232101
चंदौली में बाइक से जा रहें थें दो भाई, डंपर की टक्कर में गई एक की जान
Mughalsarai, Uttar Pradesh:चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना के गोपई गांव निवासी का 20 वर्षीय पुत्र, अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय के साथ बाइक से गोपई जा रहा था। पिपरपतिया गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जहां हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के नेतृत्व में NDA ने सतर्कता बरती: मलुक नागर का बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RLD नेता मलुक नागर ने कहा, "पिछले 2 महीनों से अमेरिका, इज़राइल और ईरान का युद्ध चल रहा है...और कई देश इससे प्रभावित हुए हैं। हमारा देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार पहले से ही तैयारी में थी कि इतने दिन बाद भी यहां उसका असर नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे के समय को ध्यान में रखते हुए अगर यह कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करें, मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करें, डीजल-पेट्रोल कम खर्च करें, तो देश के लिए एक सावधानी बरती है और यह दिखाती है कि कितनी परिपक्वता हमारे प्रधानमंत्री में है इसलिए वो देश की तरक्की करके उसको आगे लेकर जा रहे हैं..."0
0
Report
मेरठ: चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चलाई, दोनों गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश: सर्किल ऑफिसर अभिषेक पटेल ने कहा, \"थाना लोहिया नगर क्षेत्र के चिंदौड़ी इलाके में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, उस दौरान बाइक पर सवार 2 युवक वहां आए। वो रुके नहीं और उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अपराधी जिसका नाम अमन है, उसके पैर में गोली लगी है। दूसरे अपराधी का नाम नवीन उपाध्याय है। उनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों अपराधियों पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं...\"0
0
Report
सीतामउ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आग से 6-7 दुकाने जलकर खाक, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के सीतामऊ में बीती रात शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में आग लगने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। आग पर काबू पाया गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और आग बुझाने के उपकरणों के दावों की पोल खुल गई। आग दुकानों में लगी थी इसलिए धन की ही हानि हुई, पर अगर घनी रिहायशी इलाके में लगती तो जनहानि हो सकती थी। घटना रविवार रात लगभग 9:15 बजे सीतामऊ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान उदया ट्रेडर्स में आग की सूचना मिली। स्थानीय स्तर पर पानी के टैंकरों से बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, पर आग तेज होने के कारण सुवासरा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई; फायर ब्रिगेड देर से पहुंची और लगभग 1:00 बजे आग पर काबू पाया गया। इस आग में 6-7 दुकानों को नुकसान हुआ और लाखों का नुकसान हुआ। घटना के बाद सीतामऊ में आक्रोश देखा गया, व्यापारी और आम लोग चिंतित हैं कि अगर शहर के पुराने इलाके में ऐसी घटना होती तो कैसे नियंत्रण संभव होता, और बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
Advertisement
ग्वारीघाट के पास ट्रेन से गायों की टक्कर, एक मौत, दो घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर की प्रस्तुति के बिना नागपुर की ओर जा रही ट्रेन ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर घूम रही गायों को टक्कर मार दी। मौके पर एक गाय की मौत हो गई और दो घायल हो गए। एक गाय पुल के नीचे गिरकर नीचे खड़े युवक पर गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं है। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना दी और मामले की समीक्षा शुरू कर दी है। नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और घायल युवक को उपचार के लिए veterinry कॉलेज ले जाया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
भीलूड़ा में ट्रांसफार्मर आग से हड़कंप, तीन खंडहर मकान जलें
Dungarpur, Rajasthan:भीलूड़ा गांव के जैन मोहल्ले के पास बाजार क्षेत्र में रात लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि तीन खंडहर मकान भी चपेट में आ गए. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े वाहनों को हटाया और प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. पालिका से फायरमैन नीलेश पाटीदार टीम के साथ पहुंचे और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. समय रहते प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. कोई जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग और पंचायत प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई. ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति के बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया था, पर समय पर बदला नहीं गया. आबादी क्षेत्र में पड़े जर्जर और खंडहर मकानों की जानकारी पंचायत प्रशासन को दी गई थी, लेकिन केवल नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर दी गई.0
0
Report
सिरसा में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत
Sirsa, Haryana:सिरसा। जिला सिरसा में हुई हल्की बूंदाबांदी। बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना। लोगों को गर्मी से मिली राहत।0
0
Report
Advertisement
दुष्यंत चौटाला के आरोप: भाजपा मंडियों में धांधली कर आढ़तियों को जेल भेजने की तैयारी
Chandigarh, Chandigarh:सरकार ने पहले बेतुके नियमों से किसानों को परेशान किया, अब आढ़तियों को जेल भेजने की तैयारी - दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार मंडियों में फसल खरीद की व्यवस्था करने में लगातार विफल साबित हो रही है और सरकार की नाकामियों का खामियाजा किसानों और आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान सरकार ने नए-नए बेतुके नियमों से पहले किसानों को परेशान किया और अब सरकार आढ़तियों को जेल भेजने की तैयारी में लगी हुई है। दुष्यंत ने कहा कि करनाल जिले में अनेक आढ़तियों पर केस दर्ज किए गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा राज में अन्य राज्यों का धान और गेहूं हरियाणा के किसानों के नाम पर बेचकर गड़बड़ियां की जा रही है और सरकार केवल पारदर्शिता का झूठा ढोंग कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में इस बार गेट पास और बायोमेट्रिक के नए-नए नियम लागू करके किसानों को खूब तंग किया गया। उन्होंने कहा कि नए नियमों से अपनी खामियों को सुधारने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश से लाखों टन गेहूं गड़बड़ी करके हरियाणा में बेचा गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले बीजेपी सरकार के नाक नीचे करोड़ों रुपए का बड़ा धान घोटाला हुआ, लेकिन कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार फसल खरीद में घोटाला करने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ने की बजाय आढ़तियों पर ही कार्रवाई करके उन्हें प्रताड़ित कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि पूर्व गठबंधन् सरकार के दौरान कोरोना काल के बावजूद फसल खरीद के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार न तो समय पर किसानों की फसल खरीद पाती है और न ही समय पर फसलों का उठान व भुगतान कर रही। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को दो दिन के अंदर सीधा खाते में पेमेंट मिल जाती थी, लेकिन अब किसान 20-25 दिनों से अपनी फसल का भुगतान लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की खरीद पूरी हुए करीब दो सप्ताह हो गए है लेकिन अभी तक उठान पूरा नहीं होने की वजह से मंडियों में गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और आढ़तियों को परेशान करना बंद करे और खरीद सीजन में बेहतर इंतजाम करें ताकि किसानों और आढ़तियों को कोई परेशानी न हो।0
0
Report
अनूपशहर में इफको यूरिया कालाबाजरी: तीन ट्रकों के साथ माफिया हारून गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर अनूपशहर में इफको कंपनी की यूरिया खाद तीन ट्रकों में भरकर 1575 बैग कालाबाजारी करके सरकारी गोदाम से लादकर संभल जनपद में बिक्री हेतु ले जाते समय जिला कृषि अधिकारी की टीम ने गंगा पुल पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की सतर्कता से खाद माफिया हारून नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रविवार को दोपहर के समय जिला कृषि अधिकारी आरके यादव को सूचना मिली कि बुलंदशहर स्थित पीसीएफ के गोदाम से three ट्रकों में इफको यूरिया खाद के 1575 बैग भरकर कालाबाजारी हेतु संभल जनपद में भेजे जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने अपने विभाग के नवनीश कुमार व रविंद्र कुमार आदि लोगों की टीम बनाकर अनूपशहर गंगा पुल चौकी के पास अपना डेरा डाल दिया। मौके पर पहुंचते ही ट्रक संख्या यूपी 63 टी-8665, यूपी 13 टी-9565 को रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें 525-525 बैग इफको यूरिया खाद के भरे हुए थे। चालक से कागज मांगने पर कुछ भी नही दिखा सके। पुलिस की मदद से दोनों ट्रकों के चालकों को हिरासत में लेकर खाद से भरे ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एक ट्रक काफी पीछे चल रहा था। कृषि अधिकारी तथा उनकी टीम ने जहांगीराबाद दोराहे से ट्रक का पीछा कर गंगा पुल पुलिस चौकी के पास लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस ट्रक का नंबर यूपी 38 टी-2352 है। इसी दौरान पुलिस चौकी प्रभारी के के गौतम को पता लगा की इन ट्रकों के माध्यम से खाद की कालाबाजारी करने वाला माफिया हारून निवासी टांडा जिला रामपुर स्विफ्ट कार यूपी 14 एफआर- 7227 से गंगा पुल पर भाग रहा है। उन्होंने पुलिस टीम को पीछे लगाकर हारून को गाड़ी सहित पुलिस चौकी पर हिरासत में ले लिया। हारून ने बताया कि यूरिया के 1575 बैग पीसीएफ गोदाम के प्रभारी से 350 रुपए प्रति बैग की दर से खरीदे गए हैं और संभल जनपद में बेचा जाएगा। इस संदर्भ में जिला कृषि अधिकारी आर के यादव ने बताया कि पूरे घटनाक्रम से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। उन्हें रिपोर्ट दी जा रही है, उनकी संतुति मिलने के बाद अनूपशहर कोतवाली में संबंधित सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। पीसीएफ के दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टोंक के युवाओं ने बुनियादी सुविधाओं के लिए ‘युवा संदेश यात्रा’ का ऐलान
Tonk, Rajasthan:टोंक युवा संदेश यात्रा का ऐलान, मूलभूत सुविधाओं को लेकर होगा प्रदर्शन एंकर...सचिन पायलट के टोंक में अब युवाओं ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। “सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरे टोंक की तस्वीर बदलनी चाहिए” के संदेश के साथ 16 मई को “युवा संदेश यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। यात्रा संयोजक मुशाहिर खुसरो ने बताया कि टोंक शहर के युवा बड़ा कुआं इलाके से जिला कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। इसके बाद जिला कलेक्टर को विधायक और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। युवाओं की ओर से सरकार, विधायक और जिला प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए एक महीने का समय भी दिया जाएगा। मुशाहिर खुसरो ने कहा कि टोंक में वर्षों से सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। कई इलाकों में सड़कें टूटी हुई हैं, पानी की समस्या लगातार बनी रहती है और बिजली आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं हो रही है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी भी बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, विधायक या सांसद के खिलाफ नहीं है, बल्कि टोंक के विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उनका कहना था कि अब टोंक का युवा जाग चुका है और शहर की तस्वीर बदलने के लिए संघर्ष करेगा0
0
Report
Advertisement
ललितपुर: सट्टा कारोबार पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार, 4.68 लाख फ्रीज
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भी पुलिस टीम ने सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । वहीं मुख्य आरोपी अभी पुलिस टीम की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है , सदर कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापेमारी करते हुये मौके से दो आरोपियों को सट्टा खेलते हुये गिरफ्तार किया है । जिनके पास से 12 ऐंड्रॉयड मोबाईल फोन , लेपटॉप , एक कार , बैंक खातों में 4 लाख 68 हजार रुपये फ्रीज किया गया आदि बरामद किया गया । गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
टीएमसी प्रवक्ता ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर वीडियो पर माफी मांगी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकाने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता रिजु दत्ता ने माफी मांगी है。 मैं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में, आईपीएस अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब मेरी पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया है। वह क्लिप वायरल हो चुकी है और भाजपा का पूरा आक्रोश व्यक्तिगत रूप से मुझ पर आ रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, तृणमूल मुख्यालय से, पार्टी लाइन का पालन करते हुए बनाया था और वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी जारी किया गया था। यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी। फिर भी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मेरे कानूनी सलाहकार की सलाह पर — मैं आईपीएस अजय पाल शर्मा से अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूँ, भले ही वह व्यक्तिगत नहीं थीं। मैं अब एक सामान्य व्यक्ति हूँ, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपनी आजीविका जारी रखने की आशा करता है। मुझे उम्मीद है कि यह मामला अब स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगा।0
0
Report
खूँटी में अवैध बालू खनन जारी, नीलामी ना होने से धंधा तेज
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - बालू की अवैध खनन जोरों पर। खूँटी जिले में बालू की अवैध खनन जोरों पर है। सरकार द्वारा अबतक बालू घाट का निलामी नहीं किये जाने के कारण बालू का खनन लोगों को अवैध तरीके से खनन कर बिक्री करना पड़ रहा है। मुरहू थाना क्षेत्र के बनई नदी में ट्रेक्टर लगाकर बालू खनन किया जा रहा है। वहीं बालू की निकासी के लिए ट्रैक्टर लगाकर खनन किया जाता है । और शहर में ऊँचे भाव में बिक्री किया जाता है। जिसपर कोई लगाम वहीं लग पा रहा है। ये मुरहू थाना क्षेत्र के बनई नदी का है जहाँ से बालू की निकासी बेधड़क कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान-दिल्ली क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, तापमान बदले
Noida, Uttar Pradesh:• मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 60° पूर्व देशांतर के अनुदिश अक्षांश 32° उत्तर की ओर चल रहा है। • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • मध्य पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए गंगा के पश्चिमी बंगाल तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित गर्त बना हुआ है। • • उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब से मराठवाड़ा तक फैली उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव रेखा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों, मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर बनी हुई है। Weather Report • अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि, उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। • अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई है। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली में न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा, जबकि शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • दिल्ली में अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) और शेष स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं।0
0
Report
मातृ दिवस पर पूरनपुर में नारी शक्ति वंदन एवं मातृ अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। मातृ दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुलोचना मौर्य के संरक्षण में तथा संगठन की जिला अध्यक्ष डॉ अनीता तिवारी के निर्देशन में जनपद पीलीभीत कार्यकारिणी द्वारा नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में “नारी शक्ति वंदन एवं मातृ अभिनंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की माता शकुंतला देवी तथा कार्यक्रम आयोजक, संयोजक एवं संचालक डॉ सुगंध अग्रवाल की माता मीरा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान दोनों माताओं का सभी उपस्थितजनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर मानसी अपूर्व सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कल्पना गुप्ता उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में रश्मि एवं संगीता सिंघल ने मातृ शक्ति, नारी सम्मान और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रखरता के साथ व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं निष्ठा शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ सुगंध अग्रवाल, उनकी माता तथा पुत्री द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य-नाटिका रही, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न प्रबुद्ध महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन एवं मातृ अभिनंदन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस विशेष अवसर पर पीलीभीत से पधारी पूरनपुर की बेटी डॉ राखी मिश्रा को उनकी अद्भुत उपलब्धियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा “पूरनपुर प्राइड सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नीता अग्रवाल, डॉ संजीता सिंह, गीता राठौर, विजेता प्रधान, मनीषा, सोनी, प्रिया गुप्ता, सरिता शर्मा तथा राष्ट्रीय सेविका समिति की बालिकाओं शिवांगी एवं शुभ आदि ने प्रतिभाग किया। समस्त आयोजन मंडल में अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ जनपद पीलीभीत की जिला अध्यक्ष डॉ अनीता तिवारी, जिला महामंत्री डॉ आराधना कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि, मीडिया प्रभारी श्रुति कीर्ति यादव, उपाध्यक्ष जय किरण एवं सुनीता कार्की सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।0
0
Report
कोटा के ग्लास शोरूम में भीषण आग; अतिक्रमण ने राहत कार्य बाधित किया
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा के ग्लास शोरूम में भीषण आग, अतिक्रमण ने बढ़ाई मुश्किल कोटा। एरोड्रम चौराहे के पास मोटर मार्केट स्थित एक तीन मंजिला ग्लास शोरूम में रविवार रात करीब 11:15 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंचीं。 रास्ते में भारी अतिक्रमण के कारण हाइड्रोलिक लैडर शोरूम तक नहीं पहुंच पाई, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 1 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है。0
0
Report
Advertisement
