icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210205
Onkar SinghOnkar SinghFollow17 Jul 2024, 05:55 pm

चित्रकूट जिला मुख्यालय में ताजिया के त्यौहार के चलते डीएम और एसपी ने किया नगर भ्रमण

Chak Mali, Uttar Pradesh:चित्रकूट- जिला मुख्यालय कर्वी में ताजिया के त्यौहार को देखते हुए डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह ने नगर भ्रमण किया है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। इस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी, शहर कोतवाल उपेन्द्र सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने तजियादारो को शांति पूर्वक त्योहार मनाने के लिए निर्देशित किया है। त्योहार भाई चारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है और जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। जिससे माहौल न बिगड़ने पाए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के धरहरा में पुल-सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने निरीक्षण किया

Pariaunna, Bihar:नाथलगढ़ के धरहरा गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से गुहार लगाई थी। सांसद ने अधिकारियों की टीम के साथ धरहरा गांव का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एवं ओवरसियर मौजूद थे। ग्रामीणों की समस्या बरसात के दिनों में आवागमन के भारी संकट का कारण बनती है, क्योंकि पुल और सड़क बनने से क्षेत्र के स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ने की उम्मीद है और लगभग 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सांसद ने बताया कि निरीक्षण से ग्रामीणों की मांग को लेकर कार्यवाही तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय विधायक पर चुनाव के दौरान पुल-सड़क निर्माण का वादा टूटने का आरोप भी सामने आया है। अंदी, धरहरा, मसिया, अलीपुर, मुस्तिपर समेत लगभग 50 गांवों के लोग इस पहल का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले समय में बिंद, सरमेरा, रहुई, बिहारशरीफ, पटना और मो концеп स्थानों से भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। अब यह देखना होगा कि यह दशकों पुरानी मांग कब धरातल पर उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठंड से राहत इंतजाम कड़े करने निर्देश दिए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-जिलाधिकारी ने रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरों का किया निरीक्षण व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश बहराइच के जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, बिस्तर एवं कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी रैन बसेरों में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले यात्रियों और निराश्रित लोगों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि में नियमित भ्रमण कर खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top