232101
हसनपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mughalsarai, Uttar Pradesh:मुगलसराय तहसील के हसनपुर में ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से गुहार लगाई। पूर्व ग्राम प्रधान ऋषि नारायण ने बताया कि यह रास्ता मस्जिद से काली माता मंदिर तक जाता है और मिट्टी व खड़ंजा निर्माण कार्य के तहत बनाया गया था। एक परिवार द्वारा अतिक्रमण के कारण सैकड़ों परिवारों का रास्ता बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद हत्या, परिजनों ने आरोप लगाकर जांच की मांग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में प्यार, शादी और फिर मौत... एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबको हिला दिया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटल द्वार के पास बुधवार सुबह एक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान धर्मवीर पाल निवासी सीता का पूरा, तिघरा के रूप में हुई है। धर्मवीर मजदूरी करने का काम करता था। बड़े भाई परमाल सिंह ने जो कहानी बताई, वो दिल दहला देने वाली है। परमाल के मुताबिक, धर्मवीर ने करीब 4 महीने पहले लक्ष्मी रावत नाम की महिला से लव मैरिज की थी। धर्मवीर ने खुद फोन करके परिवार को यह खुशखबरी दी थी। परिवार भी इस रिश्ते से खुश था, किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। शादी के बाद धर्मवीर लक्ष्मी के साथ ही पुरानी छावनी के स्टोन पार्क के पास रहने लगा था। रात में वह वहीं रुकता था और दिन में घर आ जाता था। सब कुछ सामान्य चल रहा था। म्रतक के भाई परमाल ने बताया कि एक दिन पहले दोपहर में ही वह धर्मवीर से मिला था। दोनों के बीच ज्यादा बात नहीं हुई थी। कौन जानता था कि यही आखिरी मुलाकात होगी। आज सुबह जब धर्मवीर की मौत की खबर आई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब परमाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लक्ष्मी धर्मवीर को पैसों के लिए लगातार परेशान कर रही थी। धर्मवीर ने खुद भाई से भी कुछ पैसे उधार मांगे थे, लेकिन परमाल के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह मदद नहीं कर सका। परमाल का आरोप और भी बड़ा है। उनका कहना है कि लक्ष्मी का किसी दूसरे युवक दौलत से संपर्क था। जब परमाल ने लक्ष्मी को फोन किया तो फोन दौलत ने उठाया। जब धर्मवीर के बारे में पूछा तो दोनों ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया। भाई का आरोप है कि महिला और उसके साथी की प्रताड़ना से तंग आकर ही धर्मवीर ने यह कदम उठाया है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और साफ होगी। पुलिस ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
इटावा मुठभेड़: सलमान घायल, 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग:- मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार एंकरइंट्रो:-इटावा जनपद में इटावा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ,बदमाश के ऊपर 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा कारतूस नगदी बरामद हुआ है。 वी. ओ.:-इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा अछल्दा रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी जवाबी पुलिस की कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश सलमान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बदमाश सलमान के ऊपर 30 आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं,जिसके पास से पुलिस ने एक बाइक तमंचा कारतूस खोखा कारतूस नगदी बरामद किया है और घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
कस्बा नाराहट में राजघाट बाबा के पास स्थित नदी किनारे एक विशाल मगरमच्छ
Lalitpur, Uttar Pradesh:कस्बा नाराहट में राजघाट बाबा के पास स्थित नदी किनारे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में मची हलचल किनारे मगरमच्छ को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ की स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने नदी से निकलकर मगरमच्छ के किनारे पर आने का दिया हवाला0
0
Report
Advertisement
फुलवारी शरीफ में बैचलर छात्र की गोली हत्या, गांव में हड़कंप
Danapur, Bihar:बड़ी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुरा से आ रही है जहां बैचलर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है मृतक का नाम ओमप्रकाश कुमार पिता विशु यादव बताया जाता है जो आलमपुर का रहने वाला है उसके मां के अनुसार कल रात 9:00 बजे रात निकला था फिर लौटकर 12:00 बजे रात घर लौटा उसके बाद फिर घर से बाहर गया जिसके बाद लौटकर नहीं आया सुबह मां को 4:00 बजे मालूम हुआ की रात भर वह नहीं लौटा है खोजबीन किया गया तो गांव के पास खेत में उसकी शव मिला, कान के पास गोली मारने के निशान बताई जा रहे हैं परिजनों को जब जानकारी हुई तो सुनकर परिजनों में चीत्कार मच गया रोना धोना शुरू हो गया घटना की जानकारी के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को कवर कर दिया एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है जांच के बाद ही सबको उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा जाएगा फिलहाल हत्या के करनो का पता नहीं चला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है गांव वालों के अनुसार और परिजनों के अनुसार यह सीधा-साधा लड़का था किसी तरह के नशा के भी आदि नहीं था सिर्फ पढ़ना और क्रिकेट खेलने जानता था इसकी हत्या के बाद ग्रामीणों में भी यह चर्चा है कि आखिर ऐसे युवक की हत्या आखिर क्यों की गई अब देखने वाली बात यह होगी की हत्या के कारण क्या निकलकर सामने आते हैं. बाईट जानकी देवी मृतक ओमप्रकाश कि माँ बाईट अनिकेत, सरपंच बाईट रामवृक्ष राय मृतक का फूफा बाईट सुनील कुमार मृतक के चाचा0
0
Report
उज्जैन की सड़कों में रात में निर्माण, 9.44 करोड़ से चौड़ी और आधुनिक मार्ग
Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रात में पहुंचकर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश। नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक 9.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 550 मीटर लंबी सड़क。 सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन की सड़कों को बेहतर और व्यवस्थित बनाने का काम तेजी से चल रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। खास बात यह है कि दिन में यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम रात में भी निर्माण कार्य करवा रहा है। इसी कड़ी में नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक सड़क का निर्माण और विकास किया जा रहा है। करीब 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 550 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी होगी। सड़क को आधुनिक रूप देने के लिए दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़ा ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है। इसके अलावा सर्विस रोड, फुटपाथ और बीच के डिवाइडर में पौधारोपण किया जाएगा। मार्ग पर सेंट्रल लाइटिंग, हाईमास्ट और आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी रहेगी। रात में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे निगम आयुक्त नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी। उन्होंने डिवाइडर, सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे और सौंदर्यीकरण के कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य तय मापदंडों के अनुसार और अच्छी गुणवत्ता के साथ होने चाहिए। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई निगम आयुक्त ने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। ऐसे में निर्माण पूरा होने के बाद इन मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए रिमूवल गैंग को नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण मिलने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री चरक मित्तल, उपयंत्री प्रयास जैन और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। सिंहस्थ से पहले शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के साथ नगर निगम की कोशिश है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो。0
0
Report
उज्जैन सिंहस्थ 2028: 470m मार्ग के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए
Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। गणगौर दरवाजा से दानी गेट तक 470 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा मार्ग。 नगर निगम की गैंग और जेसीबी ने अस्थाई अतिक्रमण और चौड़ीकरण में बाधक संरचनाओं को हटाया। सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। शहर के प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने के लिए नगर निगम अब उन निर्माणों और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने में जुट गया है, जो सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। इसी कड़ी में रामानुज कोट से दानी गेट तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य में बाधक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणगौर दरवाजा से दानी गेट तक के मार्ग की स्थिति देखी और अधिकारियों को अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस मार्ग को करीब 470 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। जेसीबी से हटाए गए बाधक निर्माण आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम की गैंग और जेसीबी की मदद से मोड़ की धर्मशाला से दानी गेट मार्ग पर चौड़ीकरण से प्रभावित संरचनाओं को हटाने का काम किया गया। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए गए, ताकि सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ाया जा सके。 काम में देरी पर बढ़ाए जाएंगे संसाधन निरीक्षण के दौरान ऐन आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जगहों पर काम की गति धीमी है, वहां अतिरिक्त मजदूर और संसाधन लगाकर काम तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही मलबा हटाने, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, बिजली के पोल शिफ्ट करने और पेयजल कनेक्शन से जुड़े काम भी समय पर पूरे करने को कहा। निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, साहिल मैदावाला, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता सहित निगम के इंजीनियर और ठेकेदार मौजूद रहे。 सिंहस्थ से पहले शहर के अंदरूनी रास्तों को चौड़ा करने की इस कवायद का मकसद श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: चिमनगंज मंडी में पिस्टल धमकी और कार तोड़फोड़, राज सिजोतिया गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार किया। तीन अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था आरोपी, कार पर पत्थर बरसाकर किया था नुकसान। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की धमकी देने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने तीन साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था। इस दौरान पिस्टल लहराकर युवक को धमकाया गया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार पर पत्थर बरसाकर उसे नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार, मोहन नगर, आगर रोड निवासी मदनलाल तला ने 13 अक्टूबर को चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शिवम तला की पहले अनमोल गुर्जर से दोस्ती थी। अनमोल की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिता ने बेटे को उससे दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। पिस्टल लहराकर दी जान से मारने की धमकी शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को अनमोल गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ मदनलाल के घर पहुंचा। आरोप है कि अनमोल हाथ में पिस्टल लेकर शिवम को जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। उसके एक साथी के पास चाकू और दो अन्य साथियों के पास पत्थर थे। आरोपियों ने शिवम के साथ गाली-गलौज की और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी। 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 742/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा (21), निवासी ढांचा भवन, उज्जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटनास्थल की तस्दीक भी कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रतलाम वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग फरार: सुरक्षा में चूक पर सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई नाबालिग को आखिरकार पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है... लेकिन इस घटना ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 दरअसल, 3 दिन पहले नाबालिग ने कथित तौर पर गेट की चाबी पर नजर रखी, मौका मिलते ही चाबी से ताला खोला और सेंटर से फरार हो गई। अब पुलिस ने उसे तलाश कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。 लेकिन इस पूरे मामले की कहानी भी कम हैरान करने वाली नहीं है। दरअसल, दो सगी बहनों के बीच हुआ विवाद महिला थाने तक पहुंचा। नाबालिग ने बड़ी बहन के साथ घर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। लेकिन यहां से वह फरार हो गई。 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों बहनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने मामला थाने से वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचा दिया? और सेंटर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?0
0
Report
खूँटी प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल: सीबीआई जांच की मांग
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल , आदिवासी महिलाओं ने कार्रवाई पर व सरकार पर उठाए सवाल । कथित रेप मामले में खूंटी की आदिवासियों में काफी रोष है। इस घटना पर लोग सभी ओर निंदा करने लगे हैं। जांच और अनुसंधान पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। नाबालिग के साथ ऐसी घटना होने पर लोग सीडब्ल्यूसी का बयान और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। अनुसंधान के बाद कार्रवाई की बात कहे जाने के बजाय भूषण बाड़ा प्रकरण में भी ऐसा नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने सरकार के सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्ची को संरक्षण देने के बजाय डराकर बयान बदला गया। कल के दिन में नाबालिग आदिवासी बच्ची पर जान का खतरा है। हेमंत सरकार पर भी उन्होंने कहा कि उनकी मजबूत सरकार कुछ भी करा सकती है। इसलिए सीबीआई जाँच होनी चाहिए। वहीं आदिवासी महिला लक्ष्मी बाखला ने कहा कि यहाँ बच्ची के साथ रेप का मामला आया और प्राथमिकता के आधार पर सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दिलाना चाहिए था; उसे संरक्षण देना चाहिए था, लेकिन डराया गया। अभी तक नाबालिग के साथ रेप की बात आयी और किसी ने जनता के सामने लाने का कार्य किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ दोषी खुलेआम हरकत करते हैं और निर्दोष जेल जाते हैं। माफिया गिरी हावी है, बालू तस्करी चल रहा है, जमीन लूटी जा रही है; ऐसे कार्य करनेवालों को सरकार का मदद मिल रहा है। यह राज्य की विडम्बना और दुर्भाग्य है।0
0
Report
Advertisement
थांवला में बड़ा हादसा टला: खाई में गिरी स्लीपर बस, 50 से अधिक यात्री सुरक्षित
Nagaur, Rajasthan:रियांबड़ी, नागौर थांवला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्लीपर बस खाई में गिरी, 50 से अधिक यात्री थे सवार, 8-10 को आई मामूली चोटें । नागौर जिले के थांवला के भेरुन्दा बाईपास चौराहे पर अलसुबह सड़क हादसा हो गया। कोटा-बाराँ से मेड़ता सिटी जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार फांदते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक के अनुसार, थांवला बस स्टैंड से भेरुन्दा बायपास चौराहे की ओर पहुंचते ही सामने अचानक एक अज्ञात ट्रेलर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई और चौराहे पर मोड़ के पास पुलिया की दीवार पार कर खाई में लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सामने खड़े बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और हाईटेंशन तारों को हटाकर क्षतिग्रस्त खंभे को अलग किया।0
0
Report
बागपत में ट्रैक्टर-ट्राली में लगी भीषण आग, चालक ने ट्रैक्टर अलग कर बचाई जान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बिनौली कस्बे में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर फूस की पुराल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की साइड लगने से विद्युत पोल टूट गया था। वीडियो बना रहे लोगों के मुताबिक, विद्युत पोल में चिंगारी और स्पार्किंग होने के कारण ट्राली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चलती ट्रैक्टर-ट्राली आग का गोला बन गई। हालात को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर सुरक्षित बचा लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी ट्राली आग की लपटों में घिर गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
टमाटर लोड पिकअप ने आरक्षक को टक्कर दी, चालक फरार
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: टमाटर लोड पिकअप ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर. टक्कर के बाद पिकअप पलटा, आरोपी चालक हुए फरार. पुलिस कर्मी को गंभीर चोट आई; Ambikapur इलाज जारी. ड्यूटी से घर जा रहा था आरक्षक. तेज रफ्तार घटना की वजह. खड़गवां चौकी क्षेत्र के महान पुल के पास की घटना.0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल के दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन。 मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री हैं। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी और सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की。0
0
Report
पुलिस ओर दो ट्रांसफार्मर चोरों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने दोनों बदमाशो की किया लंगड़ा।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार की रात थाना तीतरो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्राम बहलोलपुर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध सफेद सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन सवार भागने लगे, पीछा करने पर बरसी गांव के पास उनकी कार खेत में उतर गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। आमने सामने की जबरदस्त मुठभेड़ में अपराधियों पर कहर बनकर टूटी तीतरों पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी महंगी, थाना तीतरो और जोहर हसन निवासी सरकड़ बांसकदेही, थाना गंगोह के रूप में हुई- पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस, करीब 2 से 3 क्विंटल चोरी का तांबे का तार, छह कॉइल, तार काटने के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की सेंट्रो कार बरामद की, घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
बेतिया के सेंको गोल्ड लूट में 12-15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का बड़ा खुलासा
Bettiah, Bihar:बेतिया के सेंको गोल्ड एंड डायमंड लूट में बड़ी जानकारी सामने आई है समस्तीपुर हाजीपुर के अपराधियों के गैंग ने इस बड़े लूट को अंजाम दिया है पुलिस ने चार संदिग्धों को अभी तक हिरासत में लिया है सीसीटीवी फुटेज के जरिए समस्तीपुर हाजीपुर और वैशाली के अपराधियों की शिनाख्त हुई है अपराधियों ने करीब 12 से 15 करोड़ की ज्वेलरी के लूटपाट को अंजाम दिया है या लूट सिर्फ पश्चिम चंपारण ही नहीं बिहार की सबसे बड़ी लूट बताई जा रही है चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय इस बड़े लूट के उद्वेदन का दो दिन का समय दिया है पुलिस सूत्रों की माने तो ज्वेलरी दुकानदार ने 12 से 15 करोड़ की लुट की बात बताई है जिसमें दुकानदार ने मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जोड़ दिया है0
0
Report
Advertisement
