274001
देवरियाः खड़ंजा निर्माण के दौरान काटे गए 38 पेड़, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश
Deoria, Uttar Pradesh:रुद्रपुर रेंज लीलापुर पिपरहीया गांव के पास खड़ंजा निर्माण के दौरान वन विभाग द्वारा लगाया गया 38 सरकारी पेड़ काट दिए गए। आरोप है कि यह सभी पेड़ जेई, ठेकेदार और वन विभाग की मिलीभगत से काटे गए हैं। हालांकि डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान बैतालपुर ब्लॉक के आरईडी के जेई और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। डीएफओ ने बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और अब तक 38 पेड़ काटे गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रशासक का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम पंचायत प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ाए जाने पर कहा, "इसी महीने 26 तारीख को प्रशासक के नियुक्ति के संबंध में 6 महीने पूरे हो रहे थे, तो उसको अब और आगे बढ़ाया गया है। उच्च न्यायालय का यह फैसला है कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए और पिछड़ा वर्ग आयोग ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। अगर उसकी रिपोर्ट आ जाती, तो फिर स्थिति दूसरी होती इसलिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, तभी उसपर विचार किया जाएगा..."0
0
Report
सुरसंड तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, लापता राजनाथ कुमार की पहचान
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के बिरपुर मालिकाना टोल वार्ड नंबर-4 में गुरुवार को तालाब से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीवछ मंडल के पुत्र राजनाथ कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के समीप तालाब में शव को तैरता हुआ देखा। पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
शेखपुरा में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, लोग घायल, एक की हालत नाजुक
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है ।जहां शहर के हसनगंज रेलवे क्रॉसिंग के तीखा मोड़ पर एक बेकाबू कार का चालक संतुलन खो बैठा और कार सामने 20 फीट खाई में जा गिरा। घटना बीती देर रात्रि घटी। बाद उसी मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे सभी 4 لوگوں को निकालकर सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां घायलों की पहचान लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला निवासी रामाशीष प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उसका 10 वर्षीय पुत्र अर्व राज , छोटा भाई हरमन राज तथा 70 वर्षीय मां रुक्मिकी देवी के रूप में की गई है। घायलों में गंभीर रूप से घायल विनय कुमार की हालत नाजुक बताई गई है। जिसे बेहोशी की अवस्था में हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया।बताया जाता है सभी घायल लखीसराय शहर में अपना मकान बनाकर रह रहे है। वे सब अपने परिवार से मिलकर पन्हेसा गांव से लखीसराय वापस लौट रहे थे। इसी बीच तीखा मोड़ पर वह संतुलन खो बैठा। जिसके कारण घटना घटी। घटना इतनी भयानक घटी है कि कार सड़क से 30 मीटर दूर 20 फीट गहरे पानी भरे खाई में जाकर गिरी।0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा-चिड़ावा रोड चौड़ीकरण: ढाई साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं, 33 केवी शिफ्टिंग से उम्मीद
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना शहर के शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम करीब ढाई साल से अधूरा पड़ा है. करीब तीन महीने पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर पालिका की ओर से सड़क सीमा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया. ऐसे में दुकानदारों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क नहीं बनने से धूल और मिट्टी उड़ने से दुकानदारों, वाहन चालकों और रहागीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सवाल यह है कि जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन महीने पहले ही पूरी हो चुकी है, तो आखिर सड़क निर्माण में देरी क्यों हो रही है और जिम्मेदार विभाग कब तक काम शुरू करवाएंगे? बल्कि अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है. सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है, जबकि 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवाने की प्रक्रिया अभी जारी है. विद्युत विभाग के एईएन मुकेश कुमार खेरवा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है. इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 33 केवी और 11 केवी लाइनों के डिमांड नोटिस जारी किए गए थे. विभाग की ओर से 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है. पहले चरण में 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा. इसके बाद 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होते ही उसकी शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. दोनों कार्य जल्द पूरे करवाने का प्रयास किया जा रहा है. वही, पीडब्ल्यूडी के एईएन अरुण कुमार यादव ने बताया कि शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद सड़क निर्माण के लिए विद्युत लाइनों के साथ जलदाय विभाग की पेयजल पाइपलाइन भी शिफ्ट की जानी थी. डिमांड नोटिस जमा नहीं होने और शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं होने के कारण सड़क निर्माण अटका हुआ था. अब 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है. जल्द ही संबंधित विभागों के माध्यम से शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवाया जाएगा. गौरतलब है कि शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब तीन महीने पहले जोलडा जोहड़ा से खेतड़ी रोड तक और खेतड़ी रोड से सिरोही नदी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों और आमजन को राहत नहीं मिल पाई है. अब 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन 11 केवी लाइन और पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग कब तक पूरी होगी, इसकी समय-सीमा अभी स्पष्ट नहीं है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि ढाई साल से अधूरे पड़े इस सड़क निर्माण को पूरा करने के लिए आखिर लोगों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा.0
0
Report
जालौन में चोरों ने कॉन्फैक्शनरी दुकान से 50 हजार का सामान चुरा लिया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने कॉन्फैक्शनरी की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दुकान से कैमरा-DVR समेत 50 हजार का कीमती सामान चोरी कर फरार हुए चोर, दुकान के पीछे से अंदर घुसे चोरों ने टीन के रास्ते उतरकर वारदात को दिया अंजाम, चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पहुंचे मालिक के उड़े होश, पीड़ित ने कालपी कोतवाली पहुंचकर दी लिखित शिकायत, सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पॉवर चौराहे के पास का मामला।0
0
Report
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अंगद राय की 7 करोड़ संपत्ति कुर्क
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुख्य शार्प शूटर अंगद राय की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क! गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के IS-191 गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई गैंग के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई पुलिस के मुताबिक, संगठित अपराध से अर्जित धन से अंगद राय ने अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर ये संपत्तियाँ खरीदी थीं जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत प्रशासन ने संपत्तियों को कुर्क किया है मुहम्मदाबाद तहसील के गिरधरिया और हैदरिया मौजे में स्थित जमीनों पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की कुर्क संपत्तियों में जमीन की खरीद के साथ दान के माध्यम से पत्नी के नाम दर्ज कराई गई भूमि भी शामिल है पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, अंगद राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 25 आपराधिक मुकदमों और एनसीआर का विवरण दर्ज है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक और तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से मुख्तार गैंग से जुड़ी संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा और कसने का संदेश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
ग्रीन बेल्ट अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रव, हिरासत और FIR की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:उपद्रव करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, FIR दर्ज कराने की कार्रवाई नोएडा के सेक्टर-78 स्थित ग्रीन बेल्ट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर वर्क सर्किल-6 की टीम ने भू-विभाग और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। इस दौरान ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से बनाए गए टीन शेड, दुकानें और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने प्राधिकरण की सरकारी जेसीबी मशीन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति संभालते हुए विरोध और उपद्रव करने वाले लोगों को हिरासत में लिया। घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण की भूमि, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे या निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
हमीरपुर में जंगली सियार ने खेत जा रहे किसानों पर हमला, तीन घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- खेत जा रहे किसानों पर जंगली सियार ने किया हमला, अलग अलग स्थानों पर जंगली सियार ने किसानों पर किया अटैक, सियार के हमले से गाँव के 3 किसान घायल, घायल किसानों को इलाज के लिए भेजा गया नजदीकी अस्पताल, जंगली सियार के डर से गांव में दशहत का माहौल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर गाँव का मामला。0
0
Report
ASI सुरक्षा पर ताजा सवाल: भाजपा नेता ने ताजमहल को तेजोमहालय कहा वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था पर फिर घिरी ASI भाजपा नेता ने वीडियो बनाकर ताजमहल को बताया तेजोमहालय ताजमहल के सामने खड़े होकर लगाया पार्टी का नारा भाजपा नेता बोला,राधे राधे कमल खिला दे भाजपा नेता के साथ उनके समर्थक भी नारा लगाते दिखे भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?0
0
Report
माण्डलगढ़ पंचायत: 26 साल से विरासत, अब पोते ने संभाली कमान
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा / माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ की एक ग्राम पँचायत ऐसी हैं जहाँ... 26 साल से एक ही परिवार की चली आ रही सत्ता की विरासत में अब पोते की बारी आई हैं....माण्डलगढ़ की जस्सूजी का खेड़ा ग्राम पंचायत में सत्ता की विरासत अब तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गई है। 26 साल पहले वर्ष 2000 में दादा जगरूप गुर्जर उसके बाद वर्ष2005 में पिता भेरूलाल गुर्जर और वर्ष 2015 से लगातार दो बार माता फोरिदेवी सरपंच रह चुकी हैं... और अब मां ने अपने बेटे कार्तिक गुर्जर को पंचायत की सत्ता की जिम्मेदारी सौंप दी है... नवनिर्वाचित युवा सरपंच कार्तिक गुर्जर के पदभार ग्रहण समारोह में सियासत का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। जहाँ माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सरपंच कार्तिक गुर्जर को अपने बगल में बैठाकर खुद बैलगाड़ी हांकी.... वहीं ग्रामीणों ने विजय रैली निकालकर नए सरपंच का स्वागत किया, तो मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कार्तिक गुर्जर को पदभार ग्रहण करवाया.... लेकिन बड़ा सवाल यही है... 26 साल से एक ही परिवार के हाथों में पंचायत की सत्ता, क्या यह जनता का अटूट विश्वास है या सियासत में विरासत का दबदबा ? फिलहाल जस्सूजी का खेड़ा में पंचायत की कमान अब तीसरी पीढ़ी के हाथों में है।जहाँ युवा सरपँच से गाँव की जनता चहुमुखी विकास की आस लगाए हुए हैं。0
0
Report
पाठक के अनुसार यूपी में भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत पर सरकार
Kanpur, Uttar Pradesh:भारत माता को डायन और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों की सोच देश की संस्कृति के खिलाफ- बृजेश पाठक –ऐसी खराब मानसिकता वाले नेताओं को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी –यूपी में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का किया दावा कानपुर। भारत माता को डायन और संविधान बनाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले नेताओं की सोच देश की संस्कृति के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें करने वाले लोगों की खराब मानसिकता सबके सामने आ चुकी है और प्रदेश की राजनीति में अब इनकी दाल गलने वाली नहीं है। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं और उनकी पार्टी के लिए अब राज्य में कोई जगह नहीं बची है और जनता इन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत के दौरान आज़म ख़ान और अन्य सपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे आज़म ख़ान जेल से बाहर आएं या पार्टी का कोई और बड़ा नेता सामने आए उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आम जनता ने गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देने वालों को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सरकार के कामकाज और प्रदेश की तरक्की पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को गुंडों से आजाद कराने का बड़ा काम किया है जिसकी वजह से आज यूपी की कानून-व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पाठक ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान एक पिछड़े और बीमारू राज्य के तौर पर होती थी लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब यूपी पूरे देश में एक आगे बढ़ते हुए राज्य और रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं पर भरोसा जताते हुए हमेशा भाजपा का साथ दिया है। विपक्ष के काम करने के तरीके और सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर भी बृजेश पाठक ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर उतरकर आम जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से बेकसूर लोगों की जान जा रही है। इस तरह की घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और ऐसे मामलों में कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा। विपक्षी दलों के बीच बनने वाले गठबंधनों पर उठे सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपना जानें लेकिन सच्चाई यही है कि प्रदेश की समझदार जनता ने सभी राजनीतिक गठबंधनों को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखा है। बातचीत के आखिर में बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी लोगों से आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए और जाति या धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के लगातार विकास के लिए कमल का बटन दबाना चाहिए। बाइट-ब्रजेश पाठक -डिप्टी cm0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - गढ़ गंगा में डॉल्फिन ने की अठखेलिया, देखकर खुश हुए श्रद्धालु, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान गंगा की लहरों में डॉल्फिन को अठखेलियां करते देख श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा डॉल्फिन इंसानों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है। गढ़ क्षेत्र में डॉल्फिन की बढ़ती संख्या गंगा के साफ और शुद्ध जल का सबूत है। प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों ने इसे संरक्षण की बड़ी जीत बताया है।0
0
Report
पटना जक्कनपुर में चार चोरों ने दो फ्लैटों से 10 लाख से अधिक चोरी
Patna, Bihar:पटना जक्कनपुर में चार चोरों ने दो फ्लैटों से 10 लाख से अधिक चोरी0
0
Report
वाराणसी: गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का ICC चेयरमैन जय शाह और मेयर अशोक तिवारी ने किया निरीक्षण
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मंगलवार रात ICC चेयरमैन जय शाह ने वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय शाह और मेयर अशोक तिवारी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी, BCCI के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरी टीम ने रात में फ्लड लाइट की रोशनी में स्टेडियम के मैदान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के पवेलियन, पिच, आउटफील्ड, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। जय शाह ने मैदान पर टहलते हुए निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और अधिकारियों से चर्चा भी की। बता दें, गंजारी में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूर्वांचल का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा। निरीक्षण के बाद स्टेडियम के जल्द लोकार्पण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
Advertisement
