icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीम में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 55 लाख मूल्य की शराब जब्त

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भीम पुलिस ने अवैध शराब से भरे कंटेनर से 490 पेटी शराब को किया ज़ब्त रिफाइंड तेल की आड़ में ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, अवैध शराब की कीमत करीब 55 लाख से ज्यादा बताई जा रहा है भीम थाना इलाके के हामेला की वेर, रातिया थाक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम तस्कर कंटेनर से शराब कटिंग करके अलग-अलग गाड़ियों में भरकर सप्लाई करने जाने से पहले दी दबिश पुलिस ने 1 ट्रक कंटेनर, 2 पिकअप और स्विफ्ट कार को जब्त करके एक आरोपी को किया गिरफ़्तार शराब तस्कर ब्यावर जिले के फतेहपुरिया दोयम निवासी सुखदेव सिंह राव को किया गिरफ़्तार राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन और थाना अधिकारी दिलीप कुमार खदाव ने कार्रवाई को दिया अंजाम
0
0
Report

गढ़वा: हथियार दिखाकर धमकी, देसी कट्टा और 8 एमएम की गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

Narayanpur, Jharkhand:Slug - हथियार के साथ गिरफ्तार Anchor -हथियार दिखाकर धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद मोबाइल सिम को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र मे हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में चिनिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकबाल अंसारी और अफजल अंसारी दोनों निवासी चिनिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लोहे का बना एक देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है। मamil के जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे चिनिया निवासी पप्पू शाह के किराए के मकान में रह रहे राजबांस गांव निवासी अवधेश यादव, पिता हिरामन यादव के पास दोनों आरोपी पहुंचे थे। आरोप है कि अफजान अंसारी अपने सहयोगी एकबाल अंसारी के साथ देसी कट्टा और गोली लेकर वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर अवधेश यादव को धमकी दी कि अगर मोबाइल सिम वापस नहीं किया तो उसे उठा लेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर 3 सितंबर को चिनिया थाना क्षेत्र के कपिल साव की बाउंड्री वॉल के पीछे से दोनों आरोपियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

नवादा में अन्नपूर्णा देवी ने महिला बाल विकास योजनाओं की समीक्षा; पुल देरी पर निर्देश

Nawada, Bihar:केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नवादा में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, बिहार-झारखंड पुल निर्माण में देरी पर जल्द सुविधा का भरोसा दिया। बाइट केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी नवादा में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नवादा पहुँचे तब अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निरुपमा शंकर ने विभाग की प्रगति और चल रही योजनाओं की जानकारी मंत्री को दी। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशक भी दिए। इसके बाद गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर प्रस्तावित पुल के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। जल्द ही लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर में जलस्तर घटा, बाढ़ नियंत्रण सतर्क

Bagaha, Bihar:नेपाल में हुईं त्रासदी के बाद सैलाब को लेकर अलर्ट के बीच फिलहाल राहत भरी खबर है। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शुक्रवार को अधिकतम 1 लाख 26 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गंडक किनारे हॉटस्पॉट बने मंगलपुर में नदी की धारा बदलने से दबाव की स्थिति अब बिल्कुल सामान्य हो गई है। हालांकi जलस्तर में कमी आने के बाद फिलहाल राहत है और स्थिति सामान्य होने का भी दावा किया जा रहा है। दरअसल पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों हुई त्रासदी के बाद हाई अलर्ट के बीच अब जलस्तर में थोड़ी कमी आने के बाद राहत महसूस किया जा रहा है बावजूद इसके सरकार ने सभी अधिकारीयों और कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दीं हैं। लिहाजा नदी के जलस्तर और बांधों की सुरक्षा को लेकर अभियंताओं की टीम 24 घंटे निगरानी में जुटी है। बताया जा रहा है कि जलस्तर में गिरावट दर्ज होने के मद्देनज़र कटावरोधी सामग्री का स्टॉक तैयार रखा गया है, जबकि अलग-अलग बांधों पर अभियंताओं और कर्मियों के साथ जवानों की तैनाती की गई है। यही वजह है कि वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा तक अधिकारी और जवान रात-दिन मुस्तैद हैं। हालांकि डियारा के निचले इलाकों में पानी का दबाव अभी भी बरकरार है। जिसपर अभियंता नजर बनाए हुए राहत बचाव में जुटे हैं। खास बात यह है कि गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से 36 फाटक उठा कर ऑटोमेटिक और मैनुअल तरीकों से प्रॉपर निगरानी जारी है। बता दें कि जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर अपडेट की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है। कैंप में मौजूद अधिकारी फिलहाल राहत महसूस कर रहे हैं और स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने की जानकारी दे रहे हैं। जिस तरह सैलाब को लेकर अलर्ट है लिहाजा बाढ़ के बाद अब कटाव की चिंता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं निचले इलाकों के लोगों को लगातार सतर्क रहने की भी अपील की जा रही है। हॉट स्पॉट बने गंडक नदी के ग्राउंड जीरो से मौजूदा हालात की जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता WT इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा. बाइट - शम्भू सुमन, अभियंता, जल संसाधन विभाग
0
0
Report

बाड़मेर निकाय चुनाव: भक्ति-भजनों के बीच वोटों की चर्चा

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में चुनावी रंग पर चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों के बीच हुई वोटों की चर्चा बाड़मेर। निकाय चुनाव अब परवान पर हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच बाड़मेर में इन दिनों ऐसे नजारे भी देखने को मिल रहे हैं, जहां भक्ति और सियासत एक ही मंच पर नजर आ रही है। नगर परिषद के पूर्व सभापति दिलीप उर्फ दीपक माली इस बार पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनके चुनाव कार्यालय में जन्माष्टमी के अवसर पर भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें वार्ड की सैकड़ों महिलाएं जुटीं। भजनों की धुन पर माहौल भक्तिमय रहा, लेकिन चुनावी मौसम में आयोजन हो और वोटों की चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। भक्ति के बीच चुनाव और मतदान को लेकर भी बातचीत का दौर चला। महिलाओं की बड़ी मौजूदगी ने वार्ड में चुनावी माहौल के गरमाने के संकेत भी दे दिए। दिलचस्प यह रहा कि चुनाव कार्यालय में एक तरफ कृष्ण भक्ति के भजन गूंज रहे थे तो दूसरी तरफ स्थानीय चुनाव की चर्चा चल रही थी। यानी कान्हा के नाम के साथ-साथ वोटों का गणित भी चर्चा में था। वार्ड में महिलाओं की इतनी बड़ी मौजूदगी ने चुनावी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। हालांकि चुनावी भीड़ का असली असर मतदान के दिन ही सामने आएगा। फिलहाल तस्वीर यही है कि बाड़मेर के निकाय चुनाव में प्रचार के रंग कई हैं। कहीं जनसंपर्क है, कहीं रणनीति और कहीं भजनों के बीच वोटों का हिसाब। अब देखना यह होगा कि जन्माष्टमी पर उमड़ी यह भीड़ भक्ति तक सीमित रहती है या मतदान के दिन वोटों की कतार में भी नजर आती है। बाइट: वार्ड के वाशिंदे WT with दीपक परमार
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ भाजपा का संकल्प पत्र: रिवर फ्रंट से ओवरब्रिज तक विकास वादा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सांसद सीपी जोशी ने रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्य भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। संकल्प पत्र में गंगा-गंभीरी नदी पर रिवर फ्रंट, गंभीरी माता की प्रतिमा, रेलवे लाइन पर नवीन अंडरपास और चंदेरिया में ओवरब्रिज सहित कई विकास कार्यों का वादा किया गया है। वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, स्टेडियम, ट्रांसपोर्ट नगर और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का रोडमैप भी जारी किया है। बाईट - सीपी जोशी .......... सांसद चित्तौड़गढ़
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में घग्गर ने ऊफान मारा, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा

Panchkula, Haryana:पंचकूला में बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और नदी उफान पर है। नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने आमजन से अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए घग्गर नदी समेत अन्य बरसाती नदियों और नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। खास तौर पर नदी या बरसाती नालों में उतरने, नहाने और इनके किनारे जाने से बचें। पहाड़ों से आने वाले पानी के कारण जल सैलाब की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है। लोगों से कहा गया है कि नदी-नालों के आसपास सेल्फी लेने, घूमने या नहाने के लिए न जाएं। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। इससे पहले भी बारिश के दौरान घग्गर नदी और अन्य बरसाती नदियों में अचानक पानी बढ़ने से कई लोग फंस चुके हैं। प्रशासन ने बच्चों सहित लोगों से बरसाती नदियों व नालों से दूर रहने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी। 50 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार।

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow7m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 50 वर्षीय महिला सुषमा देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। सुषमा देवी पत्नी रामअवतार, ज्योंती रोड धारऊ की रहने वाली हैं। परिजनों के मुताबिक वह 3 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे घर से अचानक लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सुषमा देवी का रंग सांवला, कद करीब 4 फीट 9 इंच और शरीर इकहरा है। लापता होने के समय उन्होंने काला पेटीकोट और काला ब्लाउज पहन रखा था, जबकि उनके शरीर पर साड़ी नहीं थी। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि महिला के बारे में कोई जानकारी मिलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों 7505838922 और 9027703374 पर सूचना दें।
0
0
Report

धनबाद के न्यू मोती नगर में मकानों की दरार और गैस रिसाव से डर, विशेषज्ञ जांच की मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के चासनाला स्थित न्यू मोती नगर में पिछले दो-तीन महीनों से तीन घरों में लगातार दरारें पड़ने और जमीन से गैस रिसाव की शिकायत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रभावित घर दीपक दत्ता, सावित्री देवी और सीताराम दास के बताए जा रहे है।घरों में बढ़ती दरारों और गैस रिसाव को देखते हुए परिवार के लोग अपने ही मकान में रहने से डर रहे है।सुरक्षा के लिहाज से कुछ लोग किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं जबकि कुछ परिवारों ने अपने सदस्यों को मायके भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकानों में जिस तेजी से दरारें बढ़ रही हैं उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। परिवारों के बीच लगातार यह भय बना हुआ है कि उनका घर कब धराशायी हो जाए।रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है और लोग डर के साये में रात गुजार रहे है। बताया जाता है कि प्रभावित परिवार पहले पुराने मोती नगर में रहते थे।विस्थापन के बाद उन्हें न्यू मोती नगर में बसाया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि विस्थापन के बाद उन्हें सुरक्षित आवास मिलेगा लेकिन अब उन्हीं मकानों में दरारें पड़ने और गैस रिसाव की शिकायत सामने आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके के नीचे जमीन में आग लगी हुई है जिसके कारण जमीन के अंदर से गैस निकलने की आशंका है। हालांकि जमीन के नीचे आग और गैस रिसाव के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए तकनीकी और विशेषज्ञ जांच जरूरी है। प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत चासनाला सेल के महाप्रबंधक से की है।इसके अलावा झरिया विधायक को भी समस्या से अवगत कराया गया है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। प्रभावित परिवारों ने सेल प्रबंधन से मांग की है कि तत्काल विशेषज्ञों की टीम भेजकर मकानों और जमीन की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही गैस रिसाव के स्रोत का पता लगाने और मकानों में आई दरारों की गंभीरता का आकलन किया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां रहना सुरक्षित है या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला सिर्फ मकानों में आई दरारों तक सीमित नहीं है।यदि जमीन के नीचे आग या गैस रिसाव की पुष्टि होती है तो आसपास रहने वाले अन्य परिवार भी खतरे की जद में आ सकते है। ऐसे में प्रशासन और सेल प्रबंधन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने चाहिए। प्रभावित परिवारों का कहना है कि विस्थापन के बाद उन्होंने बड़ी उम्मीद से न्यू मोती नगर में अपना आशियाना बसाया था लेकिन अब उसी घर में रहने से डर लग रहा है। परिवारों ने सेल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों से जल्द जांच कराकर सुरक्षित आवास अथवा उचित समाधान उपलब्ध कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top