210205
चित्रकूट के हनुमानगंज में दबंगो ने दलित युवक की करी पिटाई
Chakaundh, Uttar Pradesh:चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में एक दलित युवक की पिटाई के बाद इलाज के दौरान जान चली गई। सूचना के अनुसार आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने पहले उसे शराब पिलाई और गाली-गलौज भी की जिसके चलते उसके विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर गांव के बाहर फेंक दिया गया। घायल को रामनगर CHC से प्रयागराज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा के फोटो स्टूडियो में भीषण आग, दहशत कायम, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में शॉर्ट सर्किट से फोटो स्टूडियो की दुकान में लगी भीषण आग, आग लगने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, लोगों की जुटी भीड़, आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर हुआ खाक, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड की घटना।0
0
Report
अमन गिरफ्तार, असद एनकाउंटर के बाद भड़काऊ वीडियो पोस्ट के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस
मेरठ- गाजियाबाद के असद एनकाउंटर पर रीलबाजो पर शिकंजा, विवादित टिप्पणी कर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की गिरफ्त में माफी मांगता नजर आया आरोपी अमन, मुस्लिम युवक ने सूर्य हत्याकांड के आरोपी के पक्ष में रील बनाकर वायरल की , पुलिस ने माहौल बिगड़ने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस का एक्शन, Meerut ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वीडियो में दिखाई गई छुरी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 2 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक हाथ में छुरी लेकर चलता दिखाई दे रहा था। वीडियो में प्रयुक्त टैगलाइन और ऑडियो को धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला माना गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की कार्रवाई की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर युवक की पहचान अमन पुत्र अशरफ, निवासी हरिनगर, अंगूर वाली मस्जिद क्षेत्र, थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भूमिया पुल के पास कच्चा दगड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से वही छुरी भी बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वीडियो में किया गया था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और समाज में तनाव पैदा करने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पुलिस ने इस कार्रवाई की वीडियो जारी कर लोगों को चेतावनी देने का प्रयास किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बाइट विनायक भोंसले एसपी सिटी0
0
Report
जहानाबाद में बुडको भवन निर्माण की गुणवत्ता पर आक्रोश, काम रोका
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में बुडको द्वारा कराए जा रहे एक भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। पूरा मामला शहर के एक नंबर नाका के समीप का है। स्थानीय लोगों का कहना था कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण में शुरू से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। कई बार मौखिक शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। उनका आरोप था कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलने पर बुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया। बताया जाता है कि जांच के दौरान कई बिंदुओं पर लोगों की आपत्तियां सही पाई गई, जिसके बाद संबंधित एजेंसी को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया। इधर, जहानाबाद दौर पर पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री मो0 जमा खान ने भी मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल मौके पर काम बंद है और विभाग द्वारा सुधार की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोग अब पूरी पारदर्शिता के साथ ही काम शुरू कराने की मांग पर अड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, बोलीं-हिंदू बच्चे सतर्क रहे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुँची हिन्दू संगठन की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा- बंगाल में ममता बनर्जी नौटंकी कर रही है, बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब यह सपना टूट गया है, इव नौटंकी बाज महिला पर ज्यादा धयान ने दे। देश में कॉकरोच पार्टी के लिए लाल हिट और काला हिट भी तैयार है। वही उन्होंने राहुल गाँधी को मंद बुद्धि बच्चा है इस पर ज्यादा नही दिया जाए। वही उन्होंने गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड की घटना को दुःखद बताते हुए कहा कुत्ता पालो, बिल्ली पालो लेकिन मुल्ला नही पालो, हिन्दू बच्चो का मित्र कोई मुस्लिम नही होना चाहिए। मदरसों में बैठे मौलाना की मिनी पाकिस्तान बनाने की साजिश चल रही है।0
0
Report
फरीदाबाद: बड़खल मेट्रो के पास टेंपो पलटने से बड़ा हादसा टल गया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास टायर फटने से पलटा लोडिंग टेंपो, बड़ा हादसा टला फरीदाबाद। शहर के बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक लोडिंग टेंपो का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सतबीर एक प्रोविजन स्टोर का सामान लेकर मेवला महाराजपुर की ओर से ओल्ड फरीदाबाद जा रहा था। जब वह बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तभी अचानक टेंपो का टायर फट गया। टायर फटने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि टेंपो की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो पलटने के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। इस दुर्घटना में चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं। समय रहते नियंत्रण और राहत कार्य होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
गोंडा में टीजीटी परीक्षा: पांच केंद्रों पर भारी भीड़, तिहरी चेकिंग
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के पाँच परीक्षा केंद्रों पर आज बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा आयोजित की गई है। जहाँ प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए लखीमपुर खीरी और सिद्धार्थनगर सहित कई जिलों से परीक्षार्थी यहाँ पर आए हुए हैं। सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के अंदर भारी भीड़ लगी हुई है त्रिस्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र फोटो पहचान पत्र रुपए और पी के अलावा किसी भी अन्य चीज को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही गोंडा जिला प्रशासन की सख्ती के चलते किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी का कोई भी कलवा नहीं कटवाया जा रहा है कोई भी मंगलसूत्र नहीं उतरवाया जा रहा ना ही धर्म से संबंधित कोई चीज उतरवायी जा रही है।यह परीक्षा गोंडा जिले में 2 दिन के अंदर चार पाली में होगी कल 10000 से अधिक परीक्षार्थी चार पाली की परीक्षा में शामिल होंगे। कल बृहस्पतिवार को भी गोंडा जिले के नौ परीक्षा केंद्र पर टीजीटी परीक्षा आयोजित की गई है कल की परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान युवक ने आत्महत्या का किया दावा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - मौत से पहले का वीडियो फांसी लगाने से पहले शख्स ने बनाया वीडियो, दो को ठहराया मौत के जिम्मेवार दो प्रॉपर्टी डीलर से परेशान होकर कि आत्महत्या गाँव घामडोज का मामला, घर पर ही लगाई फांसी मृतक जयकरण सिंह उर्फ़ बिक्कन कई दिनों से था परेशान शेर सिंह उर्फ़ शेरू और चरण सिंह प्रॉपर्टी डीलरों को ठहराया मौत के जिम्मेवारदोनों डीलर पर जबरन जमीन लेने और परेशान करने का लगाया आरोप परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत पुलिस जाँच में जुटी0
0
Report
मांडलगढ़ NH 758 पर अवैध स्पीड ब्रेकर से दो बाइक हादसे, एक बुजुर्ग की मौत
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़ के बीगोद कस्बे में रामधाम के पास NH 758 सड़क पर बनी मौत की लकीरों से हुए 2 अलग-अलग बाइक हादसों में एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए. दरअसल रामधाम समाधि स्थल के सामने NH सड़क के ब्लैक स्पॉट पर सड़क मरम्मत करने वाले ठेकेदार ने बिना अनुमति के नियम विरुद्ध, बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बना दिए; मौके पर कोई संकेत, चेतावनी बोर्ड व रेडियम पट्टी तक नहीं लगाई गई, जिससे रात्रि के अंधरे में स्पीड ब्रेकर से उछल कर गिरी बाइक्स हादसे की वजह माना जा रहा है. इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत को माण्डलगढ़ विधायक गोपाल शर्मा ने गम्भीरता से लेकर NHAI के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पीड ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए. NHAI के मैनेजर टेक्निकल तुसार कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने बिना अनुमति के स्पीड ब्रेकर बनाए हैं, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर मृतक जमनालाल बैरवा के शव का पोस्टमार Examination करा कर परिजनों को सौंपा है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.0
0
Report
जनसेवा केंद्र पर हमला: जमीन फर्द न मिलने पर दुकानदार पर हमला
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के हरगनपुर बाजार में स्थित एक जनसेवा केंद्र पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जमीन से संबंधित दस्तावेज निकलवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने केंद्र में घुसकर संचालक पर हमला कर दिया। घटना के दौरान दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जनसेवा केंद्र संचालक सलमान के पास एक युवक ने अपनी जमीन की फर्द निकलवाने का अनुरोध किया था। आरोप है कि तकनीकी कारणों से काम पूरा न होने पर युवक नाराज हो गया। बाद में वह अपने कई साथियों के साथ जनसेवा केंद्र पहुंचा और कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने दुकान में घुसते ही संचालक पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और दुकान में रखे लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। घटना में घायल हुए संचालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कुछ युवक दुकान के अंदर मारपीट और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी शत्रुघ्न समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि खुलेआम इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो व्यापारियों में भय का माहौल पैदा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में 5 जून तक यलो अलर्ट; यात्रा मार्ग 9 सेक्टर में विभाजित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग - मौसम को लेकर जनपद 5 जून तक एलो अलर्ट,यात्रा रूटों को 9 सेक्टर किया विभाजित उत्तरकाशी एंकर -उत्तरकाशी जनपद में मौसम विभाग ने 5 जून तक मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है जनपद में 5 जून तक मौसम शुष्क बने रहने एवं बारिश होने की संभावना है इसी को लेकर जिला प्रशासन ने यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा रूटों को 9 सेक्टर में विभाजित किया है।यदि कोई दिक्कत यात्रा रूट में आती है तो संबंधित सेक्टर अधिकारी तत्काल समस्या का निस्तारण करेंगे साथ ही मानसून को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि आपदा की दृष्टि से जनपद काफी संवेदनशील इसलिए मानसून आने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।0
0
Report
कुटमू शिव नाला पुल से बरवाडीह-सरईडीह क्षेत्र में विकास की नई धारा
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह बेतला नेशनल पार्क के समीप कुटमू-सरईडीह मुख्य मार्ग पर स्थित कुटमू शिव नाला पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कुटमू शिव नाला पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है और इसके निर्माण से हजारों लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों, संघर्षों और सपनों को साकार करने वाली परियोजना है। विधायक ने कहा कि बरसात के दिनों में शिव नाला का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कुटमू, सरईडह सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता था। ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना کرنا पड़ता था तथा कई बार जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता था। पुल निर्माण के बाद लोगों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क और पुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। साथ ही बेतला नेशनल पार्क से जुड़े पर्यटन क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे।0
0
Report
सूरत ST बस हादसे में जामनेर चालक घनश्याम बरकले की निधन, गाँव में शोक
Jalgaon, Maharashtra:सुरत एसटी अपघात जामनेर सुरत या अपघातग्रस्त एसटीचे चालक घनश्याम बरकले यांचा मृत्यू. सुरत येथे झालेल्या भीषण एसटी अपघातात जामनेर आगाराच्या बसचे चालक घनश्याम बरकले यांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. भुसावळ तालुक्यातील कुऱ्हा पानाचे येथील रहिवासी असलेले घनश्याम भरकले २०१३ पासून एसटी महामंडळात चालक म्हणून कार्यरत होते. अपघाताची माहिती मिळताच त्यांच्या कुटुंबीयांवर दुःखाचा डोंगर कोसळला असून संपूर्ण गावात शोककळा पसरली आहे. सकाळपासूनच त्यांच्या निवासस्थानी नातेवाईक, मित्रपरिवार आणि ग्रामस्थांनी मोठी गर्दी केली आहे. याबाबत आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी सुमित देशमुख यांनी.0
0
Report
Advertisement
लाल मार्केट सीएचसी के पास भीषण आग, दुकानों जलकर राख, नुकसान लाखों
Barh, Bihar:रात 12 बजे सीएचसी बख्तियारपुर लाल मार्केट में अचानक लगी आग, आग के कारण का पता नहीं चला है, 5 से 6 दुकान जलकर राख, तेजी से भड़की आग, तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, आधे घंटे में धू धू कर जल गई सभी दुकानें, आग से फल,कोस्मेटिक दुकानदार का लाखो का नुकसान0
0
Report
जयपुर में थार दुर्घटना: MBBS स्टूडेंट ने बाइक सवार को टक्कर दी, युवक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में फिर थार का कहर एमबीबीएस स्टूडेंट ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत टक्कर के बाद बाइक को थार करीब 150 मीटर तक घसीट ले गई। देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच रामनगरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा में हुआ हादसा तीन लोग सवार बताए जा रहे थे थार में, सभी थे संभवतः नशे की हालत में हादसे में दौसा निवासी राकेश मीणा की हुई मौत0
0
Report
अलीगढ़ के 90 चौराहों पर पार्किंग और सौंदर्यीकरण, जाम से निजात की नई योजना
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ महानगर में लगने वाले जाम से शहर वासियों को मिलनेगी निजात, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के 90 चौराहे को किया गया चिन्हित, शहर में 11 स्थान पर बनेगी विशाल पार्किंग, 11 स्थानों पर पार्किंग बनने और सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों से मिलेगी निजात, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी कुलदीप मीणा ने कहा शहर में लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी निजात, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहे का किया निरीक्षण, जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने की कवायत हुई तेज, शहर के 90 चौराहों का किया जाएगा सौंदर्य करण, अलीगढ़,प्रवीण कुमार यादव एसपी ट्रैफिक अलीगढ़0
0
Report
Advertisement
