274001
जमीन पर कब्जे को लेकर दंपति ने भू समाधि लेने की कोशिश वीडियो हुआ वायरल
Deoria, Uttar Pradesh:सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पतलापुर गांव की रहने वाली गुच्ची देवी और उनके पति ने ग्राम सभा के जमीन पर एक गड्ढा खोद कर उसमें भू समाधि लेने की कोशिश की लेकिन यह सूचना ग्राम प्रधान को लग गई और ग्राम प्रधान ने तुरंत जिला प्रशासन और राजस्व प्रशासन को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और राजस्व की टीम ने ग़ुच्ची देवी और उसके पति को किसी तरह समझा बुझा कर भू समाधि लेने से मना किया और गढ़े से बाहर निकाला ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी आरोप: कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया
Begun, Rajasthan:आज अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित दान चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण की जांच पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति से कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को अयोध्या जाने से रोकने और नजरबंद किए जाने की भी निंदा की गई। ज्ञापन कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।0
0
Report
Amarnath Yatra: पहले जत्थे के आगमन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी
Kulgam, Security tightened on Jammu-Srinagar Highway ahead of arrival of first batch of Amarnath Yatra pilgrims tomorrow Security has been intensified along the Jammu-Srinagar National Highway ahead of the arrival of the first batch of Shri Amarnath Ji Yatra pilgrims tomorrow. Inspector General of Police (IGP) Kashmir, V. K. Birdi, visited Nayvug tunnel Qazigund in south Kashmir to assess the security preparedness and review arrangements made for the smooth and secure passage of the Yatra. During the visit, the IGP inspected security deployments, interacted with officers on the ground, and reviewed measures put in place to ensure the safe movement of pilgrims along the highway. Officials said elaborate security arrangements have been made, with personnel deployed at vulnerable locations and surveillance strengthened across the route.0
0
Report
सांगोद के खजूरी गांव के पास मोटरसाइकिल हादसा, दो युवक गंभीर घायल
Kota, Rajasthan:सांगोद इलाके में खजूरी गांव के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल एंबुलेंस से कोटा लेकर पहुंचे कोटा कोटा जिले के सांगोद थाना इलाके में बुधवार को पर 12:00 बजे करीबन मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आम लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को लेकर एमबीएस अस्पताल आए जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है एंबुलेंस चालक अजय कुमार ने बताया कि आमजन की सूचना पर वह वह एंबुलेंस लेकर पहुंचा था दो युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए थे उनको एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा। उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।घायलो में बादल व विशाल है।दोनो की हालत गंभीर है पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
स singरौली में कोयला ट्रकों के कारण घंटों का भीषण जाम
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली.... महुआ गांव में कोयला लोड वाहनों के चलते घंटों लगा भीषण जाम... जाम में घंटों फंसी मरीज लेने जा रही एम्बुलेंस... सरई थाना क्षेत्र के कटई गांव जा रही थी एम्बुलेंस... निजी कंपनियों के कोयला परिवहन से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था... निजी कंपनियों के कोयला गाड़ियों से बाधित हुआ आवागमन... आए दिन लगने वाले जाम से लोगों का जीना हुआ मुश्किल... लगातार जाम के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल...0
0
Report
बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने, राजेश जून पर गंभीर आरोप
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर आई सामने। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने बीजेपी को समर्शन देने वाले निर्दलीय विधायक राजेश जून पर साधा निशाना। अस्पताल के रिकॉर्ड को पेट्रोल पंप पर रख कर आग लगाने का आरोप। आयुष्मान योजना और ईएसआई पैनल के नाम पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का भी आरोप। बोले- सबको साथ लेकर चलें विधायक, अधिकारियों के साथ नारियल फोड़ना तानाशाही। विधायक द्वारा नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप। कहा- पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराय जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी का दावा। सभी वार्डों में बिना भेदभाव के करवाये करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य। 45 करोड़ के विकास कार्य पाइपलाइन में, 42.5 करोड़ की जलनिकासी परियोजना तैयार। स्पष्ट कहा- एक भी गलत बिल पास नहीं होगा, एक रुपये की गड़बड़ी भी बर्दाश्त नहीं। हमने बताया कि निर्दलीय विधायक राजेश जून ने भाजपा के पार्षदों के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। चेयरपर्सन सरोज राठी पर भाजपा के पार्षदों की अनदेखी करने और कांग्रेस के पार्षदों का काम करवाने का आरोप था। साथ ही भाजपा को कमजोर करने का भी आरोप।0
0
Report
Muzaffarnagar: रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे एंटी करप्शन टीम की दस्तक से हड़कंप एंटी करप्शन टीम ने दरोगा क़ो रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार थाना सिविल लाइन मे तैनात एसएसआईं प्रवीण शर्मा गिरफ्तार 50 हजार की रिश्वत ले रहा था दरोगा प्रवीण शर्मा एंटी करप्शन टीम दरोगा क़ो अपने साथ लेकर हुई रवाना0
0
Report
Advertisement
40 हजार रुपये के लिए बेटे ने पिता की हत्या, ताऊ ने शव नदी में फेंका
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया 11 माह पुराने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: ₹40 हजार के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, ताऊ ने शव ठिकाने लगाने में दिया साथ दतिया। दतिया जिले की बड़ौनी थाना पुलिस ने करीब 11 माह पुराने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के कलयुगी बेटे और उसके ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मृतक की हड्डियां, खाट, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम छता निवासी उदयभान सिंह बुन्देला करीब 11 माह से लापता थे। 28 जून 2026 को उनके भाई शिवसिंह ने थाना बड़ौनी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान मृतक के बेटे नितिन सिंह बुन्देला पर संदेह हुआ। शुरुआती पूछताछ में उसने झूठी कहानी गढ़ते हुए बताया कि ट्रैक्टर के कल्टीवेटर का फाल सिर पर गिरने से उसके पिता की मौत हो गई थी और डर के कारण उसने शव छिपा दिया था। मामले की वैज्ञानिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट में यह कहानी पूरी तरह झूठी साबित हुई। इसके बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में नितिन टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए उसे 40 हजार रुपये दिए थे। उसने वह रकम खर्च कर दी। जब पिता लगातार पैसों का हिसाब मांगने लगे तो अगस्त 2025 में रात के समय, जब वे घर में खाट पर सो रहे थे, उसने कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर में एक बक्से में छिपाकर रखा और परिजनों को झूठ बोलता रहा कि उसके पिता काम के सिलसिले में मुंबई गए हैं। करीब छह माह बाद उसने पूरी घटना अपने ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को बताई। इसके बाद दोनों ने शव को कथरी में लपेटकर सामली नदी में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर सामली नदी से मृतक की हड्डियां, कपड़े, खाट तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि घटना का खुलासा होने के एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला एवं थाना प्रभारी दिनेश सिंह Rajput भी उपस्थित रहे।0
0
Report
ग्वालियार: स्कूल बस गड्ढे में फंसी, बच्चों की चीख-पुकार, सुरक्षित निकाला गया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर - बच्चों से भरी स्कूल बस गड्ढे में फंसी. बच्चों में मची चीख पुकार. सभी बच्चे सुरक्षित. जिस सड़क पर चल रहा था निर्माण, उसी जगह धस गई सड़क. गुणवत्ता पर सवाल. मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड का मामला. स्थानीय लोगों की मदद से बस को गड्ढे से निकाला.0
0
Report
पांचना बांध विवाद सुलझने के आसार, हाई लेवल कमेटी ने 39 गांवों के लिए पानी शुरू करने की सहमति दी
Karauli, Rajasthan:पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने का विवाद अब सुलझने की दिशा में है। जयपुर में मंगलवार को हाई लेवल कमेटी की बैठक में बांध के कमांड, कैचमेंट और नदी किनारे बसे ग्रामीणों की सरकार से सहमति बनती नजर आ रही है। सहमति बनने से पानी को लेकर लगभग 21 वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान होगा। बैठक में गुडला पांचना लिफ्ट परियोजना के कार्य शीघ्र शुरू करने पर सहमति दी गयी, जिससे बांध क्षेत्र के आसपास के 39 गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलने का रास्ता साफ होगा। परियोजना का कार्य शुरू होने के बाद कमांड और बांध के आसपास के क्षेत्र की नहरों और गंभीर नदी में पानी छोड़ने की सभी पक्षों ने सहमति दी है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे पानी को लेकर विवाद का अब समाधान होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
अलवर में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित मांगों पर सरकार-प्रबंधन से कार्रवाई मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी बुधवार को अलवर में बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन (BSNLEU) के बैनर तले कर्मचारियों ने बीएसएनएल के जीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की。 प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने जीएमडी के नाम जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द मांगों के समाधान की मांग की। यूनियन के जिला सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन ने 1 जुलाई 2026 को पूरे देश में “राष्ट्रीय विरोध दिवस” मनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों से जुड़े वर्षों से लंबित मुद्दों की ओर सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार नेशनल काउंसिल की बैठकों, द्विपक्षीय वार्ताओं और प्रबंधन के साथ चर्चाओं में इन मांगों को उठा चुकी है। प्रबंधन द्वारा कई बार इन मांगों को जायज मानते हुए समाधान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ती है। यूनियन की प्रमुख मांगों में करीब 15 वर्षों से लंबित तीसरे वेतन संशोधन (3rd PRC) और वेतन समझौते को मंजूरी, नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए पदोन्नति नीति में सुधार, भत्तों और सुविधाओं में संशोधन, सेवानिवृत्ति लाभ में वृद्धि, सभी कैडरों में एलआईसीई परीक्षा आयोजित करना, कश्मीर घाटी भत्ता लागू करना, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान, स्थानांतरण नीति में बदलाव, प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाना तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सीमा में संशोधन शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
सीधी के कन्या महाविद्यालय में सुविधाओं के अभाव पर छात्राओं का बड़ा प्रदर्शन
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। "बेटी पढ़ाओ" और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के दावों के बीच सीधी के शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को व्यवस्थाओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ों छात्राएं प्राचार्य कक्ष पहुंचीं और कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय में शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं का सबसे बड़ा आरोप लाइब्रेरी को लेकर है। उनका कहना है कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से उनके लिए लगभग बंद है। आईडी कार्ड जारी नहीं होने का हवाला देकर उन्हें लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं दिया जाता, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं और नियमित पढ़ाई की तैयारी प्रभावित हो रही है। पेयजल व्यवस्था भी छात्राओं के गुस्से की बड़ी वजह बनी। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है और उसमें कीड़े तक दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें वही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। महाविद्यालय की विद्युत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। छात्राओं के अनुसार कई कक्षाओं में पंखे और बिजली की व्यवस्था खराब है। छात्रा कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले एक पंखा छात्रा के सिर पर गिर गया था, लेकिन मामले को सार्वजनिक नहीं होने दिया गया और छात्रा को चुप रहने के लिए कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने चिंता जताई। उनका कहना है कि कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। वहीं परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर हो गई है। छात्रा प्रियांशी सिंह ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इसी कारण एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में करीब 200 छात्राओं ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि परीक्षा से पहले आईडी कार्ड, लाइब्रेरी, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं बहाल नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी नामदेव ने कहा कि छात्राओं द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षाओं में हो रही देरी विश्वविद्यालय स्तर की प्रक्रिया के कारण है और महाविद्यालय का इसमें कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है。 अब सवाल यह है कि जब छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, तो आखिर जिला मुख्यालय के कन्या महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का यह संकट कब खत्म होगा। फिलहाल छात्राओं ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और उग्र हो सकता है0
0
Report
48 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही.....48 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार....देवभोग पुलिस को मिली बड़ी सफलता....चारपहिया वाहन में गांजा की तस्करी करते पुलिस ने धर दबोचा....अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर....जब्त गांजे की कीमत 31 लाख लाख 31 हजार रुपये आंकी गई.....गिरफ्तार तीनो आरोपी में 2 आरोपी महाराष्ट्र के एक आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला का रहने वाला है....उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की और जा रहे है, थे आरोपी....गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही है, पूछताछ。0
0
Report
Advertisement
हड़ताल खत्म: वार्ता से बनी सहमति, जयपुर में सफाई व्यवस्था सुधरेगी
Noida, Uttar Pradesh:सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ी खबर。 वार्ता में बनी सहमति。 संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ करेगा हड़ताल खत्म करने की घोषणा。 पिछले 5 दिन से सफाई कर्मियों की चल रही थी हड़ताल。 हड़ताल के कारण जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था हो गई बेपटरी0
0
Report
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक, दी बधाई
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र मेहनौन से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी गोंडा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र मेहनौन में सभी विकासखंड के सभी सेक्टरों में धूमधाम से मनाया गया।सपा नेता सुरेश कुमार शुक्ल ने विधानसभा मेहनौन स्थित रामदेव नगर इटियाथोक गोंडा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर संतोष तिवारी, मंसाराम मिश्र प्रधान , अबरार खान प्रधान, धीरेंद्र तिवारी पूर्व प्रधान ,अजीम वारसी ,अमीन खान, केडी यादव, वीरेंद्र गौतम, माजिद बाबा ,नान बच्चा तिवारी, मनोज मिश्र, राजेश वर्मा ,राजेंद्र वर्मा संजय सिंह ,अमित सिंह, गीता कश्यप ब्रजेश कश्यप, भगवान दत्त शुक्ल,अशोक दुबे, लक्ष्मण प्रसाद कुरील ,इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में प्रधानों ,पार्टी नेताओं एवं जिला पंचायत सदस्य सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा और ईश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता सुरेश कुमार शुक्ल ने सपा सुप्रीमो से अनुरोध करते हुए कहा कि ईश्वर और उत्तर प्रदेश की जनता आपके साथ है आने वाले दिनों में आप मुख्यमंत्री का पद संभाले और अत्याचारी किसान एवं नौजवान विरोधी बीजेपी सरकार को उत्तर प्रदेश से हटाने का कार्य करें0
0
Report
बस्तर में धर्मांतरण पर बड़ा बयान: फंडिंग रोकने से स्थिति बदलेगी?
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तरिया राज मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनीष कुंजाम ने बस्तर में आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा बस्तर में बने नए चर्चों में अमेरिका से फंडिंग हो रही है और बस्तर में धर्मांतरण हो रहा मनीष कुंजाम ने कहा अगर इस फंडिंग को सरकार रोक देती है तो बस्तर में धर्मांतरण रुक जाएगा इसके साथ ही मनीष कुंजाम ने कहा बस्तर में साल 2000 से पहले बसे हुए लोगों को ही बस्तर वासी माना जाना चाहिए, दरअसल में आदिवासियों की घटती आबादी और बस्तर में बाहरी लोगों के बसने के मुद्दे पर उन्होंने उक्त बयान दिया है। मनीष कुंजाम नेता बस्तरिया राज मोर्चा0
0
Report
Advertisement
