icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर के श्रीमाधोपुर में मूसलाधार बरसात से जलजमाव, गड्ढे बन रहे नरक

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मूसलाधार बारिश ने खोली शहर की पोल, जलभराव और गड्ढों से जनजीवन अस्त-व्यस्त,सीवरेज कार्य में भी लापरवाही आई सामने,पिकअप पलटी, स्कूटी फंसी एंकर श्रीमाधोपुर शहर में देर रात करीब 3 बजे तेज अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और सीवरेज ठेकेदारों के कार्यों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर की कई गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा और जगह-जगह कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के साथ ही सड़कों पर बने गड्ढे खतरनाक साबित होने लगे। सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मिट्टी को ठीक से नहीं दबाने के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्वामी मोहल्ले में एक स्कूटी गड्ढे में फंस गई, वहीं खंडेला बाजार में गड्ढे की वजह से एक पिकअप वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क मरम्मत सही ढंग से नहीं की गई, जिससे बारिश में हालात और बिगड़ गए।
0
0
Report

बड़वानी: ट्रेलर-ट्रक भिड़ंत में चालक कैबिन फंसा, बिजासन घाट पर लम्बा जाम

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मिनी ट्रक से टकराया ट्रेलर केबिन में फंसा चालक हादसे के बाद घाट पर लगा जाम मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 03 मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट में आज सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र चौकी के सामने एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक भी आगे चल रहे वाहन से भिड़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला और घायल चालक को तुरंत शिरपुर अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई जिससे लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें दो-दो किलोमीटर तक लग गईं। बिजासन चौकी पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाया गया, जिसकी लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्गों की जान ले ली

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। उकावता चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर कमर्दीपुरा जोड़ के आगे रविवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह के अनुसार दोनों मृतक सुसनेर क्षेत्र के निवासी थे और एक बारात में शामिल होने शाजापुर आ रहे थे। मृतकों की पहचान गंगाराम उम्र 50 साल पिता नंदाजी निवासी श्यामपूरा सुसनेर और रतनलाल उम्र 50 साल पिता नाथूजी निवासी सुसनेर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों बेहद खुश थे और सुसनेर से अपनी बाइक से बारात में शामिल होने के लिए कमर्दीपुरा समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित थे। बताया गया कि एक दिन पहले ही रतनलाल शादी में जमकर नाचे थे और अगली रस्मों की तैयारी कर रहे थे। वही गंगाराम दूल्हे को हल्दी भी लगा रहे थे। बारात के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बारात में शामिल परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, खुशी का माहौल तुरंत गम में बदल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चौकी पर खड़ा करवा लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बारां न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: भारी सुरक्षा तैनात

Baran, Rajasthan:बारां जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप ; पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर बारां जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और परिवादियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया गया है, जो सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद की दमकल और एम्बुलेंस को भी कोर्ट परिसर के बाहर तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि यह धमकी भरा संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है।
0
0
Report

हिमालय में मानसून-सी सर्दी: बारिश और हिमबर्फ से पहाड़ों का नज़ारा बदल गया

Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने इन दिनों अनोखा रंग दिखाया है। गर्मी के बीच हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने नज़ारों को बेहद आकर्षक बना दिया है। एक तरफ बारिश ने जंगलों को आग के खतरे से राहत दी है, तो दूसरी ओर हिमालय की चोटियाँ फिर से बर्फ की चादर में ढक गई हैं। आसमान में तैरते बादल और ठंडी हवाएं सर्दियों जैसा अहसास करा रही हैं। यह अनोखा संगम मानसून और विंटर सीजन दोनों की झलक दे रहा है, जिसे देखने और कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक उत्साहित नजर आ रहे हैं। हिमालय का ये मनमोहक नजारा बागेश्वर के फेमस view point मनकोट रीजन का है。
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर का विक्रमशिला पुल गिरा; भ्रष्टाचार का बड़ा प्रमाण बिहार में सामने

Noida, Uttar Pradesh:अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली। भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए। विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया। जिस वक्त पुल गिरा अनेक वाहन पुल पर थे लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विगत दो साल में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे है तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है。
0
0
Report
Advertisement

असम के विधानसभा मतगणना में बीजेपी गठबंधन आगे, कांग्रेस पीछे

Guwahati, Assam:गुवाहाटी के मणिराम देवान ट्रेड सेंटर में लगातार सुबह 8:00 बजे से मतगणना चल रही है और अभी यहां पर करीब 14 राउंड चलेगी मतगणना को लेकर करीब एक दो राउंड कंप्लीट होने के बाद यहां पर भारतीय जनता पार्टी एलाइंस आगे बढ़ रही है यहां पर पास विधानसभा सीट के मतगणना चल रही है यहां पर खास तौर से असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के jalikbari विधानसभा सीट के भी मतगणना आना चल रही है वही दिसपुर विधानसभा सीट जहां पर मीरा बरठाकुर कांग्रेस के और भारतीय जनता पार्टी के pradyut bordoloi आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी और निर्दलीय उम्मीदवार जनता दास पीछे है और देखा जाए तो पूरे असम का हाल अभी तक देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी एलाइंस ही आगे बढ़ रही है कांग्रेस एलाइंस बहुत ही पीछे पड़ते हुए नजर आ रहे हैं देखा जाए तो एग्जिट पोल का जो नतीजा था उसे हूबहू मेल देखी जा रही है परंतु अभी भी पिक्चर सामने नहीं आ रहा है
0
0
Report

वज़ीराबाद की 9/33 गली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, लोगों की बदहाली बढ़ी

Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। वज़ीराबाद की 9/33 नंबर गली में हालात इतने बदतर हैं कि यहां जीना किसी सज़ा से कम नहीं। ये तस्वीरें दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके की हैं, जहां 9/33 नंबर गली में कूड़े का अंबार लगा हुआ है और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूरी गली बदबू और गंदगी से भर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रहना अब नरकीय जीवन जीने जैसा हो गया है। गली में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, क्योंकि निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि गली के निर्माण के बाद से अब तक सही तरीके से सड़क और नालियां नहीं बनाई गईं। नतीजा ये है कि गंदा पानी घरों के बाहर जमा रहता है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। डेंगू, मलेरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं खाली प्लॉट्स में जमा कूड़े के पहाड़ से उठती दुर्गंध और उड़ती धूल मिट्टी लोगों का जीना मुहाल कर रही है। लोगों ने कई बार निगम पार्षद और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। जनता का कहना है कि सिर्फ वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिखता। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल सवाल ये है कि आखिर कब तक वज़ीराबाद की ये गली यूं ही गंदगी और बीमारियों में डूबी रहेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान करेंगे, या फिर जनता यूं ही विकास के इंतजार में तड़पती रहेगी?
0
0
Report

जयप्रकाश ने पंजाब दौरे पर मुख्यमंत्री को लेकर तंज, बीजेपी पर गुमराह करने का आरोप

Hisar, Haryana:हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर तंज कसा है। हिसार में ज़ी मीडिया के साथ विशेष बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि हरियाणा की अपनी इतनी समस्याएं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब दौरे में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं। हरियाणा में होने वाले निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने बीजेपी को vote न देने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को गुमराह करने वाली पार्टी है। पूर्व मंत्री जयप्रकाश ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को दिए बयान पर भी कड़ी निंदा की। रतिया से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के बीजेपी में शामिल होने पर क्या कांग्रेस को नुकसान होगा? जयप्रकाश ने कहा, अगर किसी को इतना ही है तो वह अभी चुनाव लड़कर 자신의 ताकत आजमा सकता है, पता चल जाएगा। हिसार में जननायक जनता पार्टी की छात्र महापंचायत पर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने साफ कहा कि दुष्यंत चौटाला की सारी मंशा राजनीति से प्रेरित है। अगर छात्रों के असली मुद्दे होते, तो हम भी छात्रों के साथ संघर्ष में शामिल होते।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top