार्ज से भी बातचीत की है, ताकि पीड़ित छात्र को जले हुए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट दोबारा तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सके। वहीं, पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि सीनियर छात्र उसके साथ अक्सर बदतमीजी करते थे और कई बार कमरे के बाहर ताला लगा देते थे। पढ़ाई में बाधा डालने के लिए उसके कमरे के बाहर पटाखे भी चलाए जाते थे। छात्र ने हॉस्टल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र तक उपलब्ध नहीं थे। यदि समय रहते आग बुझाने के उपकरण मौजूद होते तो आग पर काबू पाया जा सकता था और इतना बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था। बाइट : चीफ़ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह बाइट : छात्र अर्जुन जिसके कमरे में आग लगी0
0
Report
कबरा कान हाथी का आतंक: स्कूल बंद, ड्रोन निगरानी के साथ ट्रेंकुलाइजेशन की तैयारी
Kusu, Chhattisgarh:उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के आतंक से स्कूलों की छुट्टी हो गई है। सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र में कबरा कान हाथी ने पिछले 6 महीनों में 16 से अधिक लोगों की जान ले ली है। उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहले से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार सूरजपुर जिले से सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र से लगे जंगल में कबरा हाथी विचरण कर रहा है जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में दहशत है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के आसपास स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। वन विभाग के आला अधिकारी और विकासखंड के अधिकारी मौके पर तैनात हैं। कबरा हाथी की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। राज्य शासन कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर कॉलर ID लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। क्षेत्र के नागरिकों से क्षेत्र के विधायक व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी का पालन करने की अपील की है ताकि जान माल की हानि न हो।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: प्रमोशन फाइल अटकी, 78 कर्मचारियों की सूची के बाद नियुक्ति रोक, हड़ताल की धमकी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में सहकारिता विभाग के कर्मचारियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। पदोन्नति की मांग को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का आरोप है कि 2020 से अटकी प्रमोशन की फाइल और 2025 में जारी 78 कर्मचारियों की सूची के बाद भी अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जबकि प्रदेश के कई जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। राजेंद्र कटारे, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति कर्मचारी संघ। मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि, सहकारिता कर्मचारी संघ।0
0
Report
धौलपुर के गढ़ी चटोला में तारबंदी विवाद: दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा, कई घायल
Dholpur, Rajasthan:तारबंदी को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, धौलपुर सैपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव में खेत की तारबंदी और मेड़बंदी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर सैपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया。 पुलिस के अनुसार गांव के निरंजन कुशवाहा और मुकेश कुशवाहा पक्ष के बीच लंबे समय से खेत की मेड़ और सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को निरंजन पक्ष के लोग अपने खेत में तारबंदी और बाउंड्री का काम करा रहे थे। इसी दौरान मुकेश पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और काम को रोकने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले तू-तू मैं-मैं हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया。 सहायक उप निरीक्षक वीरबान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद हमलावर पक्ष के लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है0
0
Report
सुलताना नगरपालिका के नवगठित बोर्ड की पहली साधारणसभा: विकास की मांगों पर चर्चा
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना नगर पालिका की साधारण सभा बैठक, विकास के मुद्दों पर चर्चा सुलताना नगर पालिकाध्यक्ष सोनिया जिंद की अध्यक्षता में हुई बैठक सांसद बृजेंद्र ओला और पालिका के पार्षदों ने बैठक में लिया भाग पार्षदों ने बेसहारा पशु, पेयजल, अतिक्रमण, नाली और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे उठाए नगर पालिका की विभिन्न कमेटियों का किया गया गठन सांसद बृजेंद्र ओला बोले- आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना बोर्ड की प्राथमिकता झुंझुनूं जिले की सुलताना नगरपालिका के नवगठित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा गुरुवार को पालिकाध्यक्ष सोनिया जिंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद बृजेंद्र ओला सहित पार्षदों ने भाग लिया। पालिकाध्यक्ष सोनिया जिंद ने नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया ने साधारण सभा की कार्रवाई शुरू की। बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, सड़क, अतिक्रमण, नाली एवं स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। वहीं, नगर पालिका की विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया।बैठक में वार्ड 14 की पार्षद आनंद कंवर ने शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या उठाते हुए उन्हें गौशाला में भिजवाने की मांग की। साथ ही वार्ड में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने का मुद्दा भी रखा। वार्ड 11 के पार्षद बलजीत शर्मा ने बस स्टैंड से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। पार्षद मनोज देवी ने अपने वार्ड में नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर सदन में मुद्दा उठाया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।बैठक में सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा कि सुलताना नगर पालिका की प्रथम बैठक में शामिल होकर उन्हें खुशी हुई। सभी पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के विकास के लिए अच्छे सुझाव दिए और नगर पालिका की कार्रवाई में सकारात्मक भागीदारी निभाई। प्रत्येक पार्षद ने अपने वार्ड की समस्याओं एवं विकास की आवश्यकताओं को लेकर रुचि दिखाई, जो सराहनीय है।उन्होंने कहा कि पार्षद से लेकर आम नागरिक तक सभी का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि सुलताना के विकास को किस तरह आगे बढ़ाया जाए। सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा। सांसद ने विश्वास दिलाया कि पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी 25 पार्षद मिलकर सुलताना के विकास को आगे बढ़ाएंगे तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड कार्य करेगा।सांसद बृजेंद्र ओला ने सभी पार्षदों को उनके पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड के विकास के प्रति जागरूक और सक्रिय रहें। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा.0
0
Report
Advertisement
हौज खास के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, महिला पर हमला
New Delhi, Delhi:दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। फूल-माला बेचने वाली एक महिला जिसका नाम राधा है और दुकान पर मौजूद लोगों के साथ 10 से 15 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 7 तारीख की रात करीब 2 बजे की है। हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट की यह पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला, युवक और दुकान पर मौजूद लोगों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से निशाना बनाया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब राजधानी के VIP और पॉश इलाके में इस तरह खुलेआम मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर हौज खास जैसे इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या पुलिस की कार्रवाई से पीड़ितों को न्याय मिल पाएगा? डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट आनंद मित्तल ने बताया0
0
Report
कोटा-बूंदी में दीपावली मिलन, ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता सभी वर्गों से मिले
Kota, Rajasthan:कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी और राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता आज कोटा दौरे पर हैं। दीपावली के मौके पर वे अपने कार्यालय में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी दीपावली की राम-राम करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोगों के साथ मिठाइयां बांटकर दीपावली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान राजीव दत्ता सभी वर्गों के लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्यालय में लोगों के साथ मिठाइयां बांटकर और आत्मीय संवाद के जरिए दीपावली की खुशियां साझा की जा रही हैं। जी राजस्थान से एक्सक्लूसिव बातचीत में राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर दीपावली की खुशियां साझा करने का उद्देश्य है। कोई भी व्यक्ति ऐसा महसूस न करे कि वह उनसे मिल नहीं सकता। सभी लोग आसानी से आकर मिल सकें, राम-राम कर सकें, साथ बैठकर मिठाई खा सकें और त्योहार की खुशियां साझा कर सकें। दीपावली का असली आनंद भी आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे में है।0
0
Report
भाईदूज की रात चारखेड़ा स्टेशन पर यात्री ट्रेन से गिरे, GRP-RPF ने बचाई जान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:भाईदूज की रात चारखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री, GRP-RPF की तत्परता से बची जान हरदा। भाईदूज की रात छठ पूजा के लिए जा रहे एक यात्री के साथ चारखेड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। यात्री अचानक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी हरदा और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल हरदा पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, जीआरपी चौकी हरदा को मेमो प्राप्त हुआ था कि चारखेड़ा स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है और घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। घायल यात्री की पहचान नंदलाल पिता मोहनलाल (25 वर्ष), निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राहत की बात यह है कि यात्री होश में है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जो हरदा के लिए रवाना हो रहे हैं। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में जीआरपी के उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी, आरक्षक अनिरुद्ध सिंह चौहान, आरपीएफ के एएसआई ललित श्रीवास्तव, चालक पवन एवं 108 एंबुलेंस स्टाफ ने तत्परता से मदद की। समय पर मिली मदद बनी जीवनरक्षक! जीआरपी, आरपीएफ और 108 एंबुलेंस की टीम की त्वरित कार्रवाई से घायल यात्री को समय पर उपचार मिल सका। सभी के मानवीय प्रयासों की सराहना हो रही है।0
0
Report
Advertisement
Vidisha में शराब रोकने पर कॉलोनाइजर पर मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में कॉलोनी में शराब पीने से रोकना एक कॉलोनाइजर को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शराब पी रहे युवकों ने पहले कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता की और फिर विरोध करने पहुंचे कॉलोनाइजर सुनील गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों पर उनके ऑफिस में तोड़फोड़ करने और साढ़े तीन लाख रुपए ले जाने का भी आरोप है। मामले में 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज कॉलोनाइजर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को मारपीट का वीडियो दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरअसल, सुनील गुप्ता के मुताबिक उनकी कॉलोनी में निखिल यादव अपने दो साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। कॉलोनी की महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विवाद की सूचना पर गार्ड और बाद में सुनील गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, जहां उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सुनील गुप्ता का कहना है कि उस समय आरोपियों के परिजन माफी मांगने पहुंचे तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया था, लेकिन अगले ही दिन बीच सड़क पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके ऑफिस पहुँचे और वहां तोड़फोड़ कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए भी ले गए। सुनील गुप्ता ने 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी सात दिन तक जांच और मौका मुआयना नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें और कॉलोनी के लोगों को लगातार खतरा बना हुआ है। संदिग्ध वाहन उनका पीछा कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट – सुनील गुप्ता, कॉलोनाइजर वही, इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट का वीडियो सामने आया है और सुनील गुप्ता का आवेदन भी प्राप्त हुआ है। मामले की विधिवत जांच की जाएगी। वीडियो फुटेज के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी और आरोपियों के दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी भी होगी। बाइट : सुरेंद्र सिंह CS P विदिशा0
0
Report
दंतेवाड़ा में बाइक-स्कूटी भिड़ंत: एक की मौत, एक घायल
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी। गीदम थाना क्षेत्र का मामला, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप।0
0
Report
केजरीवाल को धमकी: चीमा ने साफ कहा, कानून-व्यवस्था की होगी कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की प्रतिक्रिया शुरुआती जांच से पता चलता है कि धमकी देने वाले व्यक्ति के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बीजेपी से हैं — हरपाल सिंह चीमा बीजेपी पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना चाहती है — हरपाल सिंह चीमा धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी — हरपाल सिंह चीमा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है — हरपाल सिंह चीमा0
0
Report
Advertisement
