icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
Amit Kumar ShawAmit Kumar ShawFollow16 Dec 2024, 12:19 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

साहिबगंज में छठ की तैयारी तेज, घाटों की सुरक्षा-साफ-सफाई के इंतज़ाम जारी

Sahibganj, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा घाटों पर आस्था के इस महापर्व को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और गंगा में बैरिकेडिंग का काम जोर-शोर से कराया जा रहा है। आज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और जेएमएम के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने साहिबगंज के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और घाटों की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साहिबगंज जिले में साहिबगंज मुख्यालय, सकरी गली, महाराजपुर, राजमहल और उधवा में गंगा किनारे 30 से 40 घाट बनाये जाते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु छठ पर्व मनाते हैं। ऐसे में सभी घाटों में सुरक्षा और सुविधा करना चुनौती है। घाटों के निरीक्षण के बाद पंकज मिश्रा और एसडीओ ने बताया कि घाटों की सफाई, गंगा में बेरीकेटिंग, लाइट की व्यवस्था, गोताखोर की तैनाती के साथ सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी जिससे पर्व में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
0
0
Report

नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा की चार दिनी तैयारी तेज, सुरक्षा भी मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा छठ पूजा की तैयारियां शुरू नोएडा स्टेडियम में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, कुंड पर विधि-विधान से हुई पूजा। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर नोएडा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नोएडा के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम में छठ पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां बनाए गए विशाल कुंड पर पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी नोएडा स्टेडियम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है。 नोएडा में छठ महापर्व का यह भव्य आयोजन प्रवासी महासंघ की ओर से किया जाता है। खास तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल से जुड़े लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है。 चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, फिर निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है。 वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा。 जानकारी के मुताबिक, करीब 160 फीट लंबा और 160 फीट चौड़ा पूजा क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में नोएडा प्राधिकारीय और पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा。 मौके से वॉकथ्रू और श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से बातचीत...
0
0
Report

नीतीश के बेटे निशांत पर आनंद मोहन की टिप्पणियाँ, स्वास्थ्य मंत्री पद पर सवाल

Patna, Bihar:बिहार की सियासत में निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चलाने वालों ने निशांत को न तो जननेता बनने दिया और न ही एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित होने दिया। आनंद मोहन ने निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निशांत को पहले नेता नहीं बनाया गया और सीधे स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में 96 वर्षीय बहन और 94 वर्षीय भाई ने भैया दूज में रिश्तों की मिसाल कायम की

Naya Chak, Bihar:भैया दूज का पर्व भागलपुर में खास अंदाज में मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं, तो भाई भी बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ा रहे हैं। लेकिन भागलपुर में भैया दूज की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने उम्र के हर पड़ाव पर रिश्तों की अहमियत बयां कर दी है。 दरअसल, भागलपुर के तिलकामांझी सुरखिकल में 96 वर्षीय बहन आनुवाला दास और 94 वर्षीय भाई केशवचंद्र सिन्हा ने और 80 वर्षीय कृष्णा घोष ने पूरे उत्साह के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। खास बात यह रही कि केशवचंद्र सिन्हा अपनी बहन के साथ भैया दूज मनाने के लिए बांका से भागलपुर पहुंचे। उम्र भले ही 90 के पार हो गई हो, लेकिन भाई-बहन के बीच बचपन जैसा प्यार और अपनापन आज भी बरकरार है。 केशवचंद्र सिन्हा बताते हैं कि वे दो भाई और सात बहनें हैं। बहनों ने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है। आज भी सभी भाई-बहनों के बीच इतना गहरा प्रेम है कि कभी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। उनके लिए भैया दूज महज एक त्योहार नहीं, बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते और बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर है। वहीं, इस उम्र में भाई-बहन के इस अटूट प्रेम को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। केशवचंद्र सिन्हा का कहना है कि भाई-बहनों को हमेशा आपसी प्रेम और एकता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि उम्र बढ़ सकती है, वक्त बदल सकता है, लेकिन रिश्तों की मिठास कभी कम नहीं होनी चाहिए।
0
0
Report

किशनगंज में पावर ग्रिड ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया

Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के इमली गोला चौक स्थित नार्थ बेलार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय के पीछे स्थित पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में आग लग जाने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले तेल के सैंकड़ों ड्रम आग की चपेट में आने से पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग लगी। आग की भयावहता को देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इसके बीच अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियां लगाई गईं। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही घटना स्थल के ठीक बगल में पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाका होने से भयावह आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि विजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के इस स्टोर में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का काम होता है उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर में डाले जाने के लिए रखे तेल में आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग बुझने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कुलमीपुरा अंबा माता मेले में ग्रामीण भीड़, मिट्टी के बर्तनों की बिक्री तेज

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कुलमीपुरा की ओर से आयोजित अंबा माता मेले के पहले दिन ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पारंपरिक वस्त्रों में सजी युवतियां मेले का आकर्षण रहीं। बच्चों और युवतियों ने झूले-चकरी का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने मिट्टी के पारंपरिक बर्तनों सहित शृंगार और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। मेले के पहले दिन ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खास तौर पर युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। बच्चों और युवतियों ने झूले-चकरी का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने शृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। चाट, पानी-पताशे, कचौरी और समोसे की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम नजर आई, लेकिन खरीदारी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की दुकानें रहीं, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मिट्टी के बर्तनों की यह अच्छी खरीदारी स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति ग्रामीणों के जुड़ाव को दर्शाती नजर आई। मेले के पहले दिन जिला परिषद प्रतापगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश बसेर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा और जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेशचंद्र खटीक ने उन्हें मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया。
0
0
Report

डंपर से भिड़ंत: बाइक सवार घायल, इलाज के लिए कोटा रेफर

Baran, Rajasthan:डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, कोटा रेफर बारां के छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर घट्टा गांव के पास बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छबड़ा निवासी बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में फेरी लगाकर चूड़ियां बेचने का काम करता है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घट्टा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से घायल को तत्काल छबड़ा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर बापचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल डंपर और चालक को डिटेन कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

बगहा के छठ घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बगहा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत तमाम सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम तरनजोत सिंह, बगहा एसपी राजेश कुमार और एसडीएम चांदनी कुमारी ने दीनदयाल नगर घाट समेत कई संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिवर्तन रूम, वॉच टॉवर, बैरिकेडिंग और SDRF टीम की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजन समिति ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए shortcomings दूर करने का भरोसा जताया है। छठ महापर्व को लेकर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं; महिलाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम, घाटों की साफ-सफाई, बेहतर रोशनी और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखना भी अनिवार्य होगा। नारायणी गंडक नदी में पानी की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग, वॉच टॉवर और SDRF की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहन सतर्कता बरतने को कहा गया ताकि वे नदी के गहरे और खतरनाक हिस्सों तक न पहुंच सकें। बगहा एसपी ने घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं SDM चांदनी कुमारी ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा है ताकि व्रतियों को अर्घ्य के दौरान कोई परेशानी न हो। नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी तट पर दीनदयाल नगर घाट बिहार का सबसे बड़ा छठ घाट है जहां 25-40 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है; इसलिए चुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। बाइट- रविके कुमार सिंह, आयोजन समिति सदस्य, सफेद शर्ट पहने; बाइट- तरनजोत सिंह, डीएम, पश्चिम चंपारण, पंजाबी मुरैठा बांधे.
0
0
Report

झुंझुनूं में चुनावी रंजिश: मारपीट-जानलेवा हमला, ग्रामीण कार्रवाई की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चुनावी रंजिश में रास्ता रोककर जानलेवा हमले का आरोप दिलोई दक्षिण गांव के युवक ने 10-15 लोगों पर लगाए आरोप लोहे के पाइप और सरियों से हमला करने का आरोप जातिसूचक गालियां देने और गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप पीड़ित पक्ष के समर्थन में ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के दिलोई दक्षिण गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर बंधक बनाने, जातिसूचक अपशब्द कहे जाने, लोहे के पाइप और सरियों से हमला करने तथा गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि 7 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे वह पूनियां का बास स्थित चुनाव कार्यालय गया हुआ था। वहां से चालक सचिन पुत्र योगेश कुमार निवासी ढांढर, जिला चूरू उसे गाड़ी से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पूनियां का बास-श्यामपुरा रोड से दिलोई की तरफ आते समय सुनील मीणा के घर के सामने रास्ते में एक तरफ कंटेनर और दूसरी तरफ स्कॉर्पियो व स्विफ्ट गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। पीड़ित के अनुसार, उनकी गाड़ी रुकते ही 10 से 15 लोग वहां एकत्रित हो गए। आरोप है कि नरेंद्र भाम्बू और सतीश पूनियां ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक अपशब्द कहे। साथ ही जिस प्रत्याशी को वह वोट दे रहा है, उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इसी दौरान सुनील मीणा ने चालक सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ियों से लोहे के पाइप और सरिए निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में उनकी गाड़ी के शीशे और बोनट क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह और चालक किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

डॉ. जसवंत यादव के निधन पर राजनीतिक नेताओं की श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी

Alwar, Rajasthan:डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा शोक संवेदना पत्र अलवर। बहरोड़ के पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश और प्रदेश के राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों के अलवर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया अलवर में जसवंत नगर स्थित डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र भेज कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है । डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन से अलवर, बहरोड़ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों का उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है । इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई प्रमुख नेता उनके निवास पर पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बंधाया था। गौरतलब है कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वहीं, कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और सतीश पूनिया के साथ मदन दिलावर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।
0
0
Report

राजभर का सपा-ब BSP पर तीखा हमला, NDA मजबूत होने का दावा

Ambad, Maharashtra:एंकर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे के दौरान विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और बसपा पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में राजभर ने बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित राजनीतिक समीकरणों पर बयान देते हुए दावा किया कि ओवैसी और चंद्रशेखर के साथ आने से एनडीए को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राजभर ने सपा विधायक राम अचल राजभर के पुराने मामलों की फाइलें दबाने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सपा सरकार पर 150 करोड़ रुपये के लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की चर्चाओं के बीच राजभर ने उन्हें 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर राम भक्तों से माफी मांगने और काशी-मथुरा जाने की तारीख स्पष्ट करने की चुनौती भी दी है। ​वीओ 1 (गठबंधन और नशे की बरामदगी पर बयान) अंबेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की सियासत पर अपनी राय रखते हुए 6 दिसंबर को मायावती की प्रस्तावित रैली को एक सामान्य वार्षिक कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम की जयंती व परिनिर्वाण दिवस पर बसपा हर साल कार्यक्रम करती है, इसमें कुछ भी नया नहीं है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन पर राजभर ने दावा किया कि दोनों के मिलकर चुनाव लड़ने से एनडीए मजबूत होगा, जबकि इसका सीधा नुकसान सपा और बसपा को उठाना पड़ेगा। इसके अलावा, अयोध्या में गांजा बरामदगी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि जांच होने पर इस मामले में भी सपा से जुड़े लोग ही सामने आएंगे। उन्होंने गाजीपुर में पकड़ी गई अफीम का जिक्र करते हुए एक विशेष जाति को लेकर भी टिप्पणी की。 ​बाइट - ओमप्रकाश राजभर (अध्यक्ष, सुभासपा एवं कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार) ​वीओ 2 (राम अचल राजभर और सपा सरकार पर आरोप) पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने अकबरपुर से सपा विधायक राम अचल राजभर के पुराने मामलों से जुड़ी फाइलें दबाए जाने के सवाल पर मौजूदा सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोई फाइल नहीं दबाई है, बल्कि सपा शासनकाल में ही 8 महीने तक बनारस में छिपने के बाद शिवपाल यादव को 150 करोड़ रुपये देकर और अधिकारियों से साठगांठ कर फाइलें दबवाई गई थीं। तत्कालीन सपा सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि उस दौर में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और आजम खान की ही चलती थी और इन तीनों ने मिलकर पूरे प्रदेश को लूटा। वहीं, अब कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती。 ​बाइट - ओमप्रकाश राजभर (अध्यक्ष, सुभासपा एवं कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार) ​वीओ 3 (अयोध्या, काशी-मथुरा और यदुवंशी विवाद): अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने की चर्चाओं पर ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा नेताओं के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि सपा प्रमुख को पहले 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर भगवान और राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सुनियोजित तरीके से गोली चलवाई गई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की चुनौती को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें अयोध्या जाने से पहले काशी और मथुरा जाने की तारीख भी बतानी चाहिए। इसके अलावा, भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंशी के बयान से सहमति जताते हुए राजभर ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी की और कहा कि यदि वे वास्तव में भगवान कृष्ण को मानते, तो सबसे पहले मथुरा जाते। ​बाइट - ओमप्रकाश राजभर (अध्यक्ष, सुभासपा एवं कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार)
0
0
Report

शाजापुर के शहरी हाईवे चौड़ीकरण से दुकानदारों को पानी और धूल में परेशानी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में शहरी हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते व्यापारियों की परेशानियाँ कम हो रही हैं। बुधवार को जनपद पंचायत के पास पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिजली के पोल शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी से नगर पालिका की पाइप लाइन फूट गई। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर बहने लगा। करीब एक घंटे तक सड़क पर पानी बहता रहा, वहीं पानी दो दुकानों में भी घुस गया, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी बहने से आसपास कीचड़ ही कीचड़ हो गया। शहरी हाईवे पर लंबे समय से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर खुदाई की गई है। निर्माण कार्य के कारण आसपास की दुकानों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से लगातार परेशानियाँ का सामना कर रहे हैं। सड़क निर्माण और खुदाई के चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानों पर बैठना और ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों की एक बड़ी परेशानी यह भी है कि निर्माण कार्य के दौरान दुकानों तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता या व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को पाइप लाइन फूटने से सड़क पर पानी भरने और दुकानों में पानी घुसने की समस्या ने व्यापारियों की परेशानी और बढ़ा दी। व्यापारियों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण एजेंसियों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि काम के दौरान आम लोगों और दुकानदारों को अनावश्यक परेशानी न हो। आज भी एक घंटे से पानी बह रहा है, पानी बहने से कीचड़ ही कीचड़ हो गया। दो दुकानों में पानी भी भर गया। लंबे समय से चल रहे कार्य के कारण व्यापारी पहले ही परेशान हैं, ऐसे में बार-बार इस तरह की घटनाएं उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। व्यापारी ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और दुकानों तक पहुंचने के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top