icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-31 पर भीषण टक्कर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Katihar, Bihar:समेली में सड़क हादसा, एनएच-31 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत बखरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पोठिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी के समीप दोपहर 12.30 के करीब भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत अंतर्गत विष्णीचक गांव, वार्ड सं० - 11 निवासी छोटू कुमार , उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० प्रकाश शर्मा के छोटे पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू कुमार अपनी बाइक से समेली की ओर से डूमर जा रहा था। इसी दौरान बखरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पोठिया थाना पुलिस को दूरभाष पर दिया। घटनास्थल पर पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष सहित बिहार पुलिस के जवान मौजूद रहे और दुर्घटना की जांच में जुटे रहे। वही कोढा यातायात पुलिस गस्ती के एसआई सहित बिहार पुलिस बल घटना से पहुंचकर जांच में जुट गई है, बताया जाता है कि छोटू कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरोह का एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1m ago
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। थाना दही पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। दोनों के कब्जे से लूटी गई चेन, एक अन्य वारदात की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह थाना दही क्षेत्र के आवास विकास स्थित पार्क में एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना दही में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 31 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे बस्ती खेड़ा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान असलम टांडा उर्फ टांडा निवासी थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी तथा दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद अतीक उर्फ राजू उर्फ काजू निवासी थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। पुलिस ने असलम के कब्जे से महिला से लूटी गई सोने की चेन, लूट में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं अतीक के पास से बरामद पीली धातु की चेन थाना पारा, लखनऊ में 23 जुलाई 2026 को दर्ज एक अन्य लूट के मुकदमे से संबंधित पाई गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी एवं सीतापुर के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

खाटू श्याम मंदिर चोरी: गिरफ्तार आरोपी ने 35 किलो तांबा चोरी का खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:जहाजपुर खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चोरी करने का तरीका भी चर्चा का विषय बन रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से दानपात्र से नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसने कबूल किया कि जिस कबाड़ी के यहां वह अक्सर कबाड़ बेचने जाता था, उसी सतू कबाड़ी के यहां से करीब 35 किलो तांबा चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया तांबा बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के छात्रों का धरना: नौकरी और पारिवारिक दबाव से जूझते युवा

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए अनियमितता के खिलाफ राज्य के छात्र राजधानी रांची में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। एक तरफ जहां घर से दूर वे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने अभिभावकों के सवालों से भी दो-चार होना पड़ रहा है। किसी की मां अपने बच्चों की शादी का सपना लिए बूढ़ी हो रही है तो कोई शादी कैसी प्रेशर की वजह से कई वर्षों से घर नहीं जा रहा। वही होनहार छात्र देखकर किसी की शादी हो गई तो वह अब घर की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ है। कुछ छात्र ऐसे हैं जिनका सपना था कि वह अपने माँ पिता की सेवा करें लेकिन वक्त गुजरता जा रहा है और वह खुद से नजर नहीं मिल पा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में आए छात्रों में से कुछ छात्रों ने अपनी पीड़ा बताई है तैयारी कर रहे हैं, शादी भी हो गई, बच्चे भी हो गए, लेकिन नौकरी नहीं लगी। जिंदगी बहुत चुनौती पूर्वक है, सरकार से गुस्सा है लेकिन आस भी है। पढ़ाई छोड़ने का मन भी नहीं करता। जिसने अब तक की जिंदगी दे दी अब कसी मुंह मोड़ लें। बच्चा स्कूल गया है, इसका डाइपर लीक नहीं हुआ लेकिन पेपर लीक हो जा रहा है।हेमंत चाचा को ये नहीं पता कि एग्जाम लीक हो रहा है घर से ज्यादा दबाव खुद पर है, माता पिता अब बूढ़े हो गए हैं, उन्हें आश्रा था कि बच्चा कुछ करेगा, लेकिन आज भी हम बेरोजगार हैं इस दर्द को कैसे बयान करें, शादी हो गई लेकिन नौकरी नहीं है। घर वाले सब्र रख रहे हैं तब तो हम जिंदा हैं लेकिन परिवार कैसे चल रहा ये बता नहीं पाएंगे उम्र निकल रही है, शादी बच्चे सब हो गए। उनकी जिम्मेदारी नहीं पूरी कर पा रहे हैं। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर जिंदगी गुज़ार रहे हैं। एग्जाम क्वालिफाई करने के बाद भी नौकरी नहीं हो पाया घर से बहुत प्रेशर है शादी के लिए घर गए हुए 6 महीना हो गए, वो बार बार शादी के लिए बोल रहे हैं लेकिन बिना नौकरी के शादी कैसे करें। इसीलिए घर जाना भी बंद कर दिया है। जेपीएससी jssc की तैयारी कर रहे हैं। मानसिक तौर पर बहुत पीड़ित हैं लेकिन बता नहीं सकता दर्द कितना है। 10 साल रांची में रखकर पढ़ाई कर रहा हैं लेकिन नौकरी नहीं हो पाया। हमसे ज्यादा हमारे अभिभावक परेशान है。
0
0
Report
Advertisement

द्वारका पुलिस ने भगोड़े शहजाद को गिरफ्तार कर 22 मामलों का खुलासा किया

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी शहजाद लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था और अदालत ने उसे 8 जुलाई 2026 को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें स्नैचिंग, चोरी, रात में घर में सेंधमारी, आर्म्स एक्ट और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज एक चोरी और स्नैचिंग के मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद द्वारका कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहजाद महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

धनबाद नगर निगम ने असर्फी अस्पताल अवैध निर्माण हटाने का निर्देश जारी किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम ने असर्फी अस्पताल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। भवन वाद संख्या 05/2025 में विस्तृत जांच और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद निगम ने अस्पताल पर तीन करोड़ 27 लाख 64 हजार 750 रुपये जमा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही स्वीकृत मानचित्र से अधिक बने 1335.30 वर्गमीटर अवैध निर्माण को हटाने, पार्किंग व्यवस्था बहाल करने और फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं होने पर ध्वस्तीकरण, सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। धनबाद नगर निगम के अनुसार झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत असर्फी हॉस्पिटल की विस्तृत जांच, संयुक्त निरीक्षण और पुनः मापन कराया गया। जांच में स्वीकृत भवन मानचित्र से अधिक निर्माण, अतिरिक्त तल और क्षेत्रफल का अनधिकृत निर्माण, पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन तथा भवन उपविधियों के अन्य उल्लंघनों की पुष्टि हुई। पारित आदेश के तहत अस्पताल प्रबंधन को कुल 3 करोड़ 27 लाख 64 हजार 750 रुपये निगम में जमा करने, 1335.30 वर्गमीटर असमायोज्य अवैध निर्माण को निर्धारित समय सीमा के भीतर हटाने और स्वीकृत पार्किंग व्यवस्था को बहाल करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही भवन की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक होने के कारण आवश्यक फायर सेफ्टी एनओसी और अन्य अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं गया तो अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण, भवन की सीलिंग, बकाया राशि की वसूली और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगम ने सभी भवन स्वामियों, अस्पतालों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि भवन निर्माण और उपयोग के दौरान स्वीकृत मानचित्र, पार्किंग व्यवस्था और फायर सेफ्टी सहित सभी भवन नियमों का पूरी तरह पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आशीष गंगवार (नगर आयुक्त, धनबाद) के अनुसार असर्फी अस्पताल प्रबंधन हरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक किसी नोटिस का सामना नहीं किया गया है; नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

छात्राओं को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, आपात स्थिति में जीवन बचाने की बताई तकनीक

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:राजधानी मार्ग स्थित श्री प्रकाश ज्वाला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वरिष्ठ क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सचिन मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा अपने साथ प्रशिक्षण पुतला (डमी) लेकर आए, जिस पर उन्होंने सीपीआर की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने माउथ-टू-माउथ रिससिटेशन की विधि भी विस्तार से समझाते हुए बताया कि हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों में समय पर और सही तरीके से दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक भरत त्रिवेदी ने डॉ. सचिन मिश्रा का उपयोगी एवं जनहितकारी प्रशिक्षण देने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं प्रधानाचार्या नेहा मिश्रा ने कहा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।
0
0
Report

अरुणाचल में शहीद जवान के परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार, आर्थिक सहायता की मांग

Churu, Rajasthan:अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए ग्रीफ बटालियन के सैनिक को शहीद का दर्जा देने की मांग परिजनों ने शव लेने से किया इनकार अरुणाचल में हादसे का शिकार हुए सैनिक जगवीर रेपसवाल का अंतिम संस्कार रुका परिजनों का रोष आर्थिक सहायता व अनुकम्पा नियुक्ति की मांग सादुलपुर राजगढ़ तहसील के गांव लंबोर खेड़ी निवासी भारतीय सेना के जवान जगवीर रेपसवाल की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मृत्यु के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सादुलपुर के शहीद स्मारक पहुंचा। वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर आंख नम दिखाई दी। पार्थिव देह शहीद स्मारक पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिवार के सदस्यों ने सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति तथा अन्य आवश्यक सहायता देने की मांग रखी। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से उचित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा。 मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया स्थित शहीद स्मारक पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और सरकार से सैनिक के परिवार की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान के परिवार को हरसंभव सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए。 इस दौरान विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। सभी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का भरोसा दिलाया। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद स्मारक पर एकत्र हैं और सरकार से सैनिक परिवार को सम्मानजनक सहायता पैकेज देने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार परिजनों से वार्ता कर रहे हैं, ताकि उनकी मांगों का समाधान निकालकर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए जवान जगवीर रेपसवाल की शहादत को पूरा क्षेत्र नमन कर रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे वीर सपूत के परिवार की हरसंभव सहायता करना सरकार और समाज दोनों का दायित्व है。 बाइट: सुखवीर (सैनिक का भाई)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top