icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210205
Onkar SinghOnkar SinghFollow10 Jul 2024, 06:40 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

टोंक में दीपावली पर भव्य लाइटिंग का उद्घाटन, शहर रोशन हो उठा

Tonk, Rajasthan:टोंक में दीपावली के अवसर पर टोंक शहर में भव्य लाइटिंग का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद सभापति मयंक गोयल ने बटन दबाकर आकर्षक विद्युत सजावट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और प्रमुख बाजारों व मार्गों पर आकर्षक रोशनी ने शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। शहर में की गई भव्य विद्युत सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे बाजारों में देर शाम तक लोगों की चहल-पहल बनी रही। लोगों ने रोशनी और सजावट का आनंद लिया तथा बाजारों में खरीदारी को लेकर भी उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद की इस पहल से दीपावली का उत्साह और अधिक बढ़ गया। शहरवासियों ने आकर्षक लाइटिंग की सराहना करते हुए नगर परिषद के प्रयासों की प्रशंसा की। रोशनी से जगमगाता टोंक शहर दीपावली के उल्लास और खुशियों का खूबसूरत नजारा पेश कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर के मेड़ता रोड पर 11 हजार दीपों से दीपोत्सव की भव्य शुरुआत

Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले के मेड़ता रोड में दीपावली के पावन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। यहां स्थित मां ब्रह्माणी सरोवर पर शहरवासियों की और से 11 हजार दीपकों से भव्य दीप रंगोली सजाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। सरोवर परिसर में जलाए गए हजारों दीपकों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। दीपों से सजी आकर्षक रंगोली और सरोवर के पानी में झिलमिलाती रोशनी ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। वहीं चांद की शीतल रोशनी और दीपकों की जगमगाहट ने इस नजारे की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। मां ब्रह्माणी सरोवर पर सजे 11 हजार दीपकों का अद्भुत दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दीपोत्सव के इस भव्य आयोजन ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और दीपावली के आध्यात्मिक महत्व को खूबसूरती से दर्शाया। मेड़ता रोड का मां ब्रह्माणी सरोवर दीपों की रोशनी से ऐसा जगमगाया कि हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आया。
0
0
Report

दौसा की शोभा शर्मा दीपावली पर गरीबों के लिए रोशन करती उम्मीद

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nजिले में दीपोत्सव त्यौहार की धूम\nहर कोई अपने अपने तरीके से मना रहा खुशियों का त्यौहार\nलेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो दूसरों की भी खुशियों का रख रहे ध्यान\उनमें से एक है दौसा निवासी शोभा शर्मा\nदोनों पांव से दिव्यांग होने के बावजूद भी जज्बा इतना की गरीबो के घर कर रही रोशन\n\nचारों तरफ दीपोत्सव त्यौहार की धूम है हर कोई अपने-अपने तरीके से दीपोत्सव त्यौहार की खुशियां मना रहा लेकिन दौसा निवासी शोभा शर्मा खुद के लिए नहीं बल्कि उन गरीब जरूरतमंद लोगों का इस दीपोत्सव त्यौहार पर ध्यान रख रही ताकि वह भी दीपावली का त्यौहार हंसी-खुशी मना सके शोभा शर्मा खुद दोनों पैरों से दिव्यांग है लेकिन उसके बावजूद ऐसे में खुद के काम करना भी उनके लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन उसके बावजूद भी शोभा शर्मा ने इस दीपोत्सव पर कुंभकारों से मिट्टी के दीपक लिए और उन्हें खुद ने अपने हाथों से डेकोरेट कर बाजार में बेचा और इससे होने वाली कमाई से वह उन गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए दीपावली पर कपड़े और मिठाई वितरित करेगी ताकि वह लोग भी हंसी-खुशी इस दीपावली के त्यौहार को मना सके खासकर इसमें वह लोग शामिल है जो घुमंतू है और सड़कों पर ही अपना जीवन बिताते हैं या फिर वह दिव्यांग जो बिल्कुल बेसाहरा है शोभा शर्मा से उनके इस जज्बे और जुनून को लेकर खास बात की दौसा जी मीडिया संवाददाता ने क्या कुछ कहा शोभा ने आप सुनिए उनकी जुबानी
0
0
Report

जयपुर समेत चार स्टेशनों पर रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए बड़े इंतजाम किए

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर - भीड़ को लेकर रेलवे प्रशासन के इंतजाम - स्टेशन पर बनाए क्राउड होल्डिंग एरिया - कंट्रोल रूम और सीसीटीवी से हो रही मॉनिटरिंग - 117 स्पेशल ट्रेनों की 937 ट्रिप संचालित - ट्रेनों में 140 डिब्बे बढ़ाए गए - जयपुर जंक्शन और गांधीनगर में विशेष इंतजाम त्योहारों के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जयपुर जंक्शन, गांधीनगर, अजमेर और जोधपुर रेलवे स्टेशनों पर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा है। इस तरह से प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तथा अन्य कर्मचारी लगाए गए है। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। मुख्यालय और सभी मंडलों में 24x7 वॉर रूम स्थापित किए गए है, जो सभी स्थितियों पर नजर रख रहे है, जिससे कि यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। यात्रियों की सुविधा के लिए 117 स्पेशल ट्रेनों की 937 ट्रिप का संचालन किया जा रहा है। साथ ही 50 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 140 अतिरिक्त डिब्बे जोडे गए हैं。
0
0
Report
Advertisement

आज़मगढ़ में कार-टेंपो भिड़ंत: 3 मृत, 6 घायल

Azamgarh, Uttar Pradesh:आमने-सामने की टक्कर में कार और टेंपो की भिड़ंत, टेंपो के निकले परखच्चे, 3 की मौत, 6 घायलों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल। जगह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र बेलसिया गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार तथा टेंपो की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण सड़क हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में टेंपो तथा कार में सवार छः अन्य लोग घायल हो गये। बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे निकल गये, घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा कि टेंपो में सवार पांच लोगों में 3 की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। वहीं स्विफ्ट कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस सड़क दुर्घटना में तीन मृतकों की पहचान में प्रमिला देवी निवासी मकसुदिया कोतवाली फूलपुर, दिनेश निवासी नियाउज फूलपुर तथा अंतर्ध्यानी देवी निवासी करौजा के रूप में हुई है। जहां अंतर्ध्यानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। जबकि कार सवार इस हादसे में 4 घायलों में मो.अतहर व उमैर निवासी लखमापुर थाना पवई, यूसफ निवासी टेऊंगा फूलपुर तथा शादान निवासी उदपुर फूलपुर शामिल हैं। इसके अलावा टेंपो सवार 2 लोग मुस्तकीन निवासी मुड़ियार ईदगाह और मो. अशरफ निवासी पलिया अदाई, फूलपुर घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

आगर-मालवा में धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी तेज, बाजारों में रौनक लौटे

Agar, Madhya Pradesh:धनतेरस के साथ ही दीपावली के महापर्व की रौनक पूरे प्रदेश में छाने लगी है. बाजारों में लोग शुभ खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. आगर-मालवा में इस बार धनतेरस की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. यहां बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल अपेक्षाकृत कम है. इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन की दुकानों पर जहां व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोने-चांदी और आभूषणों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है. खासतौर पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. दरअसल, पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद खरीदारों का रुझान इन कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है. यही वजह है कि धनतेरस पर लोग सिक्के, आभूषण और चांदी के बर्तन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसी वजह से धनतेरस को धन, आरोग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोना-चांди, पीतल, तांबा और अन्य धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती हैं. वहीं, सोने-चांदी को मां लक्ष्मी की कृपा और वैभव का प्रतीक माना जाता है, तो पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी का भी विशेष धार्मिक महत्व है. यही कारण है कि लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई न कोई धातु की वस्तु खरीदकर घर लाते हैं. कुल मिलाकर, धनतेरस पर आगर-मालवा के बाजारों में इस बार सोना-चांदी की चमक कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top