icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow23 Nov 2024, 02:31 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायबरेली में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई तेज, 15 नवंबर समतलीकरण पूरा

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर... रायबरेली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने ईओ स्वर्ण सिंह और सदर कोतवाल शिव शंकर सिंह के साथ राजघाट और सई नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को देखते हुए जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से पानी निकासी और पूजा स्थल पर बालू डलवाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर से पहले घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report

जालौन में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

AdityaAdityaFollow10m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत* जालौन आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा गुरु निवासी सुनीता देवी (46) की सोमवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

फरीदाबाद: महावतपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झगड़ा, सरेआम पिस्तौल लहराने वाला वीडियो वायरल

Faridabad, Haryana:ब्रेकिंग फरीदाबाद- भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव में दो गुटों में जमकर झगड़ा, सरेआम पिस्तौल लहराते दिखे युवक, वीडियो हुआ Viral, पुलिस ने शुरू की जांच। फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव महावतपुर में दो गुट के बीच जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक युवक सरेआम पिस्तौल लहराता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वीडियो में महावतपुर गांव की गली में दो गुट आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हो रही है। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसे सरेआम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। पिस्तौल लहराते देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है。 फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया ह
0
0
Report
Advertisement

अलापुर के अस्पताल में डिलेवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही आरोप

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के अलापुर स्थित इनाया हॉस्पिटल अलापुर में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत। महिला को परिजन डिलेवरी के दौरान ऑपरेशन होने के बाद महिला की मौत। महिला की डिलेवरी के बाद अस्पताल कर्मियों ने बरेली को किया था रेफर। मृतक महिला प्रेमलता (23 वर्ष) पत्नी धीरपाल निवासी कोठा थाना अल्लापुर जिला बदायूं की निवासी है। परिजनों का आरोप है मृतक को अस्पताल से रेफर करने के बाद अस्पताल कर्मी अस्पताल से बंद करके भागे। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में किया हंगामा। परिजन कार्यवाही को लेकर जिला अस्पताल में पुलिस से भिड़े और हंगामा किया।
0
0
Report

देहरादून सेलाकुई में नशा तस्कर देवेंद्र गिरफ्तार, 9 ग्राम स्मैक बरामद

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून की सेलाकुई थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है... चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेलाकुई में मौजूद राजा ढाबे के पास देवेंद्र नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास भारी मात्रा में तकरीबन 9 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई... उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय देवेंद्र फिलहाल सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में रहकर नशा तस्करी के काम को अंजाम देता था... पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया... फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पाँच सौ साल से गोवर्धन पूजा: भांकरी के मिश्रा परिवार की परंपरा जीवित

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के भांकरी गांव में पिछले पांच वर्षो से गोवर्धन पूजा अनूठे अंदाज में किया जा रहा है। कहते हैं कि पूर्वजो के संस्कारों को आज के समय निभाना बड़ी बात है। इस परंपरा को पांच सौ वर्ष से अधिक समय से बनाए रखा गया है, जिसमें मिश्रा परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से गोवर्धन चौक पर पूजा करते हैं। पूजा के दिन भांकरी से बाहर रहने वाले सदस्य भी सम्मिलित होते हैं। यह परिपाटी पूर्वजो के समय से चली आ रही है। मिश्रा परिवार के सभी सदस्य एक जगह बैठ पूजा करते हैं और पूजा सम्पन्न होने के बाद वरिष्ठों का आशीर्वाद लेते हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंजना मिश्रा ने बताया कि पहले पुरुष पूजा करते थे और बाद में महिलाएं पूजा करती हैं। एडवोकेट हरिनारायण भारद्वाज ने कहा ऐसे सामूहिक आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों में संस्कार मिलते हैं। त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ती है और ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे त्योहार सामूहिक रूप से मनाने चाहिए और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए ताकि अच्छे संस्कार मिलें।
0
0
Report
Advertisement

पंकज चौधरी: अन्य दलों के नेताओं के BJP में शामिल होने पर स्वागत, 2027 में BJP सरकार

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Pankaj Chaudhary (UP BJP President) On Leaders From Other Parties Joining BJP / Akhilesh Yadav's Proposed Ayodhya Visit / Akhilesh Yadav's Remark आज कहीं ना कहीं तो बहुत दिनों से लोग प्रयास कर रहे थे। अरविंद चौधरी जी हमारे पूर्व सांसद हैं और अनिल यादव जी हमारे सी बी आई के अधिकारी रहे हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने की इच्छा बहुत दिनों से व्यक्त कर रहे थे क्योंकि हमारे वहां एक व्यवस्था है जॉइनिंग कमेटी हमारी तैयार हुई तो उसके आधार पर उनको जॉइन करेंगे उनका पार्टी है उनका मैं स्वागत करूंगा। अखिलेश यादव जी इसके पहले भी अयोध्या जा सकते थे। लेकिन उन्होंने जो बारह दिसंबर समय तय किया है, कहीं ना कहीं एक चुनावी मौसम में एक एक राजनीतिक स्टंट है और उनको अगर अयोध्या दर्शन करने जाना है, हमारे कार्य सेवकों से क्षमा याचना लेना है, तो उनको छह दिसंबर को जाना चाहिए। सातों तीन सौ पैंसठ दिन चौबीस घंटा चुनाव के लिए नहीं जनता की सेवा हमारे कार्यकर्ता करते रहे और हमेशा हम तैयार रहते हैं और पहले हो बाद हो चुनाव आयोग का विषय चुनाव आयोग तय करेगा। अखिलेश यादव नाइंटी फाइव और पांच की लड़ाई कह रहे हैं। अस्सी बीस की लड़ाई जो मुख्यमंत्री जी और आप लोग कह रहे हैं। वो कह रहे हैं पंचानवे हम हैं वो पांच अब जिस प्रकार से अगर आप देखें तो यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने 12 साल में इस देश का कायाकल्प करने का काम किया है और 10 साल में उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है। इस कार्यों के आधार पर और अपने कार्यकर्ताओं के दम पर मैं कह सकता हूं कि 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण मोहम्मद की सरकार बनी है।
0
0
Report

झारखण्ड में आत्महत्या केस: सीबीआई जाँच की घोषणा, रघुवर दास ने JPSC-CGL पर मांग उठाई

Jamshedpur, Jharkhand:झारखण्ड में आत्महत्या मामले में झारखण्ड सरकार ने सीबीआई जाँच का आदेश दिया है, जिसका झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की है, उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है, वहीं उन्होंने राज्य सरकार से JPSC, CGL परीक्षा की भी सीबीआई जाँच करवाने की मांग की है, रघुवर दास ने साफतौर पर कहा कि राज्य के छात्र छात्राएं काफी मेहनत कर JPSC, CGL परीक्षा की तैयारी करते हैं, मगर कभी पेपर लीक तो कभी प्रश्न पत्र बेचने का जो खेल हो रहा है, इस पर भी राज्य सरकार को सीबीआई जाँच करवानी चाहिए, ताकि हमारे राज्य के छात्र छात्राओं का भविष्य से जो खिलवाड़ हो रहा है उस पर पूरी तरह लगाम लग सके, रघुवर दास ने JPSC, CGL परीक्षा पर भी सीबीआई जाँच करवाने की मांग की है।
0
0
Report

खेत में क्यारी विवाद के बाद खूनी संघर्ष, गर्भवती समेत कई घायल, अलवर रेफर

Kathoomar, Rajasthan:खेत में क्यारी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला सहित कई घायल; दो महिलाओं को अलवर किया रेफर **अलवर।** जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में खेत में क्यारी बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फरसी चले। मारपीट और पथराव की इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को नौगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। हजारी सैनी ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे उसके चचेरे भाई राजू पुत्र ओमप्रकाश और उसकी पत्नी सीमा निवासी सुन्हैड़ा अपने खेत में क्यारी बना रहे थे। इसी दौरान खेत के पास रहने वाले भीम सिंह पुत्र हरि सिंह ने क्यारी बनाने का विरोध किया। उसने आरोप लगाया कि राजू पक्ष खेत की डोल को जोत रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भीम सिंह और उसके साथ आए लोगों ने राजू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए सीमा बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके सिर पर फरसी से वार कर दिया गया। आरोप के मुताबिक, पिंटू पुत्र भीम सिंह, बिहारी, मगनलाल और छगनलाल पुत्र भवन सिंह, सतीश पुत्र भवन सिंह, अजय पुत्र भीम सिंह, मुन्नी, चंचल सहित अन्य लोग लाठी-डंडों और फरसी से लैस होकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की। घटना के बाद घायल राजू और सीमा को खेत में छोड़कर राजू घर पहुंचा और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। इससे विवाद और उग्र हो गया तथा दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। **दोनों पक्षों के लोग घायल** इस घटना में काजल पत्नी अमित (20), सीमा पत्नी राजू (30), शुगनी पत्नी रविंद्र (20), राजू पुत्र ओमप्रकाश और शंकर पुत्र नंदलाल (40) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भीम सिंह, अजय और सतीश को भी चोटें आई हैं। बताया गया है कि घायल काजल पांच माह की गर्भवती है। **दो महिलाओं की हालत गंभीर, अलवर रेफर** ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए काजल और सीमा को अलवर रेफर कर दिया गया। बाइट:परिजन घटना की सूचना मिलते ही नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। राजू के चाचा कैलाश की ओर से नौगांवा थाने में रिपोर्ट दी गई है। नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top