icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232104
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow17 Sept 2024, 05:58 am

चंदौली के जिलाधिकारी ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

Chandauli, Uttar Pradesh:

चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लैंड एरिया में रहने वालों को लगातार अलर्ट जारी किया जाए और बाढ़ चौकियों को एक्टिव रखते हुए कर्मचारियों को भ्रमणशील रखा जाए। रेस्क्यू और मेडिकल टीमों को भी पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम मुगलसराय आलोक कुमार ने बाढ़ प्रभावित ग्राम कुंडा खुर्द का निरीक्षण किया और राहत चौकियों का जायजा लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी गरबा पंडाल में महिला पुलिसकर्मी का अनोखा अंडरकवर अंदाज

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - गरबा पंडालों में महिला पुलिस का अनोखा अंदाज, रंग-बिरंगी चनिया-चोली में सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी! नवरात्रि के रंग में रंगे कटनी में गरबा पंडालों के बीच इन दिनों पुलिस का एक अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। रंग-बिरंगी चनिया-चोली पहनकर गरबा करती नजर आने वाली महिलाएं कोई आम प्रतिभागी नहीं, बल्कि कटनी पुलिस की विशेष टीम की महिला पुलिसकर्मी हैं। गरबा के रंग में रंगी ये महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पंडालों के बीच मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। मकसद साफ है, गरबा खेलने आई युवतियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उनके साथ अभद्रता करने वालों पर नजर रखना। कटनी पुलिस की इस खास पहल के तहत महिला पुलिसकर्मी गरबा पंडालों में आम महिलाओं की तरह शामिल हो रही हैं, ताकि किसी को उनकी पहचान का अंदाजा न लगे। ये पुलिसकर्मी ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं, जो महिलाओं की बिना अनुमति वीडियो बनाते हैं, उन्हें परेशान करते हैं या उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गरबा उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि पर नजर रखना है। पुलिस के इस अनोखे अंदाज की अब खूब चर्चा हो रही है। कोई महिला पुलिसकर्मियों को अंडरकवर एजेंट बता रहा है, तो कोई उनकी इस रणनीति की सराहना कर रहा है। संदेश साफ है, गरबा खेलिए, उत्सव का आनंद लीजिए, लेकिन महिलाओं की निजता और सम्मान का भी ख्याल रखिए। किसी की मर्जी के बिना वीडियो बनाना या किसी के साथ अभद्रता करना भारी पड़ सकता है।
0
0
Report

वैशाली के स्कूल परिसर में 10वीं छात्र का शव, पुलिस जांच जारी

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ सरकारी परिसर में 10 वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना महिसौर थाना क्षेत्र के लोदीपुर बनकट गांव की है जहाँ के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सीढ़ियों पर 10वीं के छात्र का शव पाया गया। मृतक की पहचान महिषौर थाना क्षेत्र के विभूतिनगर निवासी 15 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। मृत छात्र के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं और उसके दोनों हाथ और पैर टूटे हुए हैं। सिर पर भी धारदार हथियार से हमले का निशान है। हालाँकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन छात्र के परिजनों ने बताया कि मृत छात्र को ऑनलाइन गेमिंग की आदत थी और अक्सर देर रात भाई की मोबाइल लेकर गेम खेलने निकल जाता था कल रात भी वह भाई की मोबाइल लेकर घर से निकला लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आया। मृत छत के बड़े भाई ने बताया कि गांव के एक लड़की से वह बात करता था जिसके घर वालो ने भी शिवम को धमकी दी थी। वही परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने के कारण कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। हालाँकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी एंगल पर जांच की जा रही है। महुआ एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है फिलहाल सभी आशंकाओं की जांच की जा रही है साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है जो वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। बता दे कि शिवम दो भाइयों में छोटा था और दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सुरेंद्र पासवान प्रदेश से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
0
0
Report

नूंह मुठभेड़ में शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत, ग्रामीण इंसाफ की मांग में धरना

Nuh, Haryana:Story :- नूंह पुलिस मुठभेड़ में शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत, मेडिकल कॉलेज में इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण हरियाणा-राजस्थान में दर्ज थे 41 आपराधिक मुकदमे, भाई वाहिद ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- अपराधी था तो कोर्ट से सजा मिलनी चाहिए थी नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं उद्घोषित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। एक ओर पुलिस के अनुसार, शाहिद के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और पुलिस पर जानलेवा हमला सहित करीब 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वहीं, दूसरी ओर मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। शाहिद की मौत के बाद ग्रामीण मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, शाहिद उर्फ आडवाणी निवासी खरखड़ी, थाना सदर तावडू, आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ पुलिस पर फायरिंग और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब उसके गैंग और उसे समर्थन देने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाई ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल मृतक शाहिद उर्फ आडवाणी के भाई वाहिद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई के खिलाफ कुछ छोटे-मोटे मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पुलिस अधिकारी की कार्रवाई में उनके भाई की मौत हुई, उसकी मंशा और संभावित रंजिश की जांच होनी चाहिए। वाहिद ने दावा किया कि इससे पहले भी घुसपैठी गांव में उनके भाई को मारने का प्रयास किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के एकत्र होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। वाहिद के मुताबिक, शाहिद अपने दो साथियों के साथ थार गाड़ी में किसी से मिलने जा रहा था। पुलिस दिखाई देने पर वह भागने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का उद्देश्य उसे गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि मुठभेड़ में मारना था। हालांकि, ये आरोप मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए हैं। 'पांच गोलियां क्यों मारीं, कोर्ट से मिलनी चाहिए थी सजा' वाहिद ने कहा कि यदि उनका भाई अपराधी था, तो उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाना चाहिए था और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस उसे पकड़ना चाहती थी, तो पैर में गोली मारकर काबू करने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। उनके अनुसार, शाहिद को पांच गोलियां मारी गईं, जिनमें सीने पर लगी गोलियां भी शामिल थीं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सरपंच ने भी उठाई गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग गांव के सरपंच अशफाक ने कहा कि शाहिद उर्फ आडवाणी के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे, लेकिन पुलिस को उसे मुठभेड़ में मारने के बजाय गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए और दोष साबित होने पर अदालत से सजा मिलनी चाहिए। इंसाफ की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज में धरना शाहिद की मौत के बाद गांव के लोग मेडिकल कॉलेज में एकत्र हुए और इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस का अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने कहा कि किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आडवाणी उर्फ शाहिद पर हरियाणा-राजस्थान में 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
0
0
Report
Advertisement

शाहदरा में दलित समाज का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन

New Delhi, Delhi:शाहदरा में राहुल गांधी के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहारी कॉलोनी की लाल बत्ती पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उसे चप्पलों की माला पहनाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के चलते चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए चक्का जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दलित समाज के सम्मान, अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जब भी दलित समाज से जुड़े किसी व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद या सम्मान मिलता है, तब कांग्रेस और राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, ये आरोप प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए हैं। राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी बिहारी कॉलोनी की लाल बत्ती पर हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘राहुल गांधी हाय-हाय’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि दलित समाज अपने सम्मान तथा स्वाभिमान के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज को देश की राजनीति और संवैधानिक व्यवस्था में उचित सम्मान तथा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दलित समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाते हैं। प्रदर्शनकारकों ने समाज के लोगों से राजनीतिक नेताओं के रुख और उनके बयानों के आधार पर अपना निर्णय लेने की अपील भी की। प्रस्ताव के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस के ऐतिहासिक राजनीतिक रवैए पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ कांग्रेस के संबंधों और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में दलित नेतृत्व को अपेक्षित अवसर नहीं दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दलित समाज के महापुरुषों, नेताओं और संवैधानिक पदों पर पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने इसे समाज के अधिकारों और आत्मसम्मान से जुड़ा विषय बताया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दलित समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर उनकी चिंताओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दलित समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूक है तथा अपनी आवाज उठाता रहेगा। शाहदरा में हुए इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन तथा यातायात बाधित होने की स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शन के आयोजकों और प्रमुख वक्ताओं के नाम, पुलिस की प्रतिक्रिया तथा यातायात सामान्य होने की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है.
0
0
Report

एमसीडी अफसरों पर अवैध निर्माण करवाने का सिंडिकेट, 17 लाख लेने का आरोप

New Delhi, Delhi:एमसीडी अधिकारियों की शह पर अवैध निर्माण का सिंडिकेट! राम नगर में जेई पर 17 लाख रुपये लेने का आरोप, मंडोली-सबोली की ग्राम सभा जमीन पर रोक के बावजूद निर्माण जारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर एमसीडी की कार्यप्रणाली गुरुवार को जिला विकास समिति की बैठक में कटघरे में रही। समिति के चेयरमैन जितेंद्र महाजन ने निगम अधिकारियों पर अवैध निर्माण कराने वाले सिंडिकेट को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। राम नगर में बिल्डिंग विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर लेंटर डालने और निर्माण से जुड़े अन्य कामों के लिए 17 लाख रुपये लेने की शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी के सामने यह आरोप लगाया, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम शाहदरा को शिकायतकर्ता का आधिकारिक बयान दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं, महाजन ने मंडोली-सबोली में ग्राम सभा की जमीन पर चेतावनी बोर्ड के बावजूद निर्माण जारी रहने का वीडियो दिखाकर अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए. जेई पर 17 लाख लेने का आरोप बैठक में राम नगर स्थित मकान नंबर 1/601 का मामला उठा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एमसीडी के बिल्डिंग विभाग के जेई ने लेंटर डालने और निर्माण से संबंधित अन्य कार्यों के लिए 17 लाख रुपये लिए। शिकायत जिलाधिकारी के सामने रखी गई, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम शाहदरा को शिकायतकर्ता का आधिकारिक बयान लेने के आदेश दिए। आरोपों की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। बैठक में इस प्रकरण ने बिल्डिंग विभाग की निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए। ग्राम सभा की जमीन पर चेतावनी बेअसर? चेयरमैन महाजन ने मंडोली-सबोली में ग्राम सभा की जमीन का मामला भी उठाया। उनके मुताबिक, जमीन विवादित है और इससे जुड़ा मामला दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है। जिलाधिकारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली की ओर से जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगवाया गया है। बोर्ड पर साफ लिखा है कि जमीन पर किसी भी तरह का अनधिकृत निर्माण, अतिक्रमण या बदलाव करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद महाजन ने हालिया वीडियो दिखाया, जिसमें जमीन पर निर्माण कार्य जारी दिखाई दे रहा था। एसडीएम गोकुलपुरी ने अपनी ओर से कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी। ऐसे में सवाल उठा कि चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी निर्माण कैसे जारी रहा。 हादसों के बाद भी सिर्फ 17 खतरनाक इमारतें चिह्नित बैठक में सत्य निकेतन और सीमापुरी में हुए बिल्डिंग हादसों का मुद्दा भी उठा। जिले में हादसों के बाद खतरनाक इमारतों की पहचान को लेकर सवाल पूछे गए। इस दौरान केवल 17 इमारतों को चिह्नित किए जाने की जानकारी सामने आई। विधायकों ने सवाल उठाया कि क्या संभावित हादसों को रोकने के लिए निगम ने पर्याप्त सर्वे और कार्रवाई की है。 सुबह कार्रवाई, शाम को फिर अतिक्रमण घोंडा विधायक और समिति के पूर्व चेयरमैन अजय महावर ने कहा कि एमसीडी की कार्रवाई सुबह या दिन में होती है, लेकिन शाम तक सड़कों पर फिर अतिक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा कि जनता ने विधायकों और पार्षदों को चुनकर भेजा है, इसलिए जवाबदेही भी उन्हीं से मांगी जाती है, जबकि संबंधित विभागों को स्थायी समाधान करना चाहिए。 महाजन ने 28 सबमर्सिबल पंप सील किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग आरटीआई के जरिये अवैध निर्माण से जुड़ी जानकारी जुटाते हैं। इस पर महावर ने टिप्पणी की कि कुछ लोग अधिकारियों के लिए औजार की तरह काम कर रहे हैं। बैठक में सीलमपुर की अवैध डेयरियों, गंदगी से जाम नालियों, जल बोर्ड की समस्याओं, अवैध पार्किंग और सड़कों की बदहाली का मुद्दा भी उठा। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की गई। बैठक में शाहदरा विधायक संजय गोयल, सीमापुरी विधायक वीर सिंह धींगान, सीलमपुर विधायक चौधरी जुबेर अहमद और एमसीडी के उत्तर-पूर्वी जोन के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

कैथल आरटीओ टाइम-टेबल विवाद: कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर चक्का जाम

Kurukshetra, Haryana:समय सारणी को लेकर कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी और प्राइवेट बस कर्मचारी आमने-सामने, समय सारणिक को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने किया चक्का जाम का ऐलान कुरुक्षेत्र में कैथल पुंडरी रूट को लेकर पिछले काफी समय से हरियाणा रोडवेज कर्मचारी और प्राइवेट बस कर्मचारियों के बीच में विवाद चल रहा है आज विवाद इतना बढ़ गया की प्राइवेट बस कर्मचारी और सरकारी रोडवेज कर्मचारी की आपस जबरदस्त बहस हो गई। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र ने बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया और चक्का जाम का ऐलान कर दिया। सरकारी बस कर्मचारी कहना है कि कैथल आरटीओ के द्वारा जो नया समय सारणी जारी किया गया है उसको वह सही करवाना चाहते हैं क्योंकि इसमें सरकारी बसों के कई चक्कर कम कर दिए गए हैं जिसके चलते सभी इस बात से नाराज है और प्राइवेट बस के चक्कर को बढ़ा दिया गया है हालांकि पहले भी उन्होंने बड़े अधिकारियों से इस बारे में अपील की है लेकिन कोई हल नहीं निकाला और आज एक बार फिर से प्राइवेट बस वाले सरकारी बस के समय पर चलने लगे तो सरकारी बस वाले बस के आगे खड़े हो गए और बस को बस स्टैंड से बाहर नहीं निकलने दिया। और गेट को बंद कर दिया उन्होंने कहा कि कैथल आरटीओ के द्वारा जो समय सारणी नई बनाई गई है वह सही नहीं है अगर कोई नई समय सारणी बनाई जाती है तो पुरानी समय सारणी उतार दी जाती है लेकिन प्राइवेट बस वालों के द्वारा ही नई समय सारणी लगाई गई और पुरानी भी उनके द्वारा ही उतारी गई जिसको वह नहीं मानते। जो नई समय सारणी बनाई गई है उसमें हरियाणा रोडवेज को काफी नुकसान है क्योंकि उसमें उनके चक्कर कम कर दिए गए हैं। उन्होंने इस बदलाव पर कैथल आरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि वह प्राइवेट बस वालों से मिले हुए हैं जिसके चलते उन्होंने नई समय सारणी जारी की है उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता तब तक हम अभी से चक्का जाम कर रहे हैं कुरुक्षेत्र बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया गया है और हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया है। वहीं प्राइवेट बस वालों का कहना है कि नहीं समय सारिणी आने के बावजूद भी उनकी बसों को समय पर नहीं चलने दिया जा रहा सरकारी बस कर्मचारी उनके बस के आगे खड़े हो गए हैं और गेट बंद कर दिए गए हैं जबकि कैथल आरटीओ के द्वारा नहीं समय सारणी जारी की गई है उसके बावजूद भी उनकी बसों को चलने नहीं दिया जा रहा दोनों एक दूसरे पर आप प्रत्यय आरोप लगा रहे हैं। बाइट : रंजीत सिंह हरियाणा प्रदेश रोडवेज प्रधान बाइट : नरेंद्र पंचाल रोडवेज प्रधान कुरुक्षेत्र बाइट : प्रवीण कुमार प्राइवेट बस मालिक बाइट : शमशेर सिंह प्राइवेट बस मालिक
0
0
Report
Advertisement

पाँच मासूमों की मौत से बैगा आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य और पेयजल संकट उजागर

Kawardha, Chhattisgarh:पांच मासूमों की मौत से हड़कंप, नंदनी कुमान में बदहाली की जिंदगी जी रहे बैगा आदिवासी कवर्धा। कबीरधाम जिले के वनांचल गांव नंदनी कुमान में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। बीते कुछ महीनों में पांच बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। गांव पहुंचे स्वास्थ्य अमले ने परीक्षण के बाद 15 कमजोर और कुपोषित बच्चों को बोड़ला के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया है। गांव की तस्वीर सरकारी योजनाओं के दावों पर सवाल खड़े करती है। दो सोलर पंप बंद हैं, नल-हैंडपंप से पानी नहीं मिल रहा और आंगनबाड़ी भवन जर्जर हालत में है। खेती के लिए जमीन और रोजगार के सीमित साधनों के बीच परिवार मजदूरी पर निर्भर हैं। बच्चों की मौत के कारणों पर अब भी स्पष्टता नहीं है। समय पर इलाज की कमी और झाड़-फूंक पर निर्भरता भी चिंता का विषय है। बैगा समाज के नेताओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया है, जबकि विपक्ष ने जनप्रतिनिधियों के गांव नहीं पहुंचने पर सवाल उठाए हैं। अब सवाल है कि पांच मासूमों की मौत के बाद जागा तंत्र कब तक सक्रिय रहेगा? क्या नंदनी कुमान में स्थायी स्वास्थ्य, पेयजल और पोषण व्यवस्था बनेगी, या सरकारी कार्रवाई शिविर तक ही सीमित रह जाएगी?
0
0
Report

सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी बनने को चर्चा: एसआई Sultan सिंह ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली

Sikar, Rajasthan:सीकर\nपंचायतीराज चुनाव को लेकर सीकर से बड़ी खबर,ASI ने नौकरी छोड़ी,जिला परिषद का चुनाव लड़ेगा\n\nसीकर में पंचायती राज चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सीकर पुलिस में पोस्टेड एक सहायक उप निरीक्षक सुल्तान सिंह ने अपनी नौकरी से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। सीकर एसपी संजीव नैन ने इसकी स्वीकृति भी जारी कर दी है। वर्तमान में सीकर में चल रहे जीण माता मेले में इनकी ड्यूटी थी। आज सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें ड्यूटी से वापस बुला लिया गया है। चर्चा है कि यह कांग्रेस से जिला परिषद का चुनाव मैदान में आने की चर्चा है। सुलतान सिंह ने बताया कि कांग्रेस से जिला परिषद के चालीस नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे. इनकी सीकर में कोतवाली थाने और रानोली सहित कई थानों में पोस्टिंग रही है। अभी करीब 13 साल की नौकरी बाकी है।
0
0
Report

गडचिरोली के अहेरी नगरपंचायत के भाजपा समर्थक नगरसेवक अमोल गुडेल्लीवार लाच लेते गिरफ्तार

Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील अहेरी नगरपंचायतीचे भाजपचे स्वीकृत नगरसेवक अमोल गुडेल्लीवार यांना वीज कंत्राटदाराकडून 1 लाख 20 हजाराची लाच घेतताना अटक, अहेरीच्या मुख्य बाजारपेठेत सापळा रचून करण्यात आली कारवाई लाचलुचपत विभागाच्या गोंदिया आणि गडचिरोली जिल्ह्यातील अहेरी शहरात एक मोठी कारवाई केली आहे. शहरातील मुख्य बाजारपेठेत केलेल्या या कारवाईने राजकीय वर्तुळात खळबळ उडाली आहे. अहेरी नगरपंचायतीत भाजपचे स्वीकृत नगरसेवक असलेले अमोल गुडेल्लीवार यांना एका विद्युत कंत्राटदाराकडून कंत्राटाच्या कामासाठी एक लाख वीस हजार रुपयांची लाच घेताना अटक करण्यात आली आहे. या कंत्राटदाराकडे अहेरी नगरपंचायत हद्दीत विद्युत कंत्राटाची काही कामे सोपवण्यात आली होती. या कामाच्या मोबदल्यात ही लाच स्वीकारण्यात आल्याचे सांगितले जाते. कंत्राटदारांनी याची तक्रार लाचलुचपत प्रतिबंधक विभागाला दिली. त्यानंतर सापळा रचला गेला. याप्रकरणी गडचिरोली लाचलुचपतक विभाग अधिक तपास करत आहे。 आशीष अम्बाडे झी मीडिया गडचिरोली
0
0
Report
Advertisement

पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला: Ludhiana फ्लैट में गम्भीर मामला, आरोपी अभी गिरफ्तारी से दूर

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਹੀ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਆਏ ਉਸਦੇ ਦੋਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਜਖਮੀ ਨੂੰ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਤਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸੰਗੋਵਾਲ ਵਿੱਚ, ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅ ਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਘਰੇਲੁ ਝਗੜੇ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਗੱਲਬਾਤ ਇਹਨੀ ਵੱਧ ਗਈ ਕਿ ਪਤੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕੀ ਕਰਨਾ ਇੱਕ ਫਲੈਟ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਤਰੁੰਤ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਅਤੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੇ ਪੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲਏ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਵਾਰ ਮੈਬਰ ਨੇ Continuation: ਹਾਲੇ ਤਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ
0
0
Report

पंजाब पुलिस ने 5 संदिग्ध गिरफ्तार कर भारी हथियार-गोला-बारूद बरामद

Ajnala, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: 5 ਸ਼ੱਕੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰ ਅਤੇ ਗੋਲਾ ਬਾਰੂਦ ਬਰਾਮਦ。 2 ਗ੍ਰਨੇਡ ਅਤੇ 13 ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ: ਦੋਸ਼ੀ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਅਪਰਾਧ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਸਨ。 ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ teਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ; ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਅਠਵਾਲ-ਭੋਏਵਾਲਾ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਦੋਸ਼ੀ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਅਜਨਾਲਾ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਨ; ਪੁਲਿਸ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਅਤੇ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ。 ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਗ੍ਰਨੇਡਾਂ ਸਮੇਤ 5 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਾਲਿਆ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਵਿੱਚ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਜਨਾਲਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹਿਲ ਮੁਖਾਰੀ ਵਿੱਚ 5 ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਨੂੰ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਗੋਲਾ ਬਾਰੂਦ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁੱਖਬਰ ਤੋਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣکاری ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਕੁਝ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਅਪਰਾਧ ਕਰਨ ਜਾਂ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਖੇਪ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ。 ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ 'ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਅੱਡਾ ਮਹਿਲ ਮਖਾਰੀਆ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਸੀ, ਤਾਂ ਇੱਕ ਮੁੱਖਬਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਕੁਝ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਅਠਵਾਲ ਤੋਂ ਭੋਏਵਾਲਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਬਿਨਾ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਬਰਬਾਦ ਕੀਤੇ, ਉਸਨੇ ਮਾਮਲਾ ਆਪਣੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਅਤੇ ਤੁਰੰਤ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ 'ਤੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ। ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆ。 ਵਿਸਫੋਟਕ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਅਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰ ਅਤੇ ਗੋਲਾ ਬਾਰੂਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੋਂ: 2 ਹੱਥਗੋਲੇ 13 ਪਿਸਤੌਲ 1 ਛੋਟੀ ਬੰਦੂਕ (30 ਬੋਰ) ਇੰਨੀ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਵਿਸਫੋਟਕ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਖੋਜ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਹਲਚਲ ਮਚਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਕਿਸੇ ਗੰਭੀਰ ਅਪਰਾਧਿਕ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਪਾਰਟੀ/ਗੈਂਗ ਨੂੰ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਨ। ਅਪਰਾਧਿਕ ਇਤਿਹਾਸ ਅਤੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ بھੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੰਜ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਤਿੰਨ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੋ ਅਜਨਾਲਾ ਖੇਤਰ ਦੇ ਹਨ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਦੋਸਤ ਹਨ ਅਤੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ。 ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਬੰਧਤ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਉਹ ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਗ੍ਰਨੇਡਾਂ ਦੇ ਸਰੋਤ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸ ਮਕਸਦ ਲਈ ਇਕੱਠਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੂਰੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਨੈਟਵਰਕ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。
0
0
Report
Advertisement

नागौर की दरगाह पर उर्स: अजमेर से आई चादर और कव्वाली ने सबको झूमाया

Nagaur, Rajasthan:नागौर बड़े उर्स के मौके पर अजमेर से पहुंचीं चादर, उमड़ पड़ा सैलाब दरगाह को सजाया दुल्हन की तरह पुलिस प्रशासन दिखा चाक चौबंद, देर रात चला कव्वालियों का दौर नागौर जिला मुख्यालय स्थित सूफी साहब की दरगाह में हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागोरी रहमतुल्लाह अलैह के 775वें उर्स तहत बड़ा उर्स गुरुवार को अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस मौके पर कहीं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सुबह फजर की नमाज के बाद कुरान ख्वानी हुई तो वहीं दोपहर को जौहर की नमाज के बाद चादर का विशेष जुलूस गांधी चौक शाहजहानी मस्जिद से रवाना होकर अलग-अलग रास्ते से होता हुआ सूफी साहब की दरगाह पहुंचा, यहाँ अजमेर से आई विशेष चादर चढ़ा कर अकीदत के फूल पेश करते हुए दुआ मांगी गई, वही जैसे ही चादर का जुलूस बुलंद दरवाजे के सामने पहुंचा वैसे ही जायरीनों विशेष चादर को चूमने की होड़ नजर आई, किसी तरह से कोई व्यवस्था नहीं हो इसलिए दरगाह कमेटी की ओर से वॉलिंटियर्स का इंतजाम किया गया था। वहीं इस दौरान अकीदतमंद अपनी मन्नतों और मुरादों के धागे बांधते दिखाई दिए। दिनभर विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित अन्य लोगों की तरफ से चादर चढ़ाने का दौर देर रात तक जारी रहा। रात को कव्वाली में कलाम पेश बड़े उर्स के मौके पर गुरुवार दिन रात को महफिल खाने में कव्वाली के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी ने एक से बढ़कर एक कलाम सूफी साहब की शान में पेश किए, लोगों को कलाम ने झूमने जोड़ने पर मजबूर कर दिया, कव्वाली का यह कार्यक्रम कल सुबह तक जारी रहा। लोगों कव्वाल को नजराना भी पेश किया। वहीं बड़े उर्स के मौके पर पंजाब के सिख समाज, रोल दरगाह कमेटी, डेह दरगाह कमेटी, काजी काउंसिल, बासनी गांव, दावते इस्लामी, फतेहपुर दरगाह सहित अन्य लोगों की ओर से चादर चढ़ाई गई। वहीं पूर्व मंत्री हाजी हबीबुर्रहमान अशरफी की ओर से भी चादर चढ़ाकर अक़ीदत के फूल पेश किए गए। आज होगा उर्स समापन दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी शमशेर खान ने बताया कि सूफी हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाह अलैह के 775 वे उर्स का समापन शुक्रवार को मिल की रस्म के साथ समापन होगा, उन्होंने बताया कि शाम को असर की नमाज के बाद कुल की रस्म अदा की जाएगी। वहीं ख़ान ने पुलिस और प्रशासन का व्यवस्थाओं को लेकर धन्यवाद दिया। इन्होंने सँभाली व्यवस्था दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी शमशेर खान ने बताया की सदाकत अली, आबिद अल्वी, सग़ीर आलम अंसारी, इलयास गोरी, रफीक गोरी, आरिफ गोरी, तबरेज ख़ान, खालिद हुसैन, शोकत ख़ान, मईनुद्दीन बहलीम, आसिफ़ खोकर, उमर सोनी, शाकिर अंसारी, अब्दुल हमीद गोरी, मकबूल अंसारी, उम्मेद ख़ान, शोकत नूरख़ानी, मुराद ख़ान सहित अनयों ने व्यवस्थाओं को संभाला
0
0
Report

1050 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

Jodhpur, Rajasthan:पिता के सामने बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 1050 फीट गहरे बोरवेल में फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जोधपुर ओसियां फलोदी जिले में पिता के सामने 6 साल का बच्चा भोमाराम 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बनाणीयो पूनिया की ढाणी में हुआ। घटना के बाद SDRF और पुलिस की टीमें बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार खेत में लगा बोरवेल खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए मशीन बुलवाई गई थी। बोरवेल से पाइप निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चा अचानक बोरवेल में गिर गया। घटना के समय उसके पिता पाचाराम भी मौके पर मौजूद थे। 620 फीट की गहराई पर बच्चे की मूवमेंट नजर आई बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल में कैमरा डाला गया है। कैमरे में करीब 620 फीट की गहराई पर बच्चे की मूवमेंट नजर आ रही है। SDRF और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जिला कलेक्टर, SP मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलने पर फलोदी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और SP आदित्य काकड़े भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की निगरानी में बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल खेत पर परिवार की महिलाएं और ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र हैं। बच्चे की मां सदमे में है और बार-बार रोते हुए अपने बेटे का नाम पुकार रही है। जोधपुर से अतिरिक्त SDRF टीम को बुलाया गया घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से भी SDRF की अतिरिक्त टीम बुलाई गई है। मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात कर दी गई है ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा सके। बोरवेल की अत्यधिक गहराई (620 फीट) होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन अधिकारी और राहत दल आधुनिक कैमरों और उपकरणों की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report

जायल पंचायत चुनाव: 68 प्रत्याशी मैदान में, 22 अक्टूबर को मतदान

Nagaur, Rajasthan:जायल, नागौर: जायल पंचायत समिति चुनाव: नाम वापसी के बाद 68 प्रत्याशी मैदान में। कहीं सीधी टक्कर तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला, जायल में चुनावी तस्वीर साफ। जायल पंचायत समिति चुनाव: लॉटरी से आवंटित हुए चुनाव चिह्न, 22 अक्टूबर को मतदान। जायल पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, अब 19 वार्डों में 68 प्रत्याशी मैदान में आमने-सामने। ज्यादातर वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, तो कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बना किया त्रिकोणीय। वार्ड संख्या 19 में सबसे अधिक 7 प्रत्याशी मैदान में, जबकि वार्ड 8, 9 और 14 में दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 20 नवंबर को आएंगे। कई वार्डों में लॉटरी से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top