icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाजापुर आदिवासी हितग्राहियों के धन के साथ धोखाधड़ी: चार के खिलाफ FIR

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में आदिवासी हितग्राहियों के लिए संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में करोड़ों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। विशेष न्यायालय के आदेश के बाद अजाक थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मत्स्य विभाग और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण ग्राम शादीपुरा के आदिवासी युवक रोहित भिलाला और विकास भिलाला से जुड़ा है। दोनों का आरोप है कि उन्हें मत्स्य विभाग की 90 प्रतिशत अनुदान वाली योजना के तहत 18-18 लाख रुपये कीमत के इन्सुलेटेड मछली परिवहन वाहन दिलाने का झांसा दिया गया। आरोप है कि अनिल चन्द्रपाल, सीताराम चन्द्रपाल और इन्द्रसिंह गुर्जर ने स्वयं को विभाग से जुड़ा बताकर उनके दस्तावेज लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खुलवाए और छह-छह कोरे चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। परिवर्तन के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दोनों हितग्राहियों के खातों में 18-18 लाख रुपये की सरकारी अनुदान राशि जमा हुई। अगले ही दिन कोरे चेकों का उपयोग कर पूरी राशि अलग-अलग निजी खातों में स्थानांतरित कर दी गई। इसके बाद राठी मोटर्स, शाजापुर के माध्यम से दोनों को लगभग 8-8 लाख रुपये कीमत की साधारण लोडिंग बोलेरो बिना बॉडी के दे दी गई। वाहन उपयोग योग्य बनाने के लिए दोनों भाइयों को अलग से करीब 1.50-1.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार लेकर बॉडी बनवानी पड़ी। दोनों हितग्राहियों का कहना है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी तब लगी, जब जनपद पंचायत और बाद में मत्स्य विभाग के पत्रों से पता चला कि शासन ने उनके नाम पर इन्सुलेटेड वाहन स्वीकृत किए थे। शिकायत कलेक्टर, एसपी और अजाक थाना में करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने विशेष न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विशेष न्यायाधीश अंजनी नंदन जोशी ने 30 जुलाई 2026 को आदेश पारित कर अजाक थाना को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश के पालन में पुलिस ने अनिल चन्द्रपाल, सीताराम चन्द्रपाल, इन्द्रसिंह गुर्जर तथा राठी मोटर्स के संचालक निलेश राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने परिवार को धमकियां दीं। साथ ही बैंक की सीसीटीवी फुटेज, मूल चेक, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेज जब्त कर जांच कराने की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे परिवार के छह घायल, बागपत के गौरीपुर मोड़ पर हादसा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। हादसे में परिवार के मुखिया मनोज और उनकी बेटी साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, परिवार हरिद्वार में स्नान कर टेंपो से दिल्ली लौट रहा था। गौरीपुर मोड़ के पास आगे चल रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगे चल रहे बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया। पुलिस ने बताया ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मनोज और उनकी बेटी साक्षी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

पुलिसकर्मी दिखावा कर करोड़ों का वेतन घोटाला: 6.41 करोड़ का मामला

Mumbai, Maharashtra:पोलिस नसलेल्या व्यक्तींना पोलीस कर्मचारी असल्याचे दाखवून कोट्यवर्षांचा वेतन घोटाळा केल्याचा आरोप. तत्काळीन प्रशासकीय अधिकारी रामकिशन गोस्वामी, नागेश तळवडेकर, विजया चव्हाण यांच्यासह इतरांवर गंभीर आरोप. खोटी वेतन देयके सादर करून शासकीय निधीचा गैरवापर व अपहार केल्याचा दावा. या प्रकरणात शासनाची तब्बल ६ कोटी ४१ लाख १४ हजार ३६ रुपयांची फसवणूक झाल्याचा आरोप. प्रमुख लिपिक अजय राठोड व कनिष्ठ लिपिक अमोल मेश्राम यांचाही प्रकरणात समावेश. संबंधितांविरोधात फसवणूक, अपहार, बनावट कागदपत्रे तयार करणे व पुरावे नष्ट करण्यासह विविध गंभीर कलमांखाली गुन्हा दाखल. भाजनविधान कलम 409, 420, 406, 467, 465, 471, 201, 120(ब) व 34 अन्वये कायदेशीर तक्रार दाखल करण्यात आली आहे.
0
0
Report
Advertisement

बारूच के झगड़िया राणीपुरा में कावेरी नदी के जलभराव से 200 एकड़ खेती ध्वस्त

Bharuch, Gujarat:ભરૂચના ઝઘડિયા રાણીپورા ગામે ખેડૂતોની પરિસ્થિતિનો તાગ મેળવવા પહોંચી ઝી મડિયાની ટીમ. એક કિમોમીટર જમીનના કાદવ કીચડ વચ્ચે સ્થળ પર પહોચતા જોવા મળશે 200 ایکર જમીનનો ધોવાણ. આકાશી દ્રશ્યોમાં જમીન ધોવાણના દ્રશ્યો દર્દનાક દેખાયા. ચાલુ વર્ષે આવેલ કoveરી નદીમાં આવેલ પાણીના પૂરે 20 વીંધા જમીનનું ધોવાણ કર્યું. ખેડતોનો કેળ, કપાસ, અને શાકભાજીનો ઊભો કાવેરી નદીના વહેણમાં તણાયો. દેવું કરીને વાવેતર કરેલ જમીન નદીના વહેણમાં ધોવાય જતા ખેડૂતો દેવાદાર બન્યા. ગતવર્ષે ઝઘડિયા ધારાસભ્ય રિતેશ વસાવાએ મુલાકાત લઈ કર્યું હતું સર્વે. જગતના તાતની સરકાર પાસે માંગ, ધોવાણ જમીનનું વળતર આપો અને શક્ય હોય તો પ્રોટેક્શન વોલ બનાવો.
0
0
Report

रुद्रप्रयाग अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी से इलाज पर असर

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों, नर्सों और टेक्नीशियनों की कमी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी सांकेतिक धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी माना कि कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली हैं। रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि लंबे समय से जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और टेक्नीशियन की कमी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नर्सों का वेतन रुद्रप्रयाग से निकल रहा है, लेकिन उनकी तैनाती दूसरे जिलों में अटैचमेंट पर है। उन्होंने इन कर्मचारियों को मूल तैनाती पर वापस भेजने या रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां करने की मांग की। डिमरी ने कहा कि अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन भी अक्सर बंद रहती है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। उनका कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और टेक्नीशियनों की कमी का सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। वहीं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनरल सर्जन, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह अभी तक नई तैनाती नहीं हुई है। इस संबंध में महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है और जल्द डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन की भी मांग की गई है, जबकि चर्म रोग विशेषज्ञ ने हाल ही में जॉइन कर सेवाएं शुरू कर दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

मिरज पंचायत समिति चुनाव: भाजपा ने बिनविरोध सभापति-उपसभापति जीत ली

Sangli, Maharashtra:मिरज पंचायत समिती सभापती-उपसभापती निवडीत भाजपाची बाजी सभापती आणि उपसभापती निवड झाली बिनविरोध भाजपाच्या राणी भोरे यांची सभापती शिवसेना शिंदे पक्षाच्या ललिता शेजुळ यांची उपसभापती पदी निवड महाविकास आघाडी कडून सभापती उपसभापती निवडीत उमेदवारी अर्ज न दाखल झाल्याने, निवडणूक पार पडल्या बिनविरोध पंचायत समिती निवडणुकीनंतर पार पडलेल्या सभापती-उपसभापती निवडीत महाविकास आघाडीने मारली होती बाजी बहुमत असून देखील भाजपाला सत्तेपासून राहावं लागलं होतं दूर महाविकास आघाडीतुन काँग्रेसच्या तनवी कमलेकर यांची सभापती तर शिवसेना शिंदे पक्षाच्या ललिता शेजुळ यांची झाली होती निवड सदस्य अपहरणाची तक्रार करत भाजपाने सभापती-उपसभापती निवडी विरोधात दाखल केली होती याचीका ग्रामविकास विभागाकडून सभापती व उपसभापतीच्या निवडी रद्द करत पुन्हा निवडी करण्याचे दिले होते आदेश पुन्हा झालेल्या निवडीत भाजपाच्या विजयामुळे महाविकास आघाडीसह खासदार विशाल पाटलांना धक्का
0
0
Report

औरैया:दबंगों में महिला को लोहे के सरिया से ताबड़तोड़ बार कर लहुलुहान किया

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर में दबंगों ने महिला के ऊपर लोहे के सरिया से बार कर लहुलुहान कर दिया।दरअसल दयालपुर के धर्वेश कुमार उनकी पत्नी राधा देवी व उनके पुत्र यतेन्द्र व जितेन्द्र गाली गलौज कर रहे थे महिला लक्ष्मी देवी ने गाली गलौज करने से मना किया और कहा हम अपने मकान में तुम प्रतिदिन गाली गलौज क्यो करते हो ।धर्वेश कुमार व उनकी पत्नी राधा देवी उनके दोनो पुत्री ने एक राय होकर हाथो में लिये हुये रॉड सरिया से लक्ष्मी देवी के उपर हमला कर दियाजिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई।महिला का सिर फट गया।महिला ने औरैया कोतवाली में विपक्षियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मीरा-भाईंदर: अमर पैलेस के पास धोकादायक इमारत ढही, बस स्टॉप भी क्षतिग्रस्त

Mira Bhayandar, Maharashtra:मीरा-भाईंदरमधील अमर पॅलेस हॉटेलसमोर, ऑर्बिट हॉस्पिटलच्या शेजारी असलेल्या धोकादायक जुन्या इमारतीवर आज मीरा-भाईंदर महापालिकेकडून तोडक कारवाई करण्यात आली. या कारवाईत संपूर्ण इमारत जमीनदोस्त करण्यात आली. मात्र, कारवाईदरम्यान इमारतीलगत असलेल्या बसस्टॉपचेही मोठे नुकसान झाले. जेसीबी और इमारतीचा ढिगारा बसस्टॉपवर पडल्याने त्याची रचना मोठ्या प्रमाणात उद्ध्वस्त झाली आहे. त्यामुळे सार्वजनिक मालमत्तेचे नुकसान झाल्याची बाब समोर आली असून या मार्गावरील प्रवाशांना मोठा फटका बसणार आहे. स्थानिक नागरिकांनी महापालिकेच्या कारवाईच्या पद्धतीवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले आहे. इमारत पाडण्यापूर्वी बसस्टॉपचे संरक्षण करण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना करण्यात आल्या होत्या का, तसेच सार्वजनिक मालमत्तेचे नुकसान टाळण्यासाठी पुरेशी खबरदारी घेण्यात आली होती का, असा सवाल नागरिकांकडून केला जात आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top