Chandauli - डीडीयू जंक्शन पर मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास
Mughalsarai, Uttar Pradesh:डीडीयू नगर मुगलसराय जंक्शन पर बम धमाके और हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सायरन बजते ही ब्लैकआउट और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। ड्रिल में आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस, पीएसी, सिविल डिफेंस, रेलवे कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और स्काउट गाइड की टीमें शामिल हुईं। फायर ब्रिगेड ने काल्पनिक आग बुझाई और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। इस अवसर पर वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिंया, चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग और राज्यसभा सांसद साधना सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता से आपात स्थिति में सतर्क रहने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
