डीडीयू नगर में सिख समाज ने राहुल गांधी के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला दहन
Mughalsarai, Uttar Pradesh:डीडीयू नगर में सिख समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादास्पद बयान के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह ने कहा, “राहुल गांधी का बयान आपत्तिजनक है। 1984 में सिख दंगों में समाज के लोगों का कत्लेआम हुआ था और उनका बयान सिख समाज को भड़काने वाला है।” बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और विधायक रमेश जायसवाल ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
