210205
चित्रकूट में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह से मनाया गया। सूचना के अनुसार कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। वहीं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, महासचिव सतनारायण पटेल, उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर MIA में बेखौफ चोर, 20 सेकंड में बाइक चोरी; दो मामले सामने
Alwar, Rajasthan:अलवर MIA में बेखौफ वाहन चोर, 20 सेकंड में बाइक चोरी; लगातार वारदातों से दहशत अलवर के एमआईए औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामलों में दो अलग-अलग स्थानों से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पहली घटना में डोरोली निवासी धर्मसिंह बैरवा की हीरो स्प्लेंडर बाइक कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। धर्मसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक ओक्टर कंपनी के गेट के बाहर खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म कर बाहर आने पर बाइक गायब मिली। कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो बदमाश एक बाइक पर आते दिखाई दिए। इनमें से एक युवक सड़क पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा महज 20 सेकंड में बाइक चोरी कर फरार हो गया। दूसरी घटना पथरोड़ा निवासी रासिद के साथ हुई। उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 12 जून को हर्ष मेटल सॉल्यूशन कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। रासिद सुबह बाइक खड़ी कर काम पर गए थे और दोपहर में लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक उनकी बाइक ले जाते हुए नजर आए। उद्योग नगर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
अलवर में इलाज के दौरान 15 साल से शहर में रहने वाले युवक की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, 15 साल से रह रहा था शहर में, परिजनों की तलाश में पुलिस अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोनू पुत्र अनिल (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुदपुर (बनिया) में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था, लेकिन पिछले करीब 15 से 20 वर्षों से अलवर में निवास कर रहा था। मृतक के परिचित जैनुल के अनुसार, मोनू वर्ष 2007 से उनके पास रह रहा था और लंबे समय से बीमार था। वह पिछले लगभग 6 वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसके पैर में गंभीर संक्रमण था, जिसके चलते उसकी हालत लगातार खराब बनी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मंगलवार को एमआईए स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है तथा मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में पुलिस उसके परिजनों और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट: जैनुल (मृतक के परिचित)0
0
Report
तहसील सदर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण न्यायिक कार्यवाही के निर्देश
Gonda, Uttar Pradesh:तहसील सदर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण न्यायिक कार्यवाही के निर्देश पांच दिवसीय कैंप लगा कर मामलों का हो निस्तारण गोंडा।जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तहसील सदर गोण्डा का निरीक्षण कर राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार सदर के न्यायालय का निरीक्षण किया तथा न्यायिक कार्यों के संचालन संबंधी अभिलेखों एवं फाइलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि सभी वादों एवं प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करते हुए न्यायालय की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय प्राप्त हो सके तथा वादकारियों को किसी प्रकार की असुविधा या शिकायत का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान न्यायालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सदर चंदन जायसवाल सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला: किसानों को मिली प्राकृतिक खेती के गुर
Dungarpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में कृषि विभाग की ओर से शहर के विजयान राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिले भर से आए किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए गए वही किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। बॉडी : प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हखरू मईडा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ओर पूर्व सभापति अमृत कलासुआ सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता ओर फायदे के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों और वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में रासायनिक खाद को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाना क्यों जरूरी हो गया है। जैविक खाद ओ प्राकृतिक खेती से उभरी फसल के उपयोग से बीमारियां कम होती है। वक्ताओं ने किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन, रसायन के उपयोग के बिना देसी तकनीक के जरिए फसल को कीट और रोगों से सुरक्षा करने के बारे में बताया। वही सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला से सीखकर जिले के किसान प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएंगे, जिससे न सिर्फ उनकी लागत कम होगी बल्कि आम जनता को भी शुद्ध और पौष्टिक अनाज मिल सकेगा। बाइट : हखरू मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा0
0
Report
हनुमान मंदिर चिलबिला में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने किया जलाभिषेक हुआ
Unnao, Uttar Pradesh:प्रतापगढ हनुमान मंदिर चिलबिला में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवारी अमावस्या पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्त जुटे रहे। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी भक्तों के साथ जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की सभी भक्तों का कल्याण करें हम सबको अपने चरण शरण में लगाए रखने की कृपा करें। इस अवसर पर छोटेलाल, शनि महाराज, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, प्रमोद कुमार, आदर्श, रामगोपाल, बजरंग लाल, सचिन, सुरेश, मनीष आदि मौजूद रहे।0
0
Report
NH-28 बाइक लूटकांड: चार दिन में खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुए चर्चित बाइक लूटकांड का महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दरगाह मुहल्ला निवासी मो. अब्दुल अजीज के 22 वर्षीय पुत्र मो. शहजाद उर्फ भोला तथा फूलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी पोखर मुहल्ला निवासी मो. मुन्ना के 24 वर्षीय पुत्र मो. सलीम के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि 4 दिन पूर्व गोधना गांव के समीप NH-28 पर दलसिंहसराय निवासी संजय कुमार सुमन से हथियार के बल पर अपाचे बाइक, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, नकदी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए थे। पीड़ित ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर बताया था कि अयोध्या घाट से लौटने के दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर पिस्टल दिखाते हुए रोक लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बछवाड़ा थाना पुलिस ने कांड संख्या 191/26 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली। डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी डीएसपी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। चार दिन के भीतर लूटकांड का खुलासा और बाइक की बरामदगी से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。 बाइट कृष्ण कुमार डीएसपी तेघड़ा0
0
Report
Advertisement
बीजेपी का दावा: विकास के मुद्दे पर तीसरी बार सरकार बनाएंगे
Lucknow, Uttar Pradesh:Bjp राकेश त्रिपाठी बाइट मजहबी तुष्टिकरण के लिए, ध्रुवीकरण के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान आने वाले चुनाव को देखते हुए अभी लगातार और बढ़ेंगे...मुसलमानों को डराएंगे...बहुसंख्यकों को हमेशा दुश्मन की तरह पेश करने की कोशिश करेंगे...मजहबी तुष्टिकरण करना...जातीय खाचों में बांटना समाजवादी पार्टी की यही रणनीति है...इसी आजमाए हुए नुस्खे पर वो चुनाव को ले जाने की कोशिश करेंगे...लेकिन हम विकास के मुद्दे पर चर्चा करेंगे...और तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनायेंगे.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर पुनर्नियुक्ति पर नोटिस जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री के तौर पर दोबारा नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया。 कोर्ट ने बिहार सरकार, दीपक प्रकाश और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया。 कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं और संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत गैर-विधायक को मंत्री पद पर बने रहने के लिए मिली छह महीने की छूट केवल एक बार के लिए होती है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश को 20 नवंबर 2025 को पहली बार मंत्री बनाया गया था , तब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। बाद में राज्य मुख्यमंत्री बदलने के बाद 7 मई 2026 को उन्हें फिर से मंत्री नियुक्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कि पहली नियुक्ति की तारीख 20 नवंबर 2025 से गिने जाने पर मंत्री पद पर बने रहने के लिए विधायक या विधान परिषद सदस्य बनने की छह महीने की अवधि 20 मई 2026 को समाप्त हो गई थी। ऐसे में दोबारा नियुक्ति करके उन्हें अतिरिक्त समय देने की कोशिश की गई है。 याचिका में कहा गया है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसे जनता ने नहीं चुना है, बार-बार मंत्री बनाया जाता है, तो इससे लोकतंत्र की मूल भावना को नुकसान पहुंचेगा। इससे जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की व्यवस्था कमजोर होगी, मंत्रियों की सामूहिक जवाबदेही प्रभावित होगी और जनता के प्रति उनकी चुनावी जिम्मेदारी भी कम हो जाएगी。 याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट सम्बंधित मंत्री से पूछे कि वह किस संवैधानिक अधिकार के आधार पर मंत्री पद पर बने हुए हैं। याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि कोर्ट दीपक प्रकाश की नियुक्ति को असवैधानिक करार दे। दोबारा मंत्री के रूप में लिए उनके फैसलों को रद्द किया जाए0
0
Report
आगरा नगर निगम के होर्डिंग हटाने पर घोटाले का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने मोर्चा खोला
Agra, Uttar Pradesh: आगरा ब्रेकिंग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के होर्डिंग हटाने का मामला अपने ही जाल में फंसते नजर आ रहे है नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त/विज्ञापन प्रभारी अशोक प्रिय गौतम जनप्रतिनिधियों के बाद पूर्व कर्मचारी ने भी सहायक नगर आयुक्त/विज्ञापन प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा कार्यवाही के नाम पर भी खुद की गर्दन बचा चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को बना दिया निशाना कार्यवाही के नाम पर नगर आयुक्त को कर दिया गुमराह नगर निगम से 4 महीने पहले काम छोड़ चुके कर्मचारी प्रशांत की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही बनी मजाक पूर्व कर्मचारी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों संग अपार नगर आयुक्त से की मुलाकात कर्मचारी ने हाजरी रजिस्टर की छायाप्रति भी अपर नगर आयुक्त को दी अपार नगर आयुक्त ने मामले की जांच करने की कही बात कर्मचारी बोला,मुझे बेवजह किया जा रहा बदनाम जब काम ही छोड़ दिया तो कैसे मेरा नाम मीडिया में दे रहे अधिकारी अगर मेरा नाम न हटे तो आंदोलन करेंगे बाइट प्रशांत कुमार/पूर्व कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय; अस्थायी भवन तैयार
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। स्थान- रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर। एंकर- रुद्रपुर में जल्द शुरू होना अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा, इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर के पास बिल्डिंग तैयार की जा रही है. रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए. रुद्रपुर विधायक ने बताया रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय बनेगा, इससे पहले केंद्रीय विद्यालय को एक बिल्डिंग में अस्थाई रूप से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय जल्द शुरू किया जाए इसके लिए बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों के द्वारा ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. विधायक ने कहा केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा.0
0
Report
खुर्जा नगर पालिका के बाहर ज़हर लेकर बैठा सफाईकर्मी परिवार वेतन रोकने के आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा नगर पालिका के बाहर ज़हर की शीशी लेकर बैठा सफाईकर्मी का परिवार सुपरवाइजर(सफाई नायक) पर उत्पीड़न और वेतन रोकने का आरोप, सुपरवाइजर बबलू बसोर के उत्पीड़न से तंग आकर पूरे परिवार संग आत्मदाह की कगार पर सफाईकर्मी, कमीशन न देने पर सुपरवाइजर बबलू बसोर पर सफाईकर्मी योगेश का वेतन रोकने का आरोप, भूखमरी से परेशान होकर पत्नी और 5 मासूम बच्चों के साथ पालिका दफ्तर के बाहर ज़हर लेकर बैठा पीड़ित, पीड़ित परिवार का आरोप पूर्व में भी शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने नहीं लिया कोई संज्ञान, बाइट - योगेश पीड़ित कर्मचारी बाइट - रेखा (पीड़ित की पत्नी)0
0
Report
यूपी में बीजेपी पर जहर फैलाने का आरोप, सपा सांसद बोले विश्वास टूटा
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Javed Ali Khan - बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे जहर को बहुसंख्यक समाज निगलने लगा है...वो जहरीला हो गया है काफी हद तक. बीजेपी ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है यूपी में हिंदुस्तान के अंदर एक दूसरे के ऊपर जो विश्वास होता था उसमें काफी हद तक कमी आई है. वो विश्वास काफी हद तक टूटा है.0
0
Report
Advertisement
एसआईटी राम जन्मभूमि परिसर पहुंची, कथित घोटाला मामले की जांच शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या कथित घोटाला मामले में गठित एसआईटी पहुंची राम जन्मभूमि परिसर कुल चार गाड़ियाँ राम मंदिर परिसर में पहुंची विजय विश्वास पंत, IAS, मंडलायुक्त लखनऊ, किरन एस, IPS, आईजी रेज़, नील रतन विशेष सचिव, वित्त राम जन्मभूमि परिसर पहुंची0
0
Report
विदिशा के चरण तीर्थ पर सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध चरण तीर्थ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई। सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर दिनभर दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते विदिशा सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चरण तीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और लंबी आयु की प्रार्थना की। चरण तीर्थ का धार्मिक महत्व भी विशेष माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम वनवास काल में यहां से होकर गुजरे थे, जिसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि सोमवती अमावदा पर बेतवा में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।0
0
Report
बैतूल के बीईओ-बीआरसी कार्यालय में ताले तोड़े, फाइलें खंगाली, CCTV DVR चुरा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। जिला मुख्यालय के बी ई ओ और बीआरसी कार्यालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब आज सुबह प्यून ने कार्यालय का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर प्यून दंग रह गया अज्ञात चोरों ने बीईओ और बीआरसी कार्यालय के पीछे गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कार्यालय में कुछ अलमारी के ताले तोड़कर कई फाइलों और रिकॉर्ड को खंगाला है वहीं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइले मौके पर अस्त व्यस्त मिली है जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है चोरों ने दोनों कार्यालय के साथ ही कैंपस में मौजूद मंदिर की दान पेटी कभी ताला तोड़ा और उसकी रकम भी उड़ा ली है इन सब मामले में खास बात यह है कि चोरों द्वारा कार्यालय में रखे कुछ कीमती सामान को नहीं चुराया है केवल आलमारी के ताले तोड़कर फाइलें ही खंगाली है वही चोरों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा लिया है जिससे चोरों के हुलिए का पता ना लग सके। बैतूल बीआरसी दुर्गेश कुमार रघुवंशी ने चोरी की घटना को लेकर बताया कि सुबह जब चपरासी ऑफिस खोलने आया तो कार्यालय का मुख्य गेट पर तो ताला लगा था,ताला खोलने ही अंदर कई दरवाजों के ताले टूटे थे साथ ही अलमारी के ताले टूटे मिले हैं,अलमारी से चोरों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की फाइल खंगाली है। कुछ सील भी लगा कर देखी है,कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोर निकाल कर ले गए हैं। पास के बीईओ कार्यालय में भी कई गेटों के तले खोलकर अलमारी में दस्तावेज खंगाले है,दोनों कैंपस में चार अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने दस्तावेज खंगाले है। हम पता लगा रहे हैं कि चोरों ने कोई दस्तावेज तो नहीं चुरा लिए कार्यालय के पास स्थित एक मंदिर की दान पेटी से चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हमने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है वहीं पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है दोनों कार्यालय में कई दरवाजा और अलमारी के ताले तोड़े गए हैं साथ ही कार्यालय के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं हम जांच पड़ताल करने में जीते हुए हैं। इस चोरी की घटना के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कार्यालय से किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के गायब होने की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वहीं कार्यालय के कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
