210205
चित्रकूट में शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति के विरोध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सूचना के अनुसार स्कूल समय के बाद सैकड़ों शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सरकार के डिजिटल उपस्थिति आदेश को मानने से इनकार किया। वहीं शिक्षकों ने अपनी अन्य मांगों में सीएल, हाफ सीएल और पुरानी पेंशन बहाली को भी शामिल किया और ज्ञापन में कई अन्य मांगें भी रखी गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिलचस्प नवरात्र संदेश: अब यूपी में मातृशक्ति के सशक्तिकरण के साथ आस्था का पुनर्जागरण
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र पर प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र की प्रदेशवासियों को दीं हृदय से मंगलकामनाएं महिषासुरमर्दिनी की विजय और शक्ति की आराधना के पावन पर्व पर सीएम योगी का संदेश मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर धर्म और न्याय की पुनर्स्थापना की- सीएम योगी देवताओं की सामूहिक ऊर्जा से हुआ था आदिशक्ति मां दुर्गा का प्राकट्य- सीएम योगी लंका विजय से पूर्व प्रभु Shriराम ने मां जगतजननी की साधना की थी- सीएम योगी 108 नीलकमलों में एक कम पड़ने पर प्रभु श्रीराम ने अपना नयन अर्पित करने का निश्चय किया- सीएम योगी मां जगतजननी ने प्रभु श्रीराम को विजय का वरदान दिया था- सीएम योगी ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति मां जगतजननी आवश्यकता पड़ने पर चंडी का रूप लेती हैं- सीएम योगी अहंकार, दुराग्रह, आसक्ति और नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय का संदेश देता है नवरात्र- सीएम योगी विनम्रता, साहस, शक्ति, संकल्प, न्याय और धर्म की विजय का भाव मां के नौ स्वरूपों में निहित- सीएम योगी नवरात्र हमें सज्जनता के साथ शक्ति और संकल्प का सामर्थ्य रखने की प्रेरणा देता है- सीएम योगी मातृशक्ति और समाज को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का आधार है नवरात्र- सीएम योगी मां विंध्यवासिनी, मां पाटेश्वरी और मां शाकुम्भरी जैसे प्रमुख शक्तिपीठों में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था- सीएम योगी शक्तिपीठों में युवाओं की बढ़ती सहभागिता नई पीढ़ी के सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव का प्रतीक- सीएम योगी उत्तर प्रदेश आस्था, संस्कृति और परंपरा के पुनर्जागरण का सशक्त केंद्र बन रहा है- सीएम योगी बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- सीएम योगी वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्र पर शुरू किया गया था मिशन शक्ति अभियान- सीएम योगी नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को जनभागीदारी से जोड़ना है मिशन शक्ति का उद्देश्य- सीएम योगी उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 44 हजार से अधिक महिलाएं कार्यरत- सीएम योगी पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया- सीएम योगी ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई कोरी और रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर गठित हुईं तीन महिला PAC बटालियन- सीएम योगी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बालिकाओं की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को मिल रहा प्रोत्साहन- सीएम योगी 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर एक करोड़ से अधिक महिलाएं लिख रही हैं स्वावलंबन की नई गाथा- सीएम योगी किसी बहन की सुरक्षा के लिए उसकी आवाज बनें, किसी बालिका की शिक्षा में सहयोग करें- सीएम योगी महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की राह में उनका संबल बनें- सीएम योगी आदिशक्ति की आराधना तभी पूर्ण होगी, जब प्रदेश की मातृशक्ति सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनेगी- सीएम योगी मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि होगी- सीएम योगी0
0
Report
एटा: किसान के बयान पलटे, ट्रैफिक सिपाही पर नया मोड़, सिर पर चोट की जांच
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ट्रैफिक सिपाही पर किसान का सिर फोड़ने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। खबर चलने के बाद किसान ने अपने बयान में पलटाव किया है। भीड़ के दवाव में सिपाही का नाम लेने का आरोप लग रहा था, पर किसान ने सिपाही द्वारा मारपीट करने का खंडन किया। ट्रैक्टर की छतरी से किसान ओमकार के सिर पर चोट आई। एटा पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए किसान को भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले में किसान के बयान और घटना के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
चंदौली में पुत्री के प्रेम-विवाह पर पिता ने जीवित बेटी का पिंडदान किया
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदीश सराय गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी के अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने पितृपक्ष के दौरान ही जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद पिता द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर मामला चर्चा में है। आखिर बेटी के अपने जीवनसाथी को चुनने से परिवार इतना नाराज क्यों हुआ कि जीवित बेटी को मृत मानकर उसका पिंडदान कर दिया?0
0
Report
Advertisement
हरदोई के नटरोज गिरफ्तार: 1987 से 13 मुकदमे, झांसी में काली सरकार का अड्डा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ‘नटरोज’ के नाम से खौफ, झांसी में बना ‘काली सरकार’! 1987 से अपराधों ka रिकॉर्ड, फिर गायब होकर खड़ा किया दिव्य दरबार हरदोई में कभी ‘नटरोज’ के नाम से पहचान रखने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला करीब ढाई दशक तक police की पहुंच से दूर रहा और झांसी में ‘काली सरकार’ के नाम से अपनी अलग पहचान बना ली। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी प्रदीप ka आपराधिक रिकॉर्ड वर्ष 1987 से सामने आता है। पुलिस रिकॉर्ड में 1987 से अब तक 13 मुकदमों का उल्लेख है। लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, यौन शोषण के प्रयास, हथियार रखने, मारपीट और धमकी जैसे आरोपों वाले मुकदमों के चलते उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 34ए है। वर्ष 1987 और 1988 के अलावा 1996 और 1997 में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2002 में धारा 110जी जाब्ता फौजदारी के तहत मुकदमा संख्या 68/02 का उल्लेख है। इसके बाद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी, जिसके बाद वह हरदोई पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया। तलाश तेज होने पर प्रदीप हरदोई छोड़कर कानपुर पहुंचा, जहां उसके नगों यानी रत्नों के कारोबार से जुड़ने की जानकारी सामने आई। बाद में साधु-संतों के संपर्क में आने के बाद वह झांसी पहुंचा। वर्ष 2002 के बाद उसके हरदोई छोड़ने की sटीक तारीख और बीच के घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2014 में उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया। वर्ष 2018 में मारपीट के मामले में भी जमानत के बाद फिर वह कभी वापस नहीं लौटा और लापता हो गया अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में उसने सत्यानंद शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के नाम से पहचान बनाई। सेना जैसी वर्दी, माथे पर तिलक और दिव्य दरबार उसके व्यक्तित्व का हिस्सा बने। वह बीमारियां ठीक करने, परेशानियां दूर करने और पर्ची निकालकर भविष्य बताने का दावा करता था। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दरबार लगाने के साथ बुधवार को स्थानीय लोगों के लिए दरबार आयोजित करने की जानकारी सामने आई। इंस्टाग्राम पर भी उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जाते हैं। 10 अक्टूबर 2026 को हरदोई शहर कोतवाली और झांसी के मऊरानीपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कुरैंचा गांव स्थित मंदिर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे हरदोई पुलिस के सुपुर्द कर न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। हरदोई में पुराने आपराधिक मामलों से जुड़ा नाम झांसी में धार्मिक पहचान और सोशल मीडिया लोकप्रियता के साथ सामने आया, लेकिन पुराने मुकदमों में जारी वारंट के चलते उसकी गिरफ्तारी हो गई।0
0
Report
Muzaffarpur 9वीं क्लास के छात्र ने जन्मदिन में कट्टा से केक काटा, नाबालिग गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के जामीन मठिया घाट के पास 10 अक्टूबर की घटना में 9वीं कक्षा के छात्र ने जन्मदिन के अवसर पर बाइक की सीट पर केक रखकर कट्टा से केक काटा. वीडियो वायरल होने पर पानापुर ओपी पुलिस ने बर्थडे बॉय और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया. मौके से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. आगे की जांच में पता चलेगा कि कट्टा कहाँ से आया और किसने उपलब्ध कराया. SDPO पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि छापेमारी से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया.0
0
Report
सुल्तानपुर: 32 लाख से बदला 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के चौक स्थित करीब 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप अब बदल गया है। करीब 32 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण कराया गया है। घंटाघर पर फिलिप्स कंपनी की 64 वाटरप्रूफ फ्लैश फसाड लाइटें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग रंगों में रोशनी बिखेरती हैं। नगर पालिका की ओर से चौक की सड़कों, डिवाइडरों और रोशनी को भी बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही घंटाघर के आसपास की दुकानों के बोर्ड भी अयोध्या और लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर एक समान रंग और प्रारूप में लगाने की योजना है। सभासद दिनेश चौरसिया के मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की पहल पर यह काम कराया गया है। घंटाघर के सौंदर्यीकरण से चौक की खूबसूरती बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील भी की गई है।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर: गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज नाम के आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी अमजद अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल फिरोज को सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध गोकशी की फिराक में जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर हसनपुर-बीवीपुर मार्ग के किनारे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिरोज के खिलाफ कुड़वार थाने में पहले से गोकशी का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
ओवैसी ने PDA पर कड़े सवाल उठाते हुए नामांकन सूची पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान उत्तर प्रदेश में, SIR के बाद हज़ारों नाम हटा दिए गए... हम पूछना चाहते हैं: PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं? अब, PDA समर्थक पूछेंगे, हमने क्या किया?... हमने हैदराबाद और तेलंगाना में लाखों लोगों के नाम ढूंढे और वापस सूची में शामिल करवाए... हमने अपनी पार्टी के कट्टर विरोधियों को भी अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए बुलाया... ओवैसी मुकाबले से नहीं डरते। मैं नहीं चाहता कि आपका वोट बेकार जाए। आगे आइए और मुझसे मुकाबला कीजिए। मुझे निष्पक्ष मुकाबले में आपको हराने में मज़ा आता है... हम PDA के तथाकथित मसीहा से पूछते हैं: आपने असल में क्या काम किया है? आपने कुछ नहीं किया है। मजलिस ही काम कर रही है... हम आपसे अपील करते हैं? कि आप अपनी विधानसभा सीट के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें... अगर आप 'लाल टोपी' (समाजवादी पार्टी) के साथ जुड़ते हैं, तो आप नेता नहीं बनेंगे; आप बस उनके गुलाम बनकर रह जाएंगे...0
0
Report
आज़मगढ़ में ओवैसी बोले- नेहरू मुस्लिम वोटों के लिए स्पष्ट योजना बताई
Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, नेहरू ने लिखा था कि अगर हमने मौलाना को हटा दिया, तो इससे नुकसान होगा। इसलिए, यह साफ़ हो गया कि सिर्फ़ मुस्लिम वोट चाहिए थे। गांधी कह रहे थे, 'आज़ाद को नियुक्त न करें; उनकी जगह किसी और मुस्लिम को नियुक्त करें'... गांधी ने तब जो सुझाव दिया था, ठीक वैसा ही अखिलेश ने आज अमल में लाया है...0
0
Report
Advertisement
Morbi: हलवद में कार- बाइक टकराने से दंगा जैसी घटना, 3 घायल
Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ ಮೋર્બી: હળવદ શહેરમાં કાર અને બાઇક સામસામે આવી ગયા બાદ જૂથ અથડામણ હિન્દુ અને મુસ્લિમ સમાજ લોકો વચ્ચે થયેલી માથાકૂટમાં ઇજા પામીેલા ત્રણ વ્યક્તિ સારવારમાં ઇજાગ્રસ્તમાંથી બે રાજકોટ અને એક મોરબી હોસ્પિટલમાં સારવાર હેઠળ ઇજાગ્રસ્ત શબિર ચૌહાણ, રશીદ ચૌહાણ અને અફઝલ રાઠોડ ને સારવાર માટે ખસેડાયા ડીવાયએસપી સમીર સારડા સહિતનો પોલીસ સ્ટાફ ઘટના સ્થળે ઘટના સ્થળે બંદોબસ્ત અને શહેરમાં સ્થાનિક પોલીસ તેમજ એલસીબી, એસોઓજીની ટીમ દ્વારા પેટ્રોલિંગ હાલમાં મારા મરીના બનાવ સંદર્ભે હળવદ પોલીસ સ્ટેશનનમાં ફરિયાદ દાખલ કરવાની તજવીજ ચાલુ બાઈટ 1: સમીર સારડા, ડીવાયએસપી, વાંકાનેર0
0
Report
धनबाद के कतरास में दुर्गा पूजा की तैयारी के साथ मेयर ने निरीक्षण किया
Dhanbad, Jharkhand:शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ हो गया है। धनबाद के विभिन्न स्थानों में समिति दुर्गापूजा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। पूजा पंडालों के व्यवस्था का जायजा निरीक्षण मेयर संजीव सिंह कर रहे हैं। मेयर संजीव सिंह कतरास स्थित GNM सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। मेयर ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पूजा पंडाल आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसे लेकर निगम भी तैयारी कर रही है। जिले के साथ दूसरे राज्य से श्रद्धालु घूमने पहुंचते हैं। निगम का प्रयास होगा जो श्रद्धालु धनबाद कतरास के पूजा पंडाल पहुँचेंगे उन्हें निगम की समुचित व्यवस्था दिखेगी।0
0
Report
ग्रामीणों ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का काफिला रोका, सड़क बनवाने वादा याद दिलाया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पीरटांड़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत में शनिवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुना दी। ग्रामीणों ने सांसद का काफिला रोककर सड़क नहीं बनने पर जमकर भड़ास निकाली। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का काफिला नावाडीह पहुंचा, पहले से नाराज ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने कहा. चुनाव में वादा किया था कि जीतूं या हारूं, सड़क बनवा दूंगा। सड़क तो बनी नहीं, जीतने के बाद आपने गांव की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। अचानक हुए विरोध से सांसद असहज हो गए और ग्रामीणों के सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। स्थिति बिगड़ती देख सुदेश महतो खुद गाड़ी से उतरे, ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। उनके समझाने और सड़क को लेकर आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए और काफिले को जाने दिया। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को पीरटांड़ के जमुआ मैदान में आजसू पार्टी का युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित था. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
अग्रसेन जयंती: अनूपपुर में शोभायात्रा और झांकी ने उमंग मचाई
Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी मे अग्रसेन महराज की 5150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर भारी संख्या मे अग्रवाल समाज के पुरुष, महिला बच्चे शामिल हुए इस अवसर पर समूचे नगर मे हर्षोल्लास से झांकी और शोभायात्रा निकाली गई गाजे बाजे के साथ भजन गाते नाचते हुए लोग नजर आये शोभायात्रा के दौरान रथ मे बिराजे अग्रसेन महराज का जगह जगह पूजन किया गया महाराजा अग्रसेन की पूजा मुख्य रूप से उनके द्वारा स्थापित सामाजिक समानता अहिंसा व्यापारिक समृद्धि और लोक कल्याण के आदर्शों के प्रति सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए की जाती है इनका जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन सुख प्रतिपदा को हुआ जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है धन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज0
0
Report
25 हजार का इनामी लुटेरा गोली लगने से घायल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात कोतवाली प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व मे उनकी पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी लुटेरा बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया- जबकि उसके साथी मुनीर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया - दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटा गया कुंडल, नकदी और अवैध चाकू बरामद हुआ है, पुलिस के मुताबिक देर रात देवला से सरकड़ी खुमार की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। आरोप है कि पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई पुलिस के नजदीक पहुंचने पर बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बंटी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी मुनीर को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया। घायल बंटी निवासी लखनौती कला, कोतवाली देहात, लूट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुनीर निवासी माझीपुर, थाना बेहट, के कब्जे से अवैध चाकू मिला। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गये आरोपियों से एक तमंचा315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, लूटा गया पीली धातु का कुंडल तथा 460 रुपये नकद बरामद हुए - क्षेत्राधिकारी द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी हैं।0
0
Report
जामताड़ा के गांधी मैदान में पहली बार डांडिया महोत्सव, शिल्पी राघवानी की धमाकेदार प्रस्तुति
Jamtara, Jharkhand:शारदीय नवरात्र के पहले दिन जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे, जबकि करीब 500 महिलाओं ने डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, डीएफओ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। गायिका अर्चना गोस्वामी ने भगवान गणेश की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। शिल्पी राघवानी ने जामताड़ा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यक्रमों की चर्चा विदेशों में रहने वाले उनके दोस्तों तक भी पहुंची है। उन्होंने आयोजकों और जामताड़ावासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ‘आई लव जामताड़ा’ वीडियो प्रतियोगिता में शमीम अंसारी को प्रथम, ऋषभ कुमार को द्वितीय और नित्यानंद रवानी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पांच वर्षीय क्यारा सिंह को भी सम्मानित किया गया। आयोजन आशा गुप्ता और तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।0
0
Report
Advertisement
