232101
Chandauli - ट्रैन में यात्रियों का सामान चुराने वाला चोर गिरफ्तार
Mughalsarai Railway Settlement, Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद चंदौली के डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से लाखों रुपये मूल्य के सामान बरामद हुआ है। वहीं बरामद सामान कि कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त, ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने का काम करता था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाड़ी नगरपालिका में कमीशन बाजी: ठेकेदार–नेताओं के आशीर्वाद से अधिकारी पर घोटाले के आरोप
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी – कांग्रेस नेता रामवीर पोसवाल ने बाड़ी में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ठेकेदारों और शासन के कुछ नेताओं के आशीर्वाद और उन्हें खुश करने की एवज में मिले कई चार्जों से मदमस्त एक अधिकारी बेखौफ होकर नगरपालिका में कमीशन बाजी का खेल,, खेल रहा है। उत्तमचंद बंसल इस अधिकारी का मूल पद स्थापन बसई नवाब है, जहां से इनकी सैलरी बनती है,,लेकिन वहां यह कभी नहीं जाते,, इनको कंचनपुर उपतहसील और बाड़ी के नायब तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है,,,जिन्हें कंचनपुर तहसील के कार्यों को देखने तक की फुर्सत नहीं है,, सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए ही चार्ज लिया गया है,,, यह रजिस््ट्रेशन भी नियमों और मापदंडों को अनदेखी कर घर मंगाकर किए जाते हैं। इनके ऊपर बाड़ी के नायब तहसीलदार का भी अतिरिक्त चार्ज है,,, जिसमें बाड़ी तहसीलदार के अधिकांश निर्देशों को भी यह अधिकारी नजरअंदाज करते है। अपने प्रभाव के चलते जहां एक ओर तहसीलदार के क्वार्टर को नहीं छोड़ा है,, वही दूसरी ओर अपनी पत्नी शिक्षिका को भी डेपुटेशन पर तहसील के कंट्रोल रूम में लगा रखा है,,जिससे उन्हें विद्यालय नहीं जाना पड़े,, यह सारा खेल बाड़ी नगरपालिका के अतिरिक्त चार्ज के लिए किया गया हैं,,, जिसमें इन्हें नेताओं को खुश करने और ठेकेदारों के फर्जी भुगतान कर कमीशन बाजी का खेल खेलने के लिए किया गया है। हालांकuन जांच की जाए तो शुरुआत में पद मिलते ही कई भुगतान बड़े कमीशन लेकर कर दिए गए,,, लेकिन बाद में प्रशासक द्वारा बड़े भुगतान रोकने और लगातार मीडिया बाजी होने के चलते भुगतान और टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सके। लेकिन अब चर्चा है कि राज्य सरकार द्वारा ईओ की लिस्ट आ रही है,, जिसमें इनसे ईओ का चार्ज जा सकता है। सूचना है कि पिछले तीन चार दिनों से कोटेशन (निविदा) भुगतान के चैक काटे जा रहे हैं। जिन पर ना स्थानीय प्रशासन का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। बाइट 1 रामवीर पोसवाल स्थानीय कांग्रेस नेता0
0
Report
श्री विजयनगर के खेल मैदान में 90 फुट गहरा बोरवेल से पानी निकासी सुधरेगी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में नगर पालिका के निर्देश पर खेल ग्राउंड में भूमिगत पानी निकासी के लिए करीब 90 फुट गहरा बोरवेल खुदवाया गया। पूर्व में बारिश के पानी के जमाव से ग्राउंड लंबे समय तक जलमग्न रहता था, जिससे खेल गतिविधियाँ और स्थानीय उपयोग बाधित होते थे। अब नए बोरवेल और निष्ठुर निकासी व्यवस्था से बारिश का पानी शीघ्र निकलेगा। युवा खिलाड़ी और शहरवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं क्योंकि खिलाड़ी और शहर वासी बारिश के समय निकासी पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे और अब उम्मीद जताई है कि ग्राउंड पर पुनः नियमित खेलकूद और सामुदायिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मिल्ख राज चुघ ने निगरानी जारी रखने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण: अक्टूबर तक अधिकांश कार्य पूर्ण, ऑडिट निर्णय उम्मीद
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज अयोध्या में है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया है कि अपने आप में यह कलंक है हम सभी अपने आप को छोटा पन महसूस कर रहे हैं, उम्मीद है कि अब व्यवस्थाओं में सुधार होगा और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जो पुराना मंदिर स्मारक है वह लगभग पूरा हो चुका है और अब 24 घंटे उसमें ज्वाला जले इसकी व्यवस्था की जा रही है, हुतात्मा स्मारक जुलाई की अंत तक तैयार हो जाएगा, 30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे, केवल दो कार्य शेष बचेगा बाउंड्री वालों जो की चार किमी की है वह भी उम्मीद है 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा, ऑडिटोरियम भी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा, राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई गई है सब की स्टोरी लाइन बन गई है, वीडियो कैसा होगा आज और कल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है वह उसका फैसला करेगी।0
0
Report
Advertisement
भीषण बारिश में 16 वर्षीय छात्र डूबा, SDRF ने 2 घंटे में शव बरामद
Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश की वजह से हालात खतरनाक हो गए हैं, इसलिए अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने और बारिश में बच्चों के खेलने या नहाने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है। चेतावनियों के बावजूद, समत नाम का एक 16 साल का छात्र डूब गया। SDRF, पुलिस और प्रशासन की तेज़ी से की गई कार्रवाई के कारण घटना के दो घंटे के भीतर ही उसका शव बरामद कर लिया गया। बातचीत में लोगों को पीछे हटने और रास्ता खाली करने के निर्देश भी शामिल हैं - शायद इमरजेंसी गाड़ियों या कर्मचारियों के लिए - और इसमें मिर्ज़ापुर पुलिस के0
0
Report
नालंदा में कुचल हादसे: बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक हिरासत में
Pariaunna, Bihar:सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर देव सर्विस पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के नीतीश कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव त्रिपुरारी कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्त नीतीश कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देव सर्विस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके मालिक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
जमीन विवाद में देशी कट्टा दिखाकर आरोपी गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:जमीन विवाद में चमका रहा था देशी कट्टा। पुलिस ने किया गिरफ्तार। मसौढ़ी बिहार में कट्टा लहराने की घटना तो जैसे आम होती जा रही है। किसी भी विवाद में आरोपियों द्वारा कट्टा लहराकर दहशत कायम की जाती है। ऐसी ही एक घटना में शामिल आरोपी को धनरूआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जमीन विवाद में आरोपी देशी कट्टे के साथ भोकाल जमा रहा था। घटना रसलपुर गांव की है। गांव में दो पक्ष के बीच जमीन का विवाद था। इस दौरान उक्त आरोपी हाथ में देशी कट्टा लेकर पहुंचा और वहां दहशत कायम कर दी। किसी तरह सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने उसे कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
Advertisement
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सचिन सिंह के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगी
Naya Chak, Bihar:एंकर- बांका जिले के अमरपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी सचिन सिंह और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सचिन सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। पुलिस डबल मर्डर कांड के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर बांका लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस उसे बलिया गाँव के जंगल में लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सचिन सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
गोड्डा डकैती: तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, व्यापारियों ने लाइसेंसी हथियार मांगे
Godda, Jharkhand:गोड्डा में 8 जुलाई को हुए बीच बाजार सरे शाम ज्वेलर्स के दुकान में भीषण डकैती की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दुकानों की सुरक्षा के लिए दुकानदार लाइसेंसी हथियारों की मांग करने लगे हैं। हालाँकि पुलिस के आश्वासन के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गोड्डा में अनिश्चित कालीन बंदी फिलहाल स्थगित कर दिया है। बताते चलें कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान के बाद मुख्य बाजार पूरी तरह बंद हो गया था। यहाँ तक कि शॉपिंग मॉल में भी ताला लटक गया था। घटना के विरोध में रिलायंस, रेमंड, बाटा और अलंकार जैसे ब्रांड के ब्रांच भी बंद हो गए थे। शुक्रवार को गोड्डा के डीसी और SP से व्यापारियों ने मुलाकात कर अनिश्चित कालीन बंदी की बात कही थी। हालाँकि प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल बंदी को रोक दिया गया है। घटना के करीब 48 घंटे के बाद शुक्रवार की देर शाम गोड्डा SP मुकेश कुमार पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे और दुकान खोलने को कहा। हालांकि गोड्डा के पुलिस कप्तान ने मीडिया से बात नहीं की। इधर घटना के कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
गोरखपुर में CM योगी का गौशाला दर्शन, गोरखनाथ मंदिर परिसर सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Visit Gaushala At Gorakhnath Mandir0
0
Report
Advertisement
खूँटी में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर दी, तीन मौत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में रफ्तार बाइक ने डोड़ेया बाजार के पास एक साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सوار व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पहचानमानकीडीह निवासी अमृत पातर (25 वर्ष), आयुष पातर (17 वर्ष) और पूर्ण मुंडा (47 वर्ष) के रूप में हुई। बाइक पर सुनील पातर (25 वर्ष) भी थे, जो गम्भीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज तमाड़ अस्पताल और बाद में रिम्स में चल रहा है। घटना अड़की थाना क्षेत्र के डोड़ेया बाजार के पास घटी। घटना की सूचना मिलने पर अड़की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया।0
0
Report
वित्त मंत्री की नाराजगी से सत्ता उथल-पुथल, कांग्रेस-झामुमो सहयोग पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:हेडलाइन ... क्या वित्त मंत्री को नाराजगी पर रही है भारी ?, सरकार से लेकर पार्टी तक में अलग थलग दिख रहे , दिल्ली में इनवेस्टर्स मीट में कॉंग्रेस कोटे के सभी मंत्री दिखे वित्त मंत्री को छोड़ ,झामुमो ने कहा , हमारी गठबंधन पार्टी से है, व्यक्ति से नहीं , तो सरकार में उपजे हालात पर बीजेपी हुई हमलावर झारखंड में सत्ताधारी दल की बात करें तो कांग्रेस कोटे से बनाए गए वित्त मंत्री इन दिनों नाराज चल रहे हैं। वित्त मंत्री की नाराजगी अब उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है, वित्त मंत्री अब सरकार से लेकर कांग्रेस पार्टी तक में अलग थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में इनवेस्टर्स मीट में कॉंग्रेस कोटे के सभी मंत्री दिखे वित्त मंत्री दिल्ली में होने के बावजूद नहीं रहे मौजूद, कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले लेकिन इनवेस्टर्स मीट में नहीं दिखे,अब तो कांग्रेस पार्टी का भी साथ मिलता नहीं दिखा रहा, वहीं झामुमो ने साफ साफ कहा , इंडिया एलायंस पार्टियों का गठबन्धन है न कि व्यक्ति का गठबन्धन है। वहीं वित्त मंत्री की नाराजगी से उपजे हालात ने विरोधियों को हमलावर होने का मौका दे दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि हमारा गठबंधन किसी राजनेता विधायक सांसद या मंत्री से नहीं है गठबंधन विभिन्न पार्टियों के साथ है। इंडिया एलायंस में सभी सेकुलर पार्टियां हैं। वह गठबंधन पूरी तरीके से इंटैक्ट है अगर व्यक्ति को किसी तरीके की परेशानी है तो गठबंधन में कोई नुकसान नहीं। 2019 से 24 तक और अभी भी यह विपक्ष कायास लगाते रहे कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन यह सरकार 2029 तक बहुत अच्छे से काम करेगी。0
0
Report
अमायरा केस के बाद निजी स्कूलों में बच्चों से वार्ता से समस्याओं का समाधान
Jaipur, Rajasthan:Jaipur में स्कूल में बच्चों के साथ होने वाली बोलिंग को लेकर खास बातचीत। अठ माह पहले नीरजा मोदी स्कूल में हुए अमायरा सुसाइड प्रकरण में अब फिर से एक नया मोड़ ले लिया। स्कूल मैनेजमेंट के चार लोगों की गिरफ्तारी वारंट के बाद अमायरा के परिजनों ने स्कूल का एक और वीडियो जारी किया है। हालांकि अमायरा सुसाइड प्रकरण के बाद प्रदेश के अधिकांश प्राइवेट स्कूल अलर्ट मोड पर आ गए हैं, स्कूलों में दोबारा अमायरा जैसी दुर्घटना ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। ज्यादातर स्कूल बच्चों के साथ पूरी तरह तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। अमायरा को न्याय दिलाने के लिए जी मीडिया ने जो महिम की शुरुआत की थी, जी मीडिया की टीम निजी स्कूलों में पहुंची और बच्चों से बातचीत की। बच्चे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के बाद वे सीधे शिक्षकों से बातचीत करते हैं और शिक्षक भी उनकी समस्याओं को समाधान के साथ सुनते हैं। वही स्कूल के निदेशक और निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने स्कूल के सभी स्टाफ को बच्चों की बातें सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दे दिए हैं। मगर वे प्रदेश की सभी निजी स्कूलों के संचालकों से भी बच्चों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता करते रहते हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों और संस्था प्रमुख से खास बातचीत की सहयोगी दिनेश तिवारी ने।0
0
Report
Advertisement
गगनयान IMAT-05 टेस्ट श्योपुर में सफल, मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर परीक्षण के दौरान भारतीय वायुसेना के IL-76 विमान से लगभग 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से गगनयान के रिकवरी सिस्टम से लैस मास सिम्युलेटर को श्योपुर स्थित ADRDE परिसर में एयर-ड्रॉप किया गया। एपेक्स कवर सफलतापूर्वक अलग हुआ। ड्रोग पैराशूट खुले और रिलीज हुए। पायलट पैराशूट की मदद से मुख्य पैराशूट निकाले गए। तीनों मुख्य पैराशूट सफलतापूर्वक खुले। यह परीक्षण गगनयान मिशन की सुरक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्योपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की अहम परीक्षा यहां सफलतापूर्वक संपन्न हुई।0
0
Report
पन्ना बफर में अवैध कब्जा हटाकर 18 हेक्टेयर जमीन मुक्त
Damoh, Madhya Pradesh:पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में था अवैध कब्जा, फारेस्ट टीम ने किया बेदखल.. एंकर/ प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व के दमोह जिले में स्थित मडियादो बफर जोन में जंगल की जमीन पर कब्जा बड़े पैमाने पर है और लोग सालों से यहां खेती कर रहे है। लगातार फेल रहे टाइगर रिजर्व के एरिया और जानवरों की तादात के मद्देनजर अब इन जमीनों को मुक्त कराना टाइगर रिजर्व की बड़ी जरूरत बन गई है। इसी क्रम में मडियादो बफर जोन की उदयपुरा बीट में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है और यहां खेती के लिए उपयोग हो रही 18 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। फारेस्ट टीम ने यहां की गई फेंसिंग बाड़ी को हटा कर बोई गई फसलों को भी अलग किया इतना ही नहीं तुरंत के तुरंत अलग अलग किस्म के पौधों के बीजों का छिड़काव भी किया ताकि बारिश में ये बीज अंकुरित हो सकें।0
0
Report
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी ने फरीदाबाद में करप्शन पर सख्त चेतावनी दी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद۔۔ एंकर - फरीदाबाद पहुंचे एंटी करप्शन डीजी ने करप्शन करने वालों को दी चेतावनी। उन्होंने कहा कि करप्शन करने वालों के मन में एसीबी का डर बिठाना उनका मकसद हैं। उन्होंने बताया कि हर दूसरे दिन हरियाणा में किसी न किसी करप्ट की गिरफ्तारी हो जाती है। डीजी यहां एंटी करप्शन ब्यूरो के बनने वाले नए भवन का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से काम में आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा और उनके निवारण की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पुलिसकर्मी रात के समय या फिर सुबह के समय में रिश्वत लेते हैं ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी और कर्मचारी रात में रुक सकें इसीलिए यहां पर बिल्डिंग तैयार की जा रही है। उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम भ्रष्टाचार को लेकर बताया कि लोग शिकायत करने से कतरा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है सरकार चाहती है कि हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए लेकिन फरीदाबाद और गुड़गांव में अभी तक वह उतना नहीं कर पाए हैं जितना की होना चाहिए था।। बाइट - अर्शिंदर सिंह चावला - डीजी एंटी करप्शन ब्यूरो -0
0
Report
Advertisement
