274001
देवरियाः अतिक्रमण खाली कराने गई नगर पालिका प्रशासन और पुलिस टीम से अतिक्रमणकारियों की झड़प
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र का मछली हट्टा जहां आज अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगरपालिका प्रशासन की टीम के साथ अतिक्रमणकारियों की झड़प हो गई। इस दौरान अतिक्रमणकारी को पुलिस ने जमकर पीटा और महिलाओं ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया। इस घटना में 3 महिलाएं घायल हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रेलवे की जमीन है जिस पर लगभग 20 सालों से मुकदमा चल रहा है। प्रशासन जबरदस्ती खाली कर रहा था। वहीं घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड में भारी बारिश: सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट का निर्देश दिया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | राज्य में हो रही भारी बारिश को देखते हुए, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आपदा प्रबंधन सचिव को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने SDRF, NDRF और सभी ज़िला प्रशासनों को भी पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौजूदा मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल बहुत ज़रूरी होने पर ही यात्रा करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को नदियों, नालों और अन्य जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी सभी सलाहों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की भी सलाह दी।0
0
Report
अलीगढ़ के गोमती एक्सप्रेस में प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया; जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचा
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में प्रसूता की हुई डिलीवरी, जन्मी बेटी, रेलवे स्टाफ ने आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को पहुँचवाया सरकारी अस्पताल, दिल्ली से औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र जा रहे थे दम्पतन, दिल्ली के ओखला में स्थित एसआई हॉस्पिटल में थी महिला एडमिट, जबरन ऑपरेशन से डिलीवरी करना चाहता था दिल्ली का एसआई हॉस्पिटल स्टाफ - प्रसूता, दिल्ली के एसआई हॉस्पिटल डॉक्टर और स्टाफ पर दम्पति ने लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली के एसआई हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टाफ पर मुकदमा लिखवाने की धमकी का भी आरोप, अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला हॉस्पिटल में एडमिट हैं जच्चा-बच्चा.0
0
Report
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में नए टेंडर से राशन उठान और आपूर्ति जल्द शुरू
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही नए टेंडर से राशन की उठान और आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी। खाद्य विभाग ने नए सत्र के लिए टेंडर आवंटित कर दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही फर्म की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच तेज कर दी गई है। प्रदेश में सरकारी सस्ता राशन बांटने के लिए 78,455 से अधिक कोटे की दुकानें हैं। इन दुकानों पर राशन की आपूर्ति करने के लिए खाद्य विभाग की ओर से टेंडर करवाए गए हैं। खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदन करने वाली फर्मों के दस्तावेजों की जांच तेज कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर फर्मों का आवंटन निर्धारित कर दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति के लिए तीन स्टेज में टेंडर करवाए गए हैं। अगर किसी कारणवश पहली फर्म का टेंडर निरस्त होता है तो दूसरे व तीसरे लेबल की फर्म को टेंडर अलॉट करने की व्यवस्था की गई है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि राशन की उठान बाधित न हो और सरकारी कोटे की दुकानों पर समय से राशन पहुंच सके।0
0
Report
Advertisement
नेपाल-भारत सीमा पर सावन की धूम: इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- सावन माह और कावड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में देश भर के हर शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है और देशभर के शिवालयों में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंज रहे हैं। आज हम आपको ले चलते हैं उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थित ऐतिहासिक इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में। एक ऐसा पावन धाम जहाँ सावन के महीने में सीमाएं टूट जाती हैं। भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। आखिर क्या है इस पंचमुखी शिवधाम की महिमा और कैसी है यहाँ सावन की रौनक़? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट- वी/ओ- हाथों में गंगाजल और जुबां पर 'हर हर महादेव' का नाम और दिल में अपार श्रद्धा... यह नज़ारा है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के भारत नेपाल सीमा से सटे निचलौल तहसील स्थित प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर का। सावन के हर सोमवार के साथ साथ पूरे सावन माह यहाँ आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ता है कि पूरा इलाका भक्तिमय हो जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत और नेपाल की साझी आस्था का एक बड़ा केंद्र है। सावन शुरू होते ही नेपाल के नवलपरासी, रूपंदेही जिले समेत सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालु पैदल यात्रा करके यहाँ पंचमुखी शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है भगवान भोलेनाथ उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते है । बाइट- विनय यादव, श्रद्धालु बाइट- पूजा, नेपाली श्रद्धालु वी/ओ- इस अलौकिक पंचमुखी शिवलिंग का इतिहास बेहद दिलचस्प है जो निचलौल स्टेट के राजा बृषभसेन और उनके प्रतापी पुत्र राजा रतन सेन से जुड़ा है। मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में राजा बृषभसेन की एक नंदिनी नाम की प्रिय गाय घने जंगल में जाकर झाड़ियों के बीच स्वतः दूध चढ़ाया करती थी। जब राजा ने उस स्थान की खुदाई करवाई, तो वहां से यह दिव्य पंचमुखी शिवलिंग प्रकट हुआ। भगवान भोलेनाथ की कृपा से राजा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसका नाम रतन सेन रखा गया। पिता के बाद राजा रतन सेन ने अपनी पत्नी के साथ यहाँ पूजा-अर्चना की और मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। मान्यता है कि राजा रतन सेन के शासनकाल से ही इस स्थान पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरस रही है। बाइट-मुन्ना गिरी, पुजारी वी/ओ-सावन मास में उमड़ने वाली अपार भीड़ और नेपाल बॉर्डर से सटी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था की गई है, ताकि मिनी बाबा धाम पहुँचने वाले हर भक्त को सुलभ दर्शन हो सकें। गोरखपुर के डीआईजी एस चनप्पा ने बताया कि सावन पर्व के देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है साथ ही साथ पीएससी भी तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरे हर जगहों पर लगाया है जिसको कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है । बाइट- एस चनप्पा, डीआइजी गोरखपुर वी/ओ-राजा रतन सेन की पौराणिक कथाओं को समेटे हुए इटहिया का यह पंचमुखी शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने अटूट रिश्तों की डोर भी है।0
0
Report
जौनपुर में सरकारी भूमि अवैध कब्जे पर बुलडोजर, SDM के निर्देश पर कार्रवाई
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर जौनपुर मड़ियाहूं, सरकारी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध कब्जे के खिलाफ मड़ियाहूं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन के अनुसार, रामपुर विकास खंड की ग्राम सभा निस्फीरामपुर (चकमेगर) में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण कराया। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। बताया गया कि राकेश यादव एवं जगदीश यादव पर सरकारी भूमि पर निर्माण कराने का आरोप था। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन के इस कदम को जनहित में आवश्यक बताया।0
0
Report
सीतापुर में शराब विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, ड्रामा सेंटर लखनऊ
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक युवक की गोली मारकर हत्या दोस्तों ने युवक को शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद मारी गोली। युवक की लखनऊ के ड्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत। देर रात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज का मामला।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में भारी बारिश से तमसा नदी जलस्तर बढ़ा, टपकेश्वर मंदिर के पास पानी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Heavy Rainfall Causes Rise In Water Level Of Tamsa River Near Tapkeshwar Mahadev Temple / Visuals देहरादून, उत्तराखंड: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद, कल देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। यह नदी टपकेश्वर महादेव मंदिर से होकर बहती है。0
0
Report
टोंक में अवैध बजरी माफिया: बेखौफ टैक्टर ट्रॉलियों पर रोक जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:टोंक बेखौफ अवैध बजरी माफिया खुलेआम दौड़ रहे बजरी से भरे अवैध टैक्टर ट्रॉली बजरी माफिया को न किसी का भय न किसी का डर टोंक के व्यस्तम मार्ग सिविल लाइन रोड पर बेखौफ दौड़ रहे टैक्टर तेज गति से दौड़ते बजरी के टैक्टर से आम जन को हादसे का डर शहर के बीचों बीच से निकल रहे बेखौफ आखिर पुलिस की सख्ती के बाद भी क्यों नहीं किसी का खौफ0
0
Report
इतावा के सैफई ट्रॉमा सेंटर के बाहर पानी से तालाब-सी स्थिति, मरीजों को परेशानी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर के बाहर पानी पानी होने की तस्वीरें सामने आईं, जहां चंद घंटों की बारिश के बाद ट्रॉमा सेंटर के बाहर तालाब जैसी स्थिति बन गई। मरीज, तीमारदार और डयूटी पर आने वाले स्टाफ आराम से गुजर नहीं पा रहे थे; पानी भरा होने से आवागमन बाधित रहा। बारिश के कारण पानी जमा हो गया था और निकासी की व्यवस्था न होने से इलाके में गंदे पानी का स्तर बढ़ गया। मरीजों को व्हीलचेयर से और तीमारदारों को हाथ में चप्पल लेकर इस पानी में गुजरना पड़ा; कई जगह रास्ते में खड़े वाहन भी नहीं हटाए जा रहे थे, ताकि लोग किनारे से निकल सकें।0
0
Report
Advertisement
वाशीम के ST चालक राजू वाणी ने २४ हजार लौटाकर सभी को प्रेरित किया
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर : वाशिम आगारातील एसटी वाहक राजू वाणी यांनी प्रामाणिकपणाचे अनोखे उदाहरण घालून दिले आहे. दोन वर्षांपूर्वी संभाजीनगर–वाशिम बसमध्ये प्रवाशाने विसरलेली २४ हजार रुपये असलेली पिशवी त्यांना सापडली होती. त्यांनी ती तात्काळ आगार व्यवस्थापकांकडे जमा केली आणि संबंधित प्रवाशाचा शोध सुरू ठेवला. अखेर दोन वर्षांनंतर त्या बसमध्ये प्रवास करणाऱ्या कासाबाई गायकवाड यांची ओळख पटवून त्यांना २४ हजार रुपये परत मिळवून दिले. त्यांच्या या प्रामाणिकपणाबद्दल आगार व्यवस्थापनाने राजू वाणी यांचा सत्कार केला असून सर्वत्र त्यांच्या कौतुक होत आहे.0
0
Report
कुंभलगढ़ मॉडल स्कूल पर लूट: महिला से नथ झपट, ग्रामीणों ने आरोपी दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के कुंभलगढ़ से बड़ी खबर कुंभलगढ़ मॉडल स्कूल के पास महिला के साथ लूट की वारदात महिला की नाक से सोने की नथ झपटकर भागा युवक, ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचा। गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर बाइक में लगाई आग आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया केलवाड़ा पुलिस ने आरोपी रमेश पुत्र गेरीलाल भील निवासी रिछेड़ को गिरफ्तार किया। पीड़िता देवली बाई की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी。0
0
Report
बच्चों की सुरक्षा के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे: दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं
Tonk, Rajasthan:शिव शिक्षण संस्थान में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' के तहत बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दूनी के सरोली मोड़ स्थित शिव शिक्षण संस्थान में मंगलवार को 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' पहल के अंतर्गत "दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं: अपने शरीर और मन की रक्षा करें, अच्छा स्पर्श–बुरा स्पर्श का अंतर जानें, सुरक्षित रहें" विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल शोषण के प्रति जागरूक करते हुए उनकी शारीरिक एवं मानसिक सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी यतिन खटाणा ने किया। उन्होंने बच्चों को सरल, मनोवैज्ञानिक एवं रोचक तरीके से 'गुड टच' और 'बैड टच' के बीच का अंतर समझाया। बच्चों को बताया गया कि उनका शरीर उनका अपना है और यदि कोई स्पर्श उन्हें असहज, भयभीत या घबराहट महसूस कराए तो वे बिना डर के 'NO, GO, TELL' का पालन करें—जोर से 'नहीं' कहें, वहां से दूर जाएं और तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। संस्थान के निदेशक डॉ. शिवजी लाल चौधरी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी समाज और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' जैसी पहल बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे। शिक्षकों ने कहानियों और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने सुरक्षित, सकारात्मक और भयमुक्त वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में महिला पर हमला: वायरल वीडियो के साथ तीन नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में महिला पर बेरहमी से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल तीन आरोपियों पर केस दर्ज जौनपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिपाह मोहल्ले में एक महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चला आ रहा विवाद इस घटना की वजह बना। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।0
0
Report
रींगस की साइंस लैब निर्माण में गड़बड़ी, तीन दिन में ध्वस्त करने के निर्देश
Sikar, Rajasthan:रींगस में साइंस लैब निर्माण में गड़बड़ी, घटिया निर्माण पर रुका काम 15 लाख की लागत से बन रही लैब में मिट्टी से ही डाली जा रही थी नींव, निरीक्षण के बाद तीन दिन में तोड़ने के निर्देश सीकर जिले के रींगस की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन साइंस लैब के कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। करीब 15 लाख रुपए की लागत से समग्र शिक्षा अभियान के तहत बनाई जा रही साइंस लैब के निर्माण में कथित रूप से मानकों की अनदेखी की गई। मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार कार्यकारी एजेंसी गणेश एंटरप्राइजेज द्वारा लैब भवन का निर्माण बिना निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किए किया जा रहा था। आरोप है कि भवन की नींव को आवश्यक मजबूती देने के बजाय मिट्टी से ही निर्माण शुरू कर दिया गया, जिससे भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। विद्यालय के प्राचार्य भागचंद बाजिया ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान गुणवत्ता में कमी देखी तो तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माण कार्य में खामियां पाए जाने पर संबंधित एजेंसी को तीन दिन के भीतर घटिया निर्माण को ध्वस्त कर निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि यह साइंस लैब राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। ऐसे में निर्माण कार्य में सामने आई अनियमितताओं ने सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - प्राचार्य भागचंद बाजिया0
0
Report
कसया थाने के दो सिपाही निलंबित, ढाबा संचालक पर मारपीट के आरोप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कसया थाने के दो सिपाहियों पर गिरी गाज - ढाबा संचालक से मारपीट और महिला से बदसलूकी के आरोप - सिपाही उमाशंकर यादव समेत दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - आरोपों के बाद दोनों सिपाहियों को किया गया निलंबित - पुलिस विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की शुरू की कार्रवाई - बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ - जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस महकमे ने की सख्त कार्रवाई - आरोप है कि शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों ने कसया नगर में ढाबा संचालक के साथ की थी मारपीट - लड़की और शराब की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट का आरोप - घर में घुसकर दबंगई और धमकी देने का आरोप - बगल में रह रही महिला को जबरन साथ ले जाने और बदसलूकी का आरोप - महिला और ढाबा संचालक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप - मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग सख्त - कुशीनगर पुलिस ने साफ मैसेज अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों बर्दाश्त नहीं - एसपी का साफ संदेश पुलिस की संलिप्त हुई किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा0
0
Report
Advertisement
