232101
चंदौली में 10 हजार का इनामियां गैंगस्टर गिराफ्तार
Mughalsarai, Uttar Pradesh:चंदौली की धीना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर बजरंगी पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महुराप्रकाशपुर गांव से उसे पकड़ा। सीओ सकलडीहा, रघुराज ने बताया कि अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरतगढ़ थर्मल में बड़ा हादसा: 150 फीट से गिरकर श्रमिक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:सूरतगढ़ श्री गंगानगर सूरतगढ थर्मल के सब क्रिटिकल पावर प्लांट में हुआ बड़ा हादसा पावर प्लांट के कोल हैंडलिंग यूनिट में हुआ हादसा परियोजना की तीसरी चौथी इकाई के बंकर से गिरने से श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत मृतक अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश रैगर बड़ोपल के नजदीक झुरियावाला चक का था निवासी करीब 150 फ़ीट से अधिक ऊंचाई से गिरने श्रमिक की हुई मौके पर मौत0
0
Report
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ISD प्रमुख से मुक्त, नए उप-प्रमुख के रूप में रूप में पदभार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख के पद से मुक्त होने पर साउथ ब्लॉक लॉन में 'गार्ड ऑफ़ ऑनर' दिया गया। वे कल वायु सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।0
0
Report
दिल्ली में पुलिस ने वांटेड अपराधियों को दबोचा, गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | खास जानकारी मिलने पर पुलिस को पता चला कि वांटेड अपराधी प्रमोद कुमार उर्फ़ टुटान और राजेश चोरी की मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जल विहार जा रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाया और 29-30 जून की रात 12:15 बजे दोनों अपराधी उम्मीद के मुताबिक वहां पहुंचे। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी। उन्हें तुरंत काबू में कर लिया गया और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया: दिल्ली पुलिस0
0
Report
Advertisement
उछाल गांव में 50 लाख से अधिक चोरी: भतीजे सहित तीन गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:MADHUBANI police ने उछाल गांव में हुए 50 लाख से अधिक की चोरी कांड का खुलासा किया। भतीजे ने ही चाचा के घर की चोरी की थी। बासोपट्टी थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। नकदी, जेवर और मोबाइल बरामद हुए। विगत दिनों उछाल गांव में राहुल सिंह के घर दिनदहाड़े हुई 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले की उद्भेदन टीम ने कर दी है। जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि 23 जून को बासोपट्टी थाना क्षेत्र के उछाल गांव में बड़ी चोरी हुई थी। अनुसंधान के दौरान पता चला कि चोरी की साजिश घर के ही भतीजे ने रची थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयनगर निवासी छोटू अली और राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया, साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपितों के घरों से सोने के हार, 80 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन बरामद हुए; मोबाइल के जरिए 1 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने वाला मोबाइल भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष Kartik Bhagat ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक किशोर को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष भेजा गया है।0
0
Report
मानसून पूर्व तैयारी: उत्तराखंड में मॉक ड्रिल से आपदा निपटाने की प्रणाली का आकलन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: मानसून के मौसम में संभावित आपदाओं के लिए तैयारी को मज़बूत करने, विभागों के बीच तालमेल बेहतर बनाने और आपदा से निपटने के सिस्टम की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
अलवर बेरोजगारी भत्ते घोटाले में सहायक निदेशक हरिश नैनकवाल पर नोटिस, 3 दिन जवाब
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बेरोजगारी भत्ते के फर्जीवाड़े में कार्रवाई रोकी, सहायक निदेशक हरिश नैनकवाल को नोटिस, कारण बताओं नोटिस, दोषियों को चार्जशीट नहीं थमाने पर नोटिस दिया, 16 सीसी के तहत दोषियों को देनी थी चार्जशीट, सहायक निदेशक को 3 दिन में देना होगा जवाब, स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होगा तो कार्रवाई होगी, अलवर में बेरोजगारी भत्ते में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा0
0
Report
Advertisement
संभल में 100 करोड़ से अधिक सरकारी जमीन के अवैध कब्जे के मामले में बड़ा एक्शन
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में 100 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में एसपी कृष्ण विश्नोई का बड़ा एक्शन। बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मास्टर माफिया सईदुल रहमान खा की पत्नी शाहजंहा वेगम, 2 बेटों इबादुर्रहमान, एहसaanur्रहमान समेत कुनबे के 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। तत्कालीन पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका के EO, अन्य पालिका कर्मियों सहित 15 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज—कुल 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। राजस्व विभाग के लेखपाल की ओर से कराई गई FIR दर्ज। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी। स्थानीय लोग सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की कार्यवाही के लिए प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस की कार्यवाही से आरोपियों में हड़कंप मचा। संभल तहसील क्षेत्र के तख्त गुसाई गांव के इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला।0
0
Report
टोडाभीम हादसे में तीन मौत, 50 लाख और सरकारी नौकरी सहित सहायता पर सहमति
Karauli, Rajasthan:करौली । टोडाभीम के अखावाड़ा हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत का मामला, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता सरकारी नौकरी सहित मांगों को लेकर रात भर चला धरना, लंबी वार्ताओं के दौर के बाद बनी सहमति, मौके पर ही मृतकों का कराया जा रहा पोस्टमार्टम, 5 लाख रुपए विद्युत विभाग द्वारा, 7 लाख की सहायता अन्य मद से तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर बनी सहमति, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, एडीएम हेमराज परिडवाल, हिंडौन एएसपी सत्येन्द्र पाल मलिक, एसडीम सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद,0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद श्राद्ध- ब्रह्मभोज के लिए बड़े इंतजाम
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर में मौत के बाद आज भरत तिवारी का श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज है। इसको लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में मेहमानों के स्वागत और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भोजन तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर एलपीजी सिलेंडर और कोयले का उपयोग किया जा रहा है, ताकि समय पर व्यवस्था पूरी की जा सके। श्रद्धांजलि सभा के लिए भरत तिवारी के घर के समीप एक टेंट लगाया गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट भी बनाए गए हैं, ताकि बारिश होने की स्थिति में भी लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। आयोजन की तैयारियों में भरत तिवारी के परिजनों के साथ उनके रिश्तेदार और स्थानीय समाजसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना चाहते हैं। श्रद्धा और ब्रह्मभोज को ले कई जगहों से भरत तिवारी के परिजन को मदद भी मिली है। नम आँखों से उनके परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को आयोजित किया है। भरत तिवारी का एनकाउंटर पुलिस के द्वारा उनके गांव बिलौटी में किया गया था। वहीं इस दौरान भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने पुलिस के करवाई पर सवालिया निशान खड़ा किया और कहा है कि अभी तक क्या करवाई हुई ये पता ही नहीं चल रहा है और आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर चंदन तिवारी ने कहा है कि मुझे न्यायालय पर भरोसा ही। चंदन तिवारी ने भरत तिवारी के मूर्ति निर्माण पर लगाए रोक पर कहा है कि मूर्ति पर क्यों रोक लगाया गया ये तो जनता की मांग थी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर प्रशासन मूर्ति नहीं बनने देगी तो हमलोग स्वयं मूर्ति बनवाने का काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
सर्व समाज सहायता टीम ने गरीब बेटी की शादी में 31,151 रुपये दान किया
Karauli, Rajasthan:सर्व समाज सहायता टीम ने गरीब परिवार की बेटी की शादी में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 31,151 का कन्यादान किया, हिण्डौन सिटी। सर्व समाज सहायता टीम हिण्डौन ने एक गरीब गडिया लोहार परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग कर मानवता का संदेश दिया। टीम ने नगद राशि और उपहार देकर परिवार का सहारा बनकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। टीम ने झंडूपुरा, महवा रोड़ निवासी जरूरतमंद गाड़िया लोहार परिवार की बेटी के विवाह में 31,151 रुपये की नगद सहायता के साथ विभिन्न उपहार प्रदान किए। टीम के सदस्य करतार सिंह चौधरी धंधावली ने बताया कि शादी की सूचना मिलते ही टीम ने कन्यादान करने का फैसला लिया। अल्प समय में सामाजिक सहयोग से राशि एकत्रित कर परिवार को सौंप दी गई।यह सर्व समाज सहायता टीम द्वारा 30वीं बार किसी जरूरतमंद बेटी की शादी में कन्यादान किया गया है।0
0
Report
नकटीपुरा शिव मंदिर में सात दिवसीय ज्ञानयज्ञ का महाभंडारा, 80 क्विंटल आटे से पुआ
Karauli, Rajasthan:नकटिपुरा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाभंडारा प्रसादी, करौली। ग्राम नकटीपुरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर पुआ और सब्जी की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन की विशेषता यह रही कि करीब 80 क्विंटल आटे से पुआ तैयार किए गए, जबकि बड़ी संख्या में समाज बंधुओं और ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, तीन घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के परसौनी जहांगीर वार्ड-21 में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुटी है. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार केसरिया थाना क्षेत्र के जगीराहां गांव से परसौनी जहांगीर स्थित मुकेश पाठक के यहां बारात आई थी. जहां दरवाजा लगाने के दौरान कुछ युवक भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलाने वाला युवक नशे की हालत में था.इसी दौरान वह यूवक फायरिंग करने लगा, जिससे वहां मौजूद तीन लोगों को गोली लग गईं. घायलों में परसौनी जहांगीर निवासी और टेंट संचालक अनिल पासवान (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके बाएं घुटने में गोली लगी है. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.दो अन्य घायलों में से एक को इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया है,जबकि दूसरे का उपचार मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साहेबगंज की पुलिस पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से कारतूस के खोखे हटा दिए गए थे. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुटी है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुट गई है. पूरे मामले पर एसडीपीओ अभिजीत कौर ने कहा कि एक शादी समारोह में गोली चलने की बात सामने आ रही है, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान एक टेंट संचालक अनिल पासवान को गोली लगने की बात सामने आई है. जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है और दो अन्य लोगों की भी गोली लगने की बात बताई जा रही है. जिसके बाद पूरे मामले का जांच किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
दर्ग जिले में फर्जी पट्टा बनाकर लोन लेने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर लोन लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.वी/ओ-1 दरअसल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत तेली गोंडरा की सरपंच ने रानी तराई थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की तेली गोंडा के रहने वाले धनेश्वर कुमार निर्मलकर द्वारा लगभग 1800 वर्ग फीट भूमि का फर्जी पट्टा एवं पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर हाउसिंग फाइनेंस ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया गया है जिसके बाद पुलिस ने सभी साक्षय का अवलोकन किया और संबंधित पट्टा प्रमाण पत्र की जांच करने के बाद पता चला कि ग्राम पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार का पट्टा और प्रमाण पत्र आरोपी धनेश्वर निर्मलकर को प्रदान नहीं किया गया है इतना ही नहीं हाउसिंग फाइनेंस के लिए जितने भी दस्तावेज सौंप गए थे वे भी सभी फर्जी थे जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी धनेश्वर कुमार निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके कब्जे से फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र फर्जी पंचायत का प्रमाण पत्र ऋण आवेदन से संबंधित तमाम दस्तावेज भी जप्त कर लिए गए हैं तो वही उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने ये सभी फर्जी कागजात कहां से बनवाए हैं फिलहाल दुर्ग पुलिस की विवेचना जारी है.0
0
Report
गंगधार में कुएं से युवक का शव: पति-पत्नी के विवाद से सनसनी
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) गंगधार जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के गुराडिया झाला गांव के एक कुएं में युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक राहुल मेहर गुराडिया झाला गांव का ही निवासी था। जिसका देर रात को पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकला था और सुबह तक घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव गांव के ही एक कुएं में पड़ा मिला। गंगधार पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल मेहर और उसकी पत्नी पार्वती के बीच देर रात को कहासुनी हुई थी। इसके बाद राहुल घर से बाहर चला गया। सुबह तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तो गांव के समीप एक कुएं के बाहर उसका मोबाइल और चप्पल दिखाई दी। परिजनों की सूचना पर गंगधार थाना पुलिस व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सिविल डिफेंस टीम के सदस्यों ने कुएं के गहरे पानी में तलाश कर युवक राहुल मेहर का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को चौमहला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक राहुल के काका राधेश्याम ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि राहुल की पत्नी पार्वती का गांव के ही किसी विनोद नामक व्यक्ति से अवैध संबंध था। परिजनों को आशंका है कि राहुल की उसकी पत्नी पार्वती और उसके प्रेमी ने ही हत्या की हो। गंगाधर पुलिस ने परिजनों के पर्चा बयान दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
गुलमर्ग के मुरताज़ा मुश्ताक ने राष्ट्रीय जल स्की चैंपियनशिप में गोल्ड जीता
Gulmarg, From Snow to Water: Gulmarg's Murtaza Mushtaq Clinches Gold Medal, Secures Top Position at National Water Skiing Championship In a remarkable display of talent and determination, Murtaza Mushtaq, a promising skier from Chandil Nargisbagh, Tangmarg, in the famous Gulmarg tourist destination of North Kashmir, has brought immense pride to the region by winning the Gold Medal and securing first position in a prestigious national-level Water Skiing Championship held at Dal Lake, Srinagar. Competing against some of the country's finest water skiers representing various states, Murtaza delivered an outstanding performance to emerge as the overall champion. His exceptional skills also earned him an 'A' Grade, highlighting his excellence and versatility in the sport. Widely known for his achievements in snow skiing on the world-famous slopes of Gulmarg, Murtaza once again proved that true sporting talent knows no boundaries. Transitioning seamlessly from snow to water, he displayed remarkable balance, technique, and confidence to outclass his competitors and claim the championship title. Expressing his happiness after the victory, Murtaza said the achievement was the result of years of hard work, discipline, and dedication. He credited his family for their constant encouragement and unwavering support throughout his sporting journey. He also urged the youth of Jammu and Kashmir to actively participate in sports, saying that sports not only promote physical fitness but also create opportunities for national and international recognition, career development, and personal growth alongside formal education. Murtaza's inspiring success is equally a story of sacrifice and perseverance. His father, a daily wage labourer, has worked tirelessly over the years and invested his hard-earned income to support his son's sporting ambitions. Despite financial hardships, he remained determined to provide every possible opportunity for Murtaza to train, compete, and excel at higher levels. His dedication and belief in his son's abilities have played a vital role in this remarkable achievement. The victory has sparked celebrations across Tangmarg, Gulmarg, and neighbouring areas. Residents, sports lovers, well-wishers, and members of the local community congratulated Murtaza for bringing laurels to Kashmir and making the region proud at the national level. Many people expressed hope that Murtaza's inspiring journey would motivate more young athletes from Kashmir to pursue sports with dedication and determination, proving that talent from the Valley can shine on national and international platforms when given the right opportunities and support. Murtaza Mushtaq's gold medal triumph stands as a testament to resilience, hard work, and the power of dreams. His achievement is expected to inspire a new generation of athletes from Jammu and Kashmir to strive for excellence and proudly represent the region across the country and beyond. Congratulations to Murtaza Mushtaq on this outstanding achievement, and best wishes for many more successes in the years ahead.0
0
Report
Advertisement
