232101
Chandauli- बोलेरो की चपेट में आने से महिला की गयी जान
Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत सराय गांव के समीप बोलेरो कार के धक्के से 28 वर्षीय प्रीति मिश्रा घायल हो गयी। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रीति, मारूफपुर की रहने वाली थी तथा उनके पति एक चिकित्सक है। बताया जा रहा है कि प्रीति को धक्का देने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्यवाही में जुटी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिनारा में मां भलुनी भवानी महोत्सव राजकीय समारोह से धन्य, पवन सिंह उपस्थिति चर्चा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दिनारा के मां भलुनी भवानी देवी स्थान में भलुनी भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया। कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कई बड़े कलाकारों ने भाग लिया। बता दे की पहली बार राजकीय समारोह के रूप में इसका आयोजन किया गया। इस दौरान दिनारा के आरएलएम के विधायक आलोक सिंह, चेनारी विधायक तथा पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह, पूर्व मंत्री संतोष सिंह, काराकाट के विधायक राजाराम सिंह, विधान पार्षद अशोक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कलाकार गुंजन सिंह, प्रीति झींगीयानी, ज्योति माही, पूजा सम्राट सहित कई कलाकारों ने अपने-अपने प्रस्तुति दिए। बता दे की देर शाम पावर स्टार पवन सिंह के आने की भी सूचना है। मां भलुनी भवानी महोत्सव के दौरान भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।0
0
Report
यमुना पार केशव पार्क में छठ पूजा की धूम: हजारों श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देंगे
New Delhi, Delhi:यमुना पार का दूसरा सबसे बड़ा छठ घाट बना सीबीडी ग्राउंड का केशव पार्क, हजारों श्रद्धालु देंगे सूर्य देव को अर्घ्य विश्वास नगर में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे यमुना पार में छठ महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। यमुनापार विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीबीडी ग्राउंड स्थित केशव पार्क को छठ पूजा के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। यह घाट यमुना पार के प्रमुख और दिल्ली के दूसरे बड़े छठ घाटों में शुमार हो गया है। यहां छठ पूजा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। छठ महापर्व को लेकर केशव पार्क में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। घाट पर साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। छठ व्रती कल शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि परसों सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। पूर्वांचली समिति एवं छठ पूजा आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, केशव पार्क में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी आसपास की कॉलोनियों और दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों लोगों के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक मनाएं। छठ पूजा की तैयारियां पूरी होने के साथ ही केशव पार्क में भक्तिमय माहौल बन गया है। अब श्रद्धालुओं को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने और उगते सूर्य की उपासना का बेसब्री से इंतजार है।0
0
Report
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला और 10 माह के बच्चे की मौत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुंदरदीप कॉलेज के पास सड़क हादसा हो गया। मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहे महिंद्रा कैंटर ने आगे चल रही स्प्लेंडर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और 10 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक की हालत भी गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी गुलशन (पत्नी असलम), निवासी गांव शिकोड़ा, थाना पिलखुवा, हापुड़ को सीएचसी डासना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 10 माह के अस्बान की मणिपाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार वर्षीय रियान का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि बाइक चला रहे असलम के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। शवों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद
Dungarpur, Rajasthan:चैन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक महीने पहले किराना दुकान पर सुपारी लेने के बहाने महिला के गले से छीनी थी चैन. डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने मुरला गणेश रोड पर किराना दुकान पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर सुपारी खरीदने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकाइल भी बरामद कर ली है। मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है। कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया की भोईंवाड़ा निवासी माया पत्नी नरेश भोई ने रिपोर्ट दी थी कि उनकी मुरला गणेश रोड पर किराना दुकान है। 10 सितंबर को वह अपनी बहू और पड़ोस में रहने वाली आशा बाई के साथ दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान पर आकर सुपारी मांगने लगा। माया जैसे ही काउंटर से सुपारी देने लगीं, युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पुंजपुर निवासी सुनील उर्फ लक्की उर्फ लखन मीणा का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पुंजपुर गांव के जंगल से डिटेन कर पूछताछ की। उसने साथियों के साथ वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ लक्की उर्फ लखन (25) पुत्र मनोहरलाल मीणा निवासी पुंजपुर, थाना आसपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है और चेन स्नेचिंग के साथ सूने मकानों में चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी श्रीनाथ बैंगलोज में हुई चोरी के मामले में पहले से जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में है।0
0
Report
पीपलखूंट में रिकॉर्ड 83.28% मतदान, प्रतापगढ़ चार पंचायत समितियों में पीछे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले की चार पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 7:15 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिनभर चले मतदान में कुल 2 लाख 9 हजार 927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चारों पंचायत समितियों में कुल 2 लाख 58 हजार 427 मतदाता पंजीकृत थे। इस तरह कुल 81.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत के मामले में पीपलखूंट पंचायत समिति ने बाजी मारी। यहां सर्वाधिक 83.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि प्रतापगढ़ पंचायत समिति 78.96 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रही। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पीपलखूंट पंचायत समिति में कुल 85 हजार 696 मतदाताओं में से 71 हजार 367 ने मतदान किया। अरनोद में 46 हजार 972 मतदाताओं में से 38 हजार 489 ने वोट डाले और यहां 81.94 प्रतिशत मतदान हुआ। सुहागपुरा में 39 हजार 38 मतदाताओं में से 31 हजार 595 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 80.93 रहा। वहीं प्रतापगढ़ पंचायत समिति में सर्वाधिक 86 हजार 721 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 68 हजार 476 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 78.96 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान के शुरुआती दौर में प्रतापगढ़ पंचायत समिति सबसे आगे रही। सुबह 10 बजे तक यहां 22.30 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि पीपलखूंट में 16.92, अरनोद में 18.94 और सुहागपुरा में 17.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस समय जिले का कुल मतदान प्रतिशत 19.12 रहा। दोपहर एक बजे तक भी प्रतापगढ़ की बढ़त कायम रही और यहां 48.56 प्रतिशत मतदान हुआ। पीपलखूंट 47.70 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अरनोद में 46.97 और सुहागपुरा में 46.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद मतदान की तस्वीर बदल गई। पीपलखूंट ने तेजी दिखाते हुए 67.07 प्रतिशत मतदान के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया। सुहागपुरा में 65 प्रतिशत, अरनोद में 64.81 और प्रतापगढ़ में 63.91 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे तक पीपलखूंट ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 83.28 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। वहीं अरनोद में 81.94, सुहागपुरा में 80.93 और प्रतापगढ़ में 78.96 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे चरण के मतदान के साथ ही जिला परिषद के 12 और चारों पंचायत समितियों के 64 वार्डों के प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब इन चुनावों के नतीजों का इंतजार रहेगा। वहीं सोमवार 16 नवंबर को चारों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी।0
0
Report
Pinewz की खबर का हुआ असर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने छठ घाट जाने वाले रास्ते से हटवाया कूड़े का ढेर
Baisar, Uttar Pradesh:*Pinewz की खबर का हुआ असर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने छठ घाट जाने वाले रास्ते से हटवाया कूड़े का ढेर* Pinewz में छठ घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे कूड़े-करकट के ढेर की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल सफाई कार्य शुरू कर दिया गया। जनपद महाराजगंज के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बरगाहपुर के लेहरा स्टेशन कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बनी छठ वेदियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े का अंबार लगा हुआ था, जिसकी खबर Pinewz में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। *प्रधान प्रतिनिधि ने कराई सफाई* खबर का असर होते ही *ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छठ घाट पर जाने वाले रास्ते पर लगे कूड़े को हटवाया। सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे रास्ते की साफ-सफाई कराई गई। अब घाट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। *व्रतियों में खुशी, लोगों ने जताया आभार* रास्ता साफ होने के बाद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। अब व्रतियों को घाट तक जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने Pinewz में खबर प्रकाशित होने और प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव द्वारा तत्काल सफाई कराने पर आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि खबर के माध्यम से जनसमस्या का समाधान हुआ है।0
0
Report
Advertisement
सागर में जहरीली शराब से मौत पर कलारी में एक और मौत, पुलिस ने कार्रवाई की
Sagar, Madhya Pradesh:सागर/बंडा जहरीली शराब कांड में करीब 40 लोगों की मौत होने के बाद सागर में एक और बड़ा वाकया सामने आया है जिसमें एक शख्स विष्णु खटीक की कलारी पर ही शराब पीने से मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है,सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित मच्छरआई मुहल्ले की कलारी पर आज शाम विष्णु खटीक की देसी शराब पीने से मौत हो गई ,अब यह शराब अवैध है या जहरीली है अभी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन जो एक अन्य सख्स है कमलेश सोनी उसका कहना है कि उसने यहां से खरीद कर शराब पी है जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, मौके पर पहुंची 112 की दो गाड़ियों और मोती नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही एक अन्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जो जानकारी मिली उसके हिसाब से पुलिस कलारी वालों को भी पकड़ कर ले गई है और कलारी में ताला लगा दिया है,उल्लेखनीय है कि बंडा शराब कांड के बाद सागर के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को राज्य शासन ने हटा दिया था और जीरो टॉलरेंस की बात कही थी लेकिन सागर में एक बार फिर शराब से कलारी में ही हुई युवक की मौत ने इन दावों की पोल खोल दी है,0
0
Report
केदार कश्यप ने धर्म जयगढ़ कार्यक्रम का जायजा लिया; नितिन नवीन कल शामिल होंगे
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने धर्म जयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया और जी मध्य प्रदेश से बात کرتے हुए उन्होंने कहा कि नितिन नवीन कल रायगढ़ के धर्म जयगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे आदिवासी जनजाति गौरव कार्यक्रम में सुबह तकरीबन 10:00 बजे वह धर्म जाएगा पहुंचेंगे और आदिवासी जनजाति के साथ चाय भी पियेंगे साथ ही कई विभागों के आधारित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगे धर्म जयगढ़ विधानसभा में बीजेपी की जीत नहीं होने पर उन्होंने कहा कि धर्म जयगढ़ से ओमप्रकाश राठिया दो बार जीत चुके हैं वैसे भी धर्मजयगढ़ विधानसभा किसी की बपौती नहीं है यहां पर कोई पत्ता लिख कर नहीं आया है और राजनीति करेंगे, यह कोई राजनीति करने का अखाड़ा नहीं है यह सामाजिक कार्यक्रम है, महानायकों को याद करने का अवसर है आज देश के नशे से कांग्रेस गायब हो रही है हम यहां पर कोई राजनीतिक दृष्टिकोण से कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं, हमारे महापुरुषों को आने वाली पीढ़ियां जान सके इसलिए कार्यक्रम किया जा रहा है।0
0
Report
" बाल दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय पिपरा पदुम में बाल मेले का आयोजन संपन्न "
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। बाल दिवस के अवसर पर झंझरी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय पिपरा पदुम में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। आज दिनांक 14 नवम्बर 2026 को बाल दिवस के पावन अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय पिपरा पदुम में बच्चों द्वारा बड़े उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और उद्यमशीलता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक खाद्य पदार्थों के स्टॉल सजाए। मेले में पानी-पूरी, चटपटे चने, नूडल्स, समोसे, क्रंची पकौड़े, आलू चिप्स, फ्रेंच फ्राइज सहित अनेक लजीज व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। खास बात यह रही कि बच्चों ने केवल खान-पान तक ही अपनी गतिविधियों को सीमित नहीं रखा, बल्कि विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेलों के स्टॉल लगाकर अपनी सृजनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का भी परिचय दिया। समूचा विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल, उल्लास और उत्साह से गुलजार रहा। इस आयोजन ने बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने, आपसी सहयोग, प्रबंधन, संवाद-कौशल, आत्मविश्वास तथा आर्थिक गतिविधियों की बारीकियां सीखने का एक शानदार अवसर प्रदान किया। निस्संदेह, ऐसे आयोजन शिक्षा को आनंददायी, अनुभवपरक और जीवनोपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल मेले के माध्यम से बच्चों ने यह सिद्ध किया कि सीखना केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के विविध अनुभवों में भी समाहित है। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनके उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे सम्मानित शिक्षक साथियों तेजेन्द्र द्विवेदी ,अनिल पांडेय ,दीपक चौधरी तथा अजय शुक्ला ने अपने आशीर्वचन से बच्चों का उत्साह बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक साथियों का योगदान सराहनीय रहा ।0
0
Report
Advertisement
सरकंडा के चांटीडीह मेलापारा में बाहरी महिलाओं को लाकर संदिग्ध गतिविधियों के आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:लबिलासपुर।सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह मेलापारा में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों ने सुरेश यादव पर बाहरी महिलाओं को लाकर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है। वहीं इन गतिविधियों का विरोध करने वाले युवक सागर जायसवाल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराए जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आक्रोशित रहवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग की।सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह मेलापारा में रहने वाले लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने सुरेश यादव पर बाहरी महिलाओं को यहां लाकर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे आसपास रहने वाले परिवारों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसी बीच वार्ड के युवक सागर जायसवाल ने जब इन कथित गतिविधियों का विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। रहवासियों का आरोप है कि विरोध से नाराज होकर सुरेश यादव और एक अन्य महिला ने सागर जायसवाल के खिलाफ सरकंडा थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि सागर ने केवल मोहल्ले के माहौल और सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन उसे झूठे मामले में फंसा दिया गया। इसी पूरे विवाद को लेकर स्थानीय रहवासी और जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर मोहल्ले में चल रही कथित गतिविधियों की वास्तविकता क्या है। साथ ही युवक सागर जायसवाल के खिलाफ दर्ज छेड़खानी के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। रहवासियों का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामले में नहीं फंसाया जाना चाहिए और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई जरूरी है। अब इस मामले में पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
दिल्ली के डाबड़ी में छठ महापर्व की रौनक, पूजन सामग्री की कीमत 1500-5000 रुपये तक
New Delhi, Delhi:डाबड़ी में छठ महापर्व की धूम, पूजा सामग्री खरीदने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब छठ पूजा सामग्री की टोकरी 3000 से लेकर 5000 तक बंद कर तैयार हो रही है दिल्ली के डाबड़ी इलाके में छठ पूजा को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। छठी मैया की पूजा के लिए बांस की टोकरी, सूप, फल-फूल और पूजा की तमाम सामग्री खरीदने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार में चारों तरफ छठी मैया के जयकारे और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है दिल्ली के डाबड़ी में छठ महापर्व की रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में छठ पूजा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई बांस की टोकरियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदार भी छठ व्रतियों की मांग को देखते हुए तरह-तरह की पूजा सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। बड़ी टोकरी की कीमत 3 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक है, वहीं छोटी टोकरी 1500 से लेकर 2800 रुपये तक में तैयार की जा रही है।छठ व्रती पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा का सामान खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि आज छोटी छठ के अवसर पर पूजा की तैयारियों के लिए बाजार पहुंचे हैं। छठी मैया की कृपा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ इस महापर्व को पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा छठी मैया से जो भक्त सच्चे मन से मनोकामना पूरी करता है छठी मैया उसकी हर मनोकामना पूरी भी करती है0
0
Report
बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान, 71% के आसपास मतदान दर्ज
Dudu, Rajasthan:बस्सी(जयपुर ग्रामीण) पंचायतीराज चुनाव 2026 में बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान रहा. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने खोखावाला और बांसखोह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. बस्सी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. तुंगा में 71.71 प्रतिशत मतदान रहा और बस्सी में 71 प्रतिशत मतदान हुआ. सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ. कल सरपंच और वार्ड पंच के नामांकन की तयारी पूरी होगी. तुंगा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. प्रशासन video conferencing के जरिये कार्मिकों को चुनावी गाइडलाइन दी जाएगी. बस्सी SDM दीपक सिंह ने कहा कि बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
स्टेशन क्षेत्र की डेयरी में आग: युवक की मौत, दमकल ने आग पर काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:स्टेशन क्षेत्र में डेयरी पर लगी आग, आग की चपेट में आया युवक, युवक की मौत, घटना स्थल से अस्पताल पहुंचाया गया, सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पाया गया, पुलिस टीम मौके पर0
0
Report
कोटा स्टेशन क्षेत्र की डेयरी में आग, युवक की मौत
Kota, Rajasthan:KOTA स्टेशन क्षेत्र में डेयरी पर लगी आग, आग की चपेट में आया युवक, युवक की हुई मौत, घटनास्थल से पहुंचाया गया अस्पताल, सूचना पर दमलकल और पुलिस टीम पहुंची मौके पर, 3 दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर,आग पर पाया काबू, पुलिस टीम पहुंची मौके पर0
0
Report
सोनभद्र में अवैध खनन-खनिज परिवहन के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, संपत्तियाँ कुर्क
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध खनन और खानिजों के अवैध परिवहन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी मुनादी कराकर कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपियों की करीब 4 करोड़ 18 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन, आवासीय भूखंड और दो ट्रक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिना वैध परमिट के गिट्टी और बालू का अवैध परिवहन कर धन अर्जित किया था। इसी कमाई से अपने और परिजनों के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर संपत्तियां खरीदी गई थीं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में आरिफ खान, अखिलेश उर्फ धीरज केशरी और छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को संगठित अपराध और अवैध खनिज परिवहन के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
