दलित छात्र के साथ मारपीट, मुगलसराय कॉलेज में छात्रों का धरना
Mughalsarai, Uttar Pradesh:मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में एक दलित छात्र के साथ दो अन्य छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया, लेकिन छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
