icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210208
Onkar SinghOnkar SinghFollow23 Jul 2024, 03:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

थानेसर कांग्रेस सम्मेलन से भाजपा पर आक्रामक हमला, 8 अक्टूबर प्रदर्शन की घोषणा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के हल्का थानेसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र मे हुआ जिसको चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री), प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, विधायक अशोक अरोड़ा,शाहबाद से विधायक रामकरण काला, माजूद रहे पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा धान खरीद के बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर उठे सवाल, किसानों के प्रदर्शन और भाजपा विधायकों की दिल्ली में मुलाकात को लेकर सियासत तेज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन का ऐलान हरियाणा में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। थानेसर में विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित भव्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन में उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी और कांग्रेस की बढ़ती ताकत का संकेत बताया। वहीं, किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए 8 अक्टूबर को प्रदेशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। वीओ-1 थानेसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। विधायक अशोक अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी सज्जन सिंह, रामकिशन गुर्जर, किरण चौधरी सैनी, मेवा सिंह और चक्रवर्ती शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन की सफलता पर कांग्रेस नेताओं ने आयोजकों और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को बधाई दी। नेताओं का कहना था कि हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है और कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। वीओ-2 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 8 अक्टूबर को हरियाणा सहित देश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ होने वाले इन प्रदर्शनों में कांग्रेस के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वीओ-3 किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों को 48 घंटे में भुगतान करने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में किसानों की फसलें एक-एक सप्ताह तक मंडियों में पड़ी रहती हैं। कहीं धान में नमी का बहाना बनाकर खरीद में देरी की जा रही है, तो कहीं 26 क्विंटल की सीमा का हवाला देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान और बाजरे की खरीद को लेकर किसान बेहद परेशान हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि किसानों के मुश्किल समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। कुल मिलाकर थानेसर का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन जहां पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन बना, वहीं किसानों के मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी upcoming रणनीति भी स्पष्ट कर दी। अब 8 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शनों पर सभी की निगाहें रहेंगी। हरियाणा की मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के सभी विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वीओ4 धान खरीद के सीजन में किसानों को मंडियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सालभर से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रदेश में किसान आंदोलन कर रहे हैं और मंडियों में धान की आवक जोरों पर है, ऐसे समय में मुख्यमंत्री का विदेश दौरा कितना उचित है? वहीं, भाजपा के सभी विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मुलाकात को लेकर विपक्ष सरकार की मंशा और किसानों के मुद्दों पर उसके रुख को लेकर सवाल उठा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाती है और मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के बीच धान खरीद की व्यवस्था किस तरह सुचारू रहती है। फिलहाल किसानों के मुद्दे और भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
0
0
Report

तराना में आबकारी दबिश: 63 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:तराना में आबकारी की अलसुबह दबिश, 63 लीटर अवैध शराब बरामद उज्जैन। तराना में आबकारी विभाग ने रविवार अलसुबह अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 63 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने भारत सिंह पिता देवी सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि तराना के पाला मोहल्ले में मकान नंबर 132 में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने अलसुबह यहां दबिश दी। मकान अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद तराना पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 200 पाव प्लेन देशी शराब, 50 पाव मसाला देशी शराब, 50 पाव एमडी रम और 12 बोतल आरएस व्हिस्की बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने भारत सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी और पुलिस विभाग में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर आबकारी विभाग की टीम काफी समय से नजर रख रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। कार्रवाई कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देश पर की गई। आबकारी कंट्रोलर मुकेश रंधा द्वारा गठित टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजय जैन के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम में तराना, बड़नगर और महिदपुर वृत्त का स्टाफ शामिल रहा।
0
0
Report

पप्पू यादव ने गोपालगंज में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर पैसे वितरित किये – भाजपा के समर्थन में नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए

Gopalganj, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को गोपालगंज पहुंचे जहाँ उन्होंने बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व उनके बीच पैसे का वितरण किया. बैकुंठपुर के शीतलपुर में 5 दिन पूर्व जमींदारी बांध टूट गया था जिसके बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया था कई गांवों में अभी पानी फैला है जहाँ लोग शिविर में रह रहे व समुदायिक रसोई में खाना खा रहे हैं. आज पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच मिलने पहुँचे जहाँ बुलेट से बाँधपर घूमकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व पैसा वितरण किया. पप्पू यादव ने बताया कि 1984 के बाद आजतक इतनी बड़ी विभीषिका नही देखने को मिली इस बार 23 जिलो के 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए. मैं पिछले 23 दिनों से नदी में हूं कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों के बीच गया हूं आज गोपालगंज हूं अब बेतिया के नौतन जाऊँगा. बड़ी बात है कि आजतक नरेन्द्र मोदी जी का एक ट्वीट नही आया है.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व पर जोर

Panchkula, Haryana:हरियाणा कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर फिर उठी आवाज... कुलदीप शर्मा ने सामूहिक नेतृत्व की पैरवी की... हुड्डा के CM फेस प्रोजेक्शन पर उठाए सवाल... हरियाणा कांग्रेस में आगामी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे और नेतृत्व के मुद्दे पर अंदरूनी बहस एक बार फिर सामने आई है। कांग्रेस के senior नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर हरियाणा में किसी एक नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने के बजाय सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ने की पैरवी की है। कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के उस सुझाव का हवाला दिया है, जिसमें चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ने और राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाने की बात कही गई है। पत्र में उन्होंने इसे कांग्रेस की मूल विचारधारा के अनुरूप बताया है। पत्र में कुलदीप शर्मा ने लिखा कि हरियाणा में चुनाव से काफी पहले किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने से पार्टी के व्यापक जनाधार और गठबंधन की संभावनाएं सीमित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी का फोकस एक व्यक्ति और उसके इर्द-गिर्द केंद्रित हो जाता है। कुलदीप शर्मा ने पत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वे वर्ष 2029 के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की मुहिम चला रहे हैं। शर्मा के मुताबिक, इससे कांग्रेस की पहुंच सीमित हो रही है और अलग-अलग वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि पार्टी में किसी एक व्यक्ति के नेतृत्व के बजाय सामूहिक नेतृत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला केंद्रीय पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा जाना चाहिए। पत्र की प्रतियां हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राव और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को भी भेजी गई हैं। पत्र सामने आने के बाद हरियाणा कांग्रेस में 2029 के नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज होने के संकेत हैं।
0
0
Report

दमोह गोकशी मामले में सस्पेंड हुए SI-ASI, अवैध अतिक्रमण और मांस मदिरा पर कार्रवाई

Damoh, Madhya Pradesh:गोकशी मामले में एक और बड़ा एक्शन, एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई सस्पेंड, कलेक्टर ने दी जानकारी, अधिक्रमण हटाने के साथ मांस मदिरा विक्रय पर भी नकेल.. एंकर/ एमपी के दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले में शनिवार शाम से ही लिए जा रहे एक्शन के साथ अब लगातार कार्यवाहियों का दौर जारी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में पहली नजर में जिन लोगों की हीलाहवाली पाई गई है उन में से एक सब इंस्पेक्टर चौकी प्रभारी ब्रजलाल पटेल और एएसआई राकेश पाठक को सस्पेंड किया गया है वहीं इलाके में अपरधियों के अवैध अतिक्रमणों पर भी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर के मुताबिक इस इलाके में लगे पुलिस के 26 सीसीटीवी कैमरे बंद थे जिन्हें चालू कराया गया है। उनके मुताबिक इस इलाके में खुलेआम मांस मदिरा की दुकानें चलाये जाने की बात भी सामने आई थी जिसे लेकर भी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने हिंदूवादी संगठनों के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन में लापरवाही की है है , इस पर डीएम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर बुलडोजर एक्शन किया जा सकता है और यहां पर भी उसी आधार पर एक्शन लिया जा रहा है।
0
0
Report

कामद गांव में हथियारबंद फायरिंग, 15 वर्षीय बालक घायल—जांच जारी

Datia, Madhya Pradesh:हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय बालक को लगी गोली, जिला अस्पताल में इलाज जारी दतिया। उन्नाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में हर्ष फायरिंग के दौरान 15 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बालक को डायल-112 की मदद से जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में हथियारों से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक अहिरवार पुत्र हरदयाल अहिरवार के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बालक ने गांव के ही लवकुश दांगी और अभिषेक वंशकार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 30 से अधिक छात्र सम्मानित

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।,समारोह के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को नई दिशा दे सकते हैं।,वहीं OBC महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने मप्र सरकार से OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में OBC आबादी करीब 65 प्रतिशत होने के बावजूद वर्तमान में सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 13 प्रतिशत पद होल्ड पर रखे गए हैं। 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने तक महासभा आंदोलन जारी रखेगी। बाइट - डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग* बाइट - गया प्रसाद पटेल, संभागीय प्रभारी, OBC महासभा*
0
0
Report

गहलोत के आरोपों पर भाजपा मंत्री बोले—जनादेश से कांग्रेस की हताशा उजागर

Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार हार की हताशा में अनर्गल बयान दे रहे अशोक गहलोत: मदन दिलावर जनता के बीच समाप्त हुई कांग्रेस की प्रासंगिकता: जवाहर सिंह बेढम सत्ता का दुरुपयोग करने वाले अपनी गिरेबां में झांकें: हीरालाल नागर कांग्रेसिए खुद होटलों में कैद रहे, अब कर रहे बयानबाजी: रामलाल शर्मा जयपुर, 4 अक्टूबर 2026। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन के बाद कांग्रेस नेताओं की हताशा बयानों में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी हार पर आत्ममंथन करने की बजाय जनादेश पर सवाल उठाना जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी जनता अपने विवेक से निर्णय करेगी। मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगिण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि नगर निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जनता जिस दल को अपना आशीर्वाद देती है, वही चुनाव में विजयी होता है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान हताशा भरा है। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को पंगु कर दिया था और एक-एक पंचायत समिति में दो-दो साल तक चुनाव चलते रहे और विकास कार्य अवरुद्ध रहे। जबकि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ‘एक राज्य, एक चुनाव’ की परिकल्पना को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाई है और now पंचायत चुनाव में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलेगा। क्योंकि हर बार हार के बाद कभी ईवीएम का मुद्दा उठाने के और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देने वाली कांग्रेस की प्रासंगिकता जनता के बीच समाप्त हो गई है। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि उनके शासनकाल में पंचायत राज चुनाव टुकड़ों में करवाए गए और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए खरीद-फरोख्त कर बोर्ड बनाए गए। इतना ही नहीं, सत्ता में बने रहने के लिए विधायकों से लेकर मंत्रियों की लगातार फोन टैपिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पानी-बिजली सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप नगरीय निकायों में भाजपा को प्रचंड जनादेश प्राप्त हुआ। उससे अशोक गहलोत को छटपटाहट हो रही है। क्योंकि कांग्रेस में आपसी खींचतान के चलते उनके नेताओं में एक-दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है और केवल सत्ता लोलुपता सता रही है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए कोविड के समय में भी इनकी कांग्रेस सरकार कई दिनों तक होटलों में कैद रही। चूंकि अब अशोक गहलोत की गांधी परिवार के दरवाजे पर पहले जैसी स्वीकार्यता नहीं रही, इसी कारण वे राहुल गांधी को खुश करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नशे से दूर रहने के लिए शहर में अनोखा सफाई-झाड़ू अभियान

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा अभियान देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम और गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्यों ने अनूठे अंदाज में लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अग्रसेन चौक, कोठी कंपाउंड में समिति के कार्यकर्ता कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सफाई करते हुए नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। समिति अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा खासकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना स्वास्थ्य खराब करने के साथ परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें समय रहते नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। समिति ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छ समाज के साथ नशामुक्त समाज का निर्माण भी जरूरी है और इसके लिए पूरे समाज को मिलकर आवाज उठानी होगी。
0
0
Report

9–10 साल की मासूमों के साथ छेड़छाड़: बुजुर्ग आरोपी हिरासत में

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सावरी माता मंदिर में दर्शन करने गई मासूमों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें कीं. घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय महिलाओं ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ कर चप्पल और डंडों से जमकर पीटा. आरोप है कि वहां मौजूद नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बिठा लिया. इसके बाद उसने मासूमों के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं. आरोपी ने एक बच्ची के फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास भी किया, जिससे घबराकर दोनों बच्चियां घर भाग गईं और परिजनों को पूरी बात बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गड़िया मोहल्ला पहुंचे, जहां आरोपी छिपा हुआ था. बच्चियों ने पहचान की, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान आरोपी रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को हिरासत में ले लिया. महिला थाने में आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

Ashoknagar अस्पताल में नवजात की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच शुरू

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:ASHOKNAGAR (MP) के जिला अस्पताल के PNC वार्ड में नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या की घटना सामने आई है। माँ और दादी अस्पताल में मौजूद थीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है. बच्ची चंद घण्टे पहले जन्मी थी; उसकी गर्दन पर निशान और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारण और वार्ड में मौजूद लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके. परिवार के अनुसार बच्ची की मां भावना की दूसरी बेटी थी; शनिवार-रविवार की रात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार की सुबह मां ने बच्ची के मुँह से खून निकलते देखा और डॉक्टरों को सूचना दी; मौत के बाद गले पर निशान पाए गए. अस्पताल में सुरक्षा का पहरा बताया गया, लेकिन नतीजा क्या हुआ यह पुलिस की जांच पर निर्भर है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. इसके अलावा NCRB क्राइम्स इन इंडिया 2023 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में शिशु हत्या के मामले देश भर में सर्वाधिक रहे।
0
0
Report
Advertisement

सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा, घायल की हालत खतरे से बाहर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाली निवासी मुरशिद आलम दीपका से बिलासपुर गाड़ी खाली करने के बाद वापस पाली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झपकी आ गई। इसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए मुरशिद आलम को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें फिलहाल किसी गंभीर स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।
0
0
Report

मोदीनगर थाना ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार मोटरसाइकिलें बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में से तीन के संबंध में मोदीनगर और निवाड़ी थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि चौथी मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना मोदीनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन चोरी से जुड़े संदिग्धों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोदीनगर के इंद्रापुरी निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र प्रेमराज, मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी 18 वर्षीय ध्रुव त्यागी पुत्र राजेश और त्रिमूर्ति विहार जलालपुर रोड निवासी 21 वर्षीय दीपक उर्फ दीपेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों को छिपाकर रखा जाता था और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे, तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद चार मोटरसाइकिलों में से दो के संबंध में मोदीनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। एक मोटरसाइकिल निवाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। चौथी बाइक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों राज उर्फ राजेश निवासी मुरादनगर और अजगर उर्फ रोहित निवासी डिकोली, बागपत की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

पंजाब में पंथक लहर तेज, 2027 लिए अमृतपाल सिंह मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार पर चर्चा

Samrala, Punjab:ਅਗਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ - ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ (ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ) ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉੱਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ s ਸਿੰਘ chawala ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਅਕਾਲੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅੱਕੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਝਾਂਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕਿ 2022 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 92 ਵਿਧਾਇਕ ਜਿਤਾਏ ਸਨ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਭਾਈ ਜੋਹਰ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਭਾਈ ਈਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਵੱਲੋ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾਵੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸਰਦਾਰ ਐਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟਿਕਟ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਕੀਤੀਮੰਗ ਸੰਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਗੱਲ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਟਿਕਟ ਸਬੰਧੀ ਅੰਤਿਮ ਫੈਸਲਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅll۔ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਰਗੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ मੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੋਹਲ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top