232104
चंदौली में जन प्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली जिले में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत चकिया विकास खंड की पांच ग्राम सभाओं के प्रधानों को आज जन प्रतिनिधियों और मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। इसमें सिकंदरपुर की सीमा गुप्ता, भीषमपुर के अरविंद गुप्ता, उतरौत की कंचन मौर्य, हेतिमपुर के राजेश कुमार, और मवैया के संजय शामिल रहे। सीमा गुप्ता ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने में जनता का पूरा सहयोग मिला। समारोह में समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक के नए सभापति मयंक गोयल ने पदभार ग्रहण कर जलभराव-चालाकी के समाधान की वकालत की
Kota, Rajasthan:एंकर :टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल ने आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभापति पद का कार्यभार संभाल लिया। अग्निशमन केंद्र स्थित सभागार में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी, युवा नेता हंसराज गाता सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मयंक गोयल ने शहर की सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में बताया। पदभार ग्रहण से पहले मयंक गोयल कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों के साथ अग्रवाल धर्मशाला से अग्निशमन केंद्र तक विजय जुलूस के रूप में पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद सभागार में पूजा-अर्चना कर मयंक गोयल ने सभापति की जिम्मेदारी संभाली। मीडिया से बातचीत में सभापति मयंक गोयल ने कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर उनका फोकस रहेगा। खास तौर पर सड़कों और जलभराव की समस्या पर काम करने की बात कही। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी ने नगर परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आभार जताया। सभापति के पदभार ग्रहण के साथ ही टोंक नगर परिषद में नए बोर्ड की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब शहर की सड़क, सफाई, जलभराव और दूसरी बुनियादी समस्याओं को लेकर नई नगर परिषद की कार्ययोजना पर लोगों की नजर रहेगी। बाइट-01 — मयंक गोयल, सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट-02 — सऊद सईदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, टोंक0
0
Report
नितिन नवीन जयपुर दौरे पर, दादिया में निकाय सम्मेलन से पंचायत प्रचार का आगाज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज रात नितिन नवीन जयपुर पहुंचेंगे। कल दादिया में ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ आयोजित होगा। सम्मेलन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे। सम्मेलन में निकाय चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही संकल्प पत्र को पूरा करने को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दादिया पहुंचे और सभा स्थल का जायजा लिया। मदन राठौड़ ने बताया कि नितिन नवीन के दौरे के साथ पंचायत चुनाव प्रचार का भी आगाज होगा। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि एक तरफ गलत आंकड़े बताकर जीत का दावा करते हैं, दूसरी तरफ बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं। जहां हारते हैं, वहां रोना रोते हैं।चुनाव आयोग को लेकर डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए ये सब करते हैं।0
0
Report
जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध बसों के खिलाफ: 13 बसें सीज, 3 चालान
Baran, Rajasthan:जिला परिवहन अधिकारी का अवैध बसों पर शिकंजा, 13 बसें सीज, 3 के चालान बारां जिले में अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से चल रहे विशेष अभियान के तहत 13 बसों को सीज कर कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी बसें बिना टैक्स, बिना बीमा और बिना परमिट के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर संचालित हो रही इन बसों के खिलाफ विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 3 अन्य बसों के चालान भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जमुई घटना: कांग्रेस की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Patna, Bihar:जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कांग्रेस कमेटी ने 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जमुई प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने विशेष रूप से POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई, जल्द चार्जशीट दाखिल करने और मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग रखी। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन से की गई, ताकि परिवार बिना किसी भय के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सके। कांग्रेस कमेटी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संवेदनशील और सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा जरूरत के मुताबिक CCTV निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी की है。0
0
Report
सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक चुनाव शुरू: पृथ्वीराज पाटील ने भरा उमेदवारी
Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणूक रणधुमाळी सुरू झाली आहे, उमेदवारी अर्ज दाखल करण्याच्या पहिल्याच दिवशी अनेकांनी उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. भाजपाचे नेते व बँकेचे माजी संचालक पृथ्वीराज पाटील यांनी आपला उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकेची निवडणूक जाहीर झाली असून आजपासून उमेदवारी अर्ज भरायला सुरुवात झाली आहे. एक नोव्हेंबर रोजी मतदान तर तीन नोव्हेंबर रोजी मतमोजणी पार पडणार आहे. २१ ऑक्टोबर पर्यंत उमेदवारी अर्ज माघार घेण्याची अंतिम तारीख आहे. राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे आमदार जयंत पाटलांचे नेतृत्वाखाली सर्वपक्षीय पॅनल उभा करण्यासाठी महाविकास आघाडीच्या हालचाली सुरू झाले आहेत, तर दुसरीकडे भाजपाकडून महायुती म्हणून निवडणूक लढवणार असल्याचा मंत्री ChandraKant Patil यांनी स्पष्ट केले आहे. त्यामुळे जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीकडे सगळ्यांचे लक्ष लागून राहिले आहे. बाईट - पृथ्वीराज पाटील - नेते भाजपा, सांगली.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग हादसे में 65 वर्षीय ऊषा देवी गुप्ता की मौत की हुई पुष्टि,
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग हादसे में 65 वर्षीय ऊषा देवी गुप्ता की मौत की हुई पुष्टि, ऊषा गुप्ता दिल्ली में नौकरी कर रहे बेटे से मिल कर आ रही थी घर वापस, बीती रात बस में सॉर्ट सर्किट से लगी थी आग,मृतिका के पति प्रेमनारायण गुप्ता ने की ऊषा की मौत की पुष्टि,मृतक ऊषा गुप्ता मुस्करा कस्बे की है रहने वाली.0
0
Report
Advertisement
ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े: पटना में सरगना गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी
Munger, Bihar:ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी। मुंगेर: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को टीम उसे मुंगेर लेकर पहुंची, जहां प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उसकी पेशी कराई गई। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद EOU की टीम उसे रिमांड पर लेकर मामले में आगे की जांच करेगी। गिरफ्तार सतीश कुमार यादव बक्सर जिले के निजामीपुर का रहने वाला है। वह मुंगेर के मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 177/26 में मुख्य अभियुक्त है और घटना के बाद से कई महीनों से फरार चल रहा था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उसे पटना के शिवपुरी, गर्दनीबाग इलाके से गिरफ्तार किया। दरअसल मामला है की 14 और 15 अप्रैल को आयोजित ADEO परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े से जुड़ा है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई थी। मामले के खुलासे के बाद मुंगेर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड, तीन लाइनर और 18 अभ्यर्थियों समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से एक व्हाट्सएप ग्रुप बरामद किया था। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई थी। इसी क्रम में EOU ने मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को पटना से गिरफ्तार किया और मुंगेर लाकर न्यायालय में पेश किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में मुंगेर पुलिस ने पहले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुफस्सिल थाना में दर्ज इसी मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। जांच के क्रम में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की गई है।0
0
Report
DM ने गरीब ITI छात्रा को नई साइकिल दे कर पढ़ाई में राहत दी
Bareilly, Uttar Pradesh:डीएम ने आईटीआई की गरीब छात्रा को दिलाई नई साइकिल साइकिल चोरी होने से प्रभावित हो रही थी पढ़ाई, फरियाद लेकर पहुंची थी छात्रा बरेली। साइकिल चोरी होने के बाद पढ़ाई के लिए परेशान हो रही गरीब आईटीआई छात्रा की फरियाद पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे नई साइकिल उपलब्ध कराई। डीएम की इस पहल से छात्रा को पढ़ाई के लिए आने-जाने में बड़ी राहत मिली है। मामला राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का है। यहां रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही छात्रा नीतू की साइकिल कुछ दिन पहले छात्रावास परिसर से चोरी हो गई थी। नीतू आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और स्कूल, आईटीआई संस्थान व लाइब्रेरी आने-जाने के लिए साइकिल पर ही निर्भर थी। साइकिल चोरी होने के बाद उसे रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा था। इससे उसकी पढ़ाई के साथ-साथ समय भी प्रभावित हो रहा था। समस्या से परेशान नीतू ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाई। जिलाधिकारी ने छात्रा की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को नई साइकिल उपलब्ध करा दी। नई साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी लौट आई। छात्रा ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।0
0
Report
हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम से तेजी से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम गली के अंदर स्थित था, जिसके चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने के दौरान काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने DM के सामने धरना देकर ज्ञापन मांगा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को डीएम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल दलित उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न समेत अन्य मुद्दों को लेकर पहुंचे कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे। जब डीएम ज्ञापन लेने बाहर नहीं आये तो आक्रोशित होकर कार्यकर्ता डीएम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, फिर बाद में डीएम दफ्तर से बाहर आये और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के साथ पूरे प्रदेश में उत्पीड़न हो रहा है। उत्पीड़न की इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।0
0
Report
जोधपुर बासनी के केमिकल फैक्ट्री आग: 13 दमकल कर्मी घायल, जांच शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के दौरान 13 दमकल कर्मियों के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। मौके पर रह-रहकर आग की लपटें उठ रही हैं। एहतियात के तौर पर दो दमकल वाहन मौके पर तैनात रखे गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर बासनी थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फैक्ट्री में बिना आवश्यक लाइसेंस के केमिकल का भंडारण और फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा फैक्ट्री के पास आवश्यक फायर एनओसी नहीं होने तथा अग्निशमन के जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं होने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार मामले में विस्फोटक नियम, 2008 और पेट्रोलियम एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप भी लगाए गए हैं। बासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 287, 288 और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की धारा 3(ए) भी लगाई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहकर आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हैं। वही सभी घायल दमकल कर्मियों का महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में उपचार जारी है, जिनमें से चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का ग्रेटर नोएडा में शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सिजिबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेलारस शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर B2B रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार लेयर की सुरक्षा रहेगी 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है, कई जिलों से बाहर की फोर्स को भी बुलाया गया है, 20 से ज्यादा जगह पर पार्किंग बनाई गई है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो और इसके अलावा ट्रैफिक रूट को भी कई जगह पर डायवर्ट किया गया है टैक्समो मार्ट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहा है कि आप इस इवेंट में जरूर आए, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में अजय राय बोले: भगवान के दरबार में चोरी, धर्मशालाओं की हालत पर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "जब भगवान राम के यहां ही चोरी कर रहे हैं। भगवान राम के दरबार में ही चोरी हो रही है, उनके चढ़ावे के चोरों को किन्ही चार्जशीट में नाम नहीं डाला, ना चंपत राय बंसल, ना अनिल मिश्रा, ना गोविंद देव गिरि, गोपाल राव, नृपेंद्र मिश्रा सबको बचाया गया। तो आप समझ सकते हैं कि भगवान के दरबार में, जब राम के दरबार में चोरी कर रहे हैं, तो भगवान गणेश के यहां भी तो चोरी कर रहे हैं। अब वो जर्जर भवन में आप वहां पूजा करा रहे हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में धर्मशालाएं जर्जर हो चुकी हैं, तमाम इस तरह की सरकारी बिल्डिंगें हैं और इस तरह की धर्मशालाएं आप बात करते हैं कि सब हमने बहुत अच्छा बना दिया मंदिर, धर्मशालाएं। मुझे लगता है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उस परिवार को आर्थिक मदद सरकार करे, मेरी मांग है।"सीतापुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "चुनाव आ गया तो निश्चित तौर से सभी नेतागण घूमेंगे। मुझे लगता है कि लड़ाई लड़नी चाहिए, भाजपा की सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़िए। आज जो अत्याचार, अन्याय सरकार कर रही है, कहीं लोगों के गले में बोतल मिल रहा है, कहीं धर्मशालाएं गिर रही हैं और लोग मर जा रहे हैं, लोग प्रताड़ित किए जा रहे हैं, दलितों को थाने के अंदर मारा जा रहा है, मौलानाओं को जेल में भेजा गया है, मदरसे तोड़े जा रहे हैं, मस्जिद तोड़ी जा रही है। निश्चित तौर से वहां पर लोगों की मदद करनी चाहिए, उनके साथ खड़ा होना चाहिए।"0
0
Report
जालौन: जिलाबदर दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन की रेंढ़र थाना पुलिस ने जिला बदर समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिलाबदर आरोपी पवन गुर्जर के कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद, जिलाबदर आदेश के उल्लंघन और अवैध हथियार बरामदगी पर पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य एक आरोपी ब्रजेन्द्र कुमार को अवैध छुरी के साथ किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में दर्ज है कई मुक़दमें, पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल, जालौन की रेंढ़र थाना पुलिस ने मानपुरा नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
जेल से भागे आरोपी को अस्पताल में मोबाइल देते दिखा जवान, वीडियो वायरल
Darbhanga, Bihar:जेल से भागे आरोपी को अस्पताल में पुलिस कीे जवान ने दिया मोबाइल, बात करते वीडियो वायरल, दरभंगा। नाबालिग के अपहरण के आरोप में मंडल कारा में बंद आरोपी के जेल से भागने के मामले में अब डीएमसीएच से एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक जवान अस्पताल में भर्ती आरोपी को मोबाइल फोन देते और उससे किसी से बात कराते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद यह जांच का विषय बन गया है कि अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान ने आरोपी को मोबाइल फोन किसके निर्देश पर दिया और उससे बात क्यों कराई गई। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी ने इससे पहले मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सीढ़ी के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने की कोशिश की थी। बाद में उसे पोलो मैदान के पास स्थित एक मंदिर से पकड़ा गया। जेल की दीवार से कूदने के दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र निवासी मो. फरमान साह के रूप में हुई है। वह मनीगाछी थाना कांड संख्या 266/26 में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के आरोप में मंडल कारा में बंद था। अब मोबाइल देने के वायरल वीडियो के साथ-साथ आरोपी के जेल से भागने की पूरी घटना में सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका भी जांच के दायरे में है।0
0
Report
Advertisement
