icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow27 Jan 2025, 02:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाड़मेर में पंचायत चुनाव: 206 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिये मतदान शुरू

Barmer, Rajasthan:सरहदी जिले बाड़मेर में आज गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे से जिले की 206 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।\n\nसुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला है, वहीं वार्ड पंच पदों पर भी प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।\n\nइस चरण में बाड़मेर जिले के 206 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 1504 वार्डों में चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। ऐसे में देर रात तक गांवों की सरकार की तस्वीर साफ होने की संभावना है।\n\nचुनाव में ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेतृत्व जैसे मुद्दे चर्चा में हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।\n\nमतदान के बाद शनिवार 31 अक्टूबर को नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की बैठक में उपसरपंच का चुनाव होगा।\n\nअब देखना होगा कि ग्रामीण मतदाता किसे गांव की सरकार की कमान सौंपते हैं।
0
0
Report

चूरू में स्काउट-गाइड रैली से अनुशासन और जनसेवा का संदेश फैल गया

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू स्काउट-गाइड ने नगर भ्रमण रैली निकालकर दिया अनुशासन और जनसेवा का संदेश चूरू। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ चूरू के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता रैली एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के तहत नगर भ्रमण रैली निकाली गई। रैली को डॉ. अहसान गौरी, ACMHO चूरू तथा डॉ. मुमताज अली कुरैशी, अध्यक्ष, डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान चूरू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: स्थानीय संघ चूरू के सचिव ओमप्रकाश खींवासरिया ने बताया कि रैली डॉ. जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर रोड से प्रारंभ होकर पुराना कलेक्ट्रेट, नेचर पार्क, भरतिया रोड, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा एवं जौहरी बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची: रैली के दौरान स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा-भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की सहभागिता ने जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया: शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सहयोग और सेवा-भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शैक्षिक, रचनात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर भ्रमण रैली विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और जनसेवा की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर दिल्ली लाहौरी गेट लूट: CCTV में आरोपी बैग से 2.3 करोड़ लेकर फरार

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर दिल्ली के लाहौरी गेट में बुधवार को हुई 2 करोड़ 30 लाख की लूट का CCTV सामने आया है। तस्वीरों में आरोपी लूट के बाद बड़ी आसानी से वहाँ से निकलते हुए दिख रहे हैं। CCTV में साफ दिख रहा है कि वारदात के बाद सबसे आगे एक युवक है जिसने पीठ पर नीले रंग का बैग टांगा हुआ है, उसी बैग में लूट के 2.30 करोड़ रुपये रखे गए हैं। उसके पीछे दूसरा युवक है जिसने सिर पर कैप लगाई हुई है, और बाकी युवक बड़े आराम से उनके पीछे चल रहे है। आरोपी कूचा बृजनाथ स्थित आंगड़िया के ऑफिस में दिनदहाड़े घुसे थे, पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को पीटकर कैश लूटा और फिर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ आराम से चलते हुए फरार हो गए। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है。
0
0
Report

दमोह में अवैध शराब की तस्करी का बड़ा जखीरा, दो गाड़ियां पकड़ी गई

Damoh, Madhya Pradesh:बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब की तस्करी कहीं यू पी की गाड़ी में जब्त हुई शराब तो कहीं खेत में खड़ी पिकअप ने उगला अवैध शराब का जखीरा.... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में तमाम कोशिशों और दावों के बाद भी अवैध शराब की तस्करी थम नहीं रही और शराब माफिया के हौसले कम नहीं हो रहे बल्कि अब थोड़ी बहुत नहीं बल्कि गाड़ियों में ठसाठस भरकर शराब लाई जा रही है और गांव गांव ये अवैध शराब बेची जा रही है। जिले के दो थाना क्षेत्रों में ऐसे ही मामले सामने आए है जो शराब माफिया के बुलंद हौसलों की गवाही दे रहे है। पहला मामला जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया है यहां पथरिया फाटक इलाके में एक कार से अवैध शराब की खेप लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली, घेराबंदी की गई तो सूचना सही निकली और एक उत्तर प्रदेश की गाड़ी में ठसाठस शराब की पेटियां भरी हुई थी, पुलिस को देखकर कार में बैठे लोग भागने में कामयाब हो गए और पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया जब शराब उतारी गई तो इसमें 18 पेटी शराब भरी हुई थी। दूसरा मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है यहां थोड़ी बहुत नहीं बल्कि एक पिकअप वाहन को शराब से भरा गया था और किसी को शक न ही लिहाजा इस शराब से भरी गाड़ी को एक खेत ने खड़ा कर दिया गया। लेकिन नशे के खिलाफ अभियान चला रहे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को इस अवैध शराब की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच पड़ताल की और जब ये तय हो गया कि पिकअप गाड़ी में शराब लदी हुई है तो पथरिया पुलिस को सूचना दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और जब उसे खोला तो लोग देखकर हैरान रह गए क्योंकि इसमें जरा नहीं बल्कि पूरे दो सौ पेटी शराब रखी हुई थी। यहां भी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा । जिसके बाद पथरिया पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त किया है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर शराब किसकी है कहां से आई कहां जा रही और कौन बड़ा माफिया है जो इस इलाके में इतनी बड़ी तादात में अवैध शराब पहुंचा रहा है।
0
0
Report

वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध लक्खा मेलों में शुमार चेतगंज का ऐतिहासिक नक्कटैया मेला गुरुवार रात हर्षोल्लास और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भगवान श्रीराम की लीला के अंतर्गत शूर्पणखा की नाक काटने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। जैसे ही लक्ष्मण जी द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने की लीला हुई, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला के बाद शूर्पणखा की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो मलदहिया स्थित पटेल चौराहे से होते हुए चेतगंज थाने तक पहुंची। यहां श्री चेतगंज रामलीला समिति द्वारा आकर्षक लाग विमानों का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र लाग विमान रहे। एयर शो, बाबा नीम करौली और बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों पर तैयार किए गए लाग विमानों ने लोगों का खूब मन मोहा। रात भर चेतगंज की गलियां रोशनी और लाग विमानों से जगमगाती रहीं। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता बच्चू ने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत वर्ष 1888 में बाबा फतेह राम ने की थी। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। काशी के 5 लक्खा मेलों में से एक यह मेला आज भी अपनी भव्यता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में चाकू हमला: चार महीने से फरार आरोपी अनस खान गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार महीने से फरार आरोपी अनस खान को गिरफ्तार किया है। 20 जून को पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में धरियावद थाना में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हासिम उर्फ रूहान को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। घटना के बाद से फरार चल रहे उसके साथी अनस खान को पुलिस ने 29 अक्टूबर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग व धरियावद डीएसपी अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में की गई। धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल ललित कुमार और विकास कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

खंडेला, सीकर में 52 ग्राम पंचायतों के लिए 423 सरपंच चुनाव, मतदान शुरू

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला, सीकर खंडेला, सीकर पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण चुनाव 423 सरपंच प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला कुल 52 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे आज सरपंच 9 ग्राम पंचायतों में पहली बार निर्वाचित होंगे सरपंच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान बारिश के बीच मतदाताओं की लगी कतारें पंचायत राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव की वोटिंग रिमझिम बारिश के बीच उत्साह से हो रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत समिति खंडेला की 52 ग्राम पंचायत के लिए कुल 423 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है जिनके भाग्य फैसला मतदाता करने जा रहे हैं। रिमझिम बारिश के बाजू दीदी मतदाताओं में वोटिंग के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस के हथियारबंद जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

पाली पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के मतदान शुरू, निर्विरोध सरपंच-वार्ड पंचों की संख्या बढ़ी

Pali, Rajasthan:पाली जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर दूसरे चरण में बाली, रोहट, देसूरी और पाली पंचायत समिति की 146 ग्राम पंचायत में मतदान शुरू हो चुका है जिसमें 144 सरपंच और 854 वार्ड पंचों के लिए मतदान हो रहा है। इस बार पाली जिले में मगरतलाव एवं भांवरी के 2 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं तथा 550 से अधिक निर्विरोध वार्ड पंचों का चयन हुआ है। पाली जिले की 533 मतदान बूथ पर चार पंचायत समितियों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम हैं, जबकि मतदान को लेकर सुबह-सुबह मतदाताओं में उत्साह भी दिख रहा है; कहीं-कहीं लंबी कतारें भी लगी हैं। सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं और एक-एक मतदाता को घर से लाने का प्रयास भी हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 7 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 7 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में बांसवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी मोटरसाइकिल पर डोडाचूरे से भरा कट्टा रखकर ले जा रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी कमलचन्द मीणा और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को थानाधिकारी कमलचन्द मीणा जाप्ते के साथ हल्का गश्त तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए बगडावद फंटा, मौजा बंजारी में एनएच 56 पर पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की. नाकाबंदी के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. मोटरसाइकिल के आगे काले रंग का प्लास्टिक का भरा हुआ कट्टा रखा था. पुलिस जाप्ते को देखकर वह मोटरसाइकिल वापस घुमाकर जाने लगा. पुलिस टीम ने उसे घेरा देकर पकड़ लिया और नाम-पता पूछा. उसने अपना नाम सुभाष पुत्र याकूब कटारा, निवासी खरोड़ी, थाना सल्लोपाट, जिला बांसवाड़ा बताया. मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 किलो 800 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस ने डोडाचूरा जब्त कर आरोपी सुभाष कटारा को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ सुहागपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. मामले में आगे अनुसंधान जारी है.
0
0
Report

बारिश ने कोटपूतली-बहरोड़ के दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में डाली चुनौती

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों में 3.95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग गांवों की सरकार चुनने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया। जिले की चार पंचायत समितियाँ कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा की 130 ग्राम पंचायतों में कुल 969 दावेदार चुनावी मैदान में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है, लेकिन पिछले दिन से लगातार हो रही बारिश ने मतदान की रफ्तार पर असर डाला है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया, हालांकि बारिश के चलते शुरुआती समय में कई केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है। आपको बता दें कि जिले की चार पंचायत समितियों में मतदान के लिए कुल 444 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3,95,206 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांवों की सरकार चुनेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान की व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के लिए चुनावी मुकाबले के बीच मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकईन पिछले दिनों से बारिश के कारण मतदान की गति शुरूआती घंटों में प्रभावित रही है, पर मौसम साफ होते ही मतदान केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा। दूसरा चरण के मतदान के दौरान मौसम की स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी और अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ मतदाता अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुँचेंगे। कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में हो रहा यह मतदान ग्रामीण लोकतंत्र के लिए अहम है। 3,95,206 मतदाताओं के मताधिकार और 969 दावेदारों की भागीदारी के बीच अब सबकी नजर मतदान की गति और अंतिम मतदान प्रतिशत पर रहेगी。
0
0
Report

NTCA टीम की समीक्षा से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग मिल सकती है

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की तीन सदस्यीय टीम बूंदी पहुंची है। रिटायर्ड पीसीसीएफ आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम टाइगर रिजर्व का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान टाइगर मॉनिटरिंग, वन्यजीव सुरक्षा, वन चौकियों की व्यवस्था, उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों और एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ अरुण कुमार डी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। टीम की समीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में अर्णब तूफान के कारण मौसम बदला, बारिश ने गर्मी दी राहत

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से है, जहां अर्णब तूफान का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, वहीं हल्की-हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।अर्णब तूफान के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही हल्की हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है।हाजीपुर से लेकर महनार, महुआ, लालगंज, पातेपुर, जंदाहा, भगवानपुर और जिले के अन्य प्रखंडों में भी मौसम का असर महसूस किया जा रहा है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भी पहले की अपेक्षा मौसम सुहाना महसूस हो रहा है।हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। खासकर किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों की नजर मौसम के अगले रुख पर बनी हुई है।फिलहाल, वैशाली में बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
0
0
Report

हजारीबाग के AK इंटरनेशनल होटल में फायरिंग; 3–4 बदमाशों ने हमला, हताहत नहीं

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के दौरान होटल का सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 की संख्या में आए अपराधियों ने होटल को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर SDPO रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

लातेहार के जंगलों में हाथियों के आपसी संघर्ष से मौतों का सिलसिला जारी

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष और उसके बाद हाथियों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । इस क्रम में एक बार फिर लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया है । मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची जांच के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया गया कि प्रथम दृष्टया हाथियों के आपसी संघर्ष में ही जंगली हाथी की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है । हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा । बुधवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जंगल में एक जंगली हाथी का शव बरामद हुआ था । हाथी की मौत की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई हालांकि शाम होने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया था । रेंजर नंदकुमार महतो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची उनके साथ चिकित्सकों की पोस्टमार्टम टीम भी शामिल थी । इधर, घटनास्थल का मुआयना करने के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाथियों के आपसी संघर्ष के कारण ही जंगली हाथी की मौत हुई है । घटनास्थल काफी बीहड़ जंगल है यहाँ दो-तीन किलोमीटर की परिधि में कोई गांव भी नहीं है । घटनास्थल भी घाटी के बीच है संभावना है कि जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष में उक्त हाथी घायल हो गया होगा और उसकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि विभाग अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा । यहाँ बताते चले कि 2 वर्ष के अंतराल में पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में हाथियों के दो अलग-अलग आपसी संघर्ष के मामले में दो हाथियों की मौत हो गई थी । एक हाथी की मौत तो संघर्ष के बाद गंभीर रूप से घायल होने और बाद में उसके इलाज के दौरान फरवरी 2025 में हो गई थी. वहीं एक अन्य हाथी की मौत इसी प्रकार के हाथियों के आपसी संघर्ष में नवंबर 2025 में हुई थी । इतना ही नहीं बेतला नेशनल पार्क के एक पालतू हाथी को जंगली हाथियों ने मार डाला था। यह घटना वर्ष 2021 में हुई है, जब बेतला नेशनल पार्क के पालतू हाथी काल भैरव को जंगली हाथियों ने पलामू किला के पास मार डाला था ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top