210205
चित्रकूट में पुलिस लाइन में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। सूचना के अनुसार एसपी ने स्वयं दो पेड़ लगाए और पुलिसकर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए अधिक वृक्षारोपण पर जोर दिया और इस अभियान में 100 पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक दो-दो पौधे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धंबोला में महिला पर हमला, धारदार हथियार से मारपीट, भतीजों को भी घायल
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी अखिलेश शर्मा लोकेशन चौरासी हेडलाइन - महिला पर धारदार हथियार, लाठी और पत्थरों से हमला, बचाने आए दो भतीजों से भी मारपीट एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के ओडा फला शीथल गांव में एक महिला पर धारदार हथियार, लाठियों और पत्थरों से जानलेवा हमला करने तथा बीच-बचाव में आए उसके दो भतीजों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी - धंबोला पुलिस के अनुसार ओड़ा फला, शीथल निवासी रमिला पत्नी मगन कटारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पशुओं को चारा डालने और गोबर साफ करने के बाद अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पहले से योजना बनाकर झाड़ियों में छिपे महेंद्र पुत्र गटू डामोर, गिरीश पुत्र गटू डामोर, प्रकाश पुत्र गटू डामोर, कौशिक पुत्र जीवराम डामोर तथा मनोहर पुत्र गौतम डामोर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में तलवार सहित धारदार हथियार, लाठियां और पत्थर थे। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद दूसरे भतीजे विनोद के साथ भी लाठियों और पत्थरों से मारपीट की गई। घटना की सूचना तत्काल 112 आपातकालीन सेवा पर दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई छत्तर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। धंबोला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
झालावाड़ में शहीद आर्मी कमांडो मुकुट मीणा की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में आज जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आर्मी कमांडो मुकुट बिहारी मीणा की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। झालावाड़ के शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी पत्नी अंजना मीणा, पुत्री आरवी, सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और बड़ी संख्या में मौजूद रहे नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया और अतिथियों व शहीद परिवारों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी अंजना मीणा और पुत्री आरवी ने स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। झालावाड़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नागा रेजीमेंट के सदस्य, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीसीएस शेखावत ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि राजस्थान वीर योद्धाओं की धरती है और देश के लगभग हर युद्ध में यहां के सैनिकों का योगदान गौरवपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद मुकुट बिहारी मीणा जैसे सैनिकों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे वीरों से युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शहीद परिवारों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह के दौरान शहीद की स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। अतिथियों, सहयोगियों और अन्य शहीद परिवारों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में शहीद की धर्मपत्नी अंजना मीणा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि शहीद आर्मी कमांडो मुकुट बिहारी मीणा खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव के निवासी थे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकियों की तलाश के लिए चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जहां देश की रक्षा करते हुए उन्होंने बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनका बलिदान आज भी क्षेत्र के युवाओं के लिए देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा बना हुआ है。0
0
Report
खंडवा में भूमि विवाद समाधान के लिए पुलिस-राजस्व संयुक्त कैंप
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में भूमि से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त पहल शुरू की है। जिले के सभी थाना परिसरों में भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए, जहां दोनों विभागों के अधिकारीयों ने एक साथ बैठकर आवेदकों और अनावेदकों की आमने-सामने सुनवाई की। इसका उद्देश्य वर्षों से लंबित विवादों का मौके पर समाधान निकालना और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। कोतवाली थाना परिसर में तीन थाना क्षेत्र का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भूमि संबंधी विवादों के 30 से अधिक मामलों की सुनवाई हुई। अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जे और अतिक्रमण से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर निरीक्षण कर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी शुरू कीं। सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की पहल पर यह नवाचार किया गया है, जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर भूमि विवादों का प्रभावी निराकरण कर रहे हैं। वहीं तहसीलदार नितिन चौहान ने कहा कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए स्पॉट निरीक्षण कर सुनवाई की जा रही है, जिससे निष्पक्ष और सटीक निर्णय लिए जा सकें। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि इस संयुक्त व्यवस्था से भूमि विवादों में कमी आएगी, साथ ही जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों के निराकरण में भी तेजी आएगी।0
0
Report
Advertisement
सरिता विहार में दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत, बचाव कार्य जारी
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां कंस्ट्रक्शन साइट पर बिल्डिंग तोड़ रहे मजदूरों पर दीवार गिर जाने से चार मजदूर उसके अंदर दब गए जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक मजदूर की पहचान 24 वर्षीय विजय के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके के जसोला विहार पॉकेट 1 में दीवार गिरने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई. घटना 10 जुलाई दोपहर 1:00 की बताई जा रही है जब जसोला विहार पॉकेट वन के प्लॉट नंबर 149 पर बिल्डिंग तोड़ने का कार्य चल रहा था तभी दीवार मजदूरों के ऊपर गिर जाती है इस हादसे में चार लोग दीवार के अंदर दब जाते हैं जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक मजदूर की पहचान 24 वर्षीय विजय के रूप में हुई है. अफरा-तफरी मच गई तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंच कर दीवार हटाने का कार्य शुरू किया गया जिससे घायल मजदूरों को निकल कर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले में डीसीपी डॉक्टर Hemant Tiwari ने मीडिया को बताया है कि बीते 10 जुलाई को जसोला के प्लॉट नंबर 149, पॉकेट-1 में दीवार गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जरूरी कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच से पता चला कि यह घटना पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ने के दौरान हुई है। चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दुर्भाग्य से विजय (24 साल) नाम के मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि एक मजदूर सुरक्षित बच गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तोड़-फोड़ का काम करने वाले ठेकेदार को पकड़ लिया गया है जबकि मालिक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आगे की जांच हो रही है ताकि सुरक्षा उपायों और कानूनी ज़रूरतों का पालन हुआ या नहीं यह देखा जा सके। SDM बदरपुर ने स्थान को सील कर दिया है। सरिता विहार पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 325/26 (तारीख 10/7/2026) धारा 280/125(a)/106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.0
0
Report
दतिया उपचुनाव में टिकट कटने से BJP गुटबाजी उजागर, कांग्रेस फिर जीतेगी—गोविंद सिंह
Bhind, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा में बगावत खुलकर सामने आ गई है, नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले सामूहिक स्थीफे दिए, फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया, कई घंटों तक चले बवाल के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करना पड़ा तब जाकर जाम खुल सका। अब इस पूरे घटना क्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम किया, कई पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन किसी भी भाजपा कार्यकर्ता पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, वहीं जब कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन करती है तो उसके कार्यकर्ताओं पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, दतिया सीट पर कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर डॉक्टर गोविंद सिंह ने दावा किया के कांग्रेस पहले भी मजबूत स्थिति में थी और टिकट बदले जाने के बाद भी यह सीट कांग्रेस ही जीतेगी।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: वृंदावन से समस्तीपुर लाकर युवक गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:यूपी से नावालिग लड़की को बहला फुसलाकर समस्तीपुर लाकर युवक ने किया दुष्कर्म। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से युवक गिरफ्तार। समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वृंदावन से बहला-फुसलाकर समस्तीपुर लाई गई लड़की के साथ रेप किया गया। समस्तीपुर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। जीआरपी थाना लाए जाने के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता को भी महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बच्ची से पूछताछ के क्रम में बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वृंदावन स्टेशन पर तकरीबन 2 सालों से वह लोगों को चंदन टीका लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां रहकर जीवन यापन कर रही थी। दो दिन पहले वृंदावन स्टेशन पर इस युवक से मुलाकात हुई युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर ज्यादा कमाई करने का लालच देकर समस्तीपुर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ युवक को घूमते हुए आरपीरफ ने देखा, तो आरोपी और बच्ची को ले जाकर पूछताछ की गई, उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत किया गया है। निजी संस्था के कार्यकर्ता चंचल कुमारी ने बताया कि इस घटना को लेकर जीआरपी ने उनके संस्था को खबर दिया। उसके बाद में जीआरपी थाने पहुंचकर बच्ची के साथ मेडिकल परीक्षण कराने सदर अस्पताल पहुंची है। उन्होंने बताया कि बच्ची को फिलहाल निजी संस्था में रखा जाएगा। उसके बाद इसके परिजनों को जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर न्यायिक जांच शुरू, माता-पिता का बयान दर्ज
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में चर्चित कथित भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में एक तरफ जहां सरकार सजग होते हुए न्यायिक जांच शुरू करवा चुकी है। वहीं भरत तिवारी के परिजनों का जांच के क्रम में बयान भी दर्ज किया जाने लगा है। आज आरा में कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर एक विशेष न्यायालय का शुरूआत किया गया है। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा मनोनीत रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने आज पहली सुनवाई में भारत तिवारी के माता और पिता का कलम बंद बयान दर्ज करवाया है। रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के सामने भरत तिवारी के माता और पिता ने तमाम घटना क्रम का जिक्र किया है और उन्होंने यह भी बताया है कि घटनाक्रम के जिम्मेवार जिले के कौन-कौन पदाधिकारी हैं।भरत तिवाली के माता-पिता ने न्यायालय पर भरोसा जताया है वहीं भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर सरकार काफी सजग दिखाई दे रही है。0
0
Report
कानपुर के नाले में डूबे मजदूर की मौत, नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में काशी राम कॉलोनी के पास बने नाले देर रात नाला पार करते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार देर रात हरिशंकर शराब के नशे में घर लौट रहे थे। रास्ते में नाला पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में गिर गए। बताया जा रहा है कि नाले में पानी अधिक होने और नशे की हालत के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। काफी देर तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे उनकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह अचेत मिला। लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।0
0
Report
मahamandaleshwar Sudhir Dass Maharaj: कालीराम मंदिर के वंशपरंपरागत पुजारी की भूमिका
Noida, Uttar Pradesh:Mahamandaleshwar Sudhir Dass Maharaj, श्री कालीराम मंदिर जी के वंशम परंपरागत पुजारी0
0
Report
Advertisement
यमुनापार में रवि पर एक हफ्ते में दो बार गोलीबारी, हत्या की आशंका
New Delhi, Delhi:दिल्ली के यमुनापार में अपराधियों के हौसले बुलंद, शांति मोहल्ला गली नंबर 10 में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने रवि नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक गोली रवि के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया. चार दिन पहले 7 जुलाई को भी रवि पर फायरिंग हो चुकी थी. शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई न होने से घटना दोबारा हुई. घर के आस-पास झगड़े के दौरान रवि ने बीच बचाव किया था, उसी बात को लेकर फायरिंग की आशंका. कल देर रात फिर हत्या की नीयत से फायरिंग की गई. इलाके में दहशत. स्थानीय लोग कहते हैं कि यदि पहले हरकत पर सख्त कार्रवाई हो गई होती तो दूसरी वारदात नहीं होती. न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर जांच कर रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.0
0
Report
मुंबई में बारिश से निचले क्षेत्र डूबे, रेल पटरियाँ पानी में डूबीं, मछलियाँ तैर रहीं
Noida, Uttar Pradesh:Heavy monsoon rains. The downpours flooded low-lying areas of Mumbai, causing water to overflow and submerge railway tracks… now fish are swimming there.0
0
Report
जसपुर में कार टक्कर से युवक की मौत, पिता हत्या की साजिश का आरोप
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना को सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक में टक्कर मारकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जसपुर के मोहल्ला जुलाहन, वार्ड नंबर-10 निवासी 20 वर्षीय नितिन प्रजापति पुत्र पप्पू प्रजापति के रूप में हुई है। नितिन मोटर बाइक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और उसने करीब पांच महीने पहले ही अपनी दुकान खोली थी। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता के अनुसार, नितिन दुकान बंद करने के बाद घर लौट आया था। इसी दौरान उसके दोस्त लविश का फोन आया, जिसके बाद वह लविश और हर्ष के साथ बाइक से चला गया। बाइक लविश चला रहा था, जबकि नितिन बीच में और हर्ष पीछे बैठा था। आरोप है कि दिन में युवकों का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। रात करीब पौने दस बजे ठाकुरद्वारा चुंगी के पास नहर क्षेत्र में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितिन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मारकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मध्यубनी में फंदे से लटका युवक, मौत की वजह अभी संदिग्ध
Madhubani, Bihar:मधुबनी में फंदे से लटका युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी। घटना बिस्फी थाना के गटोली गांव की है। मृतक की पहचान नारौक्ष बिहारी गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। युवक के पॉकेट से मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है घर से 20 किलोमीटर दूर युवक कैसे पहुंचा। पुलिस सुसाइड और मर्डर मामलों पर तहकीकात शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा。0
0
Report
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने गिरिडीह में विकास योजनाओं की समीक्षा की
Giridih, Jharkhand:झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-देवघर विधायक सुरेश पासवान शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी और नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नए परिसदन भवन में हुई बैठक में जिले की विकास योजनाओं और विधानसभा के लंबित प्रश्नों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। समिति के अध्यक्ष ने सभी विभागों को योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने, अनागत प्रश्नों का तथ्यपरक निष्पादन करने और कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी निर्देशों के समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया。0
0
Report
संजय निषाद ने निषाद आरक्षण की लड़ाई तेज करने का भरोसा जताया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण दिलाने को लेकर संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह सदन में एक वकील के रूप में निषाद आरक्षण की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। समय आने पर निषादों को आरक्षण का लाभ मिल कर रहेगा। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम - राम हैं, मंदिर - मंदिर है। किसी घर में चोरी हो जाए तो घर का अस्तित्व नहीं खत्म हो जाता, जो चोरी करता है उस चोर का अस्तित्व खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा चंदा चोरी में जो पकड़े गए हैं उन्हें कानून और संविधान के अनुसार उनके अपराध की उतनी ही बड़ी सजा मिलेगी। डॉ संजय निषाद ने कहा सीएम योगी जो कहते है उसे करते है। सीएम ने चंदा चोरों को पकड़वाया उन्हें जेल भेजा और उन्हें सजा भी दिलवाया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निषाद जिस नाव पर बैठता है उसे डूबने नहीं देता। हम जिसके साथ रहते है उसके साथ ईमानदारी से रहते हैं। आज हम योगी - मोदी के साथ है। 2027 में बीजेपी गठबंधन फिर चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमें 16 सीट मिली थी उसमें से निषाद पार्टी ने 11 सीटें जीती थी इस बार फिर से हम हारी हुई सीटें लेंगे और जीतेंगे。0
0
Report
Advertisement
