274001
DEORIA-गौरी बाजार में DJ पर नर्तकियों के साथ पिस्टल लहराते हुए डांस, 2 गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भीरवा गांव में एक व्यक्ति के घर एक कार्यक्रम था जहां DJ बज रहा था और D J पर नर्तकियां डांस कर रही थी इसी प्रोग्राम में जसवंत निषाद के दोस्त रितेश यादव,और अजय राजभर भी आए थे इन लोगों ने डीजे पर नर्तकियों के साथ अवैध पिस्टल और तलवार लहराते हुये जमकर डांस किये जहां किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । जैसे ही यह वीडियो गौरी बाजार पुलिस के हाथ लगी गौरी बाजार के SHO दिनेश मिश्रा ने रितेश यादव और उसका साथी अजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र से गौमांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा में एक व्यक्ति के घर से गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर घायल गाय को मारकर उसका मांस और हड्डियां घर लाने की बात कही। पुलिस ने मांस बरामद कर आरोपी विजय रोहिदास को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर गौ सेवक, बजरंग दल, हिंदू क्रांति के सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों पर जोबनेर जयपुर में श्रद्धा की भीड़
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - जोबनेर जिला - जयपुर जोबनेर (जयपुर) ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में देवी सती के घुटने की होती है पूजा, मान्यताओं के अनुसार शिव और सती से जुड़ा है इतिहास, माता रानी के दरबार में रोजाना की जा रही है विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की, राजस्थान के कोने-कोने से मंदिर पहुँच रहे हजारों श्रद्धालु, एंकर - देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में देवी के अनेक रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है. वही जयपुर के जोबनेर में पहाड़ी पर स्थित ज्वाला माता का एक अनोखा मंदिर है. इस मंदिर का संबंध भगवान शिव और देवी सती से है यहां पर माता सती के घुटने की पूजा की जाती है. जो मां ज्वाला का स्वरूप है. नवरात्रों में यहां देशभर से हजारों श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते हैं। माँ के दरबार में जलने वाली अखंड ज्योति हर भक्त के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है. ज्वाला माता जी से प्रार्थনা है कि समस्त प्रदेशवासियों पर अपना मंगलकारी आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा राजस्थान निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।0
0
Report
खेरवाड़ा में सड़क हादसे: दो मौतों के साथ इलाके में शोक
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों के दो अलग-अलग मामलों में, एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत. नयागांव मोडिवासा रोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवारी युवक उमेश डामोर निवासी नयागांव की मौत हो गई, वहीं छाणी चित्तौड़ा इक्कों कार और बाइक की टक्कर से बाइक के पीछे बैठीं गंगा देवी निवासी सारोली की मौत हो गई, सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों शवों को खेरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया, दोनों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कर सुपुर्द किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के आचार्य चिदानंद सूरीश्वर के जन्मोत्सव पर कटारिया ने सेवा और सत्यनिष्ठा पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर आचार्य चिदानंद सूरीश्वर के 67वें जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संबोधित किया। कटारिया ने कहा कि देव दर्शन और साधु-संतों की शरण जीवन को एक अलग रास्ता दिखाती है। अच्छे इंसान बने रहने के लिए किसी न किसी अच्छे शक्ति केंद्र से जुड़े रहना जरूरी है। उन्होंने संतों को अपने संस्कारों का ‘पावर हाउस’ बताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद जीवन में सही दिशा देने का काम करता है। कटारिया ने कहा कि जैन समाज का सबसे बड़ा दायित्व सेवा धर्म है। राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने से सच्चा आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से आते हैं और आज तक अपनी जेब से एक पैसा खर्च नहीं हुआ। जितने भी चुनाव लड़े, उन्हें जनता और शुभचिंतकों ने ही लड़ाया। कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी पद की मांग नहीं की, बल्कि ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। वहीं नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता से कहा कि वे पूरे जोधपुर के महापौर हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं। हर व्यक्ति का काम आगे बढ़कर करें, लेकिन यह जरूर देखें कि काम सही और जनहित में है या नहीं।0
0
Report
रायपुर में RPF के 42वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड और सम्मान
Begun, Rajasthan:रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF का 42वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया.. रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित समारोह में RPF के जवानों ने भव्य परेड के जरिए अपने अनुशासन, साहस और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया.. कार्यक्रम में RPF की महानिदेशक सोनाली मिश्रा समेत रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.. इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया.. वहीं, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में RPF के संघर्षपूर्ण कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश में नक्सलवाद के कारण रेलवे की पटरियां उखाड़ी जाती थीं और बम विस्फोट जैसी घटनाएं होती थीं.. उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद के खात्मे के बाद उसी छत्तीसगढ़ में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है.. वहीं, RPF महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जरूरत के मुताबिक हर मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा.. बाइट - बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर बाइट - सोनाली मिश्रा, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल0
0
Report
NDPS केस: तारानगर में आरोपी धर्मपाल को 10 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना
Churu, Rajasthan:तारानगर चूरू 8 साल पुराने NDPS मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ADJ कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना तारानगर तारानगर के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा तारानगर थाने में दर्ज 8 वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी धर्मपाल पुत्र बलवीर निवासी बरवाली जिला हनुमानगढ़ को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को धारा 8/15, 25 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दोषसिद्ध माना है। अदालत ने अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ-साथ एक लाख रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है एवं अर्थदंड राशि जमा नहीं करवाने पर दोषी को 1 वर्ष का साधारण कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक पंकज कुमार स्वामी ने की।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चार दिवसीय अग्र उड़ान कार्यक्रम का प्रतिभा सम्मान समारोह से समापन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले, समाज में नकारात्मकता नहीं, सकारात्मकता फैलाएं झुंझुनूं में चार दिवसीय अग्र उड़ान कार्यक्रम का प्रतिभा सम्मान समारोह से समापन कलेक्टर बोले, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़े समाज के लोग अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष गणेश हलवाई की अध्यक्षता में 150 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित समाज के 14 विद्यार्थी सीए, दो डॉक्टर और एक विशेषज्ञ डॉक्टर बनने पर सम्मानित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को गणेश हलवाई देंगे चांदी के सिक्के0
0
Report
मेघवाल ने कांग्रेस पर SIR-चर्चा में झूठ बोलने का आरोप, पंचायत चुनावों में बीजेपी के जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का काम झूठ बोलना और भाग जाना रह गया है। SIR पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के दौरान भी कांग्रेस ने झूठ बोला। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करती है। वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में कांग्रेस के पास कोई तथ्य नहीं है। वहीं, CJP को आम आदमी पार्टी की स्पॉन्सर टीम बताते हुए मेघवाल ने कहा कि जनता को यह बात समझ आ गई है, इसलिए आंदोलन में लोग नहीं आ रहे हैं। वहीं, पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंचायत चुनावों में भी बीजेपी के परचम फहराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन आधारित पार्टी है और चिंतन-मंथन के बाद टिकटों का वितरण किया जाता है।0
0
Report
नेहरू पार्क की सफाई पर डीसी कुल्लू से संवाद, दशहरा तैयारी बाधा दूर करें
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरे उत्सव की शुरुआत 21 अक्टूबर को की जाएगी। लेकिन अभी तक नेहरू पार्क की ना तो सफाई की गई और ना वहां से मिट्टी के ढेर उठाए गए हैं। नेहरू पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं के हरियान जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अगुवाई में डीसी कुल्लू से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग रखी कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान को साफ किया जाए। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए आने वाले देवी देवता नेहरू पार्क में भी विराजमान होते हैं। लारांकेलो वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को दशहरा उत्सव की शुरुआत होने वाली है और कुछ दिनों के बाद देवी देवता अपने-अपने मंदिरों से भी ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लेकिन नेहरू पार्क में ना तो मिट्टी के ढेर हटाए गए हैं और ना पर वहां पर कबाड़ बनी हुई गाड़ियों को हटाया गया है। नेहरू पार्क में एक दर्जन से अधिक देवी देवता 7 दिनों तक अस्थाई शिविर में विराजमान रहते हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर डीसी कुल्लू को अवगत करवाया गया है और मांग रखी गई है कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान की सफाई करवाई जाए ताकि दशहरा उत्सव के दौरान देवी देवता के साथ आए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े.0
0
Report
Advertisement
लुधियाणा के सिद्धवान नहर के पास देर रात तेज रफ्तार कार पलटी, युवक घायल
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਪਲਟੀ ਸੜਕ ਕ Kinare ਖੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਲਿਆ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਟੁੱਟੀ ਲੱਤ ਪਲਟੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਦੇਰ ਰਾਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਫੁੱਟਪਾਥ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਪਲਟ ਗਈ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜਾ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਰ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਥਾਨਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲੇ ਜਾਏ ਗਏ; ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲੱਤ ਟੁੱਟ ਗਈ ਪਲਟੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਥਾਂ ਉਪਰ ਯੂ ਟਰਨ ਹੋਣ ਕਰ ਆਏ ਦਿਨ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।0
0
Report
पंजाब विधानसभा स्पीकर संधवान ने धूरडकोट और माचाकी मल्ल सिंह में जोनों की सरकारी खरीद शुरू करवाई
Kot Kapura, Punjab:ਸਪੀਕਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਧੂੜਕੋਟ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਮਚਾਕੀ ਮੱਲ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਈ ਸਪੀਕਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸ.ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਹਲਕਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧੂੜਕੋਟ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਮਚਾਕੀ ਮੱਲ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਅਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਤੇ ਸੁਝਾਅ ਸੁਣੇ। ਸਪੀਕਰ ਸ.ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਝੋਨੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਬੜੇ ਹੀ ਸੁਚਾਰੂ ਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ, ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਛਾਂ, ਬਾਰਦਾਨੇ, ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਖਰੀਦ ਅਤੇ ਲਿਫਟਿੰਗ ਸਮੇਤ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਲਗਾਤਾਰ ਨਜਰ ਰੱਖ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਸੁੱਕੀ ਫਸਲ ਹੀ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਦੇਰੀ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਾਜਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਖਰੀਦ ਤੇ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਨਿਰਵਿਘਨ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਬਾਈਟ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ0
0
Report
बरनाला के 14 सेवा केंद्रों के बंद और वेतन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में 14 सेवा केंद्रों पर ताला, कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन. पंजाब के बरनाला जिले में आज सभी 14 सेवा केंद्र पूरी तरह बंद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन को किसान यूनियनों और अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने वेतन में कटौती, बोनस में अनियमितता और समय पर वेतन न मिलने को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। बरनाला में सेवा केंद्र कर्मचारियों का गुस्सा आज सड़कों पर देखने को मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस बार कई कर्मचारियों के वेतन से हजारों रुपये काटे गए हैं। सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को भी दो से तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने की शिकायत है। मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक में वेतन समय पर देने का लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में सरकार का पुतला और आश्वासन से संबंधित पत्र भी जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी सरकारी योजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं में ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन वेतन और अन्य सुविधाओं के मामले में उन्हें निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।0
0
Report
Advertisement
अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में कुछ नहीं मिला
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕੀ ਵਸਤੂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚੌਕਸ ਹੋ ਗਿਆ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ, ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਸਮੇਤ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡੀਸੀਪੀ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਇਨਪੁੱਟ ਮਿਲੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਂਟੀ-ਸੈਬੋਤਾਜ (Anti-Sabotage) ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਸਤੂ ਜਾਂ ਗਤੀਵਿਧੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ ਅਤੇ ਮਾਹਉਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ, ਸੂਬੇ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਇਨਪੁੱਟ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੀ ਨਿਰੰਤਰ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਅਤੇ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼ਹਿਰ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਅਚਨਚੇਤ (ਸਰਪ੍ਰਾਈਜ਼) ਚੈਕਿੰਗਾਂ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।0
0
Report
दो उड़ते पक्षी: नई तस्वीर लोगों का दिल जीत लेती है
Noida, Uttar Pradesh:TWO FLYING BIRD0
0
Report
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद (70 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज, अविनेन्द्र पुत्र शिवनाथ (31 वर्ष), निवासी गांव हरजापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम (30 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
