274001
देवरियाः मंदिर के दान पेटी से चुराए रुपए, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:रुद्रपुर कोतवाली के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी से 30 जनवरी को ताला तोड़कर 35 हजार रुपए चुरा लिए थे। इसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस मुखबिर की सूचना पर चोरी किए गए रूपयों को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे गांव जाने वाली मार्ग से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से ₹16 हजार रूपये बरामद किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई चकाई में पेपरलेस रजिस्ट्री विरोध: वसीका नवीस संघ ने बहिष्कार का निर्णय लिया
Jamui, Bihar:जमुई चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को वसीका नवीस संघ की अहम बैठक संघ अध्यक्ष दशरथ राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा 17 अगस्त से लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री और ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष दशरथ राय ने कहा कि बिना यूजर आईडी, डोंगल और उचित प्रशिक्षण के पेपरलेस व्यवस्था थोपी जा रही है। नई व्यवस्था में क्रेता, विक्रेता व गवाहों के हस्ताक्षर के बिना पूरी कानूनी जवाबदेही केवल डोंगल धारक वसीका नवीस पर डाल दी गई है, जो कतई न्यायसंगत नहीं है। जब तक सरकार इसमें संशोधन नहीं करती, तब तक चकाई शाखा का कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। संघ के सचिव गोवर्धन प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश रैयतों के पास जमाबंदी व बंटवारे के स्पष्ट कागजात उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में स्थल निरीक्षण व अन्य जटिल प्रक्रियाएं वसीका नवीसों पर मढ़ना अव्यावहारिक है। यदि कोई भी सदस्य प्रलोभन में आकर काम करता है, तो संघ उस पर आर्थिक दंड लगाएगा। वहीं स्टांप वेंडर महेंद्र सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ई-स्टाम्पिंग से वर्षों से कार्यरत बुजुर्ग वेंडरों और कातिबों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी ज्ञान के अभाव में ग्रामीण व कम पढ़े-लिखे लोगों के साथ जमीन के रकबे में हेरफेर और धोखाधड़ी की आशंका बढ़ जाएगी। उन्होंने जनहित में पूर्ववत भौतिक रजिस्ट्री व्यवस्था बहाल करने की मांग की। बैठक में राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राममूर्ति प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, सीताराम पांडेय, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार राय, सुनील प्रसाद, अनंत कुमार पांडेय, विवेक कुमार सिंह, राजेश रंजन पांडेय, कन्हैया कुमार सुमन, रामलखन प्रसाद, संजय कुमार जमुआर, आमोद यादव और योगेंद्र प्रसाद वर्मा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।0
0
Report
नवागढ़ में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरभांठा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले पर मारपीट की घटना सामने आई है. आरोपी ने पैसे मांगे, मना करने पर गाली-गलौज और जान मारने की धमकी दी. बकरी चराने वाले की बांस का डंडा छीनकर उसकी पिटाई की गई. पीड़ित की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपी तेरस राम बर्मन (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र से संबंधित है.0
0
Report
मोरादाबाद में बारिश और नमी से बुखार व डायरिया के मामलों में वृद्धि
Noida, Uttar Pradesh:MORADABAD: RAIN, HUMIDITY TRIGGER RISE IN FEVER AND DIARRHOEA CASES IN MORADABAD. VISUALS. DR. VEER SINGH (MEDICAL OFFICER) S/B0
0
Report
Advertisement
सुकमा में नक्सलियों के छिपाए विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
Sukma, Chhattisgarh:नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुकमा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम इत्तलंका के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि ग्राम इत्तलंका के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ग्राम इत्तलंका से करीब 300 मीटर दूर जंगल में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली गई। संभावित आईईडी खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते की सहायता से सुरक्षा मानकों के अनुरूप सावधानीपूर्वक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान जंगल में एक स्थान पर कपड़े में लिपटा संदिग्ध बैग बरामद हुआ। सुरक्षा जांच के बाद बैग की तलाशी लेने पर उसमें नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान मिला.0
0
Report
जांजगीर-चांपा दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस ने भारी सुरक्षा ऑपरेशन: 1 लाख श्रद्धालु सुरक्षित
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन,,, नाग पंचमी मेले में उमड़े करीब 1 लाख श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने संभाला मोर्चा,,, 5500 भारी स्टील के कड़े उतरवाए, हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले पंचनुमा हथियार भी पुलिस ने जब्त किए,,, भीड़ में छिपाकर लाई जा रही करीब 150 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त,,, ड्रोन कैमरा और CCTV से मेले में संदिग्धों पर रखी गई पुलिस की पैनी नजर,,, लगातार पेट्रोलिंग और चाक-चौबंद यातायात व्यवस्था से मेले में टली अप्रिय घटना,,, साइबर जागरूकता जोन बना आकर्षण, श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से बचने का दिया संदेश,,, महिला कमांडो, पहाड़ मित्र और वालेंटियर्स की टीम ने भी संभाली सुरक्षा व्यवस्था,,, SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा ऐतिहासिक दल्हा पहाड़ मेला,,0
0
Report
जांजगीर-चांपा: तलवार लेकर डराने वाले आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा तलवार लहराकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा,, , रमन नगर नहर पार मेन रोड पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था आरोपी,, , मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव (46 वर्ष) को पकड़ा,, , आरोपी के कब्जे से 1 नग तलवारनुमा धारदार हथियार जब्त,, , आरोपी रमन नगर जांजगीर का निवासी बताया गया,, , पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की,,, , आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,0
0
Report
Advertisement
गुना स्कूल में 13 वर्षीय छात्र ने पानी की बोतलों में पेशाब से हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:गुणा के आरोन तहसील के ग्राम घटावदा स्थित शासकीय स्कूल से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने पांच छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब कर दिया। दूषित पानी पीने के बाद छात्राओं को बदबू का एहसास हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना सामने आने के बाद मंगलवार को स्कूल परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार को लंच टाइम के बाद की है। छात्राओं के कक्षा से बाहर जाने के दौरान आरोपी छात्र ने कथित तौर पर उनकी पानी की बोतलों में पेशाब कर दिया। कक्षा में लौटने के बाद छात्राओं ने जब पानी पिया तो बदबू आने पर उन्हें पूरी घटना का पता चला। इसके बाद छात्राओं ने शिक्षकों को मामले की जानकारी दी। मामले के बाद छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि स्कूल के प्राचार्य ने घटना को दबाने के लिए चाताओं को घर पर कुछ नहीं बताने की बात कही और उन्हें शांत रखने के लिए चॉकलेट भी बांटी। हालांकि, घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंच गई, जिसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। हंगामे की सूचना मिलते ही आरोन से प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले में निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें आरोन SDM कार्यालय भी बुलाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना कैसे हुई और क्या मामले को दबाने की कोशिश की गई? फिलहाल प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
रत्नागिरी में डीज़ल सब्सिडी बंद से मछुआरों के लिए संकट गहरा— नया सीज़न शुरू भी मुश्किल
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. रत्नागिरीत सवलतीच्या डिझेल अभावी मासेमारीला ब्रेक; मच्छीमार संकटात!.. रत्नागिरीत मासेमारीचा नवा हंगाम सुरू झाला असला,तरी डिझेलच्या निर्बंधांमुळे मच्छीमारांसमोर मोठं संकट उभं राहिलं आहे.. सवलतीचा डिझेल पुरवठा बंद असल्याने मच्छीमारांना महागड्या कमर्शियल दराने डिझेल खरेदी करावं लागत असून,मासेमारीचा खर्च वाढल्याने आर्थिक गणित पुरतं बिघडलं आहे.. युद्धजन्य परिस्थितीच्या काळात लादलेले हे निर्बंध सरकारने तातडीने हटवून सवलतीच्या दरात डिझेल पुरवठा पूर्ववत करावा,अशी जोरदार मागणी आता मच्छीमारांकडून केली जात आहे..0
0
Report
बैतालपुर डिपो के समीप हाइवे पर खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में लीकेज,हो रहा है रिसाव, हादसे का खतरा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास एथेनॉल से भरे टैंकर में करीब एक सप्ताह से लीकेज होने का मामला सामने आया है। टैंकर से हजारों लीटर ज्वलनशील एथेनॉल सड़क पर बहने की बात सामने आ रही है। नेशनल हाईवे के किनारे लीकेज वाले टैंकर के खड़े होने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एथेनॉल से भरा टैंकर गोरखपुर से बैतालपुर इंडियन ऑयल डिपो पहुंचा था। चालक का आरोप है कि टैंकर में लीकेज की जानकारी देने के बाद भी डिपो के अधिकारियों ने टैंकर खाली करने से मना कर दिया और उसे वापस ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद से टैंकर हाईवे के पास खड़ा बताया जा रहा है। एथेनॉल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण सड़क पर इसके बहने और टैंकर से लगातार रिसाव होने को लेकर गंभीर सुरक्षा चिंता बनी हुई है। जिस स्थान पर टैंकर खड़ा है, वहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी चिंगारी या आग के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर टैंकर के लीकेज और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना है कि संबंधित विभाग और डिपो प्रबंधन ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव को रोकने तथा संभावित हादसे से बचाव के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
Advertisement
11 साल की प्रियंका की दंडवत यात्रा; बाबा धाम पहुंचकर शिक्षिका बनने का सपना
Munger, Bihar:11 साल की प्रियंका का दंडवत प्रण, शिक्षक बनने की मन्नत लेकर निकली बाबा धाम....आस्था का जुनून, उम्र महज 11 साल मुंगेर: असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का एक ऐसा अद्भुत नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। महज 11 साल की उम्र में छठी कक्षा में पढ़ने वाली प्रियंका कुमारी दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकल पड़ी है। जिले के असरगंज सतीस्थान की रहने वाली प्रियंका पहली बार दंडवत यात्रा कर रही है। यात्रा का आज चौथा दिन है। तपती राह, लंबा सफर और लगातार दंडवत प्रणाम... लेकिन प्रियंका के चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास नजर आ रहा है। प्रियंका के साथ उसके दादा उदेव प्रसाद सिंह, दादी रेशमा देवी, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी बाबा धाम की यात्रा पर हैं। प्रियंका के माता-पिता मधु देवी और देवेन्द्र प्रसाद सिंह हैं। प्रियंका ने बाबा भोलेनाथ से एक खास मन्नत मांगी है। उसका सपना है कि वह बड़ी होकर एक शिक्षिका बने और अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करे। इसी सपने को लेकर वह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचना चाहती है। प्रियंका बताती है कि जब उसने अपनी दीदी और दादा- को बाबा धाम जाते देखा, तो उसके मन में भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा जागी। उसने मन्नत मांगी और परिवार के साथ दंडवत यात्रा पर निकल पड़ी।महज 11 साल की उम्र में इतनी कठिन यात्रा के बावजूद प्रियंका कहती है कि उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उसके भीतर बाबा भोलेनाथ के प्रति ऐसी आस्था और जुनून है कि हर कदम पर बस एक ही संकल्प नजर आता है—बाबा धाम पहुंचना और अपनी मन्नत पूरी करना। बाइट कांवरिया0
0
Report
भिवंडी महानगरपालिका के नव निर्वाचित नगरसेवकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेच्या नवनिर्वाचित नगरसेवकांसाठी दोन दिवसीय प्रशिक्षणाला आज सुरुवात झाली. महापालिका कामकاجाची माहिती देऊन त्यांना शहर विकासासाठी तयार करण्याचा हा उद्देश आहे. अखिल भारतीय स्थानिक स्वराज्य संस्थेचे प्रशिक्षक येथे मार्गदर्शन करणार आहेत. पहिल्या सत्रात महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम, सभा कामकाजाचे नियम आणि अर्थसंकल्प समजावून सांगण्यात आला. त्यानंतर प्रश्नोत्तरातून नगरसेवकांच्या शंकांना दूर करण्यात आल्या. केवळ प्रभागापुरता विचार न करता संपूर्ण शहराच्या विकासासाठी प्रभावी निर्णय घेता यावेत, यासाठी हे प्रशिक्षण आहे. महापौर नारायण चौधरी व आयुक्त अनमोल सागर यांनी यावेळी आपले मत व्यक्त केले. हे प्रशिक्षण उद्याही सुरू राहणार आहे.0
0
Report
पांडवकडा धबधबा पर 16 वर्षीय प्रणव मिश्रा की डूबकर मौत
Navi Mumbai, Maharashtra:मंगलवार 18 तारीख की सुबह पांडवकडा धबधबा पर कुर्ला से आया 16 वर्षीय युवक प्रणव मिश्रा की डूबकर मौत हो गई। आज बुधवार 19 तारीख को भोर के 5:45 बजे खारघर पुलिस ने खारघर अग्निशमन केंद्र के नियंत्रक सुरज पाटील को सूचित किया. खारघर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे; धबधबा में ऊपर से अधिक पानी गिर रहा था. फायर टीम ने पानी में उतरकर खोज शुरू की और लगभग 10–12 फीट गहरे पत्थर के कपारी के पास शव पाया गया. शव को पानी से निकालकर स्ट्रेचर पर रखते हुए पहाड़ी नीचे उतारा गया और एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक का नाम प्रणव मिश्रा, उम्र 16, कुर्ला का बताया गया है.0
0
Report
Advertisement
करनाल एनकाउंटर: सरकार ने जांच के आदेश जारी किए; ADGP संजय कुमार नेतृत्व में
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* करनाल एनकाउंटर मामले में सरकार ने जांच के आदेश जारी किए करनाल एनकाउंटर मामल जिला पुलिस से स्टेट क्राइम ब्रांच को जांच के लिए सौंपा गया इस मामले की एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार के नेतृत्व में होगी जांच बीते दिनों करनाल में हुए पुलिस एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज के लोग सीएम नायब सिंह सैनी से मिले थे इस मुलाकात में सीएम ने समाज को मामले की निष्पक्ष जांच का का आश्वासन दिया था0
0
Report
गोरखपुर: 15 हजार इनामी बदमाश लादेन गिरफ्तार, आपराधिक नेटवर्क पर पुलिस की निगाहें तेज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। खजनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लादेन पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खजनी थाने का वांछित और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। करीब 3 बजकर 15 मिनट पर पुलिस ने एक बाइक सवार संदिग्ध देखा। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने को कहा, पर बदमाश ने भागने की कोशिश की और बाइक पलट कर गिर गई। मौके पर घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके बाएं पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है और उसके खिलाफ कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी के एक मामले में वह लंबे समय से फरार था। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि बदमाश के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी, इसी आधार पर घेराबंदी की गई और गिरफ्तारी हुई। अभियान खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। अब पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और साथ जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वांछित और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसना जारी है। 19 मुकदमों के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होना पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
लोहरदगा में भारी बारिश से जलमग्न इलाका, नदियाँ उफान पर
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जिला को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया है। लोहरदगा में बहने वाली शंख और कोयल नदी पूरी तरह से उफान पर है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो बरही सेरेंगहातु पुराना पुल के उपर से पानी बहना शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोग इस पुल पर पहुंचकर बारिश का तांडव देखने पहुंच रहे है। लोहरदगा के खेत खलिहान भी पूरी तरह से जलमग्न होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। डीसी संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किया है।0
0
Report
Advertisement
