icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में मानसून की पहली झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से राहत

Kota, Rajasthan:कोटा में मानसून की एंट्री इस सीजन की पहली तेज बारिश दोपहर बाद हुई शुरू जगह पुराने कोटा क्षेत्र में झमाझम आधे घंटे तक पड़ी बारिश मौसम हुवा ठंडा लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत कोटा वासियों के लिए अच्छी खबर। आज शुक्रवार दोपहर बाद शहर में इस मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई है। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। बूंदाबांदी शुरू हुई जो देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में बदल गई। पुराने कोटा क्षेत्र में ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश से करीब आधे घंटे में ही सड़कों पर पानी भर गया। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है।
0
0
Report

मदरसा धर्मांतरण मामले में जुबैर और जुनैद अंसारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार

Noida, Uttar Pradesh:धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार. मुजफ्फरनगर जिले के फुलत गांव स्थित मदरसे दारुल उलूम रहिमिया पर हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण के आरोप लगे हैं. एसआईटी की टीम ने मदरसे के मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी के बेटे जुबेर अंसारी और जुनैद अंसारी को गिरफ्तार किया है. यूनुस नामक व्यक्ति ने मौलाना और उनके बेटों के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर मदरसे में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था. थाने में धारा 352, 351, 3/5 (2) यूपी विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के आदेश दिए गए. आगे की जांच का नेतृत्व मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार एक एसआईटी टीम कर रही है. बताया गया है कि मदरसा पर विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण के बड़े आरोप भी लगे हैं, और मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी अभी गिरफ्त से बाहर हैं. 5.7.2026 को दर्ज मामले के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस आवश्यक दबिश दे रही है. एसएसपी ने कहा किTIP ऑफ के आधार पर तीन मुलजिम थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया; पजेशन से तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुए. अभिनेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभावित है.
0
0
Report

अवैध संबंध बना हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा, फिर ईंट से कि हत्या

Umesh TrivediUmesh TrivediFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर बेहोश किया और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वीओ-1 मामला 6 जुलाई 2026 का है, जब बिहार-मौरावां मार्ग पर केदार खेड़ा नहर पुलिया के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद बिहार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थाना बिहार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे में लगाया गया। वीओ-2 जांच के दौरान पुलिस ने 16 जुलाई को लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र से तीन आरोपियों—राधाकांत दुबे उर्फ कक्कू, उमेश चंद्र यादव और सुमन वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मृतका की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों ने उसके लापता होने की गुमशुदगी 7 जुलाई को लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दर्ज कराई थी। वीओ-3 पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी राधाकांत दुबे का मृतका से संबंध था और महिला उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी ने 5 जुलाई को उसे एक पुराने मकान में बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर पिला दी और बेहोश होने के बाद ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी उमेश चंद्र यादव की कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं, सुमन वर्मा को इसलिए साथ रखा गया ताकि रास्ते में पुलिस चेकिंग होने पर परिवार के साथ इलाज के लिए जाने की बात कही जा सके। वीओ-4 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सेलेरियो कार बरामद कर ली है। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी राधाकांत दुबे और उमेश चंद्र यादव के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्नाव पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
0
0
Report
Advertisement

पारसोली में हाईवे 27 पर अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक अभियान

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के पारसोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए हाईवे किनारे होटल और ढाबा संचालकों के अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई हाईवे पेट्रोल यूनिट, पारसोली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
0
0
Report

बांसवाड़ा मानगढ़ धाम महा सम्मेलन: आदिवासी एकता और भील प्रदेश की मांग तेज

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में रविवार को आयोजित भील प्रदेश संदेश यात्रा एवं महा सम्मेलन में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया । राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग मानगढ़ धाम पहुंचे,जिससे पूरे क्षेत्र में जनसैलाब जैसा माहौल देखने को मिला। महा सम्मेलन में भील प्रदेश मोर्चा के विभिन्न प्रतिनिधियों ने मंच से अलग भील प्रदेश की मांग को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में लोगों को संबोधित करते हुए आदिवासी संस्कृति, इतिहास, सामाजिक एकता तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। अपने संबोधन में कई वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आदिवासी समाज की उपेक्षा की गई है और उन्हें विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। कुछ वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर भी आरोप लगाए कि आदिवासी समाज के अधिकारों और हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अलग भील प्रदेश बनने से आदिवासी बहुल क्षेत्रों को अपनी प्रशासनिक व्यवस्था मिलेगी और स्थानीय स्तर पर शासन-प्रशासन के माध्यम से समाज की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा।इसी दौरान आदिवासी समाज के प्रमुख विचारक भंवरलाल परमार भी महा सम्मेलन में पहुंचे। उनके मंच पर पहुंचते ही मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके संबोधन को लेकर सम्मेलन में मौजूद लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान भील प्रदेश के समर्थन में नारे लगाए गए और आदिवासी समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। वही एक महिला वक्ता ने मंच से कहा की हमारी आदिवासी समाज से देश की राष्ट्रपति है, अब आने वाले दिनों में हमें भील प्रदेश की मांग राष्ट्रपति से करनी चाहिए,सोनम वांचूग भूक हड़ताल पर बैठे है वो मरने की कगार पर है, और बात करें हमारे भाई जो खालिस्तान की बात कर रहे है, और यहां हम भील प्रदेश की मांग कर रहे है.
0
0
Report

खेत में महिला की खून से लथपथ लाश, हत्या के संकेत; पुलिस जांच जारी

Kawardha, Chhattisgarh:खेत में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस। कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में 32 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला। मृतका की पहचान किरण वर्मा (32 वर्ष) निवासी सिंगापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह खेत में महिला का शव पड़ा देखा। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा आसपास खून फैला हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लोहारा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान हत्या की आशंका को बल दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस मृतका के परिजनों, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दे कि दो दिन पहले ही जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के बंजारी के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार शव मिलने की घटनाओं से जिले में चिंता का माहौल है। फिलहाल लोहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती: मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों की गिरफ्तारी

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - सिहोरा के ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती का मामला डकैती कांड का मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार डकैती का मुख्य मोस्ट वांटेड आरोपी सुनील पासवान बिहार से गिरफ्तार आरोपी से लूटा हुआ सवा करोड़ रुपये के 750 ग्राम सोना बरामद सोना खरीदने वाला चंचल पासवान नामक व्यापारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी सुनील पासवान के खिलाफ बिहार,झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दर्ज हैं लूट डकैती के 9 अपराध 11 अगस्त 2025 को सिहोरा के ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई 14 किलो 800 ग्राम सोना और पांच लाख रुपए की लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार करीब 5 किलो सोना और 5 लाख रुपये नगद भी पुलिस अब तक कर चुकी है बरामद अब तक 12 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार , पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ,और भी हो सकते है खुलासे
0
0
Report

गंगरार के मेजर स्टेडियम में पर्यावरण महोत्सव, पौधारोपण और सुरक्षा मांगें

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के मेजर बास्केटबॉल खेल स्टेडियम में जनचेतना पर्यावरण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल भामाशाहों ने पौधारोपण कर नव नियुक्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और थानाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी एवं कोच मुकेश खटीक के नेतृत्व में स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने स्टेडियम के चारों ओर तार जाली और हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। अधिकारियों ने खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
0
0
Report

एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में AIR 144-154 के साथ शानदार प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:नीट यूजी 2026 के परिणाम में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान के 3 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-200, 6 ने टॉप-500, 10 ने टॉप-1000, 15 ने टॉप-1500 और 21 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 में अपनी जगह बनाई है। एलन जयपुर के अजय चौधरी ने AIR-144, देवेश सिंह गुर्जर ने AIR-153 और दक्ष खंडेलवाल ने AIR-154 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड राजस्थान अरुण जैन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और संस्थान की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि एलन लगातार परिणामोन्मुखी शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में संस्थान की मजबूत साख को एक बार फिर साबित किया है।।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जयपुर के गोवर्धन बाग में अवैध कॉलोनी, जेडीए प्रवर्तन पर उठे सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जोन -12 में गोवर्धन बाग के नाम से बसाई जा रही है अवैध कॉलोनी。 करीब 15 बीघा से अधिक क्षेत्र में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी。 कालवाड़ - बुधरपुरा में सुशांत सिटी के पीछे धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण。 जेडीए प्रवर्तन शाखा की अनदेखी से नियम कायदे ताक में。 ईओ समय पर करें कार्रवाई तो आमजन को बचाया जा सकता है अवैध कॉलोनी में फंसने से。 जेडीए ने पूर्व में की कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति इसलिए फिर से हुआ कॉलोनी में निर्माण । इस अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार की शिकायत。 JDA प्रवर्तन शाखा की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल ?
0
0
Report

स्लग - उन्नाव में 10-10 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां जनपद उन्नाव की अजगैन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन चोरी के मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने हिमसिटी के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित राहुल उर्फ गोलू पुत्र स्व. बऊवा निवासी जालिमखेड़ा मजरा अमरेथा थाना अजगैन तथा गोविन्द पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ को गिरफ्तार किया। बता दे की पुलिस के अनुसार, बरामद हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थाना दही क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक थाना अजगैन में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इसके अलावा तीन चोरी के मोबाइल फोन और 2300 रुपये भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों पर पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में अनेक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top