232101
Chandauli- युवक की हुई संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कसाब महाल में संदिग्ध अवस्था मे एक युवक की मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि मृतक फारुख, फिसल कर गिरा है जिससे उसकी मौत हुई है, जबकी पुलिस को मृतक के गले पर निशान मिला है। घटना के बाबत मुग़लसराय पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वी
Netua Grameen, Uttar Pradesh:अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त, करीब 1.5 करोड़ रुपये की भूमि पर हुई कार्रवाई संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने हरदोई-सफीपुर मार्ग स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में करीब 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई की गई भूमि की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अनधिकृत रूप से प्लाटिंग और निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत और निरीक्षण के बाद मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जेसीबी के पहुंचते ही अवैध प्लाटिंग में बनाए गए रास्तों व अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई सचिव उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण अथवा प्लाटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की ओर से अवैध गतिविधियों पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि बिना अनुमति के होने वाले निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदीप राजपूत, राजू रावत, सुरेश शुक्ला सहित प्राधिकरण की टीम ने की।0
0
Report
घरेलू नौकरानी खिड़की साफ करती दिखीं—पूरा मामला जानिए
Noida, Uttar Pradesh:MAID CLEANING THE WINDOW0
0
Report
अमेठी के केशवपुर में अजगर ने बकरी की मौत से हड़कंप मचा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की हुई मौत से मचा हड़कंप। पीड़ित राम बचन वर्मा ने वन विभाग को फोन कर दी घटना की सूचना। विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का पीड़ित ने लगाया आरोप। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
मेरठ होमगार्ड भर्ती दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, 9 अभ्यर्थी गंभीर
मेरठ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि 9 अभ्यर्थियों की हालत गंभीर हो गई। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। इनमें 2 अभ्यर्थी ICU में भर्ती है। मृतक अभ्यर्थी का नाम अनुज मलिक है। अनुज मलिक रनिंग के दौरान गिर गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी के मुताबिक, मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आएगा। मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी ने बताया- अनुज की मौत करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य अभ्यर्थी सचिन की हालत नाजुक है और उसे टेली-ICU में भर्ती किया गया है। 1-2 अन्य अभ्यर्थियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों को उनके परिजन अपनी मर्जी से डिस्चार्ज कराकर दूसरे अस्पताल या अन्य जगह इलाज के लिए ले गए हैं। कितने अभ्यर्थियों को कहां ले जाया गया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह होमगार्ड भर्ती का फिजिकल था। रनिंग के दौरान अनुज गिर गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। धर्मेंद्र के मुताबिक, अनुज मलिक RRC सेंटर दिल्ली कैंट से आर्मी में रिटायर हुए थे। डॉक्टरों ने अभी मौत का कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसकी वजह स्पष्ट होगी। धर्मेंद्र ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की, ताकि शव परिवार को सौंपा जा सके और परिवार को मिलने वाले क्लेम आदि का लाभ मिल सके। अनुज के परिचित राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी। उस समय वह दिल्ली में थे। अनुज ने उनके साथ पूरी सर्विस की थी और दोनों अभी एक ही कॉलोनी में रहते थे। राकेश के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि अनुज रेस के दौरान बीच में गिर पड़े। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आई। उनके गिरने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 6-7 अन्य अभ्यर्थियों के भी अस्पताल में होने की जानकारी मिली है。 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई घटना की जानकारी जुटाई। अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी。0
0
Report
खबर नहीं मिली: स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रतलाम में शव मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सड़क पर जमकर हंगामा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सैलाना मार्ग पर देर रात तक जमकर हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र संगठनों, मृतक छात्रा के परिजनों और छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे सैलाना के एकलव्य आदिवासी छात्रावास में 12वीं की छात्रा वर्षा सोलंकी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने के बाद शुरू हुआ। शव को ले जाने के दौरान आक्रोश बढ़ता गया और प्रदर्शनकारियों ने सैलाना के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस का अमला देर रात तक मौके पर तैनात रहा। एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, छात्रावास अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के जिला सहायक आयुक्त समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि छात्रा को अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान चिट के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद छात्रा के अपने कमरे में जाने और कुछ देर बाद उसका शव मिलने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। देर रात प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद छात्रावास के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, इकोनॉमिक्स शिक्षिका प्रीति लाम्बा और छात्रावास अधीक्षिका—इन तीनों के निलंबन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट: धर्मांतरण के बाद भी एसटी प्रमाण पत्र का लाभ नहीं
Prayagraj, Uttar Pradesh:धर्म परिवर्तन की आरोपी महिला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, धर्मांतरण के बाद भी जनजाति का लाभ लेने की आरोपी महिला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा धर्म परिवर्तन के बाद जनजाति जुड़ाव नहीं तो एसटी का दर्जा भी नहीं मिल सकता। सोनभद्र की दुलरिया उर्फ रज़िया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दुलरिया उर्फ रज़िया के धर्मांतरण के बाद भी अवैध तरीके से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने पर एसडीएम सोनभद्र के आदेश पर लगाई गई रोक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को हर स्थिति में उसका लाभ मिले यह जरूरी नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब व्यक्ति अपने मूल सामाजिक जीवन शैली और धर्म संस्कृति के अलावा परंपरा को छोड़कर दूसरे धर्म के रीति रिवाजो को मानने लगता है तो वह अपने मूल स्टेटस को खो देता है और इस स्थिति में भी उसे उसके मूल कैटेगरी के अनुसार लाभ नहीं दिया जा सकता। दरअसल सोनभद्र के दुद्धी तहसील की रहने वाली रजिया उर्फ दुलरिया अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती थी। लेकिन 1986 में दुलरिया ने बहादुर अली से शादी करके मुस्लिम धर्म को स्वीकार लिया। लेकिन उसने अपनी पहचान छिपाकर पिता के पते से अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट हासिल करके साल 2012 में सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत कई जमीनों का बैनामा करा लिया। जबकि नियम यह कहता है कि दलित या फिर अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की जमीनों को दूसरी कैटेगरी के लोग बगैर डीएम की अनुमति के खरीद नहीं सकते हैं। लेकिन रजिया उर्फ दुलरिया ने अपने पति बहादुर अली की पहचान छिपाकर पिता के पते पर फर्जी अनुसूचित जनजाति के सर्टिफिकेट हासिल करके 2012 से 2018 के बीच दलितों की 14 जमीनों का बैनामा कराया। मामले का खुलासा होने के बाद जांच बैठाई गई और जांच में यह बात सत्य पाई गई कि रजिया उर्फ दुलरिया वर्षों पहले मुस्लिम धर्म अपना चुकी है, वह मुस्लिम रीति रिवाज़ों को ही फॉलो करती है। जिसके बाद उसकी तरफ से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने वाले सर्टिफिकेट को एसडीएम ने अवैध करार देते हुए बैनामा कराई गई जमीनों को राज्य सरकार के निहित में दर्ज करने का आदेश पारित किया। एसडीएम के आदेश को रजिया उर्फ दुलरिया ने 9 अलग अलग याचिकाओं के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिस पर राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और स्थायी अधिवक्ता अनूप चंद्रा ने पुरजोर विरोध किया। कहा गया कि महिला ने अपनी पहचान और धर्म को छिपाकर पिता की पहचान के आधार पर अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट लगाकर जमीनों का बैनामा कराया है, हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज करते हुए एसडीएम सोनभद्र के आदेश को बरकरार रखा है。0
0
Report
तलने की कला: स्वादेदार और सुरक्षित फ्राय के आसान तरिके
Noida, Uttar Pradesh:THE ART OF FRYING FOOD0
0
Report
मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के महासचिव राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को सपा सरकार में आईएएस बनबाने का किया दाबा. महिला बैंक कर्मी ने जासूसी,पीछा करने और व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी सपा नेता राजन रिजवी ने पीडीत महिला जो जाल में फंसाने के लिए किए मैसेज。 पीड़िता का निजी नम्बर, गाड़ी नंबर और निजी जानकारी जुटाने का आरोप प्राइवेट एजेंन्सी व अन्य तरीके से पीड़िता और उसके परिवार की जानकारी जुटाने का आरोप पीड़िता के पति वन विभाग में रेंजर के पद पर हैं कार्यरत निजी जानकारी प्राइवेट एजेंसी के साथ साझा करने का शक पहले भी विबाद में रहे हैं सपा नेता राजन रिजवी पीड़िता ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता मथुरा शहर कोतवाली में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद के संतोषनगर में निजी बच्चों के स्कूल में आग, अभी तक हताहत नहीं
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A major fire broke out at a two-storey private kids’ school on Water Tank Road in Santoshnagar, under the IS Sadan Police Station limits in Hyderabad’s Old City. The first floor of the building housed the kids’ school, while the second floor was being used as a residential premises. As flames suddenly erupted, locals alerted the occupants and evacuated the building. Everyone inside was safely brought out. On receiving the information, IS Sadan police rushed to the spot. Two fire engines, along with HYDRA personnel, also reached the location and launched rescue and firefighting operations. Firefighters worked to bring the blaze under control. The exact cause of the fire and the extent of property damage are yet to be ascertained. Fortunately, no casualties have been reported so far. Meanwhile, Yakutpura MLA Jaffer Hussain Meraj reached the spot and reviewed the situation. He spoke to officials and locals to gather details about the incident.0
0
Report
गैरहाजिरी पर हॉस्टल अधीक्षक ने बैसाखी से शिक्षक पर हमला
Morena, Madhya Pradesh:गुना गैरहाजिरी लगाने पर भड़के हॉस्टल अधीक्षक: अटैच शिक्षक पर कर दिया बैसाखी से हमला कलेक्ट्रेट भवन स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में मंगलवार दोपहर गैरहाजिरी लगाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। खेरीखता कन्या छात्रावास के अधीक्षक वीरेंद्र विमल और विभाग में अटैच शिक्षक मंगल सिंह शर्मा के बीच कहासुनी के बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दिव्यांग अधीक्षक वीरेंद्र विमल ने अपनी बैसाखी से मंगल सिंह पर हमला कर दिया। मंगल सिंह को मामूली चोट आई। कार्यालय में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और इस दौरान कोई सुरक्षाकर्मी तक वहां नहीं पहुंचा। अधीक्षक वीरेंद्र विमल अपना तिपहिया वाहन लेकर ही कार्यालय के अंदर घुस गए थे.0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बाइक और 1 कार बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभड़, चेकिंग के दौरान 3 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, मुठभड़ में बदमाश शाहनवाज लंगड़ा घायल गिरफ्तार, कांबिंग में जुनैद ताहिर आसिफ को किया गया गिरफ्तार, 3 शातिर बदमाश मुठभड़ के दौरान मौके से फरार, bदमाशों से 2 बाइक 1 गाड़ी 10 कुंतल तार मिला, सभी बदमाशों पर तार चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज, तितावी थाने के अमीन नगर जंगलों में हुई मुठभड़।0
0
Report
Advertisement
बेड पर सोती छात्रा को सांप ने डंसा, मौत से इलाके में दहशत
Jaunpur, Uttar Pradesh:बेड़ पर चढ़कर सांप ने 21 वर्षीय छात्रा को डंसा, इलाज के दौरान मौत जौनपुर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में सोमवार मंगलवार की मध्य रात घर में सो रही 21 वर्षीय छात्रा की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, छात्रा अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान बेड पर चढ़े सांप ने उसे डंस लिया।मछली गांव स्टेडियम के बगल स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। इसी दौरान अचानक सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लेकर पहुंचे। सीएचसी पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन आंचल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में के पास ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी आंचल की मौत की पुष्टि कर दी। आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।सर्प पकड़ने वालों ने की काफी देर तक तलाश आंचल को सांप के डंसने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को भी बुलाया। मौके पर पहुंचे सर्पह पकड़ने वालों ने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सांप का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास के स्थानों पर तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, घटना के समय आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप बेड पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। घटना के बाद से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है。0
0
Report
नासिरदा में स्मैक कारोबार के आरोप: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल
Tonk, Rajasthan:टोंक नासिरदा में स्मैक के कारोबार का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल.. टोंक के नासिरदा क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में स्मैक सहित नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम चल रहा है। इसी बीच ग्रामीणों ने नशे का सामान लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। वहीं चोरी के आरोप में एक अन्य युवक को भी ग्रामीणों ने दबोच लिया। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नासिरदा क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की वजह से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ खुद मोर्चा संभालते हुए एक युवक को पकड़ा, जिसके पास नशीला पदार्थ होने का दावा किया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने चोरी की वारदात के आरोप में एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और युवकों से पूछताछ की गई। घटनाक्रम से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय नशे की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि “क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। युवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और नशे की सप्लाई को रोकना चाहिए।” ग्रामीणों ने नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के उपचार के लिए क्षेत्र में नशामुक्ति केंद्र खोलने और पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। वहीं वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों और पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कैमरे पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों के आरोपों ने नासिरदा में नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। टोंक से भूपेंद्र सिंह सोलंकी, जी मीडिया。0
0
Report
लेटवियन क्रॉस डांस ने कला शो में धमाकेदार प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:Latvian cross dance0
0
Report
Advertisement
