232101
मुगलसराय अलीनगर में बुलेट शो रूम के बाहर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
Mughalsarai, Uttar Pradesh:मिर्जापुर निवासी छोटू सिंह पटेल और सुमित सिंह पटेल के बीच पहले से चल रहे विवाद के कारण आज मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्ष अलीनगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:आमजन की पीड़ा सुनना, समाधान सुनिश्चित करना और अंतिम व्यक्ति तक शासन का संबल पहुंचाना ही 'जनता दर्शन' का मूल भाव है। इसके साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक समस्या के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।0
0
Report
गोड्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश: 2 गिरफ्तारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Godda, Jharkhand:बिहार एसटीएफ (पटना) की सूचना पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में गोड्डा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी में हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई मशीनें, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, ग्रीप, स्लाइड, बैरल, लोहे की प्लेट व अन्य सामग्री, एक अर्धनिर्मित पिस्टल सेट, देशी रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ गोड्डा पुलिस की यह बड़ी सफलता है。 पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री कम से कम एक साल से ज्यादा से चल रही थी। अब निर्मित हथियारों के सौदागरों, संलिप्त लोगों और बाजार का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
मालिनी अवस्थी ने मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य और विकास की कामना जाहिर की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे उनका नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबकी ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...प्रधानमंत्री की ऊर्जा और सक्रियता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मैं यही प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव इसी प्रकार स्वस्थ रहें, शतायु हों और लोक हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें..."0
0
Report
Advertisement
नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, सुशासन और समावेशी विकास को नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।0
0
Report
जिला कलक्टर ने धमोतर क्षेत्र के कार्यालयों और थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने धमोतर क्षेत्र का दौरा कर उप तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों और कार्मिकों को कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप तहसील कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय धमोतर के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर ने पुलिस थाना धमोतर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलक्टर ने आमजन की शिकायतों और परिवादों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद घमासान: डोटासरा का पुलिस दुरुपयोग आरोप
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकायों चुनावों के परिणाम के बाद बोर्ड बनाने क़ो लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर बोर्ड बनाने के लिए सत्ता और पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डोटासरा ने दावा किया है कि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को डराने-धमकाने के साथ उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभापति पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद ठहरे हुए हैं, वहां पुलिस पहुंचकर उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। छीना-झपटी की जा रही है और पार्षदों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान के डीजीपी से भी पुलिस के कथित दुरुपयोग के मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में भारी बारिश से शहर बदला मौसम, गढ़ी कैंट में काले बादल छाए
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: शहर में भारी बारिश हुई। गढ़ी कैंट क्षेत्र में काले बादल छाए हुए हैं।0
0
Report
उन्नाव-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवती की खतरनाक रीलबाजी वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर युवती की खतरनाक रीलबाजी. लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर रील बनाने का वीडियो वायरल. Rasnaup 35 नाम से बने इंस्टाग्राम आईडी से डाली जा रही रील. सुरक्षा और यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ. लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास बनाए गए वीडियो. एक युवती ने लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनाई कई रील。0
0
Report
नए भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नए भारत के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आइए, आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में मोदी जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान, महापौर गिरीश त्रिपाठी ने लता चौक से शुरूआत
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से कच्चे घर तक महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई की गई。0
0
Report
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में बुधवार को अNधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी एसडीएम कार्यालय के सामने दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और न्यायालयों में मनमाने तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाया। संजीव द्विवेदी का आरोप है कि तहसील में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से गरीब और ग्रामीण फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम शिवानी सिंह की मनमानी के कारण उनके कोर्ट में नए मुकदमे के दायरा नहीं किए जा रहे हैं । वहीं, तहसीलदार न्यायालय में भी दाखिल समय से न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने धरना-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता संजीव द्विवेदी के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, राम मनोहर शुक्ला, आनंद मिश्रा, विनोद शर्मा,उमेश यादव, पवन यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम शिवानी सिंह ने अधिवक्ताओ के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तहसील में शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।0
0
Report
आओ, स्कूल चलें हम अभियान से 80 बच्चों ने स्कूल दाखिला पाया
New Delhi, Delhi:‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान से जुड़ी उम्मीद, 25 बच्चों ने पहली बार स्कूल में रखा कदम उत्तर-पूर्वी दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान और उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के प्रयासों से चलाए जा रहे ‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत लोनी रोड स्थित मूर्तिकार झुग्गी बस्ती के LIG फ्लैट क्षेत्र के करीब 25 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया। इन बच्चों ने पहली बार स्कूल पहुंचकर औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की। उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में सेवा बस्तियों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उन बच्चों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाना है। समिति के मुताबिक, कई बच्चों के स्कूल से दूर रहने की वजह जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों का अभाव, आर्थिक परेशानियां और अन्य सामाजिक परिस्थितियां रही हैं। अभियान के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 80 बच्चों के स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। समिति की ओर से सेवा बस्तियों में अभियान को आगे भी जारी रखने और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और दस्तावेजों की कमी, आर्थिक परेशानी या किसी अन्य परिस्थितियों के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों का पहला कदम उनके शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है। अभियान के माध्यम से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवा बस्तियों में रहने वाले अधिक से अधिक बच्चे स्कूल पहुंचें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस पर सफाई अभियान; मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस के तहत चला सफाई अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद रेखा शर्मा, पार्षद परमजीत कौर, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया सहित कई पार्षदों और भाजपा नेताओं ने पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल और अमरटेक्स चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान सहित सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश और जनता के लिए काम कर रहे हैं और उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है0
0
Report
DUSU चुनाव से पहले ABVP-NSUI की हिंसक झड़प के आरोप बढ़े
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले ABVP और NSUI के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। मामला हरि मंदिर इलाके में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के आवास से जुड़ा है। ABVP का आरोप है कि हरि मंदिर स्थित उसके कार्यकर्ताओं के निवास पर बैठक चल रही थी, तभी बाहर से आए कथित NSUI कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। ABVP के मुताबिक, मौके से भाग रहे एक व्यक्ति को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ABVP का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को NSUI का सोशल मीडिया कैडर बताया। संगठन ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। NSUI ने भी कुछ वीडियो जारी करते हुए ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI का दावा है कि DUSU उम्मीदवार विजय शंकर मीणा और गोपाल चौधरी के आवास पर कथित तौर पर हमला किया गया , NSUI के मुताबिक, करीब 200 ABVP कार्यकर्ता उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए पहुंचे। संगठन ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है.. NSUI ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले डर और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। फिलहाल दोनों छात्र संगठनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 18 सितंबर को DUSU चुनाव से पहले कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
10 किलोमीटर दूरी पर विकास का सच: बजरमारी के बैगा बिरहोरों के जीवन में अंधेरा
Ansar Nagar, Jharkhand:Anchor: सरकारें बदलती हैं, नई योजनाएं बनती हैं, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक इसका लाभ आखिर क्यों नहीं पहुंचता? यह सवाल इसलिए क्योंकि चतरा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा सदर प्रखंड का बजरमारी गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहां निवास करने वाले आदिम जनजाति बैगा बिरहोर परिवार आज भी पक्के मकान, बिजली, पीने के पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना हो या फिर गैस कनेक्शन, सारे सरकारी दावे यहां आकर दम तोड़ देते हैं। V/O: ये तस्वीरें किसी गुजरे जमाने की नहीं, बल्कि 21वीं सदी के झारखंड की हैं। बरैनी पंचायत के बजरमारी गांव में बैगा बिरहोर जनजाति के लोग आज भी दशकों पुरानी जिंदगी जीने को विवश हैं। एक तरफ सरकार हर घर को एलपीजी गैस और रोशन करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस गांव में ईंटें जोड़कर बनाए गए चूल्हे और उसमें जलती लकड़ियां पूरे सिस्टम को मुंह Chida ही चिढा रहे हैं। ढलते सूरज के साथ ही यह बस्ती अंधेरे में डूब जाती है और रात गुजारने के लिए इनके पास आज भी सिर्फ ढिबरी (दीये) का ही एकमात्र सहारा है। बाइट 1, 2 और 3: स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण V/O: आज तक हमें न तो सरकार से आवास मिला, न गैस कनेक्शन और न ही बिजली। हम ईंट जोड़कर चूल्हा बनाते हैं और उसी पर खाना पकाते हैं। रात में ढिबरी जलाकर काम चलाते हैं। सरकार हम गरीबों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांग है कि हमें भी कॉलोनी, बिजली और गैस चूल्हा दिया जाए। विडंबना देखिए कि यह इलाका जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन आज तक किसी आला अधिकारी ने इन जंगलों में बसे परिवारों का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई। गांव का इकलौता चापानल (हैंडपंप) खराब पड़ा है। पानी के लिए इन आदिम जनजाति के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरी बस्ती जाना पड़ता है। अबुआ आवास योजना के वादे इन गरीबों के लिए सिर्फ कागजी घोषणाएं बनकर रह गए हैं। बाइट 04: (जनार्दन पासवान, विधायक - चतरा) V/O: राज्य सरकार और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिर्फ सायरन बजाते हुए आते-जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई विकास नहीं हुआ है। यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं जल्द ही जिले के संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस बैगा बिरहोर बस्ती में सड़क, बिजली, पानी और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराऊंगा।विधायक जी ने अधिकारियों से बात कर सुविधाएं दिलाने का आश्वासन तो दे दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने सालों तक प्रशासन की नजर इस बस्ती पर क्यों नहीं पड़ी? क्या बैगा बिरहोर परिवारों की झोपड़ियों में कभी विकास का उजियारा फैलेगा या ये सिर्फ सियासी बयानबाजी में ही उलझे रहेंगे? वक्त आ गया है कि सरकार घोषणाओं से बाहर निकलकर इन आदिम जनजातियों को असल जिंदगी में मुख्यधारा से जोड़े।0
0
Report
Advertisement
