274001
Deoria: नशे में व्यक्ति ने दो युवकों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला, आरोपी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:जनपद देवरिया के थाना रुद्रपुर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने आपसी कहासुनी के दौरान दो युवकों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया जिससे वे झुलस गए। दोनों को बर्न इंजरी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर FIR दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में स्कार्पियो सवार दबंगों ने युवक पर रॉड-डंडों से हमला, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। स्कार्पियो कार सवार दबंगो का आतंक। स्कार्पियो सवार दबंगो ने युवक को रॉड और डंडो से पीटा। युवक को फेंक कर भागे दबंग। बताया जा रहा करीब 15 मिनट तक दबंगो ने युवक को पीटा। युवक को पीटकर मौके से स्कार्पियो सवार हुए फरार। गंभीर हालत मे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल मे कराया गया भर्ती। सदर कोतवाली के दरोगाबाग़ क़ी घटना。0
0
Report
बीसीसीआई ने भागलपुर स्टेडियम में घरेलू मैचों के आयोजन को मंजूरी दी
Naya Chak, Bihar:सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित किए जाने वाले घरेलू मैचों का आयोजन होगा। इसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) को अनुमति दे दी है। इस संबंध में बीसीए के सीईओ मनीष राज ने बीडीसीए सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर को सूचना का पत्र भेजा है। साथ ही स्टेडियम को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा है। इसके बाद से स्टेडियम में तैयारी जोर शोर से चल रही है, पवेलियन का निर्माण कार्य चल रहा है, पिच को तैयार किया जा रहा है। अब संभावना है कि यहां अंडर 19 और अंडर 23 मैच खेले जाएंगे जहाँ वैभव सूर्यवंशी समेत कई बड़े क्रिकेटर्स के खेलने का अनुमान है। इस स्टेडियम पर 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने सद्भावना कप खेला था उसके बाद उनका चयन अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए हुआ था वहीं इस स्टेडियम पर सौरव तिवारी, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारे खेल चुके हैं। बीसीसीआई की टीम ने कुछ दिनों पूर्व स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसमें मानकों के अनुरूप स्टेडियम पाया गया था। बीडीसीए अधिकारियों के मुताबिक बीसीसीआई और बीसीए की एक टीम अक्टूबर में भी फिर से सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आएगी। फिलहाल बीसीए के माध्यम से बीसीसीआई के घरेलू मैचों के लिए हरी झंडी मिल जाना बड़ी उपलब्धि है। यह भागलपुर और आसपास के जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्हें सैंडिस कंपाउंड में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा। क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पिच और मैदान बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मैदान के चारों ओर मैच के बाद बीच-बीच में मेनटेनेंस के लिए रेन गन स्प्रिंकलर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अंडरग्राउंड तरीके से पिच के चारों ओर पाइप डालकर मशीनें लगाई जा रही हैं।0
0
Report
भेसळयुक्त महाराष्ट्र पर चोट: शहापूर के सामाजिक संदेश वाले भव्य दिखावे
Thane, Maharashtra:शहापूरच्या पठाण वाड्यातील जय माहुली मित्र मंडळाचा भेसळयुक्त महाराष्ट्रावर देखावा प्रशासनाचा डोळ्यात अंजन घालणारा संदेश. गणेशोत्सव म्हटला की सजावट आणि देखावे आले. शहापूरच्या पठाण वाड्यातील जय माहुली मित्र मंडळाने यंदा सादर केलेला देखावा भेसळखोरीवर भाष्य करणारा डोळ्यात अंजन घालणारा देखावा ठरला आहे. शहापूर तालुक्यातील पठाण वाडा येथील जय माहुली मित्र मंडळ गेल्या 23 वर्षांपासून सामाजिक संदेश देणारे देखावे सादर करत आहे. हिंदू-मुस्लिम ऐक्याचा आणि एकोप्याचा संदेश देणे ही या मंडळाची ओळख आहे. यंदा या मंडळाने भेसळयुक्त महाराष्ट्र हा विषय मांडला आहे. मिठाई दुकानात कशी भेसळ केली जाते आणि त्यामुळे एका निष्पाप मुलीला दवाखान्यात जावे लागते, हा विदारक देखावा या मंडळाने अतिशय प्रभावीपणे सादर केला आहे. हा देखावा पाहण्यासाठी शहापूरसह आजूबाजूच्या परिसरातून मोठ्या प्रमाणात नागरिक गर्दी करत आहेत आणि मंडळाच्या या सामाजिक कार्याचे सर्व स्तरातून मोठ्या प्रमाणावर कौतुक आणि गौरव होत आहे. मी स्वतः त्या वाड्यात राहतो आणि गेली 23 वर्षे आम्ही असेच सामाजिक प्रबोधनाचे देखावे सादर करत आहोत, अशी भावना स्थानिकांनी व्यक्त केली आहे.0
0
Report
Advertisement
सीएमएचओ ने रायथल CHC और माटूंदा PHC का आकस्मिक निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने गुरुवार को सीएचसी रायथल और पीएचसी माटूंदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) चिन्हित महिलाओं की नियमित ट्रेकिंग कर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण की प्रगति भी जानी। इस दौरान दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जांच की। अधिकारियों को सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग और आगामी गतिविधियों की तैयारी के निर्देश दिए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में डायन के आरोप में महिला पर हमला, अस्पताल में इलाज शुरू
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर महिला की पिटाई,पिटाई से घायल महिला का अस्पताल मे चल रहा इलाज,पड़ोसी ने मवेशी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर पिटाई करने का लगा आरोप मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी क्षेत्र में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.पीड़ित महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों ने उससे कहा कि वह उनके साथ चलकर मवेशी को ठीक करे,नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा.जब महिला ने जादू-टोना करने की बात से इनकार किया, तो आरोपी आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे.महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसके गले में गमछा बांधकर उसे घसीट कर पिटाई किया है.घटना के दौरान महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई.इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.राजेपुर ओपी थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है जबकि जानकारी होते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई.0
0
Report
कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव: नशामुक्ति संदेश से विश्वभर में जागरूकता
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार जन-जन का उत्सव बने, गीता का संदेश घर-घर और विश्वभर तक पहुंच। इसी उद्देश्य को लेकर गीता ज्ञान संस्थान में संतों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गीता महोत्सव की व्यापकता और गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया कुरुक्षेत्र की धरती पर आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी वाला उत्सव बने—इसको लेकर गीता ज्ञान संस्थान में संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया गया। बैठक में कुरुक्षेत्र जिला सहित लाडवा, शाहाबाद और पिहوवा क्षेत्र के संतों, धार्मिक संस्थाओं तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में संतों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दिए। बैठक में कहा गया कि गीता जयंती उत्सव की गरिमा और व्यापकता बढ़ाने के लिए जन-जन की भागीदारी जरूरी है। लोगों में यह भाव पैदा होना चाहिए कि गीता महोत्सव केवल सरकार या कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का उत्सव है। वहीं, गीता के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए गीता के माध्यम से उन्हें सकारात्मक सोच, ऊंचे लक्ष्य और बेहतर जीवन की प्रेरणा दी जानी चाहिए। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा हाल ही में रोहतक में युवाओं के साथ गीता को लेकर संवाद का जिक्र करते हुए कहा गया कि युवाओं को नशे की ओर जाने के बजाय गीता के संदेश से प्रेरणा लेकर ऊंचे निश्चय और ऊंची उड़ान का लक्ष्य बनाना चाहिए। ऐसे में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान नशामुक्ति और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है। उद्देश्य साफ है—कुरुक्षेत्र की पावन धरती से गीता का संदेश हरियाणा, देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचे और गीता महोत्सव में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।0
0
Report
Advertisement
पंचायत राज चुनाव 2026: बूंदी में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी शुरू
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिलेभर में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई. विभिन्न पंचायत समितियों में उपखंड अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई. हिंडोली, तालेड़ा, बूंदी और केशवरायपाटन, नैनवा दबलाना, खड़खड़, लाखेरी सहित जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है. इस दौरान वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी भी संपन्न कराई गई. नए परिसीमन के बाद जिले की करीब 235 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के आरक्षण की तस्वीर लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी. जिले के सभी संबंधित उपखंड कार्यालयों में वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई.0
0
Report
उत्तराखंड: मान्यता नहीं मिलने वाले मदरसों पर एक सप्ताह में बंदी की धमकी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र में मदरसों के निरीक्षण के दौरान तीन संस्थानों में धार्मिक शिक्षा दिए जाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने करीब सात मदरसों का निरीक्षण किया, जहां शिक्षा व्यवस्था, दस्तावेज, बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। निरीक्षण में तीन ऐसे मदरसे मिले, जिन्हें शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है, लेकिन अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली गई है और वहां धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही है। प्राधिकरण अध्यक्ष ने संबंधित संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से मान्यता लेना जरूरी है और एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो मदरसों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप धार्मिक शिक्षा लेने वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में दस्तावेज अधूरे मिले या व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, उन्हें भी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने और शिक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
हरिद्वार: विदेशी महिला के पैर पर ॐ टैटू से बवाल, संगठनों ने नाराज़गी जताई
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार विदेशी महिला के पैर पर धार्मिक मंत्र का टैटू, हरिद्वार में विवाद हरिद्वार में एक विदेशी महिला के पैर पर “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का टैटू बना होने का मामला सामने आया है। टैटू की तस्वीर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर और सनातनी महिला रूपी कौर ने मामले में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारतीय धार्मिक परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों की पूरी जानकारी न होने की संभावना रहती है। दोनों ने टैटू बनाने वाले कलाकार की पहचान कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या: चार गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार 1.35 लाख रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कासगंज यूपी के कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 1,35,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मृतका का मोबाइल फोन, दुपट्टा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दरअसल, 23 सितंबर की सुबह कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 24 सितंबर को पुलिस ने अशोक नगर की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आई यह बात पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी समीर की मृतका से कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका के पास घर की कमेटी के रुपये और जेवर होने की जानकारी समीर को थी। रुपये और जेवर हासिल करने के उद्देश्य से समीर ने अपने तीन साथियों अरसद, अमित और अरसलान के साथ मिलकर योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, मृतका 1,35,100 रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर आरोपियों के पास पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी के पास ले गए। पुलिस का दावा है कि वहां दुपट्टे से गला दबाने के बाद समीर ने चाकू से गर्दन पर वार किया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए मृतका के कपड़े, चप्पल और बैग को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में जला दिया और मोबाइल से सिम निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन सामानों को भी बरामद किया है। ये चार आरोपी गिरफ्तार समीर पुत्र शामिल, निवासी अशोक नगर, कासगंज अमित पुत्र अमर सिंह, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, इस्माइलपुर रोड, कासगंज अरसद पुत्र नसीम, निवासी मस्जिद वाली गली, कासगंज अरसलान पुत्र अजमल, निवासी तहसील रोड, गप्पू का चौराहा, कासगंज।0
0
Report
बस्तर दशहरा: डेरी गड़ाई से मांगलिक मंडप की आधारशिला रखी गई
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो गई है, गुरुवार को सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की रस्म पारंपरिक method-विधि के साथ संपन्न हुई, इस रस्म के साथ बस्तर दशहरा के मांगलिक मंडप की आधारशिला रखी गई ,इसके लिए ग्राम बिलोरी से दो विशेष काष्ठ स्तंभ लाए गए जिनकी पूजा-अर्चना के बाद इन्हें सिरहासार भवन परिसर में स्थापित किया गया, परंपरा के अनुसार, बिलोरी गांव के ग्रामीण दो विशेष लकड़ियां लेकर सिरहासार पहुंचते है। इन्हें डेरी कहा जाता है, इसके बाद दोनों डेरी की स्थापना की जाती है, बस्तर दशहरा में डेरी गड़ाई की रस्म को मंडप आच्छादन की महत्वपूर्ण शुरुआत माना जाता है।0
0
Report
भिवंडी तहसील कार्यालय के नलों से 24x7 पानी बहना, प्रशासन पर सवाल उठे
Thane, Maharashtra:महाराष्ट्र दुष्काळाच्या उंबरठ्यावर असताना आणि ऐन पावसाळ्यात भिवंडीत पाणीटंचाई सुरू असताना, दुसरीकडे भिवंडी तहसील कार्यालयात मात्र 24 तास नळातून धो-धो पाणी वाहत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. महाराष्ट्रात पावसाअभावी ग्रामीण भागासह शहरी भागातही ऐन पावसाळ्यात पाण्याची टंचाई सुरू झाली आहे. भिवंडी शहरात देखील पाणीपुरवठा सुरळीत करण्यासाठी अनेक राजकीय पक्ष आणि संघटनांकडून निवेदन, मोर्चे आणि आंदोलने केली जात आहेत. भिवंडी तहसील कार्यालयातील बेजबाबदार कारभाराचा एक व्हिडिओ समोर आला आहे. तहसील कार्यालयातील अधिकारी आणि कर्मचाऱ्यांच्या सुविधेसाठी असलेल्या वॉटर कुलरच्या लगत असलेल्या नळाला तोटीच नसल्याने, गेले कित्येक दिवसांपासून त्या नळातून 24 तास पाणी वाहत आहे. त्यामुळे दररोज हजारो लिटर पाण्याची नासाडी होत आहे. एकीकडे नागरिक पाण्याच्या एका थेंबासाठी संघर्ष करत असताना, सरकारी कार्यालयातच पाण्याची अशी उधळपट्टी होत असल्याने संताप व्यक्त केला जात आहे. हा व्हिडिओ सोशल मीडियावर प्रचंड प्रमाणात व्हायरल झाला असून, नेटकऱ्यांनी यावर संताप व्यक्त करत जबाबदार अधिकारी आणि कर्मचाऱ्यांवर कारवाईची मागणी केली आहे. आता यावर तहसीलदार कारवाई करणार का, हे पाहणे महत्त्वाचे ठरणार आहे.0
0
Report
Advertisement
बैतूल में बदलते मौसम से वायरल फीवर से मरीजों की भीड़, अस्पताल पर बढ़ा दबाव
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में बदलता मौसम और कम बारिश अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मौसम में लगातार बदलाव के बीच जिले में मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर अब जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाई दे रहा है। बैतूल जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में जहां करीब 500 से 600 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 1200 से ज्यादा प्रतिदिन बताई जा रही है। यानी सामान्य दिनों की तुलना में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। सुबह से ही जिला医院 की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है और यह भीड़ देर शाम तक बनी रहती है। अस्पताल के वार्डों में भी मरीज भर्ती हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की बताई जा रही है,जो वायरल फीवर और मौसमी बीमारी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की शिकायतों में सर्दी,खांसी,बुखार,सिरदर्द और बदन दर्द जैसे लक्षण प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। वायरल फीवर का असर बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। कई मामलों में घर के एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे परिवार के दूसरे सदस्य भी इसकी चपेट में आने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वायरल फीवर का असर कई मरीजों में चार दिन से लेकर करीब एक सप्ताह तक रह सकता है। हालांकि बीमारी की गंभीरता और अवधि व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करती है। डॉक्टरों की सलाह है कि लगातार बुखार या अन्य लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराया जाए। बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव को लेकर डॉक्टर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बुखार या वायरल जैसे लक्षण होने पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को बार-बार धोने और संक्रमण फैलने की स्थिति में दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में बदलते मौसम के बीच लोगों के लिए सावधानी,साफ-सफाई और समय पर उपचार ही सबसे जरूरी दिखाई दे रहा है।0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, दो झुलसे, खैरागढ़ के खेत में मातम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झीकादाह में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए। ग्राम कालकसा निवासी हेमंत पटेल पिता गणपत पटेल, उम्र 35 वर्ष समेत कुछ मजदूर झीकादाह के एक खेत में निंदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल गरजे और खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हेमंत सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्राम कालकसा में मातम पसरा है।0
0
Report
अशोकनगर पुलिस की नई मोबाइल फोरेंसिक वेन से घटनास्थल पर साक्ष्य तुरंत संकलित
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वेन, - अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच, एंकर-पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कार्यालय परिसर में इस अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वेन का अवलोकन किया और इसमें मौजूद उपकरणों की जानकारी ली। इस वेन में फिंगरप्रिंट किट, डीएनए कलेक्शन किट, नारकोटिक्स डिटेक्शन किट, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन किट, और डिजिटल इन्वेस्टिगेशन किट जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। इस वैन के मिलने से गंभीर और संवेदनशील अपराधों के घटनास्थल पर ही भौतिक, जैविक और डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन व परीक्षण करना संभव हो सकेगा। वही SP ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस वेन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि विवेचना को तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित बनाया जा सके。 साथ ही इस वेन को एफएसएल शाखा के कर्मचारियों को सौंपकर SP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे अब अशोकनगर में न्याय दिलाने की प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी..!!0
0
Report
Advertisement
