icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
Amit Kumar ShawAmit Kumar ShawFollow20 Sept 2024, 02:41 am

चंदौली में कम उम्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी बने उत्कर्ष, ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बनाई अपनी जगह**

Mughalsarai, Uttar Pradesh:

चंदौली में इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 20 से 22 सितंबर तक नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित चैंपियन ऑफ चैंपियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली के उत्कर्ष तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उत्कर्ष ने पहले भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने भार वर्ग में कई मेडल जीते हैं, और अब वे सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर है, और वे आगे के मुकाबलों में भी उत्कर्ष की सफलता की कामना कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में हनुमान प्रतिमा तोड़े के बाद नई प्रतिमा की विधिवत स्थापना

Ratlam, Madhya Pradesh:उज्जैन के बाद अब रतलाम में भी हनुमान प्रतिमा चर्चा में है। उज्जैन में प्रशासन के सामने हनुमान जी की प्रतिमा हटाने कि सारी कोशिशे फ़ैल होने का माला सुर्खयों मे है तो रतलाम में असामाजिक तत्वो द्वारा हनुमान प्रतिमा तोड़े जाने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में नई प्रतिमा की स्थापना की गई है। मामला रतलाम के अशोक नगर क्षेत्र का है, जहाँ मुस्लिम बाहुल्य इलाके में प्राचीन मंदिर और बावड़ी मौजूद है। कुछ दिन पहले सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो हनुमान जी की प्रतिमा टूटी हुई मिली और प्रतिमा का एक हिस्सा मौके से गायब था। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई। अगले ही दिन मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और सुरक्षा की नई व्यवस्थाएं की गईं। इसके बाद आज प्रशासन की मौजूदगी में भव्य आयोजन के साथ नई हनुमान प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही पूलिस का कहना है कि प्रतिमा तोड़ने के मामले मे अब तक सेकड़ो लोगो से पूछताच कि जा चुकी है जल आरोपी भी गिरफ्त मे होगा
0
0
Report

फलसूंड में भाजपा महासचिव पूनिया का जोरदार स्वागत, जनता ने किया उत्साहपूर्ण अभिनंदन

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- फलसूंड फलसूंड, जैसलमेर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद व बीजेपी पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया के प्रथम बार फलसूंड आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके पहली बार फलसूंड पहुंचने पर क्षेत्र में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चांदनी मेघासर से एक विशाल वाहन रैली निकाली। सैकड़ों गाड़ियों और दुपहिया वाहनों के साथ निकाली गई यह भव्य रैली जैसे ही फलसूंड के सबलसिंह सर्किल पहुंची जैसे ही सर्किल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश व भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी के नारों से गूंज उठा। सबलसिंह सर्किल पर कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश पूनिया के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गयी थीं। वहां पहुंचने पर जेसीबी के माध्यम से ऊपर से पुष्प वर्षा की गयी। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सतीश पूनिया का विशाल पुष्प माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं के इस असीम स्नेह और गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम में महंत बाल भारती, कंवराज सिंह चौहान, स्वरूप सिंह हमीरा, गुलाब सिंह चंपावत गड़ी, ओम सेवक जैसलमेर, गंगा सिंह फलसूंड, रतन सिंह , बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में फर्जी I.B. अधिकारी बनकर कानून की धज्जी उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। तिकोनिया चौराहे पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कार पर नीली बत्ती और 'भारत सरकार' का बोर्ड लगाकर घूम रहा था। आरोपी ने खुद को I.B. अधिकारी बताया और पुलिस को फर्जी I.B. आईडी कार्ड और दस्तावेज भी दिखाए। तलाशी के दौरान कार से पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने साथ रखता था. नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान तिकोनिया चौराहे पर पुलिस ने काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 को रोका। कार पर लाल-नीली बत्ती और 'भारत सरकार' का बोर्ड लगा हुआ था। चालक से पूछताछ में उसने खुद को I.B. Officer बताया और एक आईडी कार्ड भी प्रस्तुत किया। लेकिन पद और नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता पर शक हुआ। डैशबॉर्ड से फर्जी I.B. आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई। साथ ही नीली बत्ती लगी कार और भारत सरकार का बोर्ड भी कब्जे में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने साथ रखता था। पुलिस ने आरोपी मो. मोहासिब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 315/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।
0
0
Report

आजाद समाज पार्टी के नेता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप पर निष्पक्ष जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश है। रविवार को जालौन के उरई में पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी समीर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चंद्रशेखर आजाद रविवार को गोंडा जाते समय रास्ते में थे। इस दौरान प्रशासन की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। पार्टी ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस पहुंची है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले का निष्पक्ष संज्ञान लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
0
0
Report

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से यात्री की मौत

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर एक बार फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना सामने आई है। चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रविवार 13 सितंबर को सुबह करीब 10 बजकर 56 मिनट पर वाईएमएफ जवान मुकेश ने दूरभाष के माध्यम से चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना दी। घटना में ग्राम पठाली, थाना व तहसील ऊखीमठ निवासी मोहन तिवारी, पुत्र जयनारायण तिवारी, पत्थर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना के बाद सोनप्रयाग पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हो रही पत्थर गिरने की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं
0
0
Report
Advertisement

रींगस से गिरफ्तार आरोपी ने जयपुर में पत्नी व तीन बेटियों की हत्या के आरोप को किया खारिज

Sikar, Rajasthan:जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को जयपुर पुलिस ने रींगस से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी राहुल झा को मिल तिराहे के पास स्थित होटल रींगस राज के सामने से पकड़ा. जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदिनी, राधिका व गिरिशा की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद जयपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी दौरान आरोपी के रींगस की तरफ आने की जानकारी पुलिस को मिली. इसके बाद जयपुर पुलिस की टीम रींगस पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. बताया जा रहा है कि होटल रींगस राज के लाइव कैमरे में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आया. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और होटल के सामने मिल तिराहे से उसे दबोच लिया. इसके बाद जयपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड के कारणों सहित वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. करधनी में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आरोपी के रींगस पहुंचने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.
0
0
Report

पैलेस ऑन व्हील्स जैसलमेर पहुंची, नए लुक और मेन्यू के साथ पर्यटन सीजन की शुरुआत

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन- जैसलमेर पर्यटन सीजन के पहले फेरे में जैसलमेर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स 75 देशी-विदेशी सैलानियों का राजस्थानी परंपरा से हुआ भव्य स्वागत, नए कलेवर में नजर आई शाही ट्रेन जैसलमेर। शाही ठाठ-बाठ और गौरवशाली राजस्थान की संस्कृति से रूबरू करवाने वाली दुनिया की चर्चित लग्जरी ट्रेनों में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटन सीजन के पहले फेरे में रविवार को धोरों की धरती जैसलमेर पहुंची। इस बार शाही ट्रेन नए कलेवर में नजर आई। ट्रेन के इंटीरियर डेकोरेशन में बदलाव के साथ मेहमानों के लिए नए व्यंजन शामिल करते हुए मेन्यू में भी बदलाव किया गया है। जैसलमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सैलानियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। train के पहुंचते ही देशी-विदेशी मेहमानों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। पर्यटन व्यवसायियों ने गर्मजोशी से मेहमानों का अभिनंदन किया। पर्यटन सीजन के पहले फेरे में पैलेस ऑन व्हील्स से कुल 75 सैलानी जैसलमेर पहुंचे, जिनमें 64 देशी और 11 विदेशी पर्यटक शामिल बताए गए हैं। राजस्थानी गीतों और बैंड की मधुर धुनों ने स्वागत समारोह को खास बना दिया। बैंड की धुनों पर सैलानी भी थिरकते नजर आए। शानदार मेहमाननवाजी से विदेशी पर्यटकों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। अब सैलानी स्वर्णनगरी के सोनार दुर्ग, गड़ीसर सरोवर और ऐतिहासिक हवेलियों का दीदार करेंगे। इसके साथ ही रेगिस्तान के विशाल रेत के धोरों पर रोमांच और राजस्थानी संस्कृति का आनंद लेंगे। tourism सीजन के पहले फेरे में पैलेस ऑन व्हील्स के जैसलमेर पहुंचने से tourism कारोबार से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के चार नगर निकायों में सुबह 8 बजे मतगणना, तस्वीर आज स्पष्ट होगी

Pratapgarh, Rajasthan:चारों निकायों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसके बाद ईवीएम की गणना शुरू होगी. टेबलवार राउंड पूरे होने के साथ संबंधित वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के pukh्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की आवाजाही निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होगी. मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ेंगी. शुरुआती रुझानों के साथ ही जीत की ओर बढ़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह नजर आएगा, जबकि पीछे चल रहे प्रत्याशियों के खेमे में हर राउंड के साथ बेचैनी बढ़ती जाएगी. संभावना है कि दोपहर तक अधिकांश वार्डों के परिणाम सामने आ जाएंगे और चारों निकायों की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने पक्ष में जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं निर्दलीय और तीसरे दलों के प्रत्याशी भी कई वार्डों में मुकाबले को प्रभावित करने की स्थिति में रहे हैं. ऐसे में मतगणना सिर्फ प्रत्याशी की जीत-हार तय नहीं करेगी, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगी कि किस निकाय में किस राजनीतिक दल को बढ़त मिली और कहां निर्दलीय या तीसरे दल के प्रत्याशी ने समीकरण बदले. जिले के चारों निकायों के 105 वार्डों में कुल 290 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है. प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों में 107 प्रत्याशी के लिए 7 टेबल पर 6 राउंड में मतगणना होगी. यहाँ मतगणना स्थल शहर का हाई स्कूल रहेगा. अरनोद नगरपालिका के 20 वार्डों में 65 प्रत्याशियों की मतगणना 5 टेबल पर 4 राउंड में होगी और केंद्र पंचायत समिति रहेगा. छोटीसादड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में 58 प्रत्याशियों के लिए 5 टेबल पर 5 राउंड में मतगणना होगी, जबकि मतगणना स्थल नगरपालिका रहेगा. धरियावद नगरपालिका के 20 वार्डों में 60 प्रत्याशियों की गणना 5 टेबल पर 4 राउंड में पूरी की जाएगी और यहाँ भी मतगणना स्थल नगरपालिका रहेगा. सुबह 8 बजे शुरू होने वाली प्रक्रिया के साथ ही रुझान आने लगेंगे और कुछ ही घंटों में जिले के चारों नगरीय निकायों में नई राजनीतिक तस्वीर सामने आने लगेगी.
0
0
Report

सीकर जिले के 14 नगर निकायों की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू

Sikar, Rajasthan:सीकर नगरीय निकाय चुनाव-2026: सीकर जिले के 14 नगर निकायों में मतगणना की व्यवस्था निर्धारित एंकरसीकर। जिले के 14 निकायों की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए चौरासी टेबल लगाई जाएंगी।जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि 14 नगर निकायों में मतगणना के लिए 86 टेबलें लगाई गई हैं, सीकर जिले के कुल 14 नगरीय निकायों, जिनमें 2 नगर परिषद एवं 12 नगरपालिकाएं शामिल हैं, सभी की मतगणना की व्यवस्था निर्धारित कर दी है। सीकर जिले के कुल 495 वार्डों की मतगणना के लिए कुल 86 टेबलें लगाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी की मतगणना सेठ आर.एन. रूईया पी.जी. कॉलेज के सेंट्रल हॉल में 5 टेबलों पर, फतेहपुर की मोदीसन राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 11 में 8 टेबलों पर, लक्ष्मणगढ़ की राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 117 में 7 टेबलों पर तथा सीकर नगर परिषद की मतगणना श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय के उत्तरी विंग स्थित कक्ष संख्या 109 में 12 टेबलों पर होगी। इसी प्रकार धोद की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लोसल रोड के कक्ष संख्या 22 में 5 टेबलों पर, लोसल की श्री डेडराज खेतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 1 में 6 टेबलों पर, दांता की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 3 में 5 टेबलों पर एवं खाटूश्यामजी की राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के कक्ष संख्या 1 में 5 टेबलों पर करवाई जाएगी।उन्होंने बताया कि पलसाना की मतगणना शहीद सीताराम कन्हैयालाल ताम्बी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कलाम मीटिंग हॉल में 5 टेबलों पर, खण्डेला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 32 में 5 टेबलों पर, रींगस की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 13 में 6 टेबलों पर, नीमकाथाना की कमला मोदी महिला महाविद्यालय के कक्ष संख्या 24 में 7 टेबलों पर, श्रीमाधोपुर की राजकीय कन्या महाविद्यालय के कक्ष संख्या 09 में 5 टेबलों पर तथा अजीतगढ़ की राजकीय कन्या महाविद्यालय के कक्ष संख्या 08 में 5 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी।
0
0
Report

बिट्टू तबाही: अजनार नदी साफ कर दुनिया को प्रेरित करने वाली कहानी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ब्यावरा की अजनार नदी को संवारने वाले बिट्टू तबाही पर लिखी जाएगी इंग्लिश में नॉवेल पूर्व आईएएस नियाज़ खान ने बिट्टू तबाही के काम को सराहा नियाज़ खान ने इंग्लिश में नॉवेल लिखने की जताई इच्छा BITTU THE DEVASTATION के नाम से आएगी नियाज़ खान की नॉवेल एक्स पर ट्वीट कर पूर्व आईएएस नियाज़ खान ने लिखा - बिट्टू तबाही ने अजनार नदी की सफ़ाई करके ऐसा कारनामा कर दिखाया जो दुनियां के लिए मिसाल है। मैं इस विषय पर शीघ्र ENGLISH NOVEL, BITTU THE DEVASTATION लिखूंगा कहानी बिट्टू के कार्य पर फोकस होगी जो काल्पनिक होगी यह बुक पूरी दुनियां को प्रेरित करेगी नियाज़ खान ने आगे लिखा कि एक आदमी जब धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए अकेले इतना बड़ा काम कर सकता है तो पूरा समाज मिलकर धरती को स्वर्ग बना सकता है धरती आज विनाश की ओर बढ़ रही है और उसे तत्काल बचाना जरूरी है
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर पागल कुत्ते ने हमला, घायल अस्पताल पहुंचा

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ फर्रुखाबाद में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को पागल कुत्ते ने हमला कर काटा, पैर में गहरे जख्म… फटी वर्दी फर्रुखाबाद में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर पागल कुत्ते का हमला देवरामपुर क्रासिंग पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सोम दत्त मिश्रा पर अचानक किया हमला पागल कुत्ते ने होमगार्ड के पैर में काटकर किए गहरे जख्म, वर्दी भी फटी काफी देर तक होमगार्ड के पैर को काटता रहा कुत्ता, बमुश्किल छुड़ाया गया घायल होमगार्ड इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचा फर्रुखाबाद के देवरामपुर क्रासिंग का मामला बाइट- सोम दत्त मिश्रा, घायल होमगार्ड
0
0
Report

भादवा दूज पर मिजलिया नाड़ा बाबा रामदेवजी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब

Jaipur, Rajasthan:एंकर:सायला, जालोर । सायला उपखंड के दूदवा में भादवा दूज के अवसर पर मिनी रामदेवरा के नाम से प्रसिद्ध मिजलिया नाड़ा बाबा रामदेवजी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए मिजलिया नाड़ा पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसादी का भोग लगाया। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर धाम पहुंचे, तो बड़ी संख्या में भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। जयकारों से पूरा मिजलिया नाड़ा भक्तिमय नजर आया। मान्यता है कि वर्षों पहले रामाजी देवासी को बाबा रामदेवजी ने मिजलिया नाड़ा में पर्चा दिया था। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। भादवा माह में करीब ten दिनों तक यहां श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मिजलिया नाड़ा में उमड़ा यह जनसैलाब बाबा रामदेवजी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास की तस्वीर बयां कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top