icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरदारशहर-ट्रैफिक हादसे में 20 वर्षीय पवन कुमार की मौत

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। रोडवेज बस की टक्कर से भोलूसर निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत, तीन बड़ी बहनों का इकलौता भाई था मृतक सरदारशहर के तारानगर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जहां रोडवेज बस की टक्कर से भोलूसर निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पवन कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई है। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक तेजपाल गिरी गुंसाई और EMT संजय खीचड़ ने 108 एंबुलेंस की सहायता से पवन कुमार को राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज हंसराज सारण और चिकित्सा स्टाफ ने पवन कुमार को बचाने की अंतिम दम तक कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सका और आखिरकार डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया और बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक पवन कुमार के चाचा भोलूसर निवासी सीताराम पुत्र तेजाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरा भतीजा पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट उम्र 20 साल आज सुबह करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर सरदारशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तारानगर रोड पर HP पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बस को तेजगति और लापरवाही से चलाते हुए पवन कुमार की बाइक को टक्कर मार दी और बस बाइक के ऊपर से निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पवन कुमार को राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही जानकारी के अनुसार मृतक पवन कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई है और मृतक पवन कुमार की एक बहन पिछले करीब 3 साल से कोमा में है। मृतक पढाई करता था। वहीं मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लग रहे।
0
0
Report

लोक सेवक आवास विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए ऑनलाइन पोर्टल और सम्मान घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लिया। मुख्य निर्देश दिए गए:- मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को परीक्षाफल घोषित होने के तुरंत बाद सम्मानित करने का निर्देश दिया। बी०पी०एस०सी० एवं यू०पी०एस०सी० में सफल बिहार के अभ्यर्थियों को उनके अभिभावकों सहित सामूहिक रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। विद्यालयों एवं छात्रावासों में नामांकित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों के समाधान हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया। विभागीय योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं युवा sशक्तिकरण के माध्यम से समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित बिहार के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत, विपक्ष ने कैंडल मार्च निकाला

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर के अंदर जो अग्निकांड हुआ है उसमें जिन छात्रों की जान गई है उनकी आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने निकला कैंडल मार्च, हादसे में जितने लोग घायल हुए हैं वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं यही ईश्वर से कामना है, कोचिंग सेंटर चलाने के मानकों को बिना पूरे किए हुए कोचिंग सेंटर चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, मनमानी फीस वसूलने के बाद भी 15 छात्रों की मौत हो गई इसका जिम्मेदार कौन, जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कर रही होनी चाहिए, कई जिलों के अंदर कोचिंग सेंटर और स्कूल बेसमेंट में चल रहे हैं उन पर कार्यवाही कब होगी, शिक्षा माफिया छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में आदि सभा को संबोधित करने के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं लेकिन जिले के अधिकारी लचीलापन अपना रहे हैं, हमारी मांग है कि अफसर शाही कम की जाए
0
0
Report
Advertisement

कासगंज police ने 3.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किए

Kasganj, Uttar Pradesh:तीन करोड़ 20 लाख की मादक पदार्थ को कराया नष्ट कासगंज यूपी के कासगंज में पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न अभियोगों से संबंधित 3 करोड़ 20 लाख रु से अधिक मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के क्रम में नशीले पदार्थों के मामले में जनपद के विभिन्न स्थानों में पंजीकृत विभिन्न अभियोगो से संबंधित बरामद माल जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 20 लाख सैंतालीस हजार दो सौ सतर रुपए है इन मादक पदार्थों को आगरा स्थित भस्मक प्लांट जे आर आर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर आगरा में वैज्ञानिक विधि से जलकर नष्ट कराया गया। बाइट एएसपी सुशील कुमार
0
0
Report

चौसा में प्रेम संबंध हत्या: कैलाश राय की मौत का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान में कैलाश राय (70) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह मृतक की अविवाहित बेटी जूली कुमारी और मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा के बीच प्रेम संबंध था। मृतक और उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध करते थे। इसी विरोध के कारण कैलाश राय को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को प्रेस वार्ता में उदाकिशनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 20 जून की रात चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी स्थित गौशाला रोड पर बासा के मचान पर सो रहे कैलाश राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी भदरी देवी उर्फ प्रमिला देवी के फर्दबयान पर चौसा थाना में केस कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर चौसा गौशाला चौक निवासी मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गौशाला चौक इंदल मंडल और लौआलगान निवासी संजीव कुमार उर्फ राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। मृतक कैलाश राय को छह बेटे और एक बेटी हैं। इनमें तीन बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटे और बेटी जूली कुमारी अविवाहित हैं। घटना के समय कैलाश राय बासा पर बने मचान पर सो रहे थे, जबकि घर में उनकी पत्नी, बेटा लक्ष्मण राय और बेटी मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा के विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, डीआईयू टीम, एसटीएफ तथा चौसा थाना पुलिस शामिल थे.
0
0
Report
Advertisement

बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस की तैयारी तेज, रिकॉर्ड टिकटधारी आगंतुक

Noida, Uttar Pradesh:बिहार संग्रहालय समिति के शासी निकाय की बैठक में भाग लेकर संग्रहालय की गतिविधियों, आगामी योजनाओं एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि बिहार संग्रहालय ने गत वर्ष 5 लाख से अधिक टिकटधारी आगंतुकों का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण का प्रतीक है। 7 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संग्रहालय की गतिविधियों में बिहार की लोककला, लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं को और अधिक प्रमुखता देने पर बल दिया गया, पर्यटन, संस्कृति संरक्षण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए टूर गाइड, डिजाइन एवं लोक कलाओं से संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं पर्यटन के लिए संग्रहालय को और अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया, बिहार की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

KT Rama Rao ने तेलंगाना मेट्रो घोटाले का दावा, नेता परिवार से जुड़ाव पर आरोप

Noida, Uttar Pradesh:MEDCHAL MALKAJGIRI (TELANGANA) : K T RAMA RAO (BRS WORKING PRESIDENT) ON HYDERABAD METRO 72 KM PROJECT EXECUTION AIRPORT METRO LINE CANCELLATION ALLEGATIONS / BJP REJECTED LAKDIKAPUL–PATANCHERU METRO PROPOSAL / REVANTH REDDY AND G KISHAN REDDY DELHI MEETINGS / DEMAND FOR METRO EXPANSION 250 KM/KCR RETURN TO POWER IN 2028. BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव का कहना है, "मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी मिलकर हैदराबाद मेट्रो रेल के मुद्दे पर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं, जबकि वे मेट्रो रेल की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े एक बड़े घोटाले को छिपा रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी मेट्रो रेल से जुड़ी लगभग 250 एकड़ की कीमती ज़मीन और 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों को सौंपने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने L&T मेट्रो रेल के अधिकारियों को ब्लैकमेल किया और इन संपत्तियों पर कब्ज़ा करने के लिए उन्हें राज्य से बाहर जाने पर मजबूर किया। सीएम रेवंत रेड्डी सिर्फ़ मेट्रो रेल की संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए तेलंगाना के लोगों पर L&T मेट्रो रेल का लगभग 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज डालने की कोशिश कर रहे थे। राज्य सरकार उन देनदारियों को उठाने को तैयार थी जो निजी कंपनी के पास ही रहनी चाहिए थीं, जिससे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट आर्थिक संकट की ओर बढ़ जाता...
0
0
Report
Advertisement

सरदारशहर में आंधी-बारिश ने जलभराव मचा दिया, व्यापारी परिषद के खिलाफ उग्र आक्रोश

Churu, Rajasthan:सरदारशहर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश ने शहर के मुख्य बाजारों व निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। बारिश से सड़कें तालाब में बदल गईं, जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र, मीणा कुआं और लूहारा गाड़ा जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण यातायात बाधित रहा और दुकानों के सामने पानी भर गया। व्यापारियों ने नगर परिषद के जल निकासी व सफाई में कमी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया; उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करवाई गई। दूसरी ओर अच्छी बारिश से किसान खुश हैं; खरीफ फसलों के बाद हुई बारिश से मृदा नमी और उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है। शहरवासियों ने भी बारिश से गर्मी से राहत पाई। बारिश के दौरान कुछ मार्गों पर पानी भर गया जिससे पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी।
0
0
Report

पटना में शिक्षा-तकनीक व कृषि क्षेत्र की समीक्षा बैठक, कौशल विकास पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास, पटना में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कौशल विकास विभाग तथा कृषि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठकों में भाग लिया। बैठकों के दौरान तकनीकी एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विस्तार, उत्पादकता वृद्धि और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। हमारा संकल्प है कि शिक्षा, कौशल और कृषि के सशक्त आधार पर आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित बिहार का निर्माण किया जाए।
0
0
Report

ट्रेक्टर से पड़िया के पैर टूटे कहा सुनी पर की मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Rachit PandeyRachit PandeyFollow11m ago
Harchandpur Kharagpur, Uttar Pradesh:किशनी।राजेंन्द्र सिंह पुत्र रामरतन सिंह यादव निवासी ग्राम खिरिया (नैगवां खिरिया) ने तहरीर दी कि रविवार की सुबह 9.30 बजे गांव के आनंद उर्फ अभयराज पुत्र रामकिशोर यादव उनके घर के सामने से ट्रैक्टर ले जा रहे थे। मेरे घर के पास उनकी भैंस का बच्चा (पडिया) बंधी हुई थी।ट्रेक्टर उक्त पड़िया पर चढ़ गया और उसके पैर टूट गये। जब जब उन्होंने इलाज के लिये कहा तो आनंद ने उनसे कहा कि तुम परेशान मत होओ। वह उनकी भैंस की पडिया का इलाज करा देगा। इसके बाद शाम करीब 4.00 बजे उनके घर आनंद उर्फ अभयराज पुत्र रामकिशोर व उपेंन्द, उपेश पुत्रगण रामकिशोर व रामकिशोर पुत्र प्रताप सिंह मेरे घर आये और भैंस के एक्सीडेंट की बात को लेकर गंदी गालिया देते हुये उनको व उनके बेटे अनुज यादव व बेटी बन्दना यादव को बुरी तरह लात घूसों व धारदार हथियार, कुल्हाडी व फावडा से मारापीटा।मारपीट से उनके सिर, दांत, जबडा व सर, हाथ में लड़की के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।मारपीट के बाद उक्त लोगों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top