Back
चंदौली में मासूम के दुष्कर्म-हत्या के आरोपियों की मुठभेड़, दोनों गोली लगने से घायल
SJSantosh Jaiswal
Oct 31, 2025 14:22:26
Chandauli, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग : चंदौली...
- मासूम के दुष्कर्म हत्या के मामले में पकड़े गए दो आरोपी
- चंदौली कोर्ट ले जाते समय पुलिस जीप से दोनों आरोपी हुए फरार
- दरोगा की सर्विस पिस्टल छीनकर आरोपी हुई फरार 
- भागते समय दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली 
- मुठभेड़ के दौरान अलीनगर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल रोशन यादव के बाएं हाथ में लगी गोली 
- दोनों घायलों को पीएचसी नियमताबाद में पुलिस ने कराया भर्ती
- अलीनगर पुलिस अपने दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में कराया अस्पताल में भर्ती
- अलीनगर के एक गांव में 27 अक्टूबर की रात दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार.
- अलीनगर के रेवसा गांव के समीप रिंगरोड़ के किनारे हुई मुठभेड़.
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल.
Anchor : खबर यूपी की जनपद चंदौली से है.... अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 अक्टूबर की रात लगभग 06 वर्षीय बालिका के साथ के मामले में पकड़े गए दो आरोपी पुलिस जीप से फरार हो गए। दरोगा की सर्विस पिस्टल छीनकर आरोपी फरार हुए और भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी दोनों आरोपियों का नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दरोगा की सरकारी पिस्टल बरामद कर लिया.
VO : 01 :- जानकारी के अनुसार अलीनगर पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मृतका के गांव निवासी लखराज बिंद और रंजीत बिंद को गिरफ्तार कर चंदौली कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे इस दौरान अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के पास अचानक पुलिस की जीप खराब हो गई। पुलिसकर्मी उतरकर खराब जीव को देखने लगे तभी जीप सवार दोनों आरोपी जीप में मौजूद दरोगा की प pistol छीनकर रिंग रोड की तरफ भागने लगे। दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। अलीनगर के रेवसा गांव के समीप रेलवे पुल के निचे पुलिस से घीरता देख दोनों आरोपियों ने दरोगा की छीनी गई पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर कर दिया। जिसमें दोनों आरोपी रणजीत और लेखराज के पैर में गोली लग गई। जबकि बदमाश दोनों आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में अलीनगर थाने में हेड कांस्टेबल रोशन यादव को बाएं हाथ में गोली लग गई.
VO : 02:- घायल दोनों आरोपी लखराज और रंजीत के साथ ही पुलिसकर्मी रोशन यादव को पुलिस टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद में भर्ती कराया। घटना की जानकारी तो बड़ी भारी संख्या में पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गई वहीं पुलिस अधीक्षक भी घटना की जानकारी होते हैं एनकाउंटर स्थल पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। दोनों आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों आरोपी 27 अक्टूबर की रात मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या कर मासूम के घर से कुछ स्थित एक कमरे में रखे भूसे के ढेर में नीचे छुपा कर फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी。
Byte : आदित्य लाग्हे, एसपी चंदौली.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कोरबा के पासरखेत में 13 फीट का विशालकाय किंग कोबरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रे
0
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 31, 2025 19:03:020
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 31, 2025 19:02:470
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 31, 2025 19:02:310
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 31, 2025 19:02:130
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 31, 2025 19:01:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 31, 2025 19:01:380
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 31, 2025 19:01:230
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 19:00:560
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:160
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 31, 2025 18:48:450
Report
HBHemang Barua
FollowOct 31, 2025 18:48:220
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 18:48:080
Report
 Dr Kamal Kishor Sharma
Dr Kamal Kishor Sharma Shiv Srivastava
Shiv Srivastava