icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बृजभूषण शरण सिंह बोले—राजनीति में 2027 या 2029 में ही रिज़िम बदलेगा

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष द्वारा रिजीम चेंज किया जाने को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि रिजीम चेंज करने के लिए 2027 आ रहा है ना तो चेंज कर दो 2029 आ रहा है उसमें चेंज कर दीजिए। यहां पर रिजीम बांग्लादेश और अमेरिका के तर्ज पर थोड़े ना नहीं चेंज होगा पाकिस्तान और नेपाल के भी तर्ज पर नहीं होगा। लोकतंत्र के माध्यम से चेंज होगा 2027 में चेंज करिए 2029 में चेंज करिए 2027 में जनता के पास चाहिए। 2029 में भी तैयारी करिए जनता के पास जाइए और रिजीम चेंज करिये। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हटाए जाने को लेकर बयान दिया गया कि उनको क्यों हटा दे वह किसी के दया पर नहीं आए हैं। दरअसल विपक्ष द्वारा लगातार इस बात की मांग की जा रही है कि अब रिजीम चेंज होना चाहिए जिसको लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है।
0
0
Report

पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान एनडीए का आह्वान

Purnia, Bihar:एएनडीए द्वारा आज पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर आज शहर में बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद लोगों से जनसंपर्क किया और लोगों को इस पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश लोकतंत्र से चलेगा अराजकता से नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह जंतर मंतर पर 10000 लोगों की भीड़ जमा कर वे लोग देश की सत्ता को पलटना चाहते हैं देश की जनता यह होने नहीं देगी। इसलिए कल लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी हाथों की कठपुतली बन गए हैं इस चीज की जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी , इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के साथ बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा समेत एनडीए के सभी घटक के नेता शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Noida, Uttar Pradesh:महाराजगंज: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा पर कहा, "जिस तरह से कांग्रेस और कांग्रेस लोग इस देश में लोगों को गुमराह करने, लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और उनके बीचे के ही कुछ लोग जो कहते हैं कि वो शासन बदलना चाहते हैं, एक कहता है कि वो बांग्लादेश से प्रेरणा लेकर करना चाहते हैं तो कहीं न कहीं देखें तो इस भारत का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत है और लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन वोट के माध्यम से होता है, अराजकता के माध्यम से नहीं होता है। इसको लेकर भाजपा आज पूरे देश को जागृत करने का काम कर रही है कि भारत के लोकतंत्र के आधार पर ही हम लोग देश को चलाएंगे, अराजकता के आधार पर नहीं चलाएंगे। इस नाते पूरे देश में पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया है..."
0
0
Report

कैथल बाजारों में दीपावली की रौनक, मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी

Kaithal, Haryana:दीपावली को लेकर कैथल के बाजारों में रौनक, मिट्टी के दीयों और पारंपरिक सजावटी सामान की बढ़ी मांग दीपावली के त्योहार को लेकर कैथल के बाजार सजने लगे हैं। त्योहार की खरीदारी के लिए अब धीरे-धीरे ग्राहकों की भीड़ भी बाजारों में पहुंचने लगी है। जी मीडिया की टीम ने कैथल के बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की। इस दौरान बाजारों में पारंपरिक सामान के साथ-साथ आधुनिक सजावटी वस्तुओं की भी खूब मांग देखने को मिली। इस बार खास बात यह है कि लोग आधुनिक सजावट के साथ अपनी परंपराओं को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। मिट्टी के दीये, मिट्टी की हटड़ी, लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमाएं और मिट्टी से तैयार किए गए सजावटी सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। समय के साथ इन पारंपरिक वस्तुओं का स्वरूप भी बदल रहा है। आकर्षक डिजाइन और नए अंदाज में तैयार किए गए मिट्टी के सजावटी सामान ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बाजारों में दिन और रात की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और अन्य डेकोरेशन आइटम की दुकानें भी सजकर तैयार हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी और खरीदारी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। ग्राहकों का कहना है कि वे दीपावली पर नई सजावटी चीजों की खरीदारी के साथ मिट्टी के दीये और पारंपरिक सामान भी खरीद रहे हैं, ताकि त्योहार की खुशियों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखा जा सके। बाजारों की रौनक और ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों को इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुल मिलाकर कैथल के बाजारों में दीपावली का उत्साह दिखाई देने लगा है और आने वाले दिनों में बाजारों में रौनक और बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report

गिरिडीह उपचुनाव के लिए सियासी घमासान, बीजेपी-झामुमो के दावे तेज

Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान दिखने लगा है ...चुनावी तारीख भले ही तय नहीं हुआ है पर सियासी दल मैदान में कमर कस चुके हैं। बीजेपी ने भी गिरिडीह उपचुनाव के लिए इलेक्शन इंचार्जों की नियुक्ति कर दिया है। जबकि झामुमो की तरफ से कमान कल्पना सोरेन ने थाम लिया ... गिरिडीह में किस दल की मजबूत गांठ दिखेगी ये तो जनता तय करेगी पर गिरिडीह का '' गदर '' दिखने वाला है। गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक विषाद बिछने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तारीख तय होने से पहले सियासी जमीन दुरुस्त करने में जुट गई है। गिरिडीह के लिए इलेक्शन इंचार्ज की नियुक्ति कर दिया गया है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी सीट बचाने के लिए कमान कल्पना सोरेन ने थाम लिया है। ऐसे में किस दल की गांठ को जनता मजबूती देगी ये तो मतदाता को तय करना है पर चुनाव के ऐलान से पहले सियासी घमासान दिखने लगा है। गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमरकस ली है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एक संपर्क अभियान हम लोग शुरू करने वाले हैं निश्चित तौर पर हम लोग चुनावी मूवमेंट पर हैं गिरिडीह चुनाव बड़ी ताकत से भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी प्रदेश में जो सरकार है सरकार के जितने भी जो सरकार चल रही है उसके जितने भी अत्याचार जो बलात्कार और लूट की घटनाएं हैं और सरकार जिस तरह से जनता के हित की निर्णय नहीं ले रही है तमाम प्रकार के मुद्दों को लेकर हम प्रदेश में तो कम कर ही रहे हैं वहीं गिरिडीह को लेकर भी हम काम कर रहे हैं प्रदेश में सरकार किस तरह से चल रही है हम उसको स्पष्ट करेंगे हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि गिरिडीह का चुनाव मोदी जी के पक्ष में डालेगा हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ईमानदारी से लड़ेंगे वहां की जनता भी चाहती है की झारखंड में भी परिवर्तन होना चाहिए गिरिडीह का चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है और चुनाव हम निश्चित तौर पर जीतेंगे बाइट......प्रदेश प्रभारी भाजपा इधर अपनी जीत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है तो बीजेपी के दावे पर झामुमो ने पलटवार भी किया है।चुनाव तो 2019 में भी यह जीत रहे थे 65 पर का नारा दे दिया था 2024 में कितने आयातित नेता आए वह 70 सीट जीतने का दावा कर रहे थे दवा स्वाभाविक है कोई भी राजनीतिक पार्टी दावा करेगी चुनाव जब तक होता है और मतगणना होने तक यह दावा करेंगे चुनाव होने के बाद कोई प्रवक्ता या नेता बयान देने के लिए नहीं रहेगा गिरिडीह चुनाव हम एकतरफा जीतेंगे वहां हमारे नेता दिवंगत सुदीप कुमार सोनू जी ने एक लंबी लकीर खींची है आज जनता उनके साथ है हमारी पार्टी के साथ है और हेमंत सोरेन जी के साथ है कई एक ऐसे मुद्दे हैं जो इस चुनाव में प्रभावी रहेगी पहले वहां के लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देंगे और इस सरकार के द्वारा किए जा रहे काम और केंद्र के द्वारा प्रताड़ित करने का काम जो हमारे सरकार और राज्य को हो रहा है उसका भी जवाब देंगे एमडीआई सरना धर्म कोड सहित तमाम चीजों का असर दिखेगा पिक्चरों के आरक्षण का भी असर दिखेगा जिस आरक्षण को केंद्र सरकार ने बाधित करके रखा है केंद्र सरकार के द्वारा जो केंद्रांस रोका गया है और अनुदान रोकना राज्य को प्रताड़ित करना आदिवासियों ke प्रति जो मानसिकता है मणिपुर से लेकर मध्य प्रदेश तक हम लोगों ने देखा है उसी का जवाब गिरिडीह चुनाव में मिलेगा इनको बाइट......मनोज पांडे ,झामुमो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गिरिडीह उपचुनाव के लिए किए गए इंचार्ज नियुक्त पर कांग्रेस भी चुटकी ले रही है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी इंचार्ज नियुक्त कर ले महागठबंधन की ताकत के आगे वह डिस्चार्ज हो जाएंगे। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

आरा में विवाहिता की हत्या: ससुराल वालों पर फंदे से लटकाकर हत्या का आरोप

SSaurabh14m ago
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है. आरोप है कि एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीट फंदे से लटका कर मौत के घाट उतर दिया है. यह पूरा वाक्या आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव की है। जहां पर 35 वर्षीय प्रियंका कुमारि को उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारपीट करने के बाद फंदे से लटका कर मौत के घाट उतर दिया है. घटना की معلومات मिलते ही प्रियंका के परिवार वाले जब उसके घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में ताला बंद था और उसके ससुर दरवाजे पर सोए हुए थे । मृतिका के भाई ने जब पूछा कि घर के सब लोग कहां है तो उन्होंने कहा कि सभी लोग बाहर गए हैं। इस बात पर जब मृतिका के भाई पंकज को शक हुआ तो उसने घर का दरवाजा तोड़ा और देखा कि उसकी बहन प्रियंका को पंखे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया गया है. इस घटना के सूचना मृतका के भाई ने तुरंत आरा मुफस्सिल थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के भसुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है. और बाकी अन्य नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में मृतिका प्रियंका का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया है ।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है ।जबकि मृतिका प्रियंका के परिवार में कोहराम मच गया है.
0
0
Report

रामपुर में 20 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, सैफनी में 20 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये की बताई जा रही है अफीम। बरेली यूनिट और रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करों के कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद। आखिर कहां से लाई गई थी इतनी बड़ी खेप और कहां होनी थी सप्लाई, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 20 किलो अफीम बरामद की है, आरोपियों से पूछताछ जारी है, पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी: महिला चालक ने की गाली-गलauच

Kota, Rajasthan:कोटा - झालावाड़ रोड एयरपोर्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी आज कोटा में झालावाड़ रोड एयरपोर्ट के सामने एक महिला कार चालक (RJ20 CF 5778) रॉन्ग साइड गाड़ी लेकर आ रही थी। वहाँ ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने बड़े ही सम्मान से टोकते हुए कहा - "मैडम आप गलत साइड आ रही हैं, कृपया सही साइड से जाएं." इतना सुनते ही महिला चालक भड़क गई और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी के साथ गाली-गलौच और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। सोचिए, अगर यही भाषा ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कर दी होती तो अब तक वीडियो वायरल हो गया होता, बवाल हो जाता, महिला आयोग तक बात पहुंच जाती। लेकिन जब एक महिला चालक वर्दी का अपमान करती है, गाली देती है, तो सब चुप क्यों?
0
0
Report

झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में घर में जहरीला सांप पकड़ लिया गया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास एक घर के अंदर जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही घर के लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल आए और आनन-फानन में डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। तब जाकर घर के लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा खतरा टल गया।
0
0
Report

बिहार के युवराज शेर की इटावा सफारी में क्वारंटीन के बाद प्रजनन संभावना बढ़ी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों के आदान-प्रदान के तहत बिहार के राजगीर जू सफारी से अर्द्धवयस्क शेर युवराज को लाया गया है। युवराज को 21 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं, इसके बदले इटावा सफारी से शेर ‘नीक’ और चार काले हिरण राजगीर भेजे गए हैं। इस आदान-प्रदान से इटावा सफारी में शेरों के प्रजनन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इटावा सफारी पार्क और राजगीर जू सफारी के बीच वन्यजीव विनिमय के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद एक नवंबर की रात राजगीर से अर्द्धवयस्क शेर युवराज इटावा सफारी पार्क पहुंचा। यहां उसे 21 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। वहीं, इटावा सफारी से अर्द्धवयस्क शेर नीक और चार काले हिरणों को लेकर राजगीर जू सफारी की टीम रवाना हुई। वर्तमान में इटावा सफारी पार्क में कुल 22 शेर हैं। इनमें 16 शेर यहीं पैदा हुए हैं, जबकि छह शेर गुजरात, हरियाणा और बिहार से लाए गए हैं। सफारी में चार शावक, छह अर्द्धवयस्क, नौ वयस्क और तीन वृद्ध शेर शामिल हैं। दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए नया शेर मिलने से सफारी में दूसरी और तीसरी पीढ़ी के शेरों का नियमित प्रजनन संभव होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में सौतेले बेटे ने गला रेतकर मां और भाई की हत्या कर दी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से कलयुगी पुत्र ने अपनी सौतेली मां और बड़े भाई की बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर कर हत्या कर दिया है। यह पूरा वाक्या भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव की है। जहां पर कल देर रात लगभग 2:00 बजे 39 वर्षीय सुनील कुमार और 55 वर्षीय रामवती देवी को उनके ही सौतेले पुत्र ने संपत्ति विवाद को लेकर बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी है। हालांकि हत्या के कर्म का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है और हत्या के बाद पुलिस ने इस कांड को लेकर जांच शुरू कर दी है दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है बताया जा रहा है कि यह युवक ने हत्या किया है रामवती कुंवर उनकी सौतेली मां थी और संपत्ति विवाद को लेकर आए दिन इन लोगों से बकझक होता रहता था। वही कल देर रात रामवती कुंवर और सुनील कुमार की गला रेत कर उनके ही सौतेला भाई ने हत्या कर दिया है। हत्या के इस कांड के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। हालांकि हत्या आरोपी युवक अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर और पुलिस से गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी करने में लगी हुई है。
0
0
Report

बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं ये नाबालिग ई-रिक्शा चालक खुद वा सवारियों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

AbushahmaAbushahmaFollow22m ago
Bahraich, Uttar Pradesh:यूपी के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने का वीडियो सामने आया है, इलाके के वजीरगंज पुलिस चौकी के सामने से ही चौराहे के पास बहराइच लखनऊ हाइवे पर 10 से 12 साल के नाबालिग बच्चे बेखौफ होकर ई रिक्शे पर सवारियां बिठाकर ई रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे है, हाइवे के इस भीड़ भाड़ वाले इन नाबालिग बच्चों के ई रिक्शा चलाने इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है खुद की जान के साथ साथ सवारियों के जान जोखिम में डाली जा रही है , सवाल ये है के इन पर न तो पुलिस की कार्यवाही करती है और न परिवहन विभाग वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फखरपुर क्षेत्र में दर्जनों नाबालिग चालक इसी तरह ई-रिक्शा चला रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं, सवाल उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या जब कोई हादसा हो जाएगा तब जिम्मेदारों की नींद टूटेगी, एक तरफ जिलाधिकारी और एसपी बहराइच द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ वाहन स्वामी लापरवाही बरतते हुए नाबालिग बच्चों के हाथों में ई-रिक्शा थमा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष फखरपुर ने बताया कि सभी ऑटो चालकों को पहले ही जागरूक किया जा चुका है कि किसी भी नाबालिग को वाहन चलाने के लिए न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके और वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top