232104
लतीफशाह बांध से गिरने लगा पानी, खूबसूरत दृश्य का दीदार करने पहुंचे पर्यटक
Chandauli, Uttar Pradesh:चन्दौली/ चकिया नौगढ़ बांध की पूरी क्षमता के साथ पानी भर जाने के बाद करीब 500 क्यूसेक पानी सोमवार को खोला गया। जिससे की मूसाखाड़ बांध पूरी तरह से भरने के बाद सिचाई विभाग द्वारा लतीफशाह में पानी छोड़ा गया। जिससे की लतीफशाह बांध भर कर पानी बांध से नीचे गिरने लगा तो वही बांध से गिरते पानी के सुंदर दृश्य का दीदार करने के लिए पर्यटक व आस पास के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा सैलानियों व लोगों से दूर से ही बांध देखने की अपील की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगंज अग्निकांड: 5 इंजीनियर समेत 18 अधिकारी निलंबित, बुलडोजर की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पांच और इंजीनयिर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के चर्चित सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला और अवर अभियंता हेमंत कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुपरवाइजर के रूप में तैनात बेलदार हरपाल को भी निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लाक्षागृह बनी इमारत पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी भी शुरू हो गई है। बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र शुक्ला को जेल में जाकर ध्वस्तीकरण की नोटिस थमाई गई है। 22 जून को कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अग्निकांड की जांच में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही के आधार पर शासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले अवर अभियंता प्रमोद पांडे और सहायक अभियंता अनिल कुमार को निलंबित किया जा चुका है। अब पांच और अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई से अभियंत्रण विभाग में हड़कंप मच गया है। 18 अधिकारियों की सूची से शुरू हुई कार्रवाई एलडीए ने जांच के बाद 18 अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी। पहले चरण में दो इंजीनियरों पर गाज गिरी थी, जबकि अब पांच और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो गई है। शासन उन अधिकारियों पर पहले कार्रवाई कर रहा है जो अभी सेवा में हैं। जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उनके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन दोनों की प्रक्रिया शुरू की गई है।0
0
Report
नवादा के ताजिया जुलूस में मारपीट: साउंड बॉक्स चालक घायल, वीडियो वायरल
Nawada, Bihar:*नवादा में ताजिया जुलूस के दौरान मारपीट,साउंड बॉक्स चालक को पीटा, वीडियो वायरल* बिहार के नवादा जिले में मोहर्रम के अवसर पर शांति भंग करने वाली एक घटना सामने आई है। पकरीबरामा प्रखंड के पकड़ी गांव में ताजिया जुलूस के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया बताया जाता है कि जुलूस के दौरान, sाउंड बॉक्स वाली गाड़ी चला रहे स्थानीय निवासी मोहम्मद जमील अंसारी पर बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जबरन गाड़ी से उतारा और लाठी-डंडों तथा हाथों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए。 इस हमले में जमील अंसारी के सिर पर गहरी चोट आई और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर जख्मों के निशान उभर आए। गंभीर हालत में उन्हें नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जमील अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी उकसावे के इस घटना को अंजाम दिया।0
0
Report
दरबे गांव: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, ताजिया-उत्सव हर साल साथ
Barh, Bihar:बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा विधानसभा क्षेत्र का दरबे गांव हिंदू मुस्लिम एकता की सच्ची मिसाल पेश करता है। दरबे गांव में सैकड़ों वर्षों से मुस्लिम समाज के चार पांच घर हैं। इस गांव में सैकड़ों वर्षों से हिंदू समाज के लोग मोहर्रम के मातमी जुलूस में कर्बला स्थल पर जमा होकर ताजिया उठाते हैं। कर्बला स्थल के एक तरफ मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है, तो दूसरी तरफ कब्रिस्तान। गांव में ताजिया बनाने के लिए सभी ग्रामीण बढ़ चढ़कर चंदा देते हैं। इसके बाद दुर्गा मंदिर के सामने सभी ग्रामीण मिलकर विशाल ताजिया बनाते हैं। फिर गांव के सभी लोग जुटकर ताजिया को कंधों पर उठाकर कर्बला मैदान के चारों तरफ घुमाते हैं। इस दौरान पूरा गांव कर्बला स्थल पर जमा हो जाता है। यहाँ सैकड़ों वर्षों से ताजिया निकालने की परंपरा सौहार्दपूर्ण माहौल में निभाई जा रही है। मोहम्मद रकीब बताते हैं कि गांव में आज तक कभी ताजिया उठाने को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। यहां हिंदुओं या मुस्लिमों का कोई भी त्यौहार सभी एक साथ मिलजुलकर मनाते हैं। यह गांव देश में सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करता है.0
0
Report
Advertisement
भौतिकी के नियमों से ग्लासों की मात्रा एक समान बनाने की नई तकनीक
Noida, Uttar Pradesh:Physics Glasses Use the Laws of Physics to Make the Amount in Glasses Uniform0
0
Report
हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल: मुसलमानों को सड़क पर उतारकर मारने की धमकी, शिकायत
Noida, Uttar Pradesh:हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल - कहा मुसलमानो को सड़क पर उतार कर इतना मारूंगा की बीजेपी का झंडा उठाने वाला नहीं बचेगा - शुक्रवार शाम रेजिनगर विधानसभा के काशीपुर इलाके में एक जनसभा से यह बयान दिया आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर ने। भरतपूर में अनामिका घोष चुनाव में हारने के बाद भी ऐसा दिखा रही है की वो ही जीती है , यहाँ हारने के बाद भी बीजेपी के लोग खुद को MLA समझ रहे हैं , तो मैंने सुवेंदु से कहा आप चुनाव में जीते हैं आपकी पार्टी जीती है आइटीच बात है लेकिन - लेकिन मुर्शिदाबाद में अपनी अकड़ थोड़ी काम रखिए , मैं जिस दिन मैदान में मुसलमानो को लेकर उतर जाऊंगा ना उस दिन ऐसा मरूंगा की आपका झंडा उठाने वाला कोई आदमी नहीं रहेगा .. केस डोज ? ऐसे बहुत केस देखे हैं , कितने 1000 लोगो को बेरहामपुर जेल में रखोगे ? 4700 से 4800 से ज़्यादा कैदी नहीं रख सकते , लाख लाख लोगो को सड़क पर उतारूंगा और मारूँगा और जेल जाउंगा , कितने दिन जेल में रखोगे , कितना खिलाओगे ?update - भर्ती में हुमायूं कबीर के खिलाफ बहरमपुर थाने में युवा मोर्चा की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने मांग की है कि हुमायूं कबीर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।0
0
Report
DM के लिए बड़ा निर्देश: लेखपाल ग्राम सचिवालयों में अनिवार्य तैनाती 01 जुलाई 2026 से
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद सचिव ने प्रदेश के सभी DM को आदेश जारी करते हुए कहा है कि 01 जुलाई 2026 से ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अबूझमाड़ जंगलों में अवैध पेड़कटाई पर प्रशासन नकेल कसने में असफल
Narayanpur, Jharkhand:31 मार्च 2026 को पांच दशकों तक नक्सलवाद के साये में रहने वाला नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सल प्रभाव से मुक्त होने के बाद अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। शासन द्वारा क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे लंबे समय से मुख्यधारा से कटे इस इलाके में विकास की किरण पहुंचने लगी है। लेकिन विकास की इस रफ्तार के साथ-साथ अबूझमाड़ के जंगलों में हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सड़क निर्माण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन इसके साथ ही सड़क किनारे और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी अपने उपयोग के नाम पर हजारों एकड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। पहले जहां कुल्हाड़ियों से पेड़ काटे जाते थे, वहीं अब मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर जंगल साफ किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पर रोक लगाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग भी इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करता दिखाई नहीं दे रहा है। विभाग का तर्क है कि अबूझमाड़ क्षेत्र अभी तक "अनसर्वे" (सीमांकन रहित) क्षेत्र है, जिसके कारण यह वन विभाग के नियमित रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है और वहां विभागीय अमला भी तैनात नहीं है। इसी वजह से कार्रवाई करने में कठिनाई आ रही है। इस संबंध में वन मंडलाधिकारी डॉ. वेंकटेशा एम. जे. का कहना है कि वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में "वन मित्र" का गठन किया गया है, जो ग्रामीणों को जागरूक करने और अवैध कटाई रोकने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हालांकि, वन मित्रों के गठन के बावजूद मशीनों से लगातार हो रही पेड़ों की कटाई वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। गौरतलब है कि अबूझमाड़ क्षेत्र प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में वनों की लगातार हो रही कटाई पर प्रभावी रोक नहीं लग पाना और जिम्मेदार विभागों द्वारा सीमांकन का हवाला देकर कार्रवाई से बचना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो विकास की कीमत अबूझमाड़ के घने जंगलों को चुकानी पड़ सकती है।0
0
Report
आईफोन स्पीकर एडहेसिव टेप से साफ करने का नया तरीका
Noida, Uttar Pradesh:Cleaning iphone speaker with adhesive tape0
0
Report
एक महिला और रेंगते बच्चे के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात ने सबका दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:A woman warm interaction with a crawling baby has won heart0
0
Report
Advertisement
फर्श साफ़ करने का सबसे आसान और असरदार तरीका
Noida, Uttar Pradesh:The perfect way to clean the floor0
0
Report
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दुर्घटना में गम्भीर घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार。 राहगीरों ने सड़क पर पड़े घायल युवक को ऑटो की सहायता से अस्पताल में कराया भर्ती。 अज्ञात वाहन चालक मौके से हुआ फरार。 सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास का है मामला।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के नमो घाट पर गैस सिलेंडर रेगुलेटर में आग, दुकानें जलने से बचीं
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर शुक्रवार की देर रात हुआ हादसा। • गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप。 • दुकान का कर्मचारी बचा हुआ इडली-सांभर गर्म कर रहा था, तभी हुआ हादसा。 • देखते ही देखते फाइबर से बनी दुकान संख्या-17 को आग ने चपेट में लिया। • सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पाया गया。 • बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई गई आग, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं。 • दुकान संचालक के मुताबिक करीब 1 लाख रुपये के सामान का हुआ नुकसान।0
0
Report
वृंदावन MVDA ने बेसमेंट स्पा सेंटर सील कर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में MVDA का महा-एक्शन: बेसमेंट में चल रहे अवैध स्पा सेंटर पर गरजा प्रशासन, नजारा देख फटी रह गईं अफसरों की आँखें! मथुरा/: धर्मनगरी वृंदावन में अवैध रूप से पैर पसार रहे स्पा और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़क कार्रवाई की है। वृंदावन के चैतन्य विहार फेज-1 के गेट पर बिना स्वीकृत नक्शे और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बेसमेंट में चल रहे एक 'यूनिसेक्स सैलून और स्पा सेंटर' को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) ने पूरी तरह सील कर दिया। छापेमारी के दौरान बेसमेंट का नजारा देखकर खुद अधिकारियों के भी होश उड़ गए।0
0
Report
जहाँगीराबाद पुलिस की मुठभेड़ में नाबालिग दुष्कर्म के आरोपी घायल, गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से जहांगीराबाद पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल आरोपी गिरफ्तार。 दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी इरफान को चाकू बरामदगी के लिए जंगल ले गई थी पुलिस。 पुलिस हिरासत से भागकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल。 घायल आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद。 22 जून को नाबालिग किशोरी को चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने का दर्ज हुआ था मुकदमा。 घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोर्ट में पेश करने की तैयारी。 थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी आरोपी इरफान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।0
0
Report
Advertisement
