274001
देवरिया प्रयागराज से स्नान करके लौट रहे पिकप में ट्रक ने मारी ठोकर, 8 लोग घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया, प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे पिकअप वाहन में ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, पिकअप वाहन गड्ढे में पलटी 08 लोग गम्भीर रूप से घायल, बाकी को हल्की फुलकी लगी है चोटें, एक महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर सभी का देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे के पास की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथल में वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों पर मारपीट, हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था पर सवाल
Kaithal, Haryana:हड़ताल में सफाई बंद… और सफाई करने वालों की ही पिटाई! “कचरा उठाने आए थे, बदले में मिली वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों को पिटाई!” हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच वैकल्पिक सफाई व्यवस्था पर भी विवाद खड़ा हो गया है। कैथल में सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। वीओ: शहर का कचरा उठाने पहुंचे थे… लेकिन आरोप है कि बदले में उन्हें पिटाई का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई का काम शुरू करवाया है। इसी दौरान काम कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें दौड़ाया गया। घटना के बाद कर्मचारी अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। अब सवाल ये है कि जब शहर की गंदगी साफ करने के लिए वैकल्पित कर्मचारी लगाए गए, तो उनकी सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा0
0
Report
आगरा: विवादित टिप्पणी पर फतेहपुर सीकरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Agra, Uttar Pradesh:फतेहपुर सीकरी में विवादित टिप्पणी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई दरोगा वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी लाइन हाजिर DCP वेस्ट आदित्य कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई वैश्य समाज के विरोध और हंगामे के बाद लिया गया फैसला थाने के बाहर धरने पर बैठे थे समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ हुई थी नारेबाजी सांसद और बीजेपी जिलाध्यक्ष तक भी पहुंची थी शिकायत कार्रवाई के बाद मामले में पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान0
0
Report
गोंडा में दबंगों ने आरिफ का मुंडन कर वीडियो वायरल किया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवतियान के रहने वाले 19 वर्षीय आरिफ पुत्र अबरार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करके उसका मुंडन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरिफ द्वारा अपने ही दोस्त की बहन से फोन पर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद आसिफ पुत्र अकील निवासी मेवतियान, समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी कचहरी और अमन पुत्र बबलू निवासी काशीराम कॉलोनी महाराजगंज ने 20 दिन पहले आरिफ को घर से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां उनके साथ बेल्ट से और हाथ से मारपीट की गई, फिर दाढ़ी बनाने वाली मशीन मंगाई गई और सिर का छीलकर मुंडन कर दिया गया, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित अबरार चेन्नई चले गए हैं। गुरुवार देर शाम 5 बजे वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरिफ के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है और तीनों में से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है। यह वीडियो लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में महिला आयोग की चौकसी, अस्पताल अव्यवस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज गुरुवार गोंडा पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने एक निजी महाविद्यालय में बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा को लेकर के उन्हें जानकारी दी साथी साथ उनकी समस्याओं को सुना है। गोंडा जिला महिला अस्पताल पहुंच करके चारु चौधरी ने एक-एक वार्ड का निरीक्षण कर जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से जानकारी ली। गंदगी मिलने पर जमकर महिला अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाते हुए 10 दिन के अंदर सुधार लाने के निर्देश दिया है। मरीज ने अवैध वसूली की भी शिकायत की जिसको लेकर के भी उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने सीएमओ को फटकार लगाकर की जांच करके पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। वही स्वरा भास्कर द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर बोलते हुए यूपी state महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अगर कोई भी चीज होगी तो उसे पर कार्रवाई जरूर होगी।कोई भी महिला के खिलाफ अगर अभद्र भाषा का प्रयोग होता तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी वही स्वरा भास्कर के बयान को लेकर स्वरा भास्कर पर की जा रही अभद्र टिप्पणी को लेकर के भी कहा कि महिलाओं पर कोई भी अगर गलत टिप्पणी करेगा बयान देगा तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं से संवाद को लेकर कहा कि हमने बच्चियों से कहा कि अपने अधिकारों को जानने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को जरूर ना भूले हमारी लड़कियों को सारी सुविधाएं आज मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी ने जो महिलाओं को सुरक्षा दी है उसे आज हमारी बहन बेटियों और महिलाएं पूरी तरीके सुरक्षित है सम्मानित भी है आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही हैं। वही गोंडा मेडिकल कॉलेज में प्रसव शुरू होने के बावजूद भी ज्यादा महिलाओं के प्रसव ना होने को लेकर उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि इससे पूरे मामले को हम दिखाते हैं। हो सकता है वहां पर डॉक्टर की कमी हो या डॉक्टर ना वहां तैनात किए गए हो जो भी समस्या होगी समाधान कराया जाएगा।0
0
Report
बहराइच में देर रात बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ सड़क पर पहुंची
Pilibhit, Uttar Pradesh:बहराइच में देर रात बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ सड़क पर पहुंची..जिसके बाद सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए.. करीब दो मिनट तक राहगीरों ने अपनी गाड़ियों में बैठकर इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद किया..... जंगल के अंदर से आयी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं...कतर्नियाघाट का जंगल वन्यजीवों ka प्राकृतिक घर है और अक्सर यहां से ऐसे नजारे सामने आते रहते हैं.0
0
Report
मथुरा जन्मोत्सव: 200 किलो चांदी और पंचरत्नी पोशाक से सजेंगे गर्भगृह
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में जन्मोत्सव की धूम: काशी-अयोध्या से आया अलौकिक प्रसाद, 200 किलो चांदी और पंचरत्नी पोशाक में सजेंगे लड्डू गोपाल मथुरा। देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति के दो प्रमुख धामों—अयोध्या पुरी और काशी विश्वनाथ धाम—से कान्हा के लिए विशेष स्नेह और उपहार श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा पहुँचे हैं। अयोध्या की प्रसिद्ध राम रसोई से भगवान श्रीकृष्ण के लिए अलौकिक प्रसाद भेजा गया है, वहीं काशीपुरी से लड्डू गोपाल के लिए विशेष मेवा और भव्य श्रृंगार सामग्री मथुरा पहुँची है। अयोध्या और काशी से आए इन दिव्य उपहारों ने श्रद्धालुओं के आनंद और उल्लास को द्विगुणित कर दिया है। इस अवसर पर मथुरा, अयोध्या और काशी तीनों पुरियों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और हरिनाम संकीर्तन की गूँज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। 5253वें जन्मोत्सव पर 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' का संकल्प श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के secretary कपिल शर्मा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव 4 सितंबर को अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा’ का संकल्प रहेगा। 200 किलो चांदी से सजेगा गर्भगृह जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर और गर्भगृह को अलौकिक रूप से सजाया जा रहा है। गर्भगृह के भव्य श्रृंगार के लिए लगभग 200 किलो चांदी का उपयोग किया जा रहा है। जन्मोत्सव के दिन भगवान श्रीकृष्ण 'कलहंस' पुष्प-बंगले में विराजमान होंगे। वे समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों की भावना पर आधारित विशेष पंचरत्नी पोशाक और रत्न-जड़ित मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कान्हा के इस अलौकिक जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुँच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
गाय ने आदमी को चोर से बचा लिया
Noida, Uttar Pradesh:COW SAVED THE MAN FROM THIEF0
0
Report
गुरुग्राम में मनोहर लाल के साथ किसान यूनियन की बैठक, विरोध पर फैसला संभव
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - भारतीय किसान यूनियन (गैर राजनीतिक )के जगजीत डल्लेवाल समेत प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच बैठक शुरू गुरूग्राम के पीडब्ल्यूयुडी रेस्ट हॉउस में हो रही हैं बैठक बैठक में खानौरी बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से जुडी हुई मांगों को लेकर बैठक में हो रही हैं चर्चा इस बैठक में किसानों कि मांगों को लेकर लिया जा सकता हैं कोई बड़ा फैसला केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ किसान संगठन कि हो रही बैठक से फिलहाल मीडिया को रखा हुआ दूर0
0
Report
बक्सर में शिक्षकों के दुष्कर्म मामले में पुलिस तेज कार्रवाई, दबिश जारी
Buxar, Bihar:बक्सर में शिक्षक और छात्रा से जुड़े दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। मामला हाई प्रोफाइल होने के बाद पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। बताया जा रहा है कि नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों पर अपने ही विद्यालय की पूर्व छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दिया है0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग के बरकट्ठा में गिद्धों की वापसी, पर्यावरण संतुलन के लिए बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:HazariBagh district के बरकट्ठा वन क्षेत्र से एक बेहद उत्साहित करने वाली खबर सामने आई है. एक समय भारत के जंगलों से लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ भारतीय गिद्ध (इंडियन वल्चर) अब बरकट्ठा की वादियों में बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं. बरकट्ठा के प्रसिद्ध महावर पहाड़ और कपका-कुरचुनोबेडो पुल के पास इन पक्षियों को झुंड में देखा गया है. वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. क्योंकि यह इलाका एक बार फिर प्राकृतिक रूप से इन पक्षियों का सुरक्षित घर बनता दिख रहा है. डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर मौन प्रकाश ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल के अलग-अलग हिस्सों में गिद्धों की हलचल काफी बढ़ गई है. सबसे खुशी की बात यह है कि इस झुंड में एडल्ट गिद्धों के साथ-साथ छोटे और कम उम्र के गिद्ध भी दिखाई दिए हैं. यह इस बात का साफ सबूत है कि महावर पहाड़ और आसपास का वातावरण इन दुर्लभ पक्षियों के लिए पूरी तरह अनुकूल है और वे यहां बिना किसी डर के अपना परिवार बढ़ा रहे हैं. महावर पहाड़ लंबे समय से इनका पसंदीदा ठिकाना रहा है और इनकी वापसी से क्षेत्र की हरियाली और जैव विविधता और समृद्ध हुई है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, 1980 के दशक तक भारत के आसमान में करोड़ों की संख्या में उड़ने वाले गिद्ध अचानक गायब होने लगे थे. जानवरों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डाइक्लोफेनाक नाम की दर्द निवारक दवा, जंगलों की कटाई और भोजन की कमी के कारण इनकी आबादी में 99 प्रतिशत तक की रिकॉर्ड गिरावट आई. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पूरे देश में इनकी संख्या महज कुछ हजारों में सिमट कर रह गई. भारत में पाई जाने वाली गिद्धों की नौ प्रजातियों में से भारतीय गिद्ध, सफेद पीठ वाला गिद्ध, पतली चोंच वाला और लाल सिर वाला गिद्ध सबसे ज्यादा खतरे (क्रिटिकली एनडेंजर्ड) में हैं. गिद्धों की इस तरह वापसी पर्यावरण के संतुलन के लिए बेहद जरूरी और ऐतिहासिक मानी जा रही है. क्योंकि गिद्ध कुदरत के सफाईकर्मी होते हैं. इस बीच वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार पारिस्थितिक तंत्र और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गिद्ध रोगरहित शवों को साफ करते हैं, जिससे रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है. समुदाय आधारित संरक्षण से स्थानीय ग्रामीणों, चरवाहों और मवेशी पालकों को संरक्षण अभियानों से जोड़कर शवों में विष मिलाने जैसी घटनाओं को रोकने में भी सफलता मिल रही है. प्रतिबंधित दवाओं की सख्त निगरानी के साथ वन विभाग क्षेत्र में एक समर्पित संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है. इस केंद्र के माध्यम से गिद्धों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि की जाएगी, जिससे प्राकृतिक पर्यावरण संतुलन को सदैव बनाए रखा जा सके।0
0
Report
आँखों पर पट्टी बांधकर वह चित्र बनाती है
Noida, Uttar Pradesh:with blindfolded she paints0
0
Report
पूल में आदमी का मजेदार गिरना वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:MAN FALL IN A POOL IN FUNNY WAY0
0
Report
Advertisement
चाय के गिलास को आधे में काटना: सच क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:cut a glass of tea in half0
0
Report
मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या 11,233 पर पहुंची: संरक्षण की नई बहार
New Delhi, Delhi:गिद्दों की एमपी में बड़ी आबादी पर्यावरण और इंसानों के लिए अच्छी खबर, डाइक्लो फैनिक दवा के चलते घटी थी आबादी,वाइल्ड लाइफ आईएफएस अधिकारी बोले सबसे बड़े सफाई कर्मी गिद्ध - एमपी गिद्दों की आबादी में अव्वल... - गिद्दों की बड़ी आबादी पर्यावरण सफाई और संरक्षण के लिए अहम... - आईएफएस अधिकारी बोले सबसे बड़े सफाई कर्मी गिद्द... - पशुओ के मरने में बढ़ मांश सड़ने के बाद सिर्फ गिद्ध खाता है... - गिद्ध के पेट मे एक ऐसा एसिड होता है जो बीमार जानवर के सढ़े मांश को पचा लेता है... - गिद्दों की गणना साल में दोबारा होती है एमपी में... - पहली सर्दियों जनवरी फरवरी में - पहली गर्मी में अप्रैल-मई - एक बार गणना में 15642 - जबकि दूसरी गणना में 11120 गिद्द मिले... - गिद्दों के मरने का कारण पशुओं को दर्द निवारक दी जाने वाली डाइक्लो फैनिक दवा से गिद्दों की मौत हुई... - साल 2000 के आसपास गिद्दों गायब हुए... - साल 2006 में डिक्स्लो फैनिक दवा प्रतिबंधित की गई - आईएफएस अधिकारी विजय कुमार ने जानकारी दी - पॉइंट काउंट मेथड से गद्दों की गणना की जाती है...ये गणना तीन दिन चलती है... - सुबह 6-9 बजे तक गणना होती है.. - गिद्दों की 7 प्रजाति एमपी में पाई जाती है जिनमे 4 लोकल है 3 बाहरी है... - मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण की दिशा में भोपाल स्थित केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से 6 गिद्धों को कल पहली बार प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया। उक्त गिद्धों पर GPS ट्रैकर लगाए गए हैं, जिससे उनके आवागमन, व्यवहार एवं सुरक्षा की सतत निगरानी सुनिश्चित की सके। - गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका संरक्षण न केवल जैव विविधता की रक्षा हेतु आवश्यक है, अपितु पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से भी अनिवार्य है। राज्य शासन द्वारा गिद्धों सहित अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। गिद्धों को पसंद आया 'अपना मध्यप्रदेश'...अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश विलुप्त होती प्रजातियों के लिए उम्मीदों का नया बसेरा बन रहा है। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में गिद्धों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि देखने को मिली है। प्रदेश में गिद्धों की संख्या 11,233 होना एक सुखद संकेत है। बाघ, चीता और तेंदुआ स्टेट मध्यप्रदेश 'जीव चराचर जंतु समाना' की भावना को चरितार्थ करता है। हम जैव-विविधता संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं और अपने प्रयासों से प्रदेश को विभिन्न prाणियों की अठखेलियों का सुरक्षित आंगन बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। मघ्यप्रदेश को इस उपलब्धि पर पुनः बधाई।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में स्पष्ट समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
