210205
चित्रकूट में छात्रा द्वारा ली गई खुद की जान के मामले में पुलिस ने कि कार्रवाई
Chak Mali, Uttar Pradesh:चित्रकूट के मऊ में 10वीं की छात्रा द्वारा बदमाशों से परेशान होकर खुद की जान लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना के अनुसार इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जिसके चलते थाना प्रभारी और दोषी पुलिसकर्मी निलंबित किए गए और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार से दुर्व्यवहार के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ, DG अनिल पालीवाल ने किया उद्घाटन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का शुभारंभ पोकरण, जैसलमेर बॉर्डर होम गार्ड के महानिदेशक (डीजी) अनिल पालीवाल बुधवार को पोकरण स्थित बीएसएफ परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र पाल नेगी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, पोकरण वृत्ताधिकारी (सीओ) बुद्धाराम विश्नोई, रामदेवरा थाना प्रभारी देवकिशन सहित पुलिस एवं बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीजी अनिल पालीवाल ने सभी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके पश्चात डीजी अनिल पालीवाल ने बीएसएफ परिसर में आयोजित बॉर्डर होम गार्ड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत होमगार्ड जवानों को सुरक्षा, समन्वय एवं आपदा प्रबंधन सहित विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा。 बाईट-अनिल पालीवाल, DG,बॉर्डर होम गार्ड0
0
Report
कोटा में खेल सुविधाओं का विस्तार: दो नए ट्रैक और ESIC अस्पताल हाईटेक उपकरण
Kota, Rajasthan:-कोटा स्टेडियम को मिलेंगे दो नए एथलेटिक्स ट्रैक -ईएसआई अस्पताल को मिलेंगे हाईटेक उपकरण -लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ की महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बैठक कर कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा के खेल स्टेडियम में दो नए एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाने की आवश्यकता है। हाल ही में उन्होंने कोटा में खेल प्रतिभाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की है। बिरला ने कहा कि कोटा को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने, आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण, मौजूदा खेल सुविधाओं का उन्नयन तथा विभिन्न खेल विधाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मांडविया के साथ कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के रोडमैप पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि कोटा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कोटा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा देशभर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ईएसआई अस्पताल होगा हाईटेक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चर्चा के दौरान कोटा के ईएसआई अस्पताल में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर भी बल दिया। अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें और हाईटेक चिकित्सा उपकरण जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह बैठक कोटा को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।0
0
Report
छज्जा गिरने से सनसनी: सुजानगढ़ के मातृ एवं शिशु अस्पताल में खतरे की घंटी, एक महिला घायल
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर: श्री दुर्गादत्त फतेहपुरिया राजकीय मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का छज्जा गिरा। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का बरामदा भरभराकर गिर गया। हादसे में निजी मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली एक महिला घायल हो गई, हालांकि उसकी जान बच गई। घटना के वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्ज खबर के अनुसार घायल महिला का नाम किरण मेघवाल (25) है जो गुलेरिया गांव की निवासी है और अस्पताल से बाहर जाते समय छज्जे का मलबा उसके ऊपर गिर गया। उसका सिर चोटिल हुआ और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल भवन की सुरक्षा और संरचना को लेकर चिंता बढ़ गई है क्योंकि कई कमरे में छत टपक रही है और सीलन है; रूम नंबर 1 की छत का एक बड़ा हिस्सा पहले ही गिर चुका है। वर्ष 2023 में जीर्णोद्धार के बावजूद छत और पानी-पानी होने की समस्या लगातार बनी हुई है। पीएमओ, पीडब्ल्यूडी और उच्च अधिकारियों को कई बार इस खतरे के बारे में सूचना दी गई, पर मरम्मत का काम नहीं हो पाया। अस्पताल परिसर के विजिबल हालात से लोगों में गहरा रोष है कि आवश्यक मरम्मत समय से क्यों नहीं हो पाई।0
0
Report
Advertisement
लातूर में बायो-खत और बीज घोटाला: किसान संकट में
Latur, Maharashtra:लातूरमें कृषी निविष्ठांचा काळाबाजार ... बियाण्यांनंतर खतांचा खेळ ... बळीराजाला लुटतंय कोण ? .... शेतकरी पाऊस नसल्यामुळे संकटात आहे... पण त्याहून मोठा प्रश्न म्हणजे, शेतकऱ्यांना विकली जाणारी बियाणं आणि खतं खरंच दर्जेदार आहेत का ? लातूरमध्ये यंदा सोयाबीन बियाणे न उगवल्याच्या मोठ्याप्रमाणात तक्रारी कृषी विभागाकडे दाखल झाल्या आहेत. आणि आता बोगस खत विक्रीचा ही संशय समोर आला आहे. पेरणी झाली... पैसा खर्च झाला... पण पीक उगवलंच नाही. आता खतावरही संशय व्यक्त होत आहे. लातूरमध्ये बळीराजाच्या कष्टाशी नेमका खेळ कोण करतंय ? याचाच पर्दाफाश करणारा आमचा स्पेशल रिपोर्ट...... शेतकरी पाऊस नसल्यामुळे संकटात आहे... परंतु खरीप धोक्यात आला आहे. सोयाबीन बियाणे न उगवल्याच्या तब्बल 500 हुन जास्त तक्रारी कृषी विभागाकडे दाखल झाल्या आहेत. अनेक शेतकऱ्यांना दुबार पेरणी करावी लागली. बाभळगावात बोगस खत विक्रीचा आरोप समोर आल्याने शेतकऱ्यांच्या चिंतेत आणखी भर पडली आहे. निसर्गाच्या संकटातून सावरायचं तरी कसं, आणि शेतीसाठी विकत घेतलेल्या निविष्ठांवर विश्वास ठेवायचा तरी कोणावर, असा सवाल आता बळीराजा विचारत आहे. यंदा लातूर जिल्ह्यात खरीपाच्या तब्बल 4 लाख 36 हजार हेक्टर्सवर पेरणी झाली. शेतकरी कर्ज काढलं... महागडं बियाणं आणि खत खरेदी केलं... आणि पावसाच्या आशेवर पेरणी केली. परंतु अनेकांच्या शेतात सोयाबीन उगवलंच नाही. गेल्या वर्षीच्या तुलनेत ही संख्या दुपटीहून अधिक आहे. बियाण्यांचा प्रश्न अद्याप सुटलेला नसतानाच, लातूर जिल्ह्यातील बाभळगावात बोगस खत विक्रीचा आरोप समोर आला. संतप्त शेतकर्यांनी खत विक्री केंद्रावर धडक देत ठिय्या आंदोलन केले. कृषी विभागाने संशयित खताचे नमुने जप्त करून तपासणीसाठी पाठवले. या प्रकरणी गुन्हाही दाखल झाला आहे. परंतु एकामागून एक घडणाऱ्या या घटनांमुळे लातूरच्या शेतकऱ्यांचा कृषी निविष्ठांवरील विश्वास डळमळीत झाला आहे...... बियाण्यांबाबतच्या शेकडो तक्रारींचे पडसाद अद्याप शांत झालेले नाहीत. बाभळगावातील खत प्रकरणाने शेतकऱ्यांच्या चिंतेत आणखी भर टाकली आहे. संशयित खताचे नमुने कृषी विभागाने जप्त केले असून तपास सुरू आहे. या प्रकरणी गुन्हाही दाखल झाला आहे. प्रयोगशाळेच्या अहवालातून सत्य काय समोर येते, दोषींवर काय कारवाई होते, याकडे शेतकऱ्यांचं लक्ष लागलं आहे. कारण बळीराजाला आता केवळ पावसाचीच नाहीत ... तर बाजारात मिळणाऱ्या प्रत्येक बियाण्यावर आणि प्रत्येक खताच्या पोत्यावरही विश्वास ठेवण्यापूर्वी विचार करावा लागतो.....0
0
Report
मैहर में वनभूमि पर बिरसा मुंडा-आंबेडकर मूर्ति मामले में भारी पुलिस कार्रवाई
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गाँव में वन विभाग की जमीन पर बिरसा मुंडा और बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखकर कब्जा करने के मामले में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर मौके पर मौजूद आदिवासियों ने पथराव शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख वन विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस को मदद के लिए बुलाया। CSP महेंद्र सिंह और SDM दिव्या पटेल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बलपूर्वक अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराया। पूरी जमीन पर पेड़ लगवाकर वन विभाग को पुनः जमीन सौंपी गई। इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग और जिला पुलिस के लगभग 150 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद रहे। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को पुलिस ने जब्त कर वन विभाग कार्यालय मैहर ले जाया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। आरोप है कि मूर्ति स्थापित कर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे खाली कराने के लिए आज वन विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।0
0
Report
सिकंद्राराऊ के पुरदिल नगर में'पलायन' बोर्ड लगाने के पीछे साजिश या मजबूरी जांच में खुलेगा राज
Jarera, Uttar Pradesh:हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र की चौकी पुरदिलनगर में एक नया विवाद सामने आया है। स्थानीय सभासद हाजी मुनीर अहमद के घर पर लगाए गए 'पलायन' बोर्ड को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अब दूसरे पक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें बदनाम करने की नीयत से 'पलायन' का बोर्ड लगाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष अबरार और उनके परिवार का कहना है कि वायरल किए जा रहे झगड़े के वीडियो को अधूरा और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका दावा है कि उनके पास घटना का पूरा वीडियो मौजूद है, जिसे जांच के दौरान पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक हाथरस, से निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विवाद की वास्तविक तस्वीर क्या है।0
0
Report
Advertisement
दमोह में दबंग की गोलीबारी: बुजुर्ग और नाती घायल
Damoh, Madhya Pradesh:मजदूरी करने से मना क्या बुजुर्ग आदिवासी ने तो दबंग से दाग़ की गोली, बुजुर्ग और मासूम घायल.. दमोह जिले के मडियादो का है यहां रहें वाले बुजुर्ग दयाल आदिवासी कुछ दिनों पहले तक इसी गांव के एक संपन्न दबंग गुड्डा पाठक के यहाँ मजदूरी करते थे लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से दयाल आदिवासी ने मजदूरी करना बंद कर दिया। इस बात से दबंग नाराज था और आज इस आदीवासी के घर अचानक दबंग गुड्डा आया और बुजुर्ग को धमकाने लगा उसने देशी कट्टा निकाला और उसे दिखाते हुए उसमें गोली मारने की धमकी भी दी और देखते ही देखते उसने गोली चला दी। इस गोली के छर्रे बुजुर्ग दयाल को तो लगे ही साथ ही वहीं मौजूद दयाल के 6 साल के पोते लच्छू को भी छर्रे लगे और देखकर दबंग अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना से सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार बुजुर्ग और मासूम को लेकर सिविल अस्पताल हटा पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डाक्टर्स के मुताबिक सर्जरी के जरिए दोनों के शरीर से छर्रे निकाले जाएंगे वहीं हालत खतरे से बाहर है। वहीं मडियादो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
प्रयागराज में छात्रों की आवाज़ बुलंद, राहुल गांधी के लिए युवाओं के मुद्दों पर जोर
Prayagraj, Uttar Pradesh:छात्रों की गूंज की सफलता के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हनुमान मंदिर में किया दर्शन पूजन, संगम स्थित विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अजय राय ने कांग्रेसियों के साथ किया दर्शन पूजन, 8 अगस्त को राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता के लिए बजरंगबली से मांगा आशिर्वाद। संगम नगरी प्रयागराज में इस समय हलचल तेज़ है। क्योंकि आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड पर कांग्रेस का बहुचर्चित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कांग्रेसियों ने शहर के कोतवाल लेटे हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन किया है। 8 अगस्त की शाम 5 बजे आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सीधे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की सफलता, युवाओं के संघर्ष और देश-प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तमाम कार्यकर्ताओं के साथ प्रयागराज के प्रसिद्ध 'लेटे हुए हनुमान जी मंदिर' पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कहा की जो युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और यह सरकार आंख मूंदकर बैठी है—उसी के क्रम में आज यहां लेटे हुए हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आए हैं। ताकि कार्यक्रम सफल हो यूनिवर्सिटी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के गेट पर पोस्टर की भी लॉन्चिंग है। जो आज 'छात्रों की गूंज' का कार्यक्रम है, यह पूरे गांव-गांव और घर-घर में चर्चा का विषय बन गया है। यह पूछे जाने पर की बरसात का मौसम चल रहा है कार्यक्रम स्थल पर जल भराव है, ऐसे में कार्यक्रम हो पाना संभव है। इस पर अजय राय ने कहा कि मौसम चाहे जैसा भी हो, युवाओं के मुद्दों पर यह कार्यक्रम स्थगित नहीं होगा। पानी हो या पत्थर राहुल गांधी कन्याकुमारी से श्रीनगर तक जब गए थे, तो बारिश, पत्थर और बर्फबारी भी हुई थी, लेकिन वे रुके नहीं। मौसम कोई भी बाधा डाले, राहुल का यह कार्यक्रम होकर रहेगा और प्रदेश के छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अजय राय ने यह भी बताया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का पहला चरण कोटा में, दूसरा देहरादून में और तीसरा प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, महंगे परीक्षा फॉर्म और युवाओं की बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त का यह संवाद पूरे देश और प्रदेश के युवाओं तक एक बड़ा संदेश पहुंचाएगा।0
0
Report
कृष्णनगर के कई इलाकों की खराब सड़कों से स्थानीय जनता परेशान
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর শহরের বিভিন্ন এলাকায় বেশকিছু রাস্তা চলাচলের অযোগ্য হয়ে গেছে, সাধারণ মানুষ চরম দুর্ভোগ হয়রানি হচ্ছেন।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय अस्पताल में टूटे पैर पर कूट बांधने का VIDEO वायरल: स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन बेगूसराय से सामने आई एक तस्वीर ने इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर या स्प्लिंट लगाने की बजाय कूट का टुकड़ा बांधकर उसे रेफर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मामला बेगूसराय के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर टूट गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।लेकिन आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान टूटे पैर पर उचित बैंडेज या स्प्लिंट लगाने के बजाय कूट का टुकड़ा बांध दिया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोग अस्पताल की व्यवस्था और इलाज में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।उधर, वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को तत्काल राहत देने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाता है। हालांकि, मीडिया में सामने आए वीडियो और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंजुल अनुमंडलीय स्थल प्रभारी डॉक्टर अभिनव कुमार ने बताया है कि सीरियस पेशेंट को उसे बेहतर इलाज करने के लिए और तुरंत राहत दिलाने के लिए जो सामान सामने रहता है उसे ट्रीटमेंट किया जाता है। उन्होंने बताया है कि बैंडेज करने का सामान उपलब्ध नहीं था। तत्काल उसे पैर में कूट बांधकर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।फिलहाल, वायरल वीडियो ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।0
0
Report
सोलर पैनल वेंडरों ने विद्युत विभाग पर लगाये गंभीर आरोप
Auraiya, Uttar Pradesh:स्मार्ट मीटर पेंडेंसी को लगातार बढ़ाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का पलीता लगा रहा विद्युत विभाग।सोलर पैनल वेंडरों ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप।विद्युत विभाग के xcn मीटर पर लगाए वेंडरों ने गंभीर आरोप।औरैया विद्युत विभाग की लापरवाही से पीएम सूर्य योजना को लगाया जा रहा पलीता ।पूरे आरोपों को विद्युत विभाग के xcn मीटर संतोष कुमार ने बताया निराधार, उन्होंने बताया कि सबके मीटर क्रम से लगाये जा रहे है किसी से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा0
0
Report
विदिशा के काकरुआ में ज़ी मीडिया की खबर से बच्चों की पढ़ाई गांव में सुरक्षा
Vidisha, Madhya Pradesh:बदली तस्वीर . विदिशा के गांव काकरुआ में डैम की जान जोखिम में डालने वाली तस्वीरें... जब ज़ी मीडिया ने दिखाईं... तो सिर्फ प्रशासन नहीं...जबलपुर हाईकोर्ट तक हिल गया... कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान...जज खुद पहुंचे मौके पर... और शासन को लगाई कड़ी फटकार... ज़ी मीडिया की खबर का हुआ असर नतीजा ये है कि गांव के 4 गांवों के बच्चों को... जान जोखिम में डालकर डैम कूदकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा... प्रशासन ने रातों-रात बदल दी तस्वीर... जिसके लिए गांव के अधिकांश लोगों ने जी मीडिया का किया धन्यवाद साथ ही बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान. बच्चों ने दिल से zee मीडिया का माना आभार.. विदिशा के काकरुआ गांव की वो तस्वीर... जिसने झकझोर दिया था हर किसी को... मासूम बच्चे...कंधे पर बस्ता...और पैरों तले खतरनाक डैम... हर दिन जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते ये बच्चे... ये खबर ज़ी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई... और असर ऐसा हुआ कि जबलपुर हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया... जज मौके पर पहुंचे...निरीक्षण किया... और शासन-प्रशासन की लापरवाही पर जड़ी कड़ी फटकार... खबर चलते ही मचा प्रशासनिक हड़कंप... आनन-फानन में लिए गए बड़े फैसले... गांव के ही मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में किया गया परिवर्तन... दो नए टीचरों की नियुक्ति भी कर दी गई... अब गांव के बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा... पढ़ाई अब होगी गांव में ही... और सुरक्षा के लिहाज से डैम को बैरिकेड लगाकर किया गया बंद. ये है ज़ी मीडिया की खबर की ताकत... जिसने बदल दी विदिशा के काकरुआ गांव के बच्चों की तकदीर... अब न डैम का खतरा...न मीलों का सफर... गांव में ही मिलेगी शिक्षा...और मिलेगी सुरक्षा भी... बाइट - मुकेश टंडन, विधायक, विदिशा。 बाइट - क्षितिज शर्मा, एस.डी.एम., विदिशा。 बाइट - एन.के. अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, विदिशा。 बाइट - छत्रपाल राजपूत, ग्रामीण, छात्र-छात्रा के परिजन。 बाइट - रिचा गिरी गोस्वामी, छात्रा。 बाइट - अनुराग प्रजापति, छात्र。 बाइट - ऋषभ राजपूत, छात्र。 बाइट - किशन सिंह राजपूत, ग्रामीण。 बाइट - कमल सिंह रघुवंशी, ग्रामीण。0
0
Report
Advertisement
चमोली DM ने बूथ 86-87 पर नामावली दावे-आपत्ति के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली गौरव कुमार ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दशोली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड में बूथ संख्या 86 एवं 87 पर निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीओ 1 / निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चमोली ने प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड में एसआईआर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। यहाँ संचालित दोनों बूथों पर ऐसे मतदाताओं के प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है, जिनके नाम वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से मैप नहीं हो पाए थे अथवा जिनके विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाता अपने अभिलेखों के साथ सुनवाई केंद्र पहुंच रहे हैं, जहां बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) उनकी सहायता करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम सही ढंग से दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मतदाता का विवरण निर्वाचक नामावली में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप में दर्ज हो। उन्होंने सभी सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दावे एवं आपत्ति का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों ने CM आवास नहीं जाने का फैसला, शाम 4 बजे होगी मीटिंग
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC आंदोलन: SDO पहुंचे धरनास्थल, कहा— मुख्यमंत्री के संदेश पर आया हूं, छात्र प्रतिनिधियों को वार्ता का न्योता। आज शाम 4 बजे बैठक: छात्रों के 5 प्रतिनिधि मुख्यमंत्री आवास पर सीएम से करेंगे मुलाकात। आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम: सरकार ने बातचीत की पहल की, SDO ने छात्रों को सीएम का संदेश सौंपा। छात्रों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री आवास नहीं जाएंगे अगर बात करनी है तो उन्हें धरना स्थल पर आना होगा। छात्र cm हाउस जाने से मना कर रहे हैं SDO, ADM पहुंचे हैं cm का संदेश लेकर। छात्राओं का कहना है कि यह व्यक्तिगत बात नहीं है, पांच छात्र नहीं जाएंगे cm को धरना स्थल पर आकर सभी को बताना होगा और जो बातें रखी गई हैं उन पर कार्रवाई करना होगा तब या अनिश्चितकालीन धरना हटेगा। SDO छात्रों को समझने में लगे हैं0
0
Report
एटा ARTO कार्यालय में DM ने किया औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती के निर्देश
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह ने ARTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,कर्मचारियों में मचा हड़कंप, डीएम ने कार्यालय में रखी फाइलों की जांच की, निरीक्षण के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस की प्रकिया को सरल,पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए, वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया व सिस्टम में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियो पर कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी, ARTO कार्यालय को दलालों से मुक्त रखने के दिए निर्देश, आमजन लोगों को अनावश्यक परेशान करने या किसी भी प्रकार का उत्पीड़न करने पर कार्रवाई की जायेगी, वहीं डीएम कर्मचारियों को किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतानी दी, एटा ARTO कार्यालय का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
